कैरम पर निबंध | Carrom Essay in Hindi

स्वागत है दोस्तों आपका अपने वेबसाइट में, आज के आर्टिकल में हम कैरम पर निबंध हिंदी में लिखकर आए हैं, अगर आपको स्कूल या कॉलेज में निबंध प्रतियोगिता में कैरम पर निबंध लिखने को दिया जाता है या आपके परीक्षा में कैरम पर निबंध लिखने का प्रश्न आता है तो आप हमारे इस आर्टिकल के माध्यम से आसानी से निबंध को समझ कर लिख सकते हैं,

हम सभी के जीवन में खेलों का विशेष महत्व होता है, चाहे खेल इनडोर हो या आउटडोर, हमारे इस आर्टिकल के द्वारा आपको कैरम के बारे में संपूर्ण जानकारी प्राप्त होंगी, जिससे आप आसानी से समझ कर लिख सकते हैं। इसी तरह हमने और भी विषय पर कई आर्टिकल लिखे हैं वहां जाकर आप बाकी के आर्टिकल भी पढ़ कर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

कैरम पर निबंध 1

प्रस्तावना:-

कैरम लोकप्रिय खेलों में से एक खेल है, यह बहुत ही आसान खेल होता है, इसे बच्चे ,बूढ़े ,जवान सभी आनंद से खेल सकते हैं, मनोरंजन का महत्वपूर्ण साधन होता है। कैरम खेलने के लिए घर से बाहर जाने की आवश्यकता नहीं होती है, यह बहुत पुराना खेल नहीं है, इस खेल की शुरुआत मुंबई में 1929 के आसपास हुई हैं, तथा इंटरनेशनल कैरम फेडरेशन का गठन 1988 को चेन्नई में हुआ था।

यह सभी लोगों के द्वारा बहुत पसंद किया जाता है, इस खेल को दो तीन या चार लोग खेल सकते हैं। यह खेल दक्षिण एशिया और मध्य पूर्व में बहुत लोकप्रिय है।

यह खेल घर के किसी भी हिस्से में खेला जा सकता है, सन 1929 में कैरम खेल का प्रदर्शन मुंबई में किया गया था, तब से इसकी लोकप्रियता बढ़ती जा रही है।

कैरम खेलने के लिए हार्ड बोर्डप्लाई बोर्ड का एक बोर्ड इस्तेमाल में लाया जाता है। इस बोर्ड का आकार वर्गाकार होता है, इस बोर्ड के चारों कोनों में छिद्र बने होते हैं, जिनमें कैरम खेलने वाले खिलाड़ी गोटियां डालते हैं, बोर्ड के मध्य में एक बड़ा वृत्त बना होता है जिसका व्यास लगभग 15 सेंटीमीटर होता है, खेल के दौरान कैरम की गोटियां इसी वृत्त पर सजाई जाती है।

कैरम एक ऐसा खेल है जिसे बच्चे ,बूढ़े ,जवान ,महिलाएं सभी खेलना पसंद करते हैं।

कैरम बोर्ड:-

कैरम बोर्ड प्लाई बोर्ड से बना हुआ एक वर्गाकार बोर्ड होता है जिसके प्रत्येक कोने में होल पास होते हैं, जिनमेंकैरम में खेली जानी वाली गोटिया गिराई जाती है, बोर्ड के चारों ओर लगभग आधा इंच लकड़ी का बॉर्डर होता है, जो कैरम में खेले जाने वाली गोटी वस्ट्राइक करने वालेस्ट्राइकर को बाहर जाने से रोकती है, कैरम का वर्गाकार आकार 76 सेंटीमीटर का होता है।

कैरम खेलने की सामग्री:-

कैरम खेलने के लिए ज्यादा सामग्री की आवश्यकता नहीं होती हैं, इसके लिए आवश्यक उपकरण स्ट्राइकर होता है, 2 रंगों वाली 9 – 9 गोटिया, और एक लाल रंग की गोटी जिसे क्वीन कहते हैं, तथा कैरम के ऊपरी सतह में डालने के लिए पाउडर ताकि ऊपरी सतह चिकनी बनी रहे।

कैरम बोर्ड खेलने का तरीका:-

कैरम बोर्ड दो तरह से खेला जाता है, इसमें आप सिंगल या डबल टीम बनाकर खेल सकते हैं, खेल की शुरुआत करने से पहले बोर्ड के ऊपर पाउडर डाल कर ऊपरी सतह को चिकना किया जाता है, उसके बाद बोर्ड के बीच में बने वृत्त में काले व सफेद गोटियों को सजाया जाता है, सफेद रंग की गोटियों को इस प्रकार से रखा जाता है कि वे y आकार में बने।

वृत्त के बीचो-बीच लाल रंग की गोटी यानी क्वीन को रखा जाता है, इसके बाद खेल का आरंभ किया जाता है, जो खिलाड़ी जिस रंग की गोटी को चुनता है वह केवल उसी रंग की गोटी को प्राप्त करने के लिए चाल चलता है, इसमें एक स्ट्राइकर होता है जिससे खिलाड़ी गोटी को हिट कर छिद्र में डालकर प्राप्त कर लेता है। प्रत्येक गोटी प्राप्त करने पर एक अंक प्राप्त होता है, इसमें एक क्वीन होती है जिसे प्राप्त करने के लिए आपको पहले क्वीन और फिर उसके बाद एक गोटी को भी प्राप्त करना होता है।

यदि आप क्वीन के बाद एक और गोटी को प्राप्त करने में सफल नहीं होते हैं तो उस क्वीन को फिर से वृत्त के बीचो बीच रख दिया जाता है, एक चांस में 29 अंक होते हैं, ऐसे ही तीन चांस खेली जाती है, जीतने वाली टीम को दो चांस में जीत प्राप्त करनी होती है, अंत में जिस खिलाड़ी के पास ज्यादा अंक होते हैं वहविजेता होता है।

कैरम में फाउल के नियम:-

  1. यदि आप straight-line के साइड में बने तीर को पार करते हुए स्ट्राइक करते हैं तो फिर वह फाउल माना जाता है।
  2. यदि आपका स्ट्राइकर किसी गोटी को बिना छुए या किसी गोटी के साथ स्ट्राइकर होल में गिर जाता है तो भी फाउल माना जाता है।
  3. जब बोर्ड में सभी गोटियां खिलाड़ियों द्वारा प्राप्त कर ली जाती है और क्वीन के साथ गोटी रह जाती है तब अगर आप गोटी को क्वीन से पहले हॉल में पहुंचा देते हैं तो आपको फाउल देना पड़ता है।
  4. यदि आपका स्ट्राइकर लकड़ी के बने बॉर्डर को पार कर बाहर चला जाता है, तब भी खिलाड़ी को फाउल माना जाता है।
  5. अगर आप सामने वाले खिलाड़ी के चुने गए गोटी को हॉल में गिरा देते हैं तो ऐसी स्थिति में भी फाउल माना जाता है।

कैरम बोर्ड का इतिहास:-

कैरम का अविष्कार 18वीं शताब्दी में भारत में हुआ था, कई लोग का मानना है कि इसकानिर्माण राजाओं द्वारा किया गया था, कैरम भी बाकी खेल की तरह भारतीय खेल है, कैरम का खेल पूरे एशिया में फैला हुआ है जैसे भारत, नेपाल ,पाकिस्तान ,बांग्लादेश, श्रीलंका, जापान, मलेशिया और इंडोनेशिया इनके अलावा कई देशों में कैरम कैफे भी है, और वहां पर कैरमकी प्रतियोगिता भी होती है।

कैरम 4 मार्च 1956 को ऑल इंडिया कैरम फाउंडेशन का गठन चेन्नई, मद्रास, मुंबई, डेल्ही, मध्य प्रदेश और हैदराबाद संबद्ध इकाइयों के रूप में हुआ था। फाउंडेशन को भारत सरकार और खेल परिषद द्वारा 26 अक्टूबर 1970 को मान्यता प्राप्त हुई थी, और सरकार से राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए नियमित अनुदान सहायता भी प्राप्त हुआ था, इसलिए अंतरराष्ट्रीय कैरम चैंपियनशिप सन 1988 में चेन्नई में स्थापित हुआ था, और धीरे-धीरे भारतीय ओलंपिक संघ से कैरम को अक्टूबर 1997 के दौरान कैरम फाउंडेशन को मान्यता प्राप्त हुई थी।

उपसंहार:-

कैरम का खेल बहुत ही मनोरंजक और आनंददायक होता है, इस खेल को एक बार खेलने के बाद बार-बार खेलने की इच्छा होती है, इस खेल को सभी वर्ग के लोग खेल सकते हैं, इस खेल के ज्यादा नियम नहीं होते हैं जिसके कारण इसे सीखना आसान होता है।

अन्य निबंध लेख :-

कैरम पर निबंध 2

प्रस्तावना:-

यह बहुत ही लोकप्रिय खेल होता है जो घर के अंदर खेला जाता है कैरम बोर्ड एक चौकोर प्लाई बोर्ड का होता है, इस बोर्ड के चारों कोनों में छेद होते हैं जिन पर नेट लगी होती है। कैरम बोर्ड को दो या चार खिलाड़ी टीम बनाकर खेल सकते हैं, इस खेल में 9 काली गोटियां,9 सफेद गोटियां, एक लाल गोटी और एक स्ट्राइकर होता है, लाल गोटी को क्वीन या रानी गोटी कहा जाता है।

कैरम बोर्ड में एक काली गोटी के 10 अंक, एक सफेद गोटी के 20 अंक और लाल गोटी के 50 अंक प्राप्त होते हैं। स्ट्राइकर से गोटियों को निशाना लगाकर गोटी को जाली के छेद में डाला जाता है, कैरम बोर्ड पर 2 लाइनें बनी होती हैं इन दोनों लाइन के बीच में स्ट्राइकर को रखकर गोटी को निशाना लगाया जाता है, हर एक खिलाड़ी के अंक जोड़े जाते हैं जिस भी खिलाड़ी के अंक ज्यादा होते हैं वह खेल जीत जाता है।

कैरम एक बहुत ही अच्छा और मनोरंजन का खेल है, इस खेल में किसी भी प्रकार की चोट नहीं लगती है, कैरम को कम से कम 2 तथा अधिक से अधिक 4 लोग टीम बनाकर खेल सकते हैं।

कैरम खेलने के उपकरण:-

गोटियां:-कैरम में 9 सफेद गोटियां तथा 9 काली गोटियां होती हैं, गोटिया वर्गाकार होती हैं, यह कैरम की अहम हिस्सा होते हैं, इन गोलियों को स्ट्राइकर से मारकर बोर्ड के चारों कोनों में बनी हॉल में डालना होता है, तथा एक लाल रंग की गोटी होती है जिसे क्वीन कहा जाता है।

स्ट्राइकर:-स्ट्राइकर एक वृत्ताकार आकार की गोटी होती है, जिसको कैरम बोर्ड पर रखकर सफेद या काली गोटी को निशाना लगाया जाता है।

रानी:-सफेद और काली गोटियों के अलावा एक लाल रंग के वृत्ताकार गोटी होती है जिसे रानी कहा जाता है, यह गोटी भी खेल के लिए महत्वपूर्ण होती हैं।

पाउडर:-कैरम बोर्ड के ऊपरी सतह को चिकना बनाने के लिए पाउडर का इस्तेमाल किया जाता है, जिसके कारण गोटियां आसानी से फिसलती है।

कैरम बोर्ड कैसे खेला जाता है:-

कैरम बोर्ड में 2 प्लेयर, 4 प्लेयर या सिंगल प्लेयर के द्वारा भी खेला जाता है, सिंगल में खिलाड़ी एक दूसरे के विपरीत बैठते हैं, डबल में पार्टनर्स एक दूसरे के विपरीत में बैठते हैं।

कैरम बोर्ड खेलने के लिए आवश्यक उपकरण:-

कैरम बोर्ड खेलने के लिए एक कैरम बोर्ड, 9 काली गोटियां,9 सफेद गोपियां, और एक लाल गोटी जिसे क्वीन कहते हैं।

कैरम बोर्ड का डिजाइन:

कैरम लकड़ी का एक स्मूथ और समतल स्क्वायर बोर्ड होता है, इसके चारों कोने में सर्कुलर हॉल होते हैं, तथा सभी हॉल के नीचे गोटियों को रखने के लिए नेट लगा होता है, इसके बीच में एक सर्कल होता है सर्कल के पास एक और आउटर सर्कल होता है, गोटियों को आउटर सर्कल के अंदर रखा जाता है। बोर्ड में चारों साइड में बेसलाइन होती है हर बेसलाइन के अंत में सर्कल होते हैं जिनको बेस सर्कल कहा जाता है।

कैरम बोर्ड पर चार लाइन होती है जो चारों होल के तरफ पॉइंटेड होती हैं, स्ट्राइक करते समय लाइन को क्रॉस नहीं कर सकते अन्यथा फाउल माना जाएगा।

कैरम बोर्ड खेलने का उद्देश्य:-

स्ट्राइकर को उंगली के साथ किसी भी गोटी को चारों हॉल में से एक में डालना होता है, इस खेल का उद्देश्य पहले 9 कैरम गोटियों को क्वीन के साथ अपने अपोनेंट से पहले कलेक्ट करना होता है।

गेम का सेटअप:-

क्वीन को कैरम बोर्ड के सेंटर में और तीन सफेद गोटी तथा 3 काली गोटी सर्कल के अंदर रखा जाता है और सर्कल के बाहर बचे आउटर सर्कल में बाकी के सफेद और लाल गोटियों को रखा जाता है। इस गोटी को ऐसे रखना चाहिए कि सफेद गोटी Y के आकार में दिखे तथा क्वीन सेंटर में होना चाहिए, गोटियां आउटर सर्कल के बाहर नहीं आनी चाहिए।

उपसंहार:-

कैरम बोर्ड आसान खेल होती है, कैरम बोर्ड बहुत ही अच्छा और मनोरंजन का साधन होता है। इसे घर में सभी लोगों के द्वारा खेला जाता है। यह बहुत ही लोकप्रिय और आसान खेल होती हैं, इस खेल को कोई भी आसानी से सीख सकता है, इसके ज्यादा नियम भी नहीं होते हैं जिसके कारण इसे बहुत ही आसानी से समझा और खेला जा सकता है।

यह बहुत ही दिलचस्प खेल होता है जिसे बड़े छोटे सभी खेलना पसंद करते हैं, यह एक इनडोर खेल होता है जिसे घर के अंदर खेला जाता है।

अन्य निबंध लेख :-

अधिकतर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)

कैरम में कितने प्लेयर होते हैं?

2, 3 और 4

कैरम की शुरुआत कहाँ हुई थी?

India

कैरम अंतरराष्ट्रीय रूप में विकास कब हुआ 

वर्ष 1988 में

Leave a Comment