नमस्कार दोस्तों! आज के लेख में मनाली में पर्यटन स्थल के बारे में जानकारी दी गई है, यदि आप सभी भी मनाली जाने की सोच रहे हैं तो यह लेख आप सभी के लिए बहुत रोमांचक होने वाली है।
इस लेख के जरिए आप मनाली में घूमने के लिए जानकारी एकत्र कर सकते हैं तथा मनाली के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारियां भी प्राप्त कर सकते हैं जो आप सभी की यात्रा के लिए बहुत मददगार साबित होगा।
मनाली भारत के सबसे खूबसूरत हिल स्टेशनों में से एक है, मनाली मैं पहाड़ पर से ढके हुए रहते हैं और पायल के पेड़ों से गिरी हुई होती है, यहां की वादियां सभी पर्यटकों को बहुत ही मनमोहक लगती है।
मनाली में पर्यटन स्थल – Tourist Places in Manali
मनाली हिल स्टेशन हनीमून, रिश्तेदारों के साथ घूमने तथा दोस्तों के साथ घूमने के लिए बहुत अच्छा स्थान है, मनाली नवविवाहित जोड़ों के लिए भी बहुत बेहतरीन स्थान है जहां हमारे भारत देश के अलावा विदेशों से भी लोग घूमने और हनीमून के लिए आते हैं।
मनाली को कुल्लू मनाली के नाम से भी जाना जाता है, यहां की प्रकृति बहुत रोमांचक होती है जो सभी लोगों को बहुत आनंद देती है तथा मनाली में आने वाले लोग यहां की एडवेंचर एक्टिविटीज जैसे पैराग्लाइडिंग, राफ्टिंग आदि का भी खूब आनंद लेते हैं।
मनाली के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल –
हडिंबा देवी मंदिर
हडिंबा देवी मंदिर मनाली के सबसे प्रसिद्ध और प्रमुख मंदिरों में से एक है , यह मंदिर बहुत शांतिपूर्ण स्थान पर स्थित है जो लोगों को शांति देती है और इस मंदिर में किसी भी प्रकार की मूर्ति स्थापित नहीं है इसमें हडिंबा देवी के पद चित्रों की पूजा होती है।
हडिंबा देवी मंदिर में 3 दिन का हडिंबा त्यौहार भी आयोजित किया जाता है और उन दिनों हडिंबा देवी मंदिर में पर्यटकों की काफी अधिक मात्रा में भीड़ देखने को मिलती है। यह मंदिर रोजाना सुबह 8:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक खुला रहता है, तथा इस मंदिर में प्रवेश करने के लिए किसी भी प्रकार की शुल्क नहीं लगती है।
सोलंग घाटी
सोलंग घाटी मनाली के सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में से एक है जो सोलंग वैली मनाली से लगभग 14 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। सोलंग घाटी में प्रतिवर्ष ठंड के मौसम में विंटर फेस्टिवल आयोजित किया जाता है, इस फेस्टिवल में बहुत से पर्यटक शामिल होते हैं।
इस स्थान को स्नो पॉइंट के नाम से भी जाना जाता है, यहां सर्दियों में अच्छी बर्फबारी देखने को मिलती है जिसके कारण इसे स्नो पॉइंट के नाम से भी जाना जाता है।
मनु मंदिर (धार्मिक स्थल)
मनु मंदिर मनाली में प्रमुख दर्शनीय स्थल है, जो बहुत प्रसिद्ध है यह मंदिर मॉल रोड से 1 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। मनु मंदिर में मनु के कदम की छाप विराजमान है जिन्होंने धरती पर पहला कदम रखा था।
मनु मंदिर में जाकर हम मनाली की वादियों का आनंद ले सकते हैं यहां की वादियां बहुत खूबसूरत होती है तथा इस मंदिर के वातावरण बहुत शांत होती है जो पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं, तथा यहां आए हुए लोगों को शांत वातावरण का अनुभव भी कराती है।
वशिष्ठ मंदिर
वशिष्ठ मंदिर मनाली जैसे प्रसिद्ध स्थान में मौजूद हैं,यह ऋषि वशिष्ठ का एक प्राचीन मंदिर है जो धार्मिक रूप से बहुत पवित्र मंदिर माना जाता है, अर्थात ऋषि वशिष्ठ भगवान श्री रामचंद्र जी के कुल गुरु थे। वशिष्ठ मंदिर में गर्म पानी का एक कुंड भी मौजूद है जिसे वशिष्ट कुंड के नाम से जाना जाता है।
वशिष्ट कुंड से सल्फर पानी निकलता है, तथा लोगों की मान्यता है कि इस कुंड के पानी से स्नान करने से मनुष्य के सभी चर्म रोग ठीक हो जाते हैं, जिसके कारण कई लोग यहां स्नान करने के लिए आते हैं।
अन्य पर्यटन क्षेत्र :-
तिबेतन बौद्ध मंदिर(प्रसिद्ध बौद्ध मंदिर)
यह धार्मिक स्थल बौद्ध धर्म को मानने वाले लोगों के लिए बहुत धार्मिक और प्रसिद्ध स्थल है यह मंदिर मनाली के प्रसिद्ध मॉल रोड से 500 मीटर की दूरी पर स्थित है, इस मंदिर में आप सभी भी जाकर बौद्ध संस्कृति के बारे में जानकारियां प्राप्त कर सकते हैं इस मंदिर में जाने के लिए कोई शुल्क नहीं लगता है।
जोगिनी झरना (मनाली की सबसे खूबसूरत आकर्षक झरना)
जोगिनी झरना मनाली के मॉल रोड से लगभग 5 किलोमीटर की दूरी पर वशिष्ठ गांव के उत्तरी छोर पर स्थित है जो वशिष्ट कुंड से 2 किलोमीटर की दूरी पर है, यह झरना बहुत खूबसूरत है आप सभी भी मनाली जाते हैं तो इस झरने को जरूर देखें।
जोगिनी झरना ऊंचे पहाड़ों से गिरता हुआ बहुत खूबसूरत दिखाई देता है, जो सभी पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है सभी लोग इस झरने को देखकर बहुत खुशी का अनुभव करते हैं। झरने की जल बहुत ही ठंड होती है जिसे छूकर आपके रोम-रोम खिल उठेंगे।
इस झरने को देखने के लिए बहुत दूर-दूर से लोग आते हैं, जोगिनी झरने के पास रोजाना पर्यटकों की भारी भीड़ रहती है इस झरने को देखने विदेशी लोग भी अत्यधिक मात्रा में आते हैं।
वन बिहार (मनाली टूरिज्म)
वन विहार सभी पर्यटकों की एक पसंदीदा जगह है, जहां सभी लोग अपने परिवार, दोस्त तथा बच्चों के साथ घूमने आ सकते हैं इस वन विहार में झूले भी है जहां बच्चे खेल सकते हैं तथा यहां एक छोटा सा तालाब भी है जिसमें बोटिंग के मजे लिए जा सकते हैं।
वन विहार के अंदर कई प्यारे-प्यारे खरगोश भी हैं जिनके साथ आप सभी इमेज भी ले सकते हैं, वन विहार सुबह 9:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक खुला रहता है यहां जाने के लिए बच्चों की टिकट ₹30 और बड़ों के टिकट ₹50 के कटाने पड़ते हैं।
क्लब हाउस
क्लब हाउस में बच्चों के लिए वीडियो गेमिंग की सुविधा दी गई है, तथा यहां आप रिवर क्रॉसिंग जैसे एडवेंचर्स के बारे में भी जान सकते हैं। क्लब हाउस सुबह 8:00 बजे से रात 10:00 बजे तक खुली रहती है तथा यहां की एंट्री फीस ₹10 होती है।
ग्रेट हिमालयन राष्ट्रीय उद्यान
यह उद्यान भारत के नेशनल पार्क के प्रमुख राष्ट्रीय उद्यानों में से एक है जो हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में स्थित हिमालय पर्वत श्रृंखलाओं से घिरा हुआ है। हिमालयन नेशनल पार्क को 1999 में राष्ट्रीय उद्यान घोषित किया गया था और सन 2014 में इसे यूनेस्को द्वारा वर्ल्ड हेरिटेज साइट का दर्जा दिया गया है।
यह राष्ट्रीय उद्यान विभिन्न प्रकार के पशु पक्षियों के प्रजातियों का निवास स्थान है, जहां 375 से भी अधिक पशु पक्षियां और अन्य प्रकार की प्रजातियां निवास करते हैं। यह राष्ट्रीय उद्यान 10:00 बजे से शाम 5:30 बजे तक खुला रहता है।
मनाली घूमने का सबसे अच्छा समय
मनाली घूमने के लिए आप साल के किसी भी महीने में जा सकते हैं यहां प्रतिवर्ष मौसम अच्छा रहता है लेकिन अगर आपको बर्फबारी का आनंद लेना है तो आप मनाली अक्टूबर से फरवरी के महीनों में जाएं क्योंकि इन दिनों मनाली में बर्फबारी होती रहती है।
मनाली में बहुत अच्छे बर्फबारी देखने को मिलते हैं जो यहां आने वाले सभी लोगों को बेहद पसंद आती है तथा यह सभी की पसंदीदा और खुशनुमा अवसर भी होती हैं।
यहां के ऊंची ऊंची चोटियां बर्फ के चादरों से ढकी हुई नजर आती हैं। मनाली में लोग गर्मी से राहत पाने के लिए भी आते हैं मनाली एक ऐसा स्थान है जहां सबसे अधिक लोग घूमने के लिए आते हैं।
मनाली में रेस्टोरेंट और स्थानीय भोजन की उपलब्धि
मनाली में कई रेस्टोरेंट और ढाबे है जहां आप सभी तरह के भारतीय भोजन कर सकते हैं, मनाली के रेस्टोरेंट में नॉर्थ इंडियन, साउथ इंडियन तथा सभी तरह के भोजन उपलब्ध हो जाते हैं। मनाली का फास्ट फूड मोमोज बहुत ज्यादा प्रसिद्ध है जिसे सभी पर्यटकों को एक बार चखकर जरूर देखना चाहिए।
मोमोज पूरे हिमाचल प्रदेश का एक लोकप्रिय खाना है तथा यहां और भी विभिन्न प्रकार के पकवान की उपलब्धि होती है जैसे खट्टा, सिदु, आदि।
अंजनी महादेव मंदिर
अंजनी महादेव मंदिर मनाली के सोलंग वैली में स्थित है, यह मंदिर हिंदुओं का धार्मिक स्थल है जो भगवान शिव को समर्पित है। मनाली जाने वाले अधिकतर लोग इस जगह के बारे में नहीं जानने के कारण यहां नहीं पहुंच पाते हैं, यह मंदिर सोलंग वैली जाते समय वहां से कुछ दूरी पर है स्थित है जहां आप सभी को जरूर जाना चाहिए।
इस मंदिर में शिव जी के प्रतिमा पर शानदार झरना गिरता रहता है जो इस मंदिर को और भी खास बनाता है जो देखने में बहुत सुंदर दिखाई देता है, इस मंदिर में जाने से आप सभी शिव जी के प्रतिमा के साथ साथ खुबसूरत झरने का भी आनंद ले सकते हैं।
अन्य पर्यटन क्षेत्र :-
- माउंट आबू घूमने की 12 बेस्ट जगह
- गोवा घूमने की 10 सबसे लोकप्रिय जगहें
- भारत में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहें
निष्कर्ष –
आप सभी को हमारा यह लेख कैसा लगा कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं, उम्मीद करते हैं यह लेख आप सभी को पसंद आया होगा तथा मनाली जाने वाले यात्रियों के लिए बहुत उपयोगी साबित होगा।
अधिकतर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)
अंजनी महादेव मंदिर किस भगवान को समर्पित है?
अंजनी महादेव मंदिर मनानी के सोलंग वैली में स्थित है जो भगवान शिव को समर्पित है तथा यह मंदिर हिंदुओं का धार्मिक स्थल है।
जोगिनी झरना कहां स्थित है ?
जोगिनी झरना मनाली के मॉल रोड से लगभग 5 किलोमीटर की दूरी पर वरिष्ठ गांव के उत्तरी छोर पर स्थित है और यह झरना वरिष्ठ कुंड से 2 किलोमीटर की दूरी पर है।
मनाली का क्लब हाउस कितना बजे तक खुला रहता है ?
क्लब हाउस सुबह 8:00 बजे से रात को 10:00 बजे तक खुला रहता है और यहां जाने के लिए ₹10 एंट्री फीस लगता है।
ग्रेट हिमालयन राष्ट्रीय उद्यान कहां स्थित है ?
ग्रेट हिमालयन राष्ट्रीय उद्यान हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में स्थित है जो हिमालय पर्वत श्रृंखला से घिरा हुआ है।

नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम अमृत यादव है और पेशे से मैं एक ब्लॉगर और लेखक हूं, जो लेख आप अभी पढ़ रहे हैं वह मेरे द्वारा लिखा गया है, मैं अभी बीकॉम फाइनल ईयर की पढ़ाई कर रहा हूं।