पर्यावरण दिवस पर भाषण | Environment day speech in Hindi

हेलो दोस्तों आज के आर्टिकल में मैं आपको पर्यावरण दिवस पर भाषण बताने जा रही हूं, पर्यावरण हमारे जीवन का अहम हिस्सा क्यों होता है इसके बारे में आप सभी को जानकारी होनी चाहिए, पर्यावरण दिवस के अवसर पर अगर आपको स्पीच देना है तो हमारे आर्टिकल को पढ़कर एक अच्छा स्पीच तैयार कर सकते हैं।

पर्यावरण दिवस पर भाषण 1:-

आदरणीय प्रिंसिपल सर, शिक्षक गण, एवं मेरे प्रिय दोस्तों आप सभी को पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुभकामनाएं एवं सुप्रभात! मेरा नाम…… है, मैं कक्षा……. मैं पढ़ती हूं। आज हम विश्व पर्यावरण दिवस मनाने के लिए एकत्रित हुए हैं, इस अवसर पर मैं आपके समक्ष भाषण प्रस्तुत करने जा रही हूं।

विश्व पर्यावरण दिवस प्रत्येक वर्ष 5 जून को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक अभियान के रूप में मनाया जाता है, इससे प्रकृति और हमारे सुंदर पर्यावरण के संरक्षण के बारे में लोगोंमें जागरूकता फैलाई जाती है, इस दिन दुनिया भर में पर्यावरण के संरक्षण और संरक्षण से संबंधित कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं,

कुछ स्थानों पर लोगों द्वारा वृक्षारोपण किया जाता है, अर्थात पौधे लगाए जाते हैं और पर्यावरण को संरक्षित करने के तरीकों के बारे में बताया जाता है। हमारा जीवन पूरी तरह से पर्यावरण पर आधारित होता है, पर्यावरण की वजह से ही हम शुद्ध हवा में सांस ले पा रहे हैं, तथा शुद्ध जल और भोजन का सेवन कर पा रहे हैं।

पर्यावरण ना सिर्फ हमें शारीरिक रूप से स्वस्थ रखने में मदद करता है ,बल्कि मानसिक रूप से भी यह हमें शांति प्रदान करता है, अर्थात पर्यावरण मानव जीवन का अभिन्न अंग होता है इसके बिना स्वास्थ्य जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती है।

आजकल लोग अपने स्वार्थ के लिए पेड़ों की कटाई कर रहे हैं, तथा औद्योगिक से निकलने वाले दूषित पदार्थों से प्राकृतिक जल स्रोतों को गंदा कर रहे हैं, जिससे जल प्रदूषण और वायु प्रदूषण का खतरा तो बढ़ ही रहा है, साथ ही जल स्रोत भी प्रदूषित हो रहे हैं।

पर्यावरण प्रदूषण के कारण भयंकर बीमारियों का सामना करना पड़ रहा है, पर्यावरण प्रदूषण के कारण सभी जीव जंतुओं का जीवनकाल समाप्त हो रहा है, हमें पर्यावरण के संरक्षण के प्रति सभी को जागरूक करना चाहिए और पर्यावरण का संरक्षण करना चाहिए।

हम सभी को पर्यावरण को प्रदूषित होने से रोकने के लिए पर्यावरण संरक्षण नियम का पालन करना चाहिए तथा सभी लोगों को भी इसके बारे में बताना चाहिए,तभीहम स्वास्थ्य और खुशहाल रह सकते हैं।

पर्यावरण बचाने के लिए हमें अधिक से अधिक पेड़ लगाने चाहिए, पर्यावरण का मनुष्य के जीवन से गहरा संबंध होता है, मनुष्य की मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति तथा शांति जीवन के लिए स्वच्छ वातावरण आवश्यक होती है, स्वस्थ शरीर के लिए स्वच्छ पर्यावरण आवश्यक होता है क्योंकि संतुलित पर्यावरण में मनुष्य का जीवन सुंदर व सुखी होता है।

पर्यावरण की सुरक्षा के लिए हमें सभी लोगों को जागरूक करना आवश्यक है, पर्यावरण की शिक्षा नवयुवकों की शिक्षा का अभिन्न अंग होने चाहिए, पर्यावरण दिवस मनाने के साथ ही पर्यावरण की शिक्षा देना आवश्यक है, जनसंख्या और पर्यावरण के बीच गहरा संबंध होता है।

जितना खतरा परमाणु अस्त्रों से है, उतना ही जनसंख्या वृद्धि एवं पर्यावरण प्रदूषण से भी है, जनसंख्या शिक्षा के साथ-साथ पर्यावरण शिक्षा भी आवश्यक होती है। हम सभी का कर्तव्य हैपर्यावरण की रक्षा करना, मनुष्य और पेड़ पौधे अर्थात पर्यावरण का गहरा संबंध है क्योंकि हम मनुष्य वृक्षों के द्वारा प्राप्त ऑक्सीजन से सांस लेते हैं और कार्बन डाइऑक्साइड गैस छोड़ते हैं जिसे पेड़ पौधे ग्रहण करते हैं, इसलिए हम सभी को पेड़ पौधे को अधिक मात्रा में लगाना चाहिए।

पेड़ बचाओ पेड़ लगाओ !

धन्यवाद।

अन्य भाषण लेख :-

पर्यावरण दिवस पर भाषण 2:-

आदरणीय प्रधानाचार्य, यहां उपस्थित आदरणीय अतिथि गण, शिक्षक गण, एवं प्रिय दोस्तों आप सभी को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं एवं सादर प्रणाम!

हमारा पर्यावरण हमारे जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा होता है, यह हमारे जीवन का मुख्य स्रोत होता है क्योंकि हम पर्यावरण से भोजन, जल, वायुआदि सभी आवश्यकता की पूर्ति के लिए पर्यावरण पर निर्भर होते हैं।

पर्यावरण हमारे आसपास का वह परिवेश है जहां हम मानव, पेड़ पौधे और सभी जीव जंतु रहते हैं, पर्यावरण का संरक्षण करना हम सभी का कर्तव्य है, इसके लिए हमें प्राकृतिक संसाधनों जैसे- जल, ऊर्जा को बचाएं , कूड़े कचरे को सही तरीके से निपटाएं, और सड़कों तथा सार्वजनिक स्थानों पर कूड़े को ना फैलाएं, वृक्षारोपण अधिक संख्या में करें, औद्योगिक कचरे को नियंत्रित करें आदि कार्य करके हम पर्यावरण को प्रदूषित होने से रोक सकते हैं।

विश्व पर्यावरण दिवस पर्यावरण से जुड़े मुद्दों पर विचार करने तथा पर्यावरण से जुड़ी समस्याओं का हल निकालने के लिए मनाया जाता है, पर्यावरण दिवस के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा दिया जाता है एवं पर्यावरण से जुड़ी समस्याओं को हल करने का प्रयास किया जाता है।

यह दिवस वर्ष 1972 में घोषित होने के बाद 1973 में प्रतिवर्ष 5 जून को पूरे विश्व में पर्यावरण दिवस के रूप में मनाया जाने लगा, इसका शुरुआत संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा किया गया था, पर्यावरण दिवस को पर्यावरण संरक्षण के बारे में जागरूक करने के लिए स्कूल ,कॉलेज में तथा विभिन्न संस्थानों में कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है।

पर्यावरण दिवस विश्व के कई देशों में मनाया जाता है, इस दिवस पर आयोजित कार्यक्रमों के दौरान वन प्रबंधन, ग्रीन हाउस गैसों का नियंत्रण, सौर ऊर्जा का उपयोग, जल बचाओ, वृक्ष लगाओ आदि योजनाओं को प्रोत्साहित किया जाता है।

हमें जीवित रहने के लिए प्राणवायु ऑक्सीजन की आवश्यकता होती है, जो कि हमें पर्यावरण प्रकृति पेड़ पौधों से मिलती है पर्यावरण के बिना जीवन संभव नहीं है, पहली बार पर्यावरण दिवस 5 जून 1974 को मनाया गया जिसका उद्देश्य सिर्फ पृथ्वी था।

हमें पर्यावरण के महत्व को ध्यान में रखते हुए इस पर्यावरण को प्रदूषित होने से बचाने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को स्वयं जिम्मेदारी लेनी होगी, सभी व्यक्तियों को अपने स्तर पर पर्यावरण को संतुलित रखने का प्रयास करना होगा, तभी स्वस्थ और स्वच्छ पर्यावरण से मानव जीवन और सभी जीव जंतु का स्वस्थ जीवन संभव हो पाएगा।

हमें अधिक से अधिक पेड़ पौधे लगाकर पर्यावरण को स्वच्छ, सुरक्षित तथा हरा-भरा रखना चाहिए, लोगों को पर्यावरण के महत्व को समझाने तथा जागरूकता फैलाने के लिए प्रत्येक वर्ष 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है।

पर्यावरण का संरक्षण करना हम सभी का कर्तव्य है, हमें पर्यावरण को प्रदूषित करने वाले सभी चीजों पर रोक लगाकर पर्यावरण को सुरक्षित रखना चाहिए तभी हमारा जीवन स्वस्थ और सुंदर होगा,

आज हमारा पर्यावरण हमारे कार्य और निर्णयों के कारण खतरे में है, हम पर्यावरण में फैलते प्रदूषण के लिए जिम्मेदार हैं वनों की कटाई, खनन, मशीनों और बिजली का अनुचित उपयोग, आदि के लिए अंधाधुंध वाहनों का उपयोग आदि प्रदूषणमनुष्यों के द्वारा ही उत्पन्न किए जाते हैं।

अतः हम सभी का कर्तव्य है पर्यावरण को सुरक्षित रखना, हम सभी को पर्यावरण ‌प्रदूषण को रोकने का प्रयास करना चाहिए।

पेड़ बचाओ पेड़ लगाओ !

धन्यवाद!

निष्कर्ष

आशा करती हूँमेरे द्वारा दिए गए इस भाषण के द्वारा आप एक बेहतर भाषण दे कर लोगो में अपनी पर्यावरण के प्रति एक अच्छाविचार को व्यक्त कर पाएंगे !

अन्य भाषण लेख :-

अधिकतर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)

विश्व पर्यावरण दिवस का मुख्य उद्देश्य क्या है?

लोगों के बीच पर्यावरण प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन, ग्रीनहाउस प्रभाव, ग्लोबल वार्मिंग, ब्लैक होल प्रभाव की समस्या से लोगों को अवगत कराना।

पर्यावरण संरक्षण अधिनियम कब बनाया गया था?

पर्यावरण संरक्षण अधिनियम 19 नवंबर 1986 को बनाया गया था?

किस भारतीय प्रधान मंत्री ने पहले पर्यावरण दिवस पर भारत के प्रति चिंता व्यक्त की है?

श्रीमती इंदिरा गांधी ने पहले पर्यावरण दिवस पर भारत के प्रति चिंता व्यक्त की है।

Leave a Comment