नमस्कार दोस्तों आप सभी का स्वागत है हमारे वेबसाइट में आज हम आपके लिए भ्रष्टाचार मुक्त भारत पर निबंध लेकर आए हैं । भारत देश में कई कारणों से भ्रष्टाचार फैलता जा रहा है जो देश के विकास में भी बाधा उत्पन्न करता है।
भारत देश के विकास के लिए भारत देश को भ्रष्टाचार मुक्त कराना बहुत आवश्यक है हम इस निबंध में भ्रष्टाचार मुक्त भारत से जुड़ी विस्तार पूर्वक जानकारी प्राप्त करेंगे और यह निबंध सभी स्कूल तथा कॉलेज के विद्यार्थियों के लिए उपयोगी साबित होगा।
बच्चों को स्कूल और कॉलेज में इन सभी विषयों पर निबंध लिखने को दिया जाता है यदि आप सभी इस निबंध को पढ़ते हैं तो आप आसानी से स्कूल में दिए जाने वाले निबंध के प्रश्न को लिख सकते हैं तथा प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए भी तैयारी कर सकते है।
भ्रष्टाचार मुक्त भारत पर निबंध
प्रस्तावना
भारत देश के विभिन्न क्षेत्र में भ्रष्टाचार का समस्या बढ़ता जा रहा है जिससे भारत देश को विभिन्न स्तरों पर भ्रष्टाचार जैसे गंभीर समस्या का सामना करना पड़ रहा है। भ्रष्टाचार आंतरिक रूप से भारत देश को खोखला करते जा रहा है और भ्रष्टाचार का हमारे देश के युवाओं पर भी बहुत नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है।
हमारे भारत देश को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने के लिए हमें अपना योगदान देना चाहिए क्योंकि आप सभी ने देखा होगा भ्रष्टाचार प्रत्येक क्षेत्र में बढ़ता जा रहा है जिसका परिणाम बहुत बुरा होता है भ्रष्टाचार अधिकतर राजनीति के क्षेत्र में देखने को मिलता है, और भ्रष्टाचार भारत देश के प्रत्येक क्षेत्र में मौजूद है।
हमारे भारत देश में विभिन्न प्रकार की कुप्रथाएं मौजूद है और इन्हीं बुराइयों में से एक भ्रष्टाचार है जिससे हमारे देश को संघर्ष करना पड़ रहा है । विश्व भर के कई देश भ्रष्टाचार की समस्या का सामना कर रहे हैं और हमारा भारत देश भी उन्हीं देशों में से एक है जो भ्रष्टाचार से गंभीर रूप से प्रभावित है।
भ्रष्टाचार मुक्त भारत करने के तरीके
भारत देश के सभी नागरिक आपस में एकजुटता से भ्रष्टाचार से भारत देश को मुक्त करा सकते हैं इसलिए प्रत्येक नागरिक को भ्रष्टाचार मुक्त भारत बनाने में सहयोग करना चाहिए। भारत देश को भ्रष्टाचार से मुक्त कराने के विभिन्न तरीके हैं-
शिक्षा का प्रसार
भारत देश में बढ़ते भ्रष्टाचार का प्रमुख कारण लोगों में शिक्षा का अभाव होता है क्योंकि लोग शिक्षित नहीं होते हैं तो उन्हें किसी भी चीज के बारे में सही जानकारी प्राप्त नहीं होती है और जो लोग शिक्षित नहीं होते हैं वह अपनी आजीविका कमाने के लिए भी अवैध रूप से भ्रष्टाचार तरीकों का इस्तेमाल करते हैं। इसलिए भारत देश को भ्रष्टाचार से मुक्त कराने के लिए लोगों में शिक्षा का प्रचार प्रसार करना बहुत आवश्यक है।
लोगों में शिक्षा के प्रति जागरूकता फैलाकर इस समस्या को काफी हद तक कम किया जा सकता है और हमारे देश के सरकार को भी भ्रष्टाचार मुक्त देश बनाने के लिए इसे सुनिश्चित करने के लिए नीतियां बनाना चाहिए तथा देश के प्रत्येक बच्चे के लिए शिक्षा अनिवार्य करना चाहिए।
सख्त कार्यवाही और दंड का प्रावधान
भारत देश में कुछ ऐसी बुरी प्रथाएं आज भी चल रही है जो हमारे देश के विकास में बाधक है जैसे भ्रष्टाचार , रिश्वतखोरी अर्थात रिश्वत लेने और देने वाले लोगों को सख्त दंड देना चाहिए तथा गैर कानूनी तरीके से चलाए जाने वाले व्यवसाय को बढ़ावा नहीं देना चाहिए और गैरकानूनी तरीके से व्यवसाय करने वाले व्यक्ति पर सख्त कार्यवाही करना चाहिए।
कई व्यक्ति ऐसे होते हैं जो काले धन को इकट्ठा करते हैं और कई सामानों को इकट्ठा कर लेते हैं तत्पश्चात उन्हें अधिक कीमत में मार्केट में उपलब्ध कराते हैं ऐसे लोगों के लिए सरकार को तुरंत दंड का प्रावधान करना चाहिए और जो व्यक्ति भ्रष्टाचार कर रहा है उस पर सख्ती से कार्यवाही करना चाहिए।
स्टिंग ऑपरेशन
विश्व भर में विभिन्न क्षेत्रों में भ्रष्टाचार लोगों को जनता और देश के सामने लाया जाता है उसे स्टिंग ऑपरेशन कहा जाता है इस स्टिंग ऑपरेशन के जरिए भ्रष्टाचार लोगों को उजागर किया जा सकता है। स्टिंग ऑपरेशन ना केवल परिचालन में किया जाता है बल्कि इससे भ्रष्ट लोग भी उजागर हो जाते हैं और जो व्यक्ति भ्रष्टाचार में शामिल होता है वह भी सामने आता है।
कैमरा तथा रिकॉर्डर स्थापित करना
देश में भ्रष्टाचार को कम करने के लिए तकनीकी के माध्यम से सरकारी कार्यालय और सड़क के आसपास तथा अन्य संस्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने चाहिए, और जहां लोगों के द्वारा रिश्वत लिया या दिया जा रहा है उस भ्रष्ट प्रथाओं को रिकॉर्ड करके पुलिस स्टेशन में शिकायत करना चाहिए।
विश्वास स्थापित करना
भारत देश के लोगों में पुलिस के प्रति बहुत भय होता है जिससे लोग भ्रष्टाचार लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज करने में हिचकीचाते हैं। भारत देश के लोग पुलिस स्टेशन जाने से बचने के लिए पुलिस के पास किसी के खिलाफ शिकायत दर्ज करने में डरते हैं क्योंकि यहां के लोगों को डर होता है कि पुलिस में शिकायत करने पर उन्हें पूछताछ के मामले में गिरफ्तार ना कर लिया जाए।
भारत देश में भ्रष्टाचार का कारण
भारत देश में भ्रष्टाचार का स्तर काफी ऊंचा है और इसके कई विभिन्न कारण है हम आपको इनके कुछ कारणों को बताते हैं जिसके माध्यम से आप आसानी से भारत देश में भ्रष्टाचार के कारणों को समझ सकेंगे-
नौकरी अर्थात रोजगार के अवसर में कमी
भारत देश के युवा विभिन्न प्रकार के डिग्रियों को प्राप्त करने के बाद भी नौकरी प्राप्त नहीं कर पाते हैं जिससे हमारे देश में भ्रष्टाचार बढ़ती है क्योंकि देश के युवा नौकरी ना मिलने पर गलत तरीके से कार्य करना शुरू कर देते हैं। भारत देश में युवाओं के पास बहुत डिग्रियां हो चुकी है और युवाओं के पास नौकरी की बहुत कमी है और देश के कई लोग ऐसे हैं जिनके पास अच्छे डिग्रियां नहीं होने पर भी वह नौकरी करते हैं।
देश में जिन व्यक्तियों के पास अच्छे डिग्री और ज्ञान है उन्हें नौकरी नहीं मिल पाता क्योंकि नौकरी और रोजगार के क्षेत्र में भी भ्रष्टाचार किया जाता है जिससे लोगों में असंतोष की भावना उत्पन्न हो जाती है और लोग भ्रष्टाचार के तरीकों को अपनाने के लिए मजबूर हो जाते हैं।
सख्त दंड अथवा कानून की कमी
हमारे देश में भ्रष्टाचार बहुत बुरे कुप्रथा में से एक है यहां लोगों के द्वारा रिश्वत लिया जाता है तथा नौकरी के लिए विभिन्न क्षेत्रों में लोगों के द्वार नौकरी का लालच देकर रिश्वत लिया जाता है अर्थात रिश्वत देना और लेना, आयकर का भुगतान नहीं करना तथा व्यवसाय चलाने के लिए भ्रष्ट माध्यमों का सहारा लेना आदि का पालन किया जाता है।
भारत देश में लोग किस क्षेत्र में किस प्रकार से कार्य कर रहे हैं अर्थात लोगों के गतिविधियों पर नजर नहीं रखा जाता है क्योंकि यहां नजर रखने की कोई सख्त कानून नहीं है जिससे भारत देश में यदि कोई व्यक्ति भ्रष्टाचार या अन्य गैर कानूनी तरीके से व्यवसाय करते हुए पकड़ा भी गया तो उन्हें सख्ती से दंड नहीं दिया जाता है जिसके कारण देश में भ्रष्टाचार बहुत अधिक बढ़ता जा रहा है।
शिक्षा की कमी
यदि हमारे देश में शिक्षा के स्तर बढ़ जाए तो देश में भ्रष्टाचार काफी हद तक नियंत्रित हो जाएगा, क्योंकि आप सभी ने अक्सर देखा होगा जिस समाज में शिक्षित लोग रहते हैं वहां भ्रष्टाचार कम होता है। जो लोग शिक्षित नहीं होते हैं वे अपनी आजीविका कमाने के लिए भी गलत अर्थात गैरकानूनी तरीके से और भ्रष्टाचार तरीके का उपयोग करके व्यवसाय करने लगते हैं।
हमारे देश में निम्न वर्ग के लोगों में शिक्षा का अभाव बहुत अधिक मात्रा में देखा जाता है और भारत देश के लोगों में शिक्षा का अभाव भ्रष्टाचार को बढ़ावा देता है ।भारत देश को निम्न वर्ग में शिक्षा का अभाव लोगों के ज्ञान और सोचने समझने की शक्ति को कमजोर करता है जिससे भ्रष्टाचार में वृद्धि होता है।
लालच
यदि हमारे समाज या देश के लोग किसी चीज को प्राप्त करने के लिए लालच की ओर प्रेरित हो जाते हैं तो ऐसी स्थिति में भी भ्रष्टाचार का स्तर बढ़ता है और वर्तमान समय में सभी लोग बहुत लालची बनते जा रहे हैं क्योंकि देश का प्रत्येक व्यक्ति आज अपने रिश्तेदार और दोस्तों से ज्यादा कमाना चाहता है और इन लालच तथा अपने आवश्यकताओं की पूर्ति और सपनों को साकार करने के लिए भ्रष्ट तरीकों को अपनाते जा रहा है।
भ्रष्टाचार मुक्त भारत का निर्माण
हमारे देश के सरकार को भारत को भ्रष्टाचार मुक्त करने के लिए प्रयास करना चाहिए क्योंकि यह समस्या हमारे देश का बहुत बड़ा समस्या बनता जा रहा है जो गरीब वर्ग के लोगों के लिए बहुत गंभीर होता जा रहा है क्योंकि भ्रष्टाचार के कारण गरीब वर्ग के लोग अपने आवश्यकताओं की पूर्ति भी नहीं कर पाते हैं।
यदि हमारा देश भ्रष्टाचार से मुक्त नहीं हुआ तो हमारे देश में विकास नहीं हो पाएगी अर्थात भ्रष्टाचार देश की प्रगति में बाधक होता है और भ्रष्टाचार के कारण विभिन्न प्रकार की समस्याएं भी उत्पन्न होने लगती हैं।
सरकार को देश में बढ़ती आबादी को नियंत्रित करने के कदम भी उठाने चाहिए क्योंकि जनसंख्या की वृद्धि के कारण हमारे देश में रोजगार की कमी होती जा रही है जिससे लोग गलत तरीके से व्यवसाय करते हैं।
उपसंहार
विश्व के प्रत्येक क्षेत्र में भ्रष्टाचार का प्रचलन बढ़ता जा रहा है आज सभी सरकारी और निजी क्षेत्रों में लोग भ्रष्टाचार का सहारा लेकर धन अर्जित कर रहे हैं। आज राजनीतिक क्षेत्रों में भी भ्रष्टाचार बहुत अधिक बढ़ता जा रहा है तथा साथ ही निजी क्षेत्र के लोगों के द्वारा कई बड़े और छोटे कार्यों को पूरा करने के लिए भी भ्रष्टाचार मार्ग और अनुचित तरीकों का सहारा लिया जा रहा है।
वर्तमान समय में सभी लोग बिना मेहनत किए अच्छी रकम प्राप्त करना चाहते हैं जिसके कारण लोग भ्रष्टाचार के प्रति प्रेरित होते हैं और भ्रष्टाचार का मार्ग निश्चित रूप से हमारे देश के विकास क्षेत्र को विनाश की ओर लेते जा रहा है इसलिए सरकार को इस गंभीर समस्या के समाधान के लिए जल्द प्रयास करना चाहिए।
अन्य निबंध लेख :-
- भारतीय अर्थव्यवस्था पर निबंध
- भारत की प्रमुख समस्याएं पर निबंध
- आतंकवाद पर निबंध
- एक भारत श्रेष्ठ भारत पर निबंध
- भारतीय संविधान पर निबंध
निष्कर्ष
उम्मीद करती हूं यह भ्रष्टाचार मुक्त भारत पर निबंध आप सभी के लिए उपयोगी और ज्ञानवर्धक साबित हुआ होगा तथा आप सभी के प्रतियोगी परीक्षा और स्कूल में दिए जाने वाले निबंध लेखन में भी सहायक होगा।
अधिकतर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)
भ्रष्टाचार का प्रभाव किस प्रकार से पड़ता है?
भ्रष्टाचार का प्रभाव भारत देश में देश के विकास और प्रगति तथा भ्रष्टाचार का नकारात्मक प्रभाव शिक्षा के स्तर और अन्य क्षेत्रों पर भी बुरी तरह से पड़ता है।
भ्रष्टाचार के कारण बताइए?
भ्रष्टाचार के कई विभिन्न कारण है जिनमें से प्रमुख शिक्षा में कमी, नौकरी के अवसरों में कमी, सख्त दंड और कार्यवाही में कमी, तथा अधिक धन कमाने के लिए व्यक्ति के मन में लालच का भावना उत्पन्न होना आदि सभी भ्रष्टाचार के कारण है।
भ्रष्टाचार मुक्त भारत करने के तरीकों को बताइए?
भारत को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने के लिए विभिन्न तरीकों को अपनाया जा सकता है जैसे शिक्षा का प्रचार प्रसार, सरकार के द्वारा गलत कार्य करने वाले के लिए कानून और गैरकानूनी तरीके से व्यवसाय करने वाले लोगों को दंड देना तथा स्टिंग ऑपरेशन करना आदि के माध्यम से भारत देश को भ्रष्टाचार मुक्त बनाया जा सकता है।

नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम अमृत यादव है और पेशे से मैं एक ब्लॉगर और लेखक हूं, जो लेख आप अभी पढ़ रहे हैं वह मेरे द्वारा लिखा गया है, मैं अभी बीकॉम फाइनल ईयर की पढ़ाई कर रहा हूं।