स्वागत है दोस्तों आपका अपने वेबसाइट में, आज के आर्टिकल में हम गाय पर निबंध हिंदी में लेकर आए हैं, हमारे स्कूल में गाय का निबंध लेखन का प्रश्न दिया या जाता है, तथा निबंध प्रतियोगिता भी कराई जाती है स्कूलों में, हमारे आर्टिकल के माध्यम से गाय पर एक अच्छी निबंध लेखन कर सकते हैं।
गाय का हम सभी के जीवन में विशेष महत्व होता है, हमारे आर्टिकल के द्वारा गाय के महत्व, गाय की उपयोगिता आदि सभी जानकारियां आपको प्राप्त होंगे, हमारा निबंध लेखन सरल और आसान भाषा में लिखा होता है, गाय हमें अच्छा दूध देती है , तथा इसके अलावा भी हमारे जीवन में गाय की विशेष उपयोगिता होती है, इस निबंध के द्वारा आप निबंध प्रतियोगिता में एक अच्छा निबंध प्रस्तुत कर सकते हैं और गाय के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
गाय पर निबंध 1
प्रस्तावना:-
गाय का पूरे विश्व में बहुत महत्व है, भारत में गाय प्राचीन काल से अर्थव्यवस्था की साधन बनी हुई है, गाय बहुत उपयोगी पशु होती है,गाय हमारे घर की पशु होती हैं जो माता के समान पूजनीय होती है। एक बड़ी शरीर वाली पशु होती है, जो पूरी दुनिया में अलग-अलग नस्ल में पाई जाती है। हम सभी के जीवन में गाय का विशेष स्थान होता है, गाय हमें पौष्टिक दूध देती है जो बच्चों तथा सभी लोगों के लिए बहुत उपयोगी होता है।
गाय की उपयोगिता:-
गाय का दूध हम सभी के लिए पौष्टिक होता है, यह बच्चों के लिए बहुत उपयोगी आहार होता है, गाय के दूध से हमें कैल्शियम की प्राप्ति होती है जिससे हमारी शरीर की हड्डियां मजबूत होती है। इसके दूधसे विभिन्न प्रकार के पकवान बनाए जाते हैं, दूध से दही, दूध से खीर, दूध से पनीर, मक्खन,घी और अनेक प्रकार की मिठाइयां बनाई जाती है।
गाय का गोबर फसलों के लिए सबसे उत्तम खाद होता है, तथा गाय के मूत्र को आयुर्वेदिक औषधियां बनाने में इस्तेमाल किया जाता है, गाय हम सभी के लिए बहुत महत्वपूर्ण होती है, अन्य पशुओं की तुलना में गाय का दूध बहुत उपयोगी होता है। गाय का दूध बच्चों में चंचलता बनाए रखता है, गाय का दूध बच्चों को तंदुरुस्त और शारीरिक तथा मानसिक रूप से शक्तिशाली बनाता है, जबकि भैंस का दूध बच्चों में सुस्ती लाता है।
गाय के बछड़े जब बड़े होते हैं तो वे बैल के रूप में कृषि कार्य के लिए उपयोग में लाए जाते हैं, जिससे किसान हल चलाकर फसलों का उत्पादन करता है और अपनी अर्थव्यवस्था में सुधार लाता है।
गाय की शारीरिक संरचना:-
गाय की दो आंखें होती हैं, एक मुंह, चार पैर होती है, एक थन, एक पूछ, दो कान, होती है। गाय अपने लंबी पूंछ से मक्खी आदि को उड़ाने का कार्य करती हैं, तथा सभी गायों की अलग-अलग प्रकार से दो सिंग होती है।
गाय के रंग:-
हमारे विश्व में गाय के कई रंग होते हैं, सफेद, काली, लाल, चितकबरी, भूरी आदि रंगों के होते हैं जो बहुत ही सुंदर दिखाई देते हैं।
गाय का धार्मिक महत्व:-
हमारे भारत देश में गाय को माता के समान पूजनीय माना जाता है, अर्थात गाय की पूजा की जाती है, ऐसी मान्यता है कि गाय के शरीर में देवताओं का वास होता है, दीपावली के दूसरे दिनगोवर्धन पूजा के अवसर पर गायों की पूजा की जाती है।
उपसंहार:-
गाय का हम सभी के जीवन में विशेष महत्व होता है गाय ग्रामीण क्षेत्रों में अर्थव्यवस्था की साधन होती है, शहरों में पॉलिथीन का बढ़ता उपयोग पॉलिथीन को इस्तेमाल करके फेंक दिया जाता है जिसे गायें खा कर मौत के घाट उतर रही है, हम सभी को गायों की सुरक्षा के लिए प्लास्टिक को इस्तेमाल करके बाहर नहीं फेंकना चाहिए, तथा सरकार को भी गायों के लिए गौशाला बनाकर उन्हें सुरक्षित स्थान पर रखना चाहिए, जिससे गाय सड़कों पर घूमते हुए नजर ना आए और उन्हें वाहनों से भी कोई दुर्घटनाग्रस्त ना होना पड़े।
अन्य निबंध लेख :-
गाय पर निबंध 2
प्रस्तावना:-
गाय एक बहुत उपयोगी पशु है, गाय को हम गौ माता कहते हैं। इसका शरीर लंबा और भारी होता है, गाय के दो सिंग, दो आंखें, दो कान , एक पूछ, गाय के पूछ के अंत में एक बालों का गुच्छा होता है जिससे वह अपने आसपास के मक्खियों तथा अन्य छोटे जीवो को भगाने का कार्य करती है। गाय की एक थन होती है जिससे दूध निकाले जाते हैं।
गाय विभिन्न आकार तथा रंगों की होती है, कुछ बड़े आकार की तथा कुछ छोटे आकार की होती हैं। गायों की रंगे भी अलग-अलग प्रकार की होती है जैसे सफेद, भूरी ,काली आदि।
गाय विश्व केसभी भागों में पाई जाती है, गाय अपने भोजन में पुआल, खली भूषा आदि खाती है, हरे घास तथा पुआल इनके लिए अच्छा भोजन होता है। गाय शाकाहारी होती हैं, ये पेड़ पौधे के पत्तों को भी खाती हैं।
गाय का स्वभाव:-
गाय विनम्र पशु होते है, ये सरल एवं सीधे स्वभाव के जानवर होते है। गाय किसी पर भी प्रहार नहीं करती है जब इन्हें अपने पर खतरे का अनुभव होता है तभी दूसरों पर यह प्रहार करती हैं। जब इन्हें खतरे का भय होता है या इनके बछड़ों को कोई छूने का प्रयास करता है तब यह अपनी सिंग से हमला करती है।
गाय की उपयोगिता:-
गाय बहुत ही उपयोगी पशु है यह हमें मीठा दूध देती है, इसका दूध शक्तिवर्धक होता है। यह हमारे संतुलित भोजन का आहार होता है, इसके दूध से हमें ऊर्जा एवं शक्ति मिलती है। हम गाय के दूध से दही, मक्खन, घी तथा विभिन्न प्रकार की मिठाइयां बनाते हैं। गाय का दूध बच्चों तथा रोगियों के लिए लाभदायक होता है, गाय के मल मूत्र से खाद और औषधियां बनाई जाती है, इससे हमारे खेतों की उर्वरा शक्ति बढ़ती हैं।
गाय के गोबर को छेना बनाकर जलाने के लिए भी उपयोग किया जाता है, तथा गाय के बछड़े बड़े होकर बैल के रूप में हमारे खेतों में हल चलाने के लिए सहायक होते हैं। गाय के मरने के बाद भी इनके चमड़े ,सिंह तथा हड्डियों से विभिन्न प्रकार की वस्तुएं बनाई जाती है।
गाय के गोबर से बायोगैस भी बनाई जाती है जो कि ऊर्जा का एक बहुत अच्छा स्रोत होता है, भारत में गाय को एक पवित्र जानवर माना जाता है और गाय माता के रूप में इसकी पूजा की जाती है, गाय को मारना एक बहुत बड़ा अपराध माना जाता है, गाय एक बहुत ही उपयोगी पशु होती है।
गाय के प्रकार:-
गाय हमारे देश में भिन्न-भिन्न आकार और रंग के होते हैं, कोई छोटे तथा कोई बड़े कद के होते हैं, ये अलग-अलग जगह पर अलग-अलग किस्म के रूप पाए जाते हैं।
गिर :-
यह भारत के गुजरात के गिर के जंगलों में पाई जाती हैं, इसी कारण इनका नाम गिर पड़ा है, ये सबसे दुधारू नस्ल की गाय होती है, 1 दिन में लगभग 50 से 80 लीटर दूध देती हैं, इनके अधिक दूध देने के कारण विदेशों मेंइनकी भारी मात्रा में मांग होती है।
साहीवाल:-
यह भारत में पाई जाने वाली सर्वश्रेष्ठ प्रजातिकी होती है, ये मुख्यत बिहार ,हरियाणा और उत्तर प्रदेश, पंजाब आदि में पाए जाते हैं। व्यापारियों के लिए ये गाय बहुत पसंदीदा होती है क्योंकि यह सालाना 2000 से 3000 लीटर तक दूध देती है।
मेवाती,हासी–हिसार :-
यह हरियाणा में पाए जाने वाले प्रमुख नस्ल की गाय होते हैं, इनका उपयोग कृषि कार्य में ज्यादा किया जाता है।
लाल सिंधी :-
इस नस्ल की गाय लाल रंग की होती है जिसके कारण इन्हें लाल सिंधी के नाम से जाना जाता है, इनकी उत्पत्ति सिंध प्रांत मूल स्थान है लेकिन वर्तमान में यह कर्नाटक तमिलनाडु में पाए जाते हैं।
उपसंहार:-
गाय पालतू जानवर है, हिंदुओं के द्वारा गाय की पूजा की जाती है। गाय को हम गौ माता कहते हैं, हम सभी को गाय की भली भांति देखभाल करनी चाहिए, गाय विश्व के सभी देशों में पाई जाती है, गाय का दूध हम सभी के लिए पौष्टिक और उपयोगी होता है, इससे शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है साथ ही गाय का दूध प्रोटीन युक्त तथा कैल्शियम युक्त होता है जिससे हमारा शरीर मजबूत और तंदुरुस्त रहता है।
अन्य निबंध लेख :-
अधिकतर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)
एक ग्राम गोबर में कितने बैक्टीरिया होते हैं?
कम से कम 300 करोड़
गाय के घी से यज्ञ करने से कितनी ऑक्सीजन उत्पन्न होती है?
10 ग्राम घी में एक टन ऑक्सीजन बनती है
विश्व की सबसे बड़ी गौशाला कहां है?
विश्व की सबसे बड़ी गौशाला पथमेड़ा, राजस्थान में है।

हेल्लो दोस्तों मेरा नाम प्रवीन कुमार है . और में इस ब्लॉग का Owner हूँ. मुझे हिंदी में लेख लिखना पसंद है. और में आपके लिए सरल भाषा में लेख लिखता हूँ.