नमस्कार दोस्तों, आप सभी का स्वागत है आज के लेख में आगरा के बारे में जानकारियां दी गई हैं, इस लेख के माध्यम से आप सभी आगरा पर्यटन स्थल के बारे में जान सकेंगे, इस लेख के माध्यम से हम आगरा में घूमने के लिए लोकप्रिय जगहों के बारे में विस्तारपूर्वक बताएंगे।
आगरा बहुत प्रसिद्ध स्थान है, यहां सभी कोई घूमने जाने की सोचते हैं, यह दोस्तों तथा रिश्तेदारों के साथ घूमने जाने के लिए बहुत ही अच्छा स्थल है यहां आप सभी अपने परिवार के साथ छुट्टियों को बिताने के लिए जा सकते हैं।
आगरा पर्यटन स्थल – घूमने के लिए लोकप्रिय जगहें
आगरा बहुत प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है, आगरा का नाम सुनते ही सभी के मन में ताजमहल की याद आती है, प्राचीन समय में आगरा को मोहब्बत की नगरी के नाम से जाना जाता था, आगरा एक ऐतिहासिक शहर है जिसके कारण यहां कई इमारतें देखने को मिलती है।
आगरा में कई खूबसूरत पर्यटन स्थल है, आगरा जाना सभी पसंद करते हैं, और अधिकतर लोग यहां जाने की सोच भी रहे होंगे,हम बता दें कि यह बहुत अच्छा स्थल है, जहां आप सभी को भी अवश्य घूमना चाहिए, आज हम इस लेख में आगरा में घूमने के लिए लोकप्रिय जगहों के बारे में भी बताएंगे।
प्रसिद्ध आगरा पर्यटन स्थल
ताजमहल
आगरा का ताजमहल विश्व का सबसे खूबसूरत और प्रसिद्ध इमारत है, जिसे सन् 1553 ईस्वी में शाहजहां ने अपने बेगम मुमताज की याद में बनवाया था, ताजमहल के निर्माण में लगभग 21 साल लगा था तथा ताजमहल को संगमरमर के सफेद पत्थरों से बनवाया गया है।
ताजमहल यमुना नदी के किनारे पर स्थित है, यह इमारत बहुत ही सुंदर प्रदर्शित होती है, इसे देखने के लिए बहुत दूर दूर से लोगों की भीड़ रहती है। ताजमहल को देखने के लिए हमारे भारत देश के अलावा विदेशों से भी हजारों लोग आते हैं।
ताजमहल को देखने के लिए आप किसी भी समय जा सकते हैं, ताजमहल के खुलने का समय सुबह 6:00 बजे से तथा शाम 5:00 बजे तक रहता है और ताज महल में प्रवेश करने के लिए ₹50 का शुल्क देना पड़ता है।
आगरा का किला
आगरा जैसे खूबसूरत किले का निर्माण 1565 ईस्वी में मुगल बादशाह अकबर ने करवाया था, इस किले का निर्माण लाल बलुआ पत्थरों से मिलता जुलता हुआ है जिसके कारण इसे आगरा का लाल किला के नाम से भी जाना जाता है।
आगरा के किला के पास जाने से ऐसा लगता है मानो आप मुगल काल में आ गए हैं, सन 1638 तक आगरा का किला मुगल का गढ़ हुआ करता था तथा जिसे बाद में मुगलों ने आगरा से दिल्ली राजधानी में तब्दील कर दिया।
आगरा के किले को सभी पर्यटक देख सकते हैं और यह देखने योग्य है जिसे देखने के लिए प्रतिवर्ष लोगों की भीड़ रहती है, यहां देखने योग्य स्थल शीश महल, दीवान ए आलम, जहांगीर महल, अंकुर बाग आदि मौजूद है जो आगरा के शानदार किले यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल में भी शामिल है।
बुलंद दरवाजा
बुलंद दरवाजा लाल बलुआ पत्थर से बना हुआ है, जो आगरा शहर का मुख्य आकर्षण केंद्र है, बुलंद दरवाजे पर बनी वास्तुकला काफी आश्चर्यजनक है जिससे लोग बुलंद दरवाजे की ओर अत्यधिक आकर्षित होते हैं।
बुलंद दरवाजा आगरा से लगभग 35 किलोमीटर की दूरी पर फतेहपुर सिकरी नामक स्थान पर स्थित है, जो बहुत ही शानदार संरचना वाली दरवाजा है, इसे मुगल बादशाह अकबर ने 17 वीं शताब्दी के आरंभ में गुजरात पर हुई जीत की याद में बनवाया था।
मेहताब बाग
यह बाग ताजमहल के विपरीत दिशा में यमुना नदी के बाएं तट पर निर्मित है जो बहुत ही खूबसूरत बाग है जिसे चांदनी बाग के नाम से भी जाना जाता है। मेहताब बाग लगभग 25 एकड़ के क्षेत्र में फैला हुआ है जिसका निर्माण सन 1631 से 1635 ईस्वी के बीच में हुआ है।
मेहताब बाग ताजमहल के बहुत समीप स्थित है यहां से ताजमहल बहुत ही सुंदर प्रतीत होता है, यह बाग बहुत ही सुंदर और शांत वातावरण वाला है जहां आप सभी बैठकर अपना टाइम व्यतीत कर सकते हैं।
मेहताब बाग में गार्डन भी उपलब्ध है इस गार्डन में विभिन्न प्रकार के फूल खिले होते हैं जिसे देखकर पर्यटक बहुत खुश होते हैं, तथा इन्हें देखने के लिए सभी पर्यटक यहां अवश्य आते हैं क्योंकि यह ताजमहल के बहुत समीप है,यह पर्यटक स्थल के लिए बहुत सुन्दर और ऐतिहासिक जगह है।
अकबर का मकबरा
अकबर का मकबरा अकीरा का बहुत ही प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है जहां अकबर को दफन किया गया है, अकबर का मकबरा आगरा से लगभग 13 किलोमीटर की दूरी पर सिकंदरा नामक स्थान पर निर्मित है।
अकबर का मकबरा सन 1683 ईस्वी में सिकंदरा नामक स्थान में अकबर के पुत्र जहांगीर के द्वारा निर्मित करवाया गया है, अकबर के मकबरे का निर्माण लाल बलुआ पत्थरों से निर्मित विशाल मकबरा हरे-भरे उद्यान के बीच में स्थित है, जो सभी लोगों को अपनी ओर आकर्षित करती है।
मरियम का मकबरा
यह मकबरा आगरा और सिकंदरा के बीच में स्थित है जो अपनी अनोखी कारीगरी के कारण विश्व में काफी लोकप्रिय है, मरियम का मकबरा अकबर की राजपूत बेगम की समाधि है, अकबर ने अपनी बेगम को मरियम अकाली अर्थात संसार की मां की उपाधि दी थी जिसके कारण इस मकबरे का निर्माण मुगल शासक जहांगीर ने अपनी मां की याद में बनवाया था।
सूर सरोवर पक्षी अभ्यारण
सूर सरोवर पक्षी अभ्यारण आगरा से लगभग 25 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है यह अभ्यारण पंछी प्रेमियों के लिए बहुत खास जगह है यहां पक्षियों की विभिन्न प्रकार की प्रजातियां देखने को मिलते हैं।
इस अभ्यारण में विभिन्न प्रकार के पक्षियों को देखने का सबसे अच्छा समय नवंबर से मार्च के महीने को माना जाता है, इन महीनों में सूर सरोवर पक्षी बहुत सुंदर प्रतीत होता है तथा यहां बहुत अधिक संख्या में पर्यटक आते हैं।
ताज संग्रहालय
ताज संग्रहालय में इतिहास से जुड़ी विभिन्न प्रकार की कलाकृतियां देखने को मिलती हैं, तथा इस ताज संग्रहालय में शाहजहां और मुमताज की तस्वीरें हैं जिन्हें देखने के लिए पर्यटकों का भीड़ लगा रहता है। यह संग्रहालय ताजमहल परिसर के अंदर स्थित है जो आगरा के सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में से एक है।
ताज संग्रहालय का निर्माण 1982 में किया गया था, ताज संग्रहालय में शाहजहां और मुमताज की बहुत सुंदर सुंदर तस्वीरें दिखाई देती हैं, जिन्हें देखकर सभी पर्यटक आनंद का अनुभव करते हैं इन तस्वीरों को देखने के लिए विदेशों से भी लोग अपने परिवार और दोस्तों के साथ भारी मात्रा में आते हैं।
फतेहपुर सिकरी
फतेहपुर सीकरी का निर्माण मुगल बादशाह अकबर के द्वारा किया गया था, यह फतेहपुर सीकरी विश्व धरोहर स्थलों में से एक है, जिसे आगरा का सबसे सुंदर पर्यटन स्थल माना जाता है। फतेहपुर सीकरी की दूरी आगरा से लगभग 36 किलोमीटर है तथा फतेहपुर सीकरी जाने का सबसे अच्छा समय अक्टूबर से मार्च के बीच के महीने को माना जाता है।
मथुरा और वृंदावन
आगरा घूमने जाने वाले पर्यटकों तो हम बता दें कि आप सभी आगरा के पास में ही स्थित मथुरा और वृंदावन में घूमने जा सकते हैं जो सबसे पवित्र और लोकप्रिय स्थानों में आता है।
मथुरा और वृंदावन आगरा से 57 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है, मथुरा और वृंदावन के धार्मिक स्थलों को देखने के लिए सभी वर्ग के लोग आते हैं यहां घूमने का सबसे अच्छा समय अक्टूबर से मार्च के बीच के महीने को माना जाता है।
मथुरा में आप सभी कृष्ण जन्मभूमि मंदिर, द्वारिकाधीश मंदिर, गीता मंदिर और मथुरा संग्रहालय तथा राधा कुंड आदि स्थानों को देख सकते हैं जो बहुत ही प्रसिद्ध है तथा यह सभी वृंदावन और मथुरा के आकर्षण केंद्र हैं जिन्हें देखने के लिए हजारों पर्यटक हर साल आते हैं।
आगरा से जयपुर
जयपुर शहर हमारे उत्तर भारत के सबसे खूबसूरत स्थानों में से एक है जहां राजपूतों की सदियों पुरानी विरासत को अभी भी देखा जा सकता है, तथा जयपुर को गुलाबी शहर के नाम से भी जाना जाता है। जयपुर में आप सभी यात्री अपने परिवार और दोस्तों के साथ जा सकते हैं यहां हवा महल, आमेर किला, नाहरगढ़ किला और सिटी पैलेस आदि स्थल देखने को मिलते हैं ।
आगरा से जयपुर की दूरी 240.9 किलोमीटर पर स्थित है, यदि आप सभी अपने परिवार और दोस्तों के साथ आगरा जाने की सोच रहे हैं तो आप सभी आगरा से जयपुर भी अवश्य जाएं और इस गुलाबी शहर में घूमने का आनंद लें।
अन्य पर्यटन क्षेत्र :-
निष्कर्ष
उम्मीद है दोस्तों यह लेख आप सभी को पसंद आया होगा, तथा यदि आप सभी भी आगरा जाने की प्लानिंग कर रहे हैं तो यह लेख आप सभी के लिए बहुत उपयोगी होने वाला है, क्योंकि इस लेख में हमने आगरा से जुड़े सभी जानकारियों को देने की कोशिश की है।
अधिकतर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)
सूर सरोवर पक्षी अभ्यारण आगरा से कितनी दूरी पर स्थित है ?
सूर सरोवर पक्षी अभ्यारण आगरा से लगभग 25 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यह अभ्यारण पक्षी प्रेमियों के लिए बहुत खास जगह माना जाता है।
बुलंद दरवाजा किससे बनाया गया है ?
बुलंद दरवाजा को लाल बलुआ पत्थरों से बनाया गया है, और यह आगरा शहर का मुख्य आकर्षण केंद्र है।
आगरा के किले का निर्माण कब कराया गया है ?
आगरा के किले का निर्माण 1565 ईस्वी में मुगल बादशाह अकबर के द्वारा करवाया गया है।
ताजमहल किसके द्वारा बनाया गया है और कहां स्थित है ?
ताजमहल 1553 ईस्वी में शाहजहां के द्वारा उनके बेगम मुमताज की याद में बनाया गया है और ताजमहल यमुना नदी के तट के किनारे पर स्थित है।
मेहताब बाग कितने क्षेत्र में फैला हुआ है ?
मेहताब बाग लगभग 25 एकड़ के क्षेत्र में फैला हुआ है और इसका निर्माण 1631 से 1635 के बीच में हुआ है।

नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम अमृत यादव है और पेशे से मैं एक ब्लॉगर और लेखक हूं, जो लेख आप अभी पढ़ रहे हैं वह मेरे द्वारा लिखा गया है, मैं अभी बीकॉम फाइनल ईयर की पढ़ाई कर रहा हूं।