हेलो दोस्तों! आप सभी का स्वागत है हमारे वेबसाइट में,आज हम आपके लिए हमारे मनोरंजन के विषय यानी सिनेमा और समाज पर निबंध लेकर आए हैं, सिनेमा हम सभी के लिए मनोरंजन का प्रमुख साधन है, सिनेमा सभी बच्चों तथा बड़ों के द्वारा देखा जाता है।
आज का आर्टिकल आप सभी को बेहद पसंद आने वाला है क्योंकि आज के आर्टिकल में हम सिनेमा और समाज पर चर्चा करने वाले हैं, जो हम सभी के तनाव और थकान को चुटकियों में दूर कर देता है, तो चलिए शुरू करते हैं-

सिनेमा और समाज पर निबंध 1
प्रस्तावना:-
सिनेमा सभी लोगों के लिए मनोरंजन का सबसे अच्छा साधन होता है, सभी लोग अपनी थकान और तनाव को दूर करने के लिए सिनेमा देखना पसंद करते हैं, वर्तमान युग में युवा सिनेमा देखना बेहद पसंद करते हैं, आज विज्ञान और प्रौद्योगिकी ने बहुत अधिक उन्नति कर लिया है, पहले सिनेमा के दृश्य इतने साफ और प्रत्यक्ष रूप से स्पष्ट नहीं होते थे परंतु वर्तमान में रंगीन दृश्य वाली फिल्म और उच्च कोटि की ध्वनि और साउंड इफेक्ट का इस्तेमाल फिल्मों में किया जाता है।
सिनेमा समाज में हो रही गतिविधियों का दर्पण है, सिनेमा से ना केवल लोगों का मनोरंजन होता है बल्कि उनकी जिंदगी पर भी गहरा प्रभाव पड़ता है, सभी लोगों का सिनेमा के प्रभाव पर अलग-अलग मत होता है, कुछ लोगों के लिए सिनेमा जीवन में होने वाले सभी पहलुओं और मुद्दों को सामने लाता है, और लोगों को सच्चाई से परिचित कराता है।
सिनेमा से लोगों को अच्छे और बुरे चीजों के बारे में ज्ञान होता है, तथा समाज में हो रहे कुरीतियों के बुराई पर फिल्म बनते हैं, जिससे दर्शकों को ज्ञात होता है कि कुरीतियों को मिटा कर नई सकारात्मक सोच को अपनाना चाहिए।
समाज में हो रही बुराइयां जैसे चोरी, लड़ाई झगड़े, आदि को मिटाने की कोशिश सिनेमा के द्वारा किया जाता है, इसे देखकर लोग बुराई से अवगत होते हैं और इसके प्रति जागरूक होकर अच्छाइयों को अपनाते हैं।
सिनेमा का प्रभाव :-
सिनेमा देखकर छात्र किसी भी चीज को जल्दी सीखते हैं और कोई चित्र या चरित्र लोकप्रिय होता है, तो इसके नाम और संवाद छात्रों के बीच खुद ब खुद लोकप्रिय हो जाते है।
सिनेमा में कभी-कभी विज्ञान कथाओं पर भी फिल्म बनाए जाते हैं और इससे छात्रों को कल्पना शक्ति बढ़ाने में मदद मिलती है जिससे छात्र काफी प्रभावित होते हैं तथा सिनेमा से जुड़े सभी अच्छाई और बुराइयों की ओर आकर्षित होते हैं।
सिनेमा में विभिन्न प्रकार के सामाजिक मुद्दे दिखाए जाते हैं और यह लोगों को सीधे प्रभावित करता है, इससे लोगों को कुछ सोचने और कुछ करने में काफी मदद मिलता है, सिनेमा जगत का सभी लोगों पर काफी प्रभाव पड़ता है, सिनेमा की कहानियों के द्वारा लोग उत्सुक होते हैं और कुछ करने की चाह रखते हैं।
उपसंहार:-
फिल्म हमारे जीवन में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता हैं, सभी लोग इससे आसानी से प्रभावित हो जाते हैं, और लोग सिनेमा के साथ हेर फेर करने लगते हैं इसके कारण कई फिल्मों पर प्रतिबंध लगा दिया जाता है ।
वर्तमान में फिल्म देखना सभी लोगों को बहुत पसंद है और सिनेमा हमें कभी-कभी रोमांचक बना देता है और कभी कभी रुला भी देता है। फिल्म कई प्रकार के होते हैं कुछ कार्टून फिल्में, तथा कुछ वास्तविक कहानियों पर आधारित होती हैं जिसे हम अपने जिंदगी से जोड़ सकते हैं।
इन्हें भी पढ़े : –
- पुस्तकालय पर निबंध
- नारी सुरक्षा पर निबंध
- अहिंसावाद पर निबंध
- वृक्षारोपण पर निबंध
- कोरोना काल में जीवन में चुनौती पर निबंध
सिनेमा और समाज पर निबंध 2
प्रस्तावना :-
सिनेमा केवल मनोरंजन का एक माध्यम नहीं है बल्कि सिनेमा हमारे समाज को शिक्षित करता है और समाज में परिवर्तन भी लाता है। कई फिल्में ऐसे बनाए जाते हैं जिससे हम सभी बहुत प्रेरित होते हैं और अपने जीवन में उससे सीख लेकर एक सफल व्यक्ति बन सकते हैं।
हमें ऐसे फिल्म के लिए फिल्म इंडस्ट्री का सम्मान करना चाहिए जिनके कारण हमारे समाज में जागरूकता बढ़ रही हैं और लोग इससे प्रेरित होकर सफल नागरिक बन रहे हैं।
हमारे जीवन में सिनेमा के अलावा और भी कई माध्यम है जिससे हमारा मनोरंजन होता है, किताब पढ़ना, गाना सुनना आदि सभी मनोरंजन के अच्छे साधन है, लेकिन सिनेमा हमें इन सभी से अधिक प्रभावित करता है, अधिकतर लोगों को फिल्म देखते हुए अपना समय व्यतीत करना पसंद होता है।
सिनेमा का समाज पर प्रभाव:-
फिल्म हमारे समाज के निर्माण में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है, कई ऐसी फिल्म भी है जो समाज में चल रही घटनाओं को दर्शाते हैं, जैसे दहेज प्रथा, बालिकाओं की हत्या तथा जाति प्रथा आदि ऐसी फिल्म है जो समाज को सीख देने के लिए बनाई गई होती है और ऐसी फिल्में समाज में बदलाव लाने में बहुत मददगार होती हैं।
जब लोग फिल्म में ऐसी घटनाओं को देखते और महसूस करते हैं तो उन्हें सही और गलत का फर्क समझ आता है, जिससे लोगों के अंदर बदलाव आता है।
फिल्मों में लड़कियों के साक्षरता और लड़कियां कैसे सभी क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं आदि सभी घटनाओं को दिखाया जाता है, जिससे समाज में भी लड़कियों को आगे बढ़ने के लिए अवसर प्रदान किया जाए, ऐसी घटनाओं को देखकर माता-पिता और समाज के सभी लोग भी जागरूक होते हैं और अपने बेटियों को पढ़ाने तथा आगे बढ़ने में मदद करते हैं।
मनोरंजन का साधन:-
वर्तमान में मानव जाति बहुत व्यस्त हो गया है उनकी आवश्यकता भी बढ़ गई है, व्यस्तता के इस युग में मनुष्य के पास मनोरंजन का समय काफी कम हो गया है, हमारे लिए जिस प्रकार खाना बहुत ही आवश्यक है।
उसी प्रकार खाने को संतुलित /स्वस्थ रखने के लिए हमें मनोरंजन की भी आवश्यकता होती है, सिनेमा मनुष्य की इन आवश्यकता की पूर्ति करता है, सिनेमा आनंद , दिन भर की थकान और चिड़चिड़ापन को कम करता है और ताजगी प्रदान करता है।
सिनेमा देखकर हम सभी अपने सारे थकान को भूल जाते हैं और इससे हमें शांति की भी प्राप्ति होती है, इससे हमें मनोरंजन के साथ-साथ ज्ञान को बढ़ाने में भी मदद मिलता है, मनोरंजन के लिए हमें कहीं जाने की आवश्यकता भी नहीं पड़ती है घर पर रहकर ही हम दूरदर्शन के माध्यम से सिनेमा देख सकते हैं।
सिनेमा के सामाजिक लाभ:-
मनोरंजन के अतिरिक्त सिनेमा से समाज को कई प्रकार से लाभ होता है, सिनेमा शिक्षा का उत्तम साधन होता है यह सभी स्तर के लोगों को ऊंचा उठाने में मदद करता है, यह कल्पना को वास्तविकता का रूप देकर समाज को उन्नत करने का प्रयास करता है। सिनेमा इतिहास, विज्ञान, मनोविज्ञान आदि की भी शिक्षा प्रदान करता है।
ऐतिहासिक घटना आदि सभी को सिनेमा के पर्दे पर दिखाया जाता है जिसे देखकर सरलता से सभी लोग ऐतिहासिक घटनाओं के बारे में ज्ञान प्राप्त कर सकते हैं, पुस्तकों के अपेक्षा सिनेमा के माध्यम से हमें शिक्षा प्राप्त करने में अधिक सरलता होता हैं।
हम सिनेमा के माध्यम से दहेज प्रथा, बाल विवाह, तथा मद्यपान से होने वाले दुष्परिणामों को देखकर हमें उससे होने वाले घातक रोगों के बारे में ज्ञान प्राप्त होता है जिससे हमारे मन में घृणा की भावना उत्पन्न हो जाती है, और हम उन प्रथाओं को नष्ट करने की पूरी कोशिश करते हैं, इस प्रकार सिनेमा समाज में परिवर्तन लाने में भी महत्वपूर्ण कार्य करता है।
उपसंहार:-
सिनेमा हमें मनोरंजन के साथ-साथ शिक्षा के प्रति भी जागरूक करता है, तथा समाज में हो रहे कुरीतियों को दूर करने के लिए भी जागरूक करता है, सिनेमा जगत में अश्लील तथा बुरे प्रभाव डालने वाले चित्रों पर कानूनी रोक लगाना चाहिए, जिससे समाज में लोग बुरे प्रभावों की ओर ना जाए , सिनेमा में महापुरुषों को नायक होना चाहिए क्योंकि बच्चे स्वभाव से ही नायक का अनुसरण किया करते हैं।
निष्कर्ष:-
हमें उम्मीद है कि आपको यह आर्टिकल बेहद पसंद आएगा क्योंकि आप सभी को सिनेमा देखना बहुत पसंद होता है, सिनेमा से जुड़ी सारी जानकारियां हमने हमारे आर्टिकल में देने की कोशिश की है। जिसके माध्यम से आप सभी सिनेमा और समाज के बारे में जान सकेंगे, यह आर्टिकल आप सभी के लिए बहुत मददगार साबित होगा।
इन्हें भी पढ़े : –
- अग्निवीर योजना पर निबंध
- औपचारिक पत्र लेखन
- संस्कृत श्लोक अनुवाद सहित
- पुस्तकालय पर निबंध
- नारी सुरक्षा पर निबंध

नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम अमृत यादव है और पेशे से मैं एक ब्लॉगर और लेखक हूं, जो लेख आप अभी पढ़ रहे हैं वह मेरे द्वारा लिखा गया है, मैं अभी बीकॉम फाइनल ईयर की पढ़ाई कर रहा हूं।