भारत में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहें | Best Places To Visit In India In Hindi

नमस्कार दोस्तों स्वागत है आप सभी का, आज के इस लेख में भारत में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहें कौन से हैं इसके बारे में जानकारी दी गई है ।हमारा भारत देश सुंदर पर्यटक स्थलों के लिए पूरे विश्व में प्रसिद्ध है।

यदि आप सभी भी अपने रिश्तेदारों और दोस्तों के साथ भारत में घूमने का सोच रहे हैं तो यह लेख आप सभी के लिए बहुत ही मददगार होगा, इस लेख में हम भारत के सबसे सुंदर पर्यटक स्थलों के बारे में बात करने वाले हैं ।

भारत में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहें

हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश हमारे भारत का सबसे सुंदर पर्यटक स्थलों में से एक है, यह सुंदरता और आकर्षण का केंद्र है जहां सभी पर्यटक घूमना पसंद करते हैं, हिमाचल प्रदेश में घूमने के लिए कुल्लू, चंबा और मनाली तथा शिमला जैसे कई पर्यटन स्थल है जिनके वजह से हमारा भारत देश बहुत ही प्रसिद्ध पर्यटक स्थल है।

हिमाचल प्रदेश का वातावरण बहुत ही सौंदर्य, तथा शांति वाला है जो सभी पर्यटकों को आनंद देता है तथा अपनी ओर आकर्षित करता है। हिमाचल प्रदेश का प्राकृतिक दृश्य, संस्कृति तथा दर्शनीय स्थल बहुत ही सुन्दर है तथा इनके अलावा विभिन्न प्रकार के ऐसे त्यौहार और समारोह है जो इन जगहों को और खूबसूरत बनाती है।

हिमाचल प्रदेश में घूमने का सबसे अच्छा समय गर्मी के मौसम को माना जाता है जो यात्रा के लिए सबसे अच्छा अवसर होता है।

कश्मीर घाटी

कश्मीर घाटी बहुत ही सुंदर पर्यटन स्थल है जो हमारी पृथ्वी पर स्वर्ग के समान है, जो सदियों से अपने सदाबहार दृश्य और बर्फ से भरे पहाड़ों के लिए पर्यटकों का बहुत पसंदीदा पर्यटक स्थल रहा है। कश्मीर के यात्रा सभी व्यक्ति करना चाहते हैं कश्मीर एक ऐसा पर्यटक स्थल है जहां सभी लोग घूमने की सोचते हैं और अपने रिश्तेदारों तथा दोस्तों के साथ घूमने जाते हैं।

कश्मीर घाटी भारत का एक राज्य है जो जम्मू, कश्मीर और लद्दाख जैसे तीन क्षेत्रों में बटा हुआ है, यह घाटी पंजाल की श्रेणियों से घिरा हुआ है, कश्मीर घाटी में अनेक जगह है जहां घूमने जा सकते है इन सभी प्रसिद्ध स्थानों के कारण कश्मीर घाटी को स्वीटजरलैंड भी कहा जाता है।

कश्मीर घाटी अपनी प्राकृतिक सुंदरता और प्रमुख धार्मिक स्थल होने के कारण कई भारतीयों और विदेशी पर्यटकों को तीर्थ यात्रा के लिए अपनी ओर आकर्षित करता है, तथा कश्मीर घाटी पर्यटकों के लिए विभिन्न प्रकार के साहसिक खेलों के केंद्र के रूप में भी लोकप्रिय है।

गोवा

गोवा भारत का खूबसूरत पर्यटन स्थल है, यह भारत देश का बहुत ही खूबसूरत राज्य है जो अपने समुद्र तटों और नाइटलाइफ, औपनिवेशिक वास्तुकला और विश्व बाजार तथा स्वादिष्ट समुद्री भोजन के लिए बहुत ही प्रसिद्ध है। इससे भारत के सबसे खूबसूरत पर्यटक स्थलों में से एक माना जाता है, जो भारतीय पर्यटकों के साथ-साथ विदेशी पर्यटकों के घूमने के लिए भी काफी पसंदीदा स्थल है।

गोवा में सभी नवविवाहित जोड़े, तथा पर्यटक अपने रिश्तेदारों और दोस्तों के साथ घूमने के लिए आते हैं, इसके समुद्र के तट बहुत ही सुंदर प्रतीत होते है ,यह घूमने के लिए बहुत ही अच्छा स्थान है जहां आप सभी अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ घूमकर मनोरंजन कर सकते हैं।

गोवा में घूमने जाने का सबसे अच्छा समय नवंबर से फरवरी के बीच होता है क्योंकि इस समय गोवा का मौसम बहुत ही सुखद और यात्रा के लिए अनुकूल होता है।

अन्य पर्यटन स्थल:

केरल

केरल भी भारत का प्रमुख समुद्र तटीय राज्य हैं, जो सभी यात्रियों को मोहित कर देने वाली होती है, केरल में अत्यधिक मात्रा में नारियल और हाथियों का झुंड देखने को मिलता हैं जो भारत की सबसे खूबसूरत पर्यटक स्थल के रूप में केरल को प्रसिद्ध बनाती हैं।

केरल में घूमने के लिए कन्नूर, वायनाड, पेरियार राष्ट्रीय उद्यान, एर्नाकुलम, सबरीमाला मंदिर तथा कोझीकोड आदि स्थान है जहां आप सभी घूमकर आनंद ले सकते हैं।

यदि आप सभी भी केरल में घूमने जाने की सोच रहे हैं तो केरल में घूमने जाने का सबसे अच्छा समय सितंबर से फरवरी के बीच का होता है इस समय केरल में मौसम बहुत अच्छा होता है, जिससे इन दिनों में पर्यटको का यहां यात्रा करना या घूमना बहुत सुखद होता है। यहां गर्मी बहुत अधिक पड़ती हैं और मानसून में बरसात भी बहुत अधिक होती है इसलिए सर्दियों का समय यात्राओं के लिए बहुत ही अच्छा होता है।

लक्ष्यद्वीप

लक्ष्यद्वीप पर्यटन स्थल भारत का एक खूबसूरत केंद्र शासित प्रदेश है, यह भारत की मुख्य भूमि से लगभग 300 किलोमीटर की दूरी पर अरब सागर में स्थित है। लक्ष्यद्वीप में घूमने के लिए कई जगह हैं जैसे बांगरम द्वीप, मरीन संग्रहालय , आदि स्थानों पर घुमा जा सकता है।

लक्षद्वीप में घूमने का सबसे अच्छा समय अक्टूबर से मई के महीने को माना जाता है।

राजस्थान

राजस्थान हमारे भारत देश का सबसे बड़ा राज्य है जिसे पूर्व के राजाओं की भूमि के रूप में जाना जाता है। राजस्थान हमारे भारत देश के पर्यटन स्थलों में से एक है, यहां बहुत से लोकप्रिय और प्रसिद्ध दर्शनीय स्थल है जिसके कारण अत्यधिक मात्रा में यहां पर्यटक स्थल घूमने के लिए आते हैं।

राजस्थान भारत में घूमने के लिए बहुत ही अच्छा पर्यटन स्थल है, जो अपने खूबसूरत झीलों तथा मंदिरों के लिए बहुत ही प्रसिद्ध है। राजस्थान के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल जयपुर, जैसलमेर, अजमेर, कोटा, चित्तौड़गढ़, भरतपुर, नागौर आदि है।

राजस्थान में घूमने जाने का सबसे अच्छा समय नवंबर से फरवरी को माना जाता है क्योंकि इन दिनों में सर्दी का मौसम होता है जो घूमने के लिए सबसे बेहतरीन होता है इस समय पर्यटकों को इस शहर की यात्रा करने का एक अलग ही अनुभव प्राप्त होता है तथा सर्दियों के दिनों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है।

पश्चिम बंगाल

पश्चिम बंगाल भारत के पूर्वी क्षेत्र में स्थित है जो उत्तर में हिमालय से तथा दक्षिण में बंगाल की खाड़ी तक फैला हुआ है, पश्चिम बंगाल कला, संस्कृति और साहित्य तथा कई पूर्व शासक शक्तियों की विरासत से समृद्ध है।

यदि आप सभी पर्यटक हमारे भारत देश में घूमने की सोच रहे हैं तो हमारा भारत देश घूमने के लिए बहुत ही अच्छा पर्यटन स्थल है, यहां पर्यटक हनीमून तथा पिकनिक आदि मनाने के लिए भी आ सकते हैं इन सभी के लिए यह बहुत ही प्रसिद्ध स्थान है।

पश्चिम बंगाल में घूमने के लिए सबसे अच्छे स्थल दार्जिलिंग, कोलकाता, सुंदरबन नेशनल पार्क, अलीपुरद्वार तथा गंगासागर आदि है जो सभी लोगों को अपनी ओर आकर्षित करते है।

पश्चिम बंगाल में घूमने जाने का सबसे अच्छा समय अक्टूबर और मार्च के बीच के महीने को माना जाता है जो राज्य में सर्दियों का मौसम होता है यहां गर्मियों के मौसम में बंगाल झुलसता है जिससे गर्मियों का मौसम यात्रा के लिए सही नहीं होता है।

मेघालय

भारत में घूमने के लिए मेघालय सुंदर पर्यटक स्थल है, मेघालय भारत का एक खूबसूरत पूर्वी राज्य है जो अपनी सुंदर पर्वतमाला और भारी वर्षा तथा धूप और इनके अलावा झरना तथा विभिन्न प्रकार की नदियों के लिए बहुत ही लोकप्रिय है।

मेघालय में बहुत दूर-दूर से लोग यात्रा करने के लिए आते हैं, यहां की वादियां बहुत ही मनमोहक और खूबसूरत होती हैं। मेघालय की खूबसूरत नजारों को देखकर सभी पर्यटक मंत्रमुग्ध हो जाते हैं। मेघालय में यात्रियों के घूमने के लिए पर्यटक स्थलों के बहुत से स्थल मौजूद है जहां सभी पर्यटक अपने दोस्तों और परिवार के साथ इंजॉय कर सकते हैं।

यहां घूमने के लिए कई स्थान है जैसे चेरापूंजी, बाघमारा, हैदरी पार्क, सेवेन सिस्टर फॉल्स आदि स्थानों पर आप सभी पर्यटक मनोरंजन कर सकते हैं। मेघालय में घूमने जाने का सबसे अच्छा समय अक्टूबर से मार्च के महीने को माना जाता है क्योंकि इन दिनों में मौसम बहुत ही खुशनुमा रहता है।

अंडमान और निकोबार

अंडमान और निकोबार भारत का केंद्र शासित प्रदेश है, यहां आप सभी अपनी छुट्टियों को बिताने के लिए आ सकते हैं यह छुट्टियों को बिताने के लिए स्वर्ग के समान माना जाता है। अंडमान और निकोबार में आकर पर्यटक शांति और सुकून का अनुभव कर सकते हैं।

अंडमान और निकोबार भारत के खूबसूरत पर्यटक स्थलों में से एक है, यहां जगह-जगह घने पेड़- पौधे, जीव जंतु और समुद्री जीवन के विविध प्रकार के जीव जंतुओं को देखने का अवसर प्राप्त होता है।

अंडमान और निकोबार के प्रमुख पर्यटन स्थल राजीव गांधी वॉटर स्पोर्ट्स कंपलेक्स, दिग्लीपुर, पावर राधानगर बीच आदि है।

अन्य लेख जरूर पढ़ें !

निष्कर्ष

यह कुछ प्रमुख भारत में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहें है। उम्मीद है दोस्तों यह लेख आप सभी को पसंद आएगा, तथा आप सभी भारत में घूमने की सोच रहे हैं तो आप सभी के लिए मददगार साबित होगा। आपको इन सभी जगहों में से कौन सा जगह सबसे अच्छा लगा, हमें कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं।

Leave a Comment