स्वच्छ भारत अभियान पर निबंध | Essay on Clean India Campaign in Hindi

स्वागत है दोस्तों अपका अपने वेबसाइट में, आज के आर्टिकल में हम हिंदी में स्वच्छ भारत अभियान पर निबंध लेकर आए हैं, आपको अक्सर स्कूल में परीक्षा में स्वच्छ भारत अभियान पर निबंध लिखने का प्रश्न दिया जाता है, तथा स्वच्छ भारत अभियान पर निबंध प्रतियोगिता या भाषण प्रतियोगिता का कार्यक्रम कराया जाता है,

स्वच्छ भारत अभियान के माध्यम से हमें स्वच्छता के बारे में जानकारियां प्राप्त होती है, इस आर्टिकल के माध्यम से आप सभी विद्यार्थी स्वच्छ भारत अभियान पर निबंध लेखन कर सकते हैं, और प्रतियोगिता में भाग लेकर एक अच्छा निबंध प्रस्तुत कर सकते हैं, इसके अलावा हमारे आर्टिकल में आपको स्वच्छता के बारे में सारी जानकारियां प्राप्त होगी, तथा आपको स्वच्छ भारत अभियान के बारे में विस्तार पूर्वक सरल एवं आसान भाषा में निबंध लेखन प्राप्त होगा,

स्वच्छ भारत अभियान पर निबंध 1

प्रस्तावना:-

स्वच्छ भारत अभियान की शुरुआत सरकार ने देश में स्वच्छता के प्रति जागरूकता लाने के लिए की है, हमें अपने देश को साफ रखना चाहिए, स्वच्छता से अभिप्राय साफ सफाई ,खुद को साफ रखने के साथ-साथ अपने आसपास के वातावरण को भी साफरखना चाहिए, स्वच्छता ना केवल हमारे घर के लिए जरूरी होती है बल्कि देश और राष्ट्र की आवश्यकता होती है, इससे हमारा पूरा देश स्वच्छ रहता है।

गांधीजी का मानना था कि लोग जब तक स्वच्छता के प्रति सचेत नहीं होंगे तब तक हमारा देश स्वच्छ और साफ सुथरा नहीं हो सकता है, स्वच्छ भारत अभियान का मुख्य उद्देश्य पूरे भारत देश को स्वस्थ एवं साफ सुथरा बनाना है।

स्वच्छता अभियान की शुरुआत:-

नई दिल्ली में राजपथ पर स्वच्छ भारत अभियान का शुभारंभ श्री नरेंद्र मोदी ने किया था, प्रधानमंत्री जी ने कहा कि महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर भारत में स्वच्छ भारत के रूप में सर्वश्रेष्ठ श्रद्धांजलि दे सकता है, इसलिए 2 अक्टूबर 2014 को देश भर में एक राष्ट्रीय आंदोलन के रूप में स्वच्छ भारत मिशन की शुरुआत हुई।

स्वच्छ भारत अभियान एक राष्ट्रीय स्तर का अभियान है जिसके अंतर्गत हमारे पूरे देश को स्वच्छ करने का लक्ष्य लिया गया है।

  1. इस अभियान का प्रथम उद्देश्य देश का कोना कोना साफ सुथरा रखना है।
  2. लोगों को बाहर खुले में शौच करने से रोकना।
  3. भारत के हर शहर और ग्रामीण इलाकों के घरों में शौचालय का निर्माण करवाना।
  4. शहर और गांव के प्रत्येक सड़क ,गली मोहल्ले साफ-सुथरे हो।
  5. हर एक गली में कम से कम एक डस्टबिन आवश्यक रूप से लगाया जाए।
  6. स्वच्छता के प्रति जागरूकता पैदा करना।
  7. ग्रामीण क्षेत्रों में जीवन की गुणवत्ता में सुधार लाना।

स्वच्छ भारत अभियान के नारे:-

स्वच्छ भारत अभियान के लिए बहुत से नारों का प्रयोग किया जाता है।

  • एक कदम स्वच्छता की ओर।
  • स्वच्छता देश का सौंदर्य, स्वच्छता हमारा कर्तव्य।
  • कदम से कदम बढ़ाते जाओ, स्वच्छता की तरफ मिलकर जुट जाओ।
  • आओ मिलकर सबको जगाए, स्वच्छता से गंदगी को दूर भगाएं।
  • स्वच्छ भारत है एक बड़ा अभियान, सब मिलकर करें अपना योगदान।
  • अब हर भारतीयों ने मन में यही ठाना है, पूरे भारत को स्वच्छ बनाना है।

अस्वच्छता से हानियां:-

हम सभी को स्वच्छता के महत्व को समझना चाहिए, वर्तमान समय में लगभग 60 फीसदी से ज्यादा लोग खुले में शौच करने जाते हैं, इस गंदी आदत की वजह से स्वास्थ्य पर बहुत बुरा प्रभाव पड़ता है, तथा अनेक प्रकार की बीमारियों को भी झेलना पड़ता है, अच्छे स्वास्थ्य के लिए शरीर की साफ-सफाई बहुत आवश्यक होती है, शरीर की साफ-सफाई के साथ वातावरण को भी साफ सुथरा रखना चाहिए।

उपसंहार:-

हम सभी को स्वच्छता को अपनाना चाहिए, इसकी शुरुआत हम सभी को मिलकर करनी चाहिए, हमारा भारत स्वच्छ होगा तथा हमारे आसपास का वातावरण स्वच्छ और सुंदर होगा तभी हमारा शरीर भी स्वस्थ होगा, हम सभी को इसके लिए प्रयास करना चाहिए तथा अन्य लोगों को भी स्वच्छता के बारे में जागरूक करना चाहिए।

अन्य निबंध लेख :-

स्वच्छ भारत अभियान पर निबंध 2

प्रस्तावना:-

स्वच्छ भारत अभियान भारत सरकार की अहम कोशिश है, हम सभी का कर्तव्य है अपने आसपास की साफ सफाई रखना, हमारे देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने गांधी जयंती के अवसर पर 2 अक्टूबर 2014 को इस अभियान का शुरुआत किया है, इस अभियान का लक्ष्य हमारेभारत देश को साफ सुथरा रखना है, इस अभियान के माध्यम से लोगों में जागरूकता लाने को बतलाया जाता है,

स्वच्छ भारत अभियान गांधीजी के 145 वी जयंती को शुरू हुआ है यह अभियान 2 अक्टूबर 2019 को पूरे 5 वर्ष पूरे कर चुका है, गांधीजी ने एक स्वच्छ और स्वस्थ भारत की कल्पना की थी, जिसे हमारे देश के प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी ने पूरा किया, स्वच्छ भारत अभियान को स्वच्छ भारत मिशन और स्वच्छता अभियान भी कहा जाता है।

यह एक राष्ट्रीय स्तर का अभियान है, यह प्रत्येक व्यक्ति के लिए एक जिम्मेदारी है और इस देश को स्वच्छ देश बनाने के लिए हर भारतीय नागरिक की भागीदारी की आवश्यकता है।

हमें अपने आसपास के वातावरण की साफ सफाई रखना चाहिए, यह हम सब की नैतिक जिम्मेदारी है, इस अभियान को महात्मा गांधी जी के स्मरण में शुरू किया गया था, स्वच्छ भारत के तहत सड़कों पर कूड़ा, तथा किसी भी प्रकार की गंदगी फैलाना मना है।

भारत को स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ बनाना हम सभी का कर्तव्य है, इसके लिए हम सभी को कूड़े कचरे का प्रबंधन करना चाहिए, कचरे को बाहर नहीं फेंकना चाहिए, स्वच्छ भारत अभियान के तहत बहुत से शौचालय बनाए गए हैं, ताकि लोग शौच करने बाहर ना जाए, हम सभी को स्वच्छ भारत अभियान में सहयोग करना चाहिए।

स्वच्छ भारत का उद्देश्य:-

स्वच्छ भारत मिशन का उद्देश्य सभी ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों को साफ रखना है, ताकि दुनिया के सामने हम एक आदर्श देश का उदाहरण प्रस्तुत कर सकें, जैसे – खुले में शौच समाप्त करना, हाथ से मल की सफाई को रोकना, ठोस और तरल कचरे का पुनः उपयोग, लोगों को सफाई के प्रति जागरूक करना, अच्छी आदतों के लिए प्रेरित करना आदि स्वच्छ भारत के उद्देश्य है।

यह अभियान भारत की सबसे बड़ी सफाई अभियान है।

स्वच्छ भारत अभियान से लाभ:-

स्वच्छ भारत अभियान देश के नागरिकों को हमारे देश को स्वच्छ बनाने में सहयोग करता है, इस अभियान के माध्यम से भारत सरकार वेस्ट मैनेजमेंट तकनीकों को बढ़ाने के द्वारा स्वच्छता की समस्याओं का समाधान करता है, स्वच्छ भारत आंदोलन पूरी तरह से देश के आर्थिक ताकत से जुड़ा हुआ है।

  • अपने आसपास के वातावरण को साफ करने से किसी भी प्रकार का प्रदूषण नहीं होगा।
  • सभी लोग स्वस्थ जीवन व्यतीत कर सकते हैं।
  • स्वच्छ भारत से देश आगे बढ़ेगी।
  • घर और आसपास का वातावरण साफ-सुथरा होता है।
  • आसपास का वातावरण साफ होने से लोगों में नई चेतना आती है और सोचने समझने की शक्ति बढ़ती है।

स्वच्छ भारत की सफलता:-

स्वच्छ भारत अभियान से हमें स्वस्थ भारत मिलेगा, इस अभियान के सफल होने से हम आश्वस्त नहीं होंगे, हमें बीमारियों का सामना नहीं करना पड़ेगा, हम हमेशा स्वस्थ रहेंगे।

सफाई का आशय:-

स्वच्छताऔर अस्वच्छता या गंदगी हमारे आसपास के वातावरण के जीवन को प्रभावित करती है, हमें व्यक्तिगत व आसपास की सफाई रखनी चाहिए, रोगियों की बढ़ती संख्या तथा अस्पतालों पर ध्यान देने की आवश्यकता इस बात के महत्व को और भी अधिक स्पष्ट करती है, प्रदूषण से बचने के लिए कचरे का उचित प्रबंधन करना चाहिए।

उपसंहार:-

स्वच्छ भारत अभियान देश को हरा-भरा और स्वस्थ बनाने के लिए, बहुत ही महत्वपूर्ण है। स्वच्छ भारत से ही हमें स्वच्छ देश और समाज की प्राप्ति होगी। सफाई और स्वच्छता भारत के सभी नागरिकों की एक सामाजिक जिम्मेदारी बनती है, स्वच्छता से भारत की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा, हम सभी को स्वच्छता के प्रति अग्रसर रहना चाहिए।

स्वच्छता से ना केवल हमारा शरीर साफ होता है बल्कि मन भी साफ रहता है, स्वच्छ भारत अभियान की आवश्यकता पूरे भारत को है, हम सभी को स्वच्छ भारत अभियान के प्रति जागरूक होना चाहिए।

अन्य निबंध लेख :-

अधिकतर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)

स्वच्छ भारत मिशन अभियान की शुरुआत कब हुई?

हमारे देश के प्रधान मंत्री, माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी ने स्वच्छ भारत मिशन अभियान की शुरुआत की और स्वच्छ भारत मिशन अभियान 2 अक्टूबर 2014 को शुरू हुआ।

स्वच्छ भारत मिशन अभियान की शुरुआत क्यों की गई?

स्वच्छ भारत मिशन अभियान की शुरुआत इसलिए की गई क्योंकि हम अपने देश को जितना स्वच्छ और सुंदर बनाएंगे, वह हमारे पर्यावरण के लिए उतना ही बेहतर होगा और भविष्य में हमें इसका लाभ मिल सकता है।

भारत का सबसे स्वच्छ शहर कौन सा है?

भारत में अगर कोई जगह साफ और खूबसूरत दिखती है तो वह है इंदौर। इंदौर को भारत का सबसे स्वच्छ शहर माना जाता है क्योंकि यहां गंदगी न के बराबर है।

Leave a Comment