डिजिटल इंडिया पर निबंध | Digital India Essay in Hindi

हेलो दोस्तों आज हमारा विषय है डिजिटल इंडिया पर निबंध, हम सभी जानते हैं कि आज के वर्तमान युग में डिजिटल इंडिया किस तरह से फैल रहा है, इंडिया में सारी चीजें डिजिटल माध्यम से हो रही है, सभी लोग डिजिटल होते जा रहे हैं,

आज हम हमारे आर्टिकल में डिजिटल इंडिया पर चर्चा करेंगे, ताकि आप सभी विद्यार्थियों को इससे Essay on Digital India लेखन में सहायता मिले तथा आपको डिजिटल इंडिया के बारे में जानकारी प्राप्त हो, डिजिटल इंडिया एक बहुत ही महत्वपूर्ण विषय है, जिसका प्रभाव वर्तमान में बढ़ता ही जा रहा है, और हमारा सारा काम भी डिजिटल होते जा रहा है, आप सब ने देखा होगा कि आजकल स्कूल, कॉलेज, ऑफिस सभी संस्थानों को डिजिटल माध्यम से चलाया जा रहा है, बैंकिंग लेनदेन, हमारा इंडिया पूरी तरह से डिजिटल होते जा रहा है हम सभी को भी डिजिटल इंडिया के बारे में जानना बहुत ही आवश्यक है। तो चलिए हम आज हमारे आर्टिकल के माध्यम से डिजिटल इंडिया के बारे में जानकारी प्राप्त करते हैं।

वर्तमान में आज वही देश विकास कर रहा है जिसने तकनीकी और विज्ञान को अपने तरक्की का माध्यम बना लिया है, हम डिजिटल इंडिया के बारे में जानने के लिए आज के आर्टिकल में इस पर चर्चा करेंगे।

Digital India Essay hindi

डिजिटल इंडिया पर निबंध 1

प्रस्तावना:-

भारत सरकार द्वारा डिजिटल इंडिया का शुरुआत करने का तात्पर्य इंटरनेट के माध्यम से देश में क्रांति लाना है, भारत में डिजिटल इंडिया अभियान का शुरुआत लोगों को टेक्नोलॉजी और डिजिटल दुनिया का ज्ञान मिल सके इसलिए किया गया है, आज के वर्तमान युग में भी बहुत से लोग डिजिटल दुनिया से बहुत दूर है क्योंकि अधिकतर लोग ऑनलाइन दुनिया से बहुत दूर है इसी कारण इस अभियान का शुरुआत किया गया है।

हमारे देश के लोगों के बेहतर विकास और प्रत्येक व्यक्ति के विकास के लिएयह नियम बहुत ही प्रभावशाली है। इस योजना ने देश की इकोनॉमी को एक डिजिटल रूप में बदल दिया है इसे ही डिजिटल इंडिया कहते हैं। डिजिटल इंडिया का शुरुआत हमारे देश के प्रधानमंत्री श्री मोदी जी ने 1 जुलाई 2015 को दिल्ली के इंदिरा गांधी इनडोर स्टेडियम में किया था।

इस योजना का मुख्य उद्देश्य देश के पूरे व्यवस्था को इंटरनेट से जोड़कर शासन में बदलाव लाना तथा हर एक नागरिक को डिजिटल बनाना है। इस योजना की देखरेख प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में बनी कमेटी द्वारा की जाती है जिसमें मानव संसाधन, शहरी विकास तथा स्वस्थ मंत्री के सदस्य आते हैं।

यह देश के विकास और विकास के लिए रूपांतरित की गई प्रभावशाली योजना है, सुशासन और अधिक नौकरियों के लिए डिजिटलीकरण अभियान की ओर भारत के प्रधानमंत्री मोदी जी ने अपना श्रेष्ठ योगदान दिया है।

डिजिटल इंडिया:-

डिजिटल इंडिया भारत के लोगों के लिए एक बहुत ही उपयोगी माध्यम हैजिसने पूरे देश में डिजिटल संरचना से इंटरनेट की गति को तेज उपलब्ध कराया है, आज के वर्तमान युग में ऑनलाइन सेवा हर क्षेत्र में उपलब्ध है। डिजिटल इंडिया के माध्यम से हम संपूर्ण देश को जोड़ सकेंगे और भारत के सभी नागरिकों को इसका लाभ प्राप्त हो सकेगा।

डिजिटल इंडिया का महत्व:-

डिजिटल इंडिया अभियान का शुरुआत सरकार द्वारा विभिन्न प्रकार के लक्ष्यों को पूर्ण करने के लिए किया गया है, जैसे ब्रॉडबैंड हाईवे सुनिश्चित करना, इससे हाईवे भी कहा जाता है। इसके माध्यम से लोगों को इंटरनेट गति से सुगम बनाना, सरकार के ई गवर्नेस में डिजिटल लाइजेशन लाना, इससे आईटी सेक्टर में नौकरियां बढ़ेंगी तथा डिजिटल साक्षरता की दर में वृद्धि होगी, डिजिटल इंडिया भारत सरकार की ऐसी पहल है जिसका उद्देश्य भारत को डिजिटल माध्यम में सशक्त बनाना है।

डिजिटल इंडिया का शुरुआत:-

इस कार्यक्रम का शुरुआत दिल्ली के इंदिरा गांधी इनडोर स्टेडियम टाटा ग्रुप के चेयरमैन साइरस मिस्त्री और आर आई एल के चेयरमैन तथा मुकेश अंबानी, आदि जैसे उद्योगपतियों की उपस्थिति में 1 जुलाई सन 2015 को डिजिटल इंडिया अभियान का शुरू किया गया था।

भारत देश को डिजिटल रूप में विकास करने के लिए और देश की आईडी संस्थान में सुधार करने के लिए, डिजिटल इंडिया महत्वपूर्ण शुरुआत है, डिजिटल इंडिया अभियान के विभिन्न योजनाएं हैं जैसे डिजिटल लॉकर, ईस्वास्थ्य, ई शिक्षा, राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल खाद्य को शुरू करके इस कार्यक्रम का अनावरण किया गया।

डिजिटल इंडिया का उद्देश्य:-

डिजिटल इंडिया भारत सरकार की एक बहुत ही महत्वपूर्ण पहल है, जिसका उद्देश्य सरकारी विभागों को देश की जनता से जोड़ना है तथा यह सुनिश्चित करना है कि बिना कागज के इस्तेमाल के सरकारी सेवाएं इलेक्ट्रॉनिक रूप से जनता तक पहुंच सके, तथा ग्रामीण इलाकों को हाई स्पीड इंटरनेट के माध्यम से जोड़ना आदि डिजिटल इंडिया के उद्देश्य है।

डिजिटल इंडिया के माध्यम से सुविधाएं:-

  1. पंचायतों को हाई स्पीड डिजिटल हाईवे से जोड़कर सुविधा देना।
  2. स्कॉलरशिप पोर्टल की सुविधा।
  3. कई सरकारी सुविधाओं पर जनता की पहुंच।
  4. इंटरनेट सेवा पर सबकी पहुंच।
  5. ई गवर्नेंस, ई-शिक्षा, एक क्रांति में सुविधा।
  6. ब्रॉडबैंड हाईवे।
  7. आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर कार्ड आदि के ऑनलाइन सुविधाएं।
  8. किसी भी व्यापम की परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदनका सुविधा।

डिजिटल इंडिया से लाभ:-

डिजिटल इंडिया से भ्रष्टाचार में कमी आई है, कालाबाजारी कम हुआ है तथा ग्रामीण विद्यार्थियों को शिक्षा में सहायता मिला है, सरकारी विभागों में लाइनों से छुटकारा प्राप्त हुआ, इससे घर पर रहकर बैंकिंग सुविधाओं का लाभ मिलता है, तथा डिजिटल माध्यम से सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ प्राप्त होता है। डिजिटल इंडिया हम सभी के लिए बहुत प्रकार से लाभप्रद है इससे हमें बहुत सारीअसुविधाओं का सामना नहीं करना पड़ता और डिजिटल के माध्यम से सभी कार्य आसानी और जल्दी होते हैं।

डिजिटल अभियान के अंतर्गत सरकार द्वारा कई प्रकार की योजना शुरू की गई है जिससे प्रत्येक क्षेत्र में डिजिटल सेवाएं पहुंचाई जा सके, चाहे वह शिक्षा के क्षेत्र में हो या स्वास्थ्य, वाणिज्य अथवा कोई अन्य क्षेत्र में हो इन सभी का सेवा ग्रामीण स्तर तक पहुंच सके इसके लिए सरकार ने प्रत्येक गांव में बिजली और इंटरनेट को पहुंचाने का कार्य किया है। डिजिटल इंडिया अभियान की शुरुआत होने से सभी कार्य आसानी से होते हैं और इससे लगातार भ्रष्टाचार में कमी आ रहा है।

डिजिटल इंडिया से हानि :-

डिजिटल इंडिया नेमनुष्य को पूरी तरह से मशीनों पर निर्भर कर दिया है, इंटरनेट के इस्तेमाल में साइबर क्राइम को बहुत बढ़ावा दिया है, डिजिटल इंडिया की सफलता के लिए इंटरनेट का प्रयोग करना बहुत ही आवश्यक होता है। उच्च कीमत और धीमी गति के वजह से यह सभी के लिए प्रयोग करना मुश्किल होता है, गरीब लोगों लोगों को मुख्य रूप से इसे इस्तेमाल करने में मुश्किलें आती है, हम किसी व्यक्ति से बात करने के लिए भी इसका इस्तेमाल करते हैं।

डिजिटल इंडिया की जानकारी:-

इस अभियान के तहत सरकार ने सभी प्रकार के वेबसाइट और सोशल मीडिया द्वारा प्रत्येक नागरिक को कम्युनिकेशन की सुविधा प्रदान की है और डिजिटल इंडिया की जानकारी प्राप्त कराई है, इस योजना के तहत सरकार ने सभी लोगों को सफल बनाने का प्रयास किया है, इसी अभियान के तहत आधार कार्ड का निर्माण किया गया है जिससे लोगों को सभी सुविधाएं दी जा रही हैं। आज के समय मेंसभी कार्य को डिजिटल इंडिया के माध्यम में किया जा रहा जैसे ऑनलाइन बैंकिंग, एटीएम की सुविधा जिसकी सहायता से सभी लोग घर बैठे पैसों का लेनदेन कर सकते हैं, आदि कार्यों में सुविधा मिलता है।

डिजिटल इंडिया अभियान से इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का निर्माण :-

डिजिटल अभियान के तहत कई प्रकार के उपकरणों का निर्माण किया गया है, जैसे मोबाइल सेटअप बॉक्स, फेस लेस डिजाइन, माइक्रो एटीएम, स्मार्ट कार्ड, वी सेट आदि जैसे उपकरणों का हमारे देश में निर्माण किया गया है।

उपसंहार:-

हमारे देश को डिजिटल बनाने के लिए नरेंद्र मोदी ने बहुत ज्यादा प्रयास किया है, ताकि देश में रहने वाले प्रत्येक नागरिक को सभी सुविधाओं का लाभ मिल सके, और इस अभियान के माध्यम से भ्रष्टाचार में कमी हो, यह बहुत ही अच्छी योजना है जिसमें गांव से लेकर शहर तक के व्यक्ति एक -दूसरे से जुड़े हैं।

इन्हें भी पढ़े : –

अगर आप video के मध्यम से निबंध की तयारी करना चाहते है तो निचे दी video को देखे

Leave a Comment