क्रिकेट पर निबंध | Essay on Cricket in Hindi

स्वागत है दोस्तों आपका अपने वेबसाइट में, आज के आर्टिकल में हम क्रिकेट पर निबंध लिखकर आए हैं, इस आर्टिकल के माध्यम से क्रिकेट के बारे में एक अच्छा निबंध लिख सकते हैं, क्रिकेट हम सभी का पसंदीदा खेल होता है, हमारे आज के आर्टिकल के माध्यम से आपको क्रिकेट के बारे में सारी जानकारियां प्राप्त होंगी।

क्रिकेट भारत में कई वर्षों से खेला जा रहा है, यह एक प्रसिद्ध और रोमांचक खेल होता है, यह खेल बच्चों का पसंदीदा खेल होता है, क्रिकेट खेल सभी विद्यार्थी स्कूल में भी खेलते हैं, यह खेल हमारेभारत देश में अंतरराष्ट्रीय तथा राष्ट्रीय स्तर पर खेला जाने वाला प्रसिद्ध खेल है। इस आर्टिकल में हम क्रिकेट पर निबंध के बारे में विस्तार पूर्वक आर्टिकल लेकर आए हैं इसके माध्यम से आप सभी विद्यार्थियों को क्रिकेट के बारे में जानकारियां प्राप्त होगी एवं क्रिकेट पर अच्छा और आसान भाषा में निबंध लिख सकेंगे।

क्रिकेट पर निबंध 1

प्रस्तावना :-

क्रिकेट विश्व का बहुत ही प्रसिद्ध खेल होता है इसका शुरुआत इंग्लैंड से हुआ है। क्रिकेट खेल संसार में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठित है। यह खेल इतना लोकप्रिय है कि हर उम्र के लोग इसके बारे में जानते हैं, सभी लोग उत्सुकता से क्रिकेट मैच की प्रतीक्षा करते हैं, खेल का हमारे जीवन में अत्यधिक महत्व होता है, खेल केवल मनोरंजन का साधन ही नहीं होता बल्कि स्वस्थ जीवन के लिए भी आवश्यक होता है।

क्रिकेट खेलने के लिए एक बल्ला, गेंद, विकेट स्टंप, तथा 11 खिलाड़ी एवं एक मैदान की आवश्यकता होती है।मैदान के बीचों बीच एक जगह होती है जिसे पिंच कहा जाता है, इस स्थान पर बैटिंग और बॉलिंग किया जाता है।

यह घर के बाहर खेला जाने वाला खेल होता है,यह दो टीम के बीच खेला जाता है जिसमें 11 -11 खिलाड़ी होते हैं। क्रिकेट के बहुत से प्रकार होते हैं जैसे टेस्ट मैच, वनडे मैच, T20 टेस्ट मैच सबसे लंबे समय तक खेला जाने वाला क्रिकेट होता है।

क्रिकेट को राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी खेला जाता है, इस खेल में हार जीत का फैसला टीम द्वारा बनाए गए रन के आधार पर होता है, जो टीम ज्यादा रन बनाएगा वह टीम विजेता होता है, यह खेल युवाओं के द्वारा बहुत ही ज्यादा पसंद किया जाता है।

क्रिकेट खेल सभी का पसंदीदा खेल तथा दुनिया का सबसे अधिक लोकप्रिय खेल होता है, इस खेल को शुरू करने से पहले एक सिक्के को उछाला जाता है, इसके अनुसार टीम बल्लेबाजी तथा गेंदबाजी करती हैं।

क्रिकेट के नियम:-

क्रिकेट खेल में बहुत सारे नियम होते हैं, क्रिकेट खेलने के लिए सभी नियमों का पता होना चाहिए तभी क्रिकेट खेल पाएंगे, क्रिकेट सही तरीके से खेलने के लिए क्रिकेट का मैदान सूखा होना चाहिए। क्रिकेट खेलने के लिए बैट और बॉल की जरूरत होती है, क्रिकेट को कहीं भी खेला जा सकता है छोटे ग्राउंड में,गली में और बात करें प्रोफेशनल प्लेयर की तो वो बहुत बड़े स्टेडियम ग्राउंड में खेलते हैं, जिसकी क्षमता 50 हजार से 1 लाख लोगों तक की होती है।

क्रिकेट का ग्राउंड सर्कुलर आकार का होता है, इसका डाया मीटर 140 मीटर का होता है, इसका ग्राउंड बाकि स्पोर्ट की अपेक्षा बड़ा होता है, इसमें खेल की शुरुआत सिक्के के टॉस से होती है इससे डिसाइड किया जाता है कि कौन सा टीम बोलिंग करेगा और कौन सा टीम बैटिंग करेगा, जो टीम बोलिंग करते हैं उसके 11 खिलाड़ी आएंगे मैदान में और जिसकी टीम बैटिंग की होगी उसके दो खिलाड़ी मैदान पर आएंगे बैटिंग करने के लिए, इनके अलावा ग्राउंड पर दो एंपायर भी होते हैं। क्रिकेट के मैदान में जो व्यक्ति बॉल फेंकता है उसे बॉलरकहते हैं, और बॉल जिसके पास पीछे जाती है उसको विकेटकीपर कहते हैं,

इसके अलावा जो भी बॉलिंगटीम के प्लेयर होते हैं उनको फिल्डर कहा जाता है, बैटिंग टीम के प्लेयर को बैट्समैन कहते हैं इनका कार्य रन बनाना होता है, बॉलिंग टीम का काम होता है विकेट लेना, अर्थात बैटिंग टीम को आउट करना।

अगर बॉलर ने बैटिंग करने वाले व्यक्ति के कमर जितना ऊपरबॉल फेंका तो उसे नो बॉल माना जाता है, और बॉलर के द्वारा फेंका‌ जाने वाला बॉल बाउंसर से ऊपर जाता है तो उसे भीनो बॉल माना जाएगा, नो बॉल को काउंट नहीं किया जाता है और इसमें रन बनता है उसे मान्यता दी जाती है, 6 बॉल में 1 ओवर होता है।

बैट्समैन रन कैसे बना सकते हैं:-

जितनी बार बैट्समैन एक क्रीज से दूसरे क्रीज में जाएगा उतने ही रन बैट्समैन को मिलेंगे, और अगर बैट्समैन ने बॉल को बाउंड्री के बाहर डायरेक्ट मारा है तो उसे सिक्स रन बोला जाता है, और अगर बॉल आती हैउसे बैट्समैन ग्राउंड के बाहर भेजते हैं, और बॉल ने ग्राउंड में एक बाउंस खा लिया, तो वहां बैट्समैन को 4 रन मिलता है।

क्रिकेट का इतिहास:-

क्रिकेट का मूल नाम क्लब बॉल होता है, क्रिकेट का जन्मदाता इंग्लैंड को माना जाता है, क्रिकेट का सर्वप्रथम उल्लेख 1300 में हुआ था, और बल्ले और गेंद से पुष्टि किंग एडवर्ड से प्राप्त सामग्री से हुआ था, क्रिकेट शब्द का सर्वप्रथम प्रयोग फ्लोरिडा के अंग्रेजी इटालियन शब्दकोश के संस्करण में हुआ था, सर्वप्रथम क्रिकेट मैच 1709 ईस्वी में लंदन और कैंट के टीमों के मध्य खेला गया था और इसके बाद 1710 ई. में कैंब्रिज विश्वविद्यालय में खेला गया इसके बाद 1729 में ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय में खेला गया था,

प्रथम क्रिकेट क्लब का नाम हैम्बलडन क्लब है इसका स्थापना 1760 ईस्वी में इंग्लैंड में हुआ था, और इसका मुख्यालय बोर्ड हाक पेनी टाउन में है, जॉन नायलॉन नामक प्रसिद्ध खिलाड़ी इसी क्लब की देन है।

क्रिकेट खेलते समय पहले बॉल को डायरेक्ट फेंकते थे, सन् 1807 में कैंट के जॉन बिल्स ने पहली बार हाथ घुमाकर गेंद फेंकना शुरू किया था, लेकिन उनके इस कला का लोग विरोध करने लगे फिर 1822 में अपनी इस कला का विरोध होते देख जॉन बिल्स ने क्रिकेट से संन्यास ले लिया,

MCC मेरील बोन क्रिकेट क्लब, ने सन 1935 में क्रिकेट के लिए एक नियम बनाया, और काउन्ट्री क्रिकेट का शुरुआत सन 1800 ईसवी में हुआ, क्रिकेट का पहला टेस्ट मैच 1877 में इंग्लैंड में खेला गया, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के मध्य यह मैच हुआ था, जिसमें आस्ट्रेलिया विजयी रहा।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद जो क्रिकेट का आयोजन करता है, इसका स्थापना 15 जून 1909 लंदन इंग्लैंड में इंटीरियर क्रिकेट कॉन्फ्रेंस के नाम से हुआ था, लेकिन 1989 में इंटरनेशनल क्रिकेट कॉन्फ्रेंस का नाम बदलकर इंटरनेशनल क्रिकेट रखा गया,

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद का मुख्यालय दुबई, संयुक्त अरब अमीरात में है, इसके प्रथम अध्यक्ष एलेन निषाद जो न्यूजीलैंड के थे, और वर्तमान अध्यक्ष शशांक मनोहर है तथा वर्तमान में इसके अध्यक्षदेश 104 है।

1926 में भारत, वेस्टइंडीज और न्यूजीलैंड इसके सदस्य बने, और पाकिस्तान 1952 में इसका सदस्य बना, क्रिकेट के चार दिवसीय मैचों का प्रचलन 1930 ईस्वी में इंग्लैंड व ऑस्ट्रेलिया के बीच शुरू हुआ, तथा प्रथम एकदिवसीय 40 ओवर का मैच सन 1971 ईस्वी में इंग्लैंड व ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला गया, क्रिकेट का प्रथम विश्व कप प्रतियोगितापुरुषों के लिए 1975 ई.में इंग्लैंड से शुरुआत हुआ था, इसमें 8 देशों की टीमों ने भाग लिया था फाइनल में वेस्टइंडीज ने ऑस्ट्रेलिया को 17 रन से पराजित किया था।

क्रिकेट का प्रथम विश्व कप प्रतियोगिता महिलाओं के लिए सन 1973 ईस्वी में इंग्लैंड से शुरू हुआ था, और क्रिकेट को ओलंपिक में 1900 को पेरिस फ्रांस में पहली बार व अंतिम बार शामिल किया गया, क्रिकेट के क्षेत्र में प्रथम अर्जुन अवॉर्ड सलीम दुरानी को 1961 में और प्रथम द्रोणाचार्य अवार्ड देश प्रेम आजादको 1986 दिया गया।

भारत में क्रिकेट का इतिहास:-

भारत में क्रिकेट की शुरुआत 1721 ईसवी में अंग्रेजों द्वारा हुई, और भारत का प्रथम क्रिकेट क्लब 1792 में कोलकाता में स्थापित किया गया था, इंग्लैंड की टीम प्रथम बार भारत में 1890 और 1899 में आई, भारत ने अपना पहला टेस्ट मैच 25 जून 1932 में लंदन के मैदान पर खेला, क्रिकेट में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की स्थापना 1928 में आर ग्रांट गोविल के अध्यक्षता में हुई और इसके प्रथम अध्यक्ष भी ग्रांट गोविल थे।

भारत में पहला टेस्ट मैच 1933 में मुंबई के जिम खाना मैदान में हुआ, भारत में प्रथम एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच 1974 लॉर्ड में इंग्लैंड के विरुद्ध खेला, तथा प्रथम भारतीय टेस्ट अंपायर डी.के नायक और जे.आर पटेल थे और राष्ट्रीय क्रिकेट एकेडमी का स्थापना सन 2000 में हुआ।

उपसंहार:-

क्रिकेट हम सभी का पसंदीदा खेल होता है क्रिकेट खेल का अभ्यास करके इसे बहुत आसानी से सीखा जा सकता है, क्रिकेट के खेल में बहुत सारे नियम होते हैं जिन्हें जानना आवश्यक होता है।

अन्य निबंध लेख :-

क्रिकेट पर निबंध 2

प्रस्तावना:-

खेल हमारे जीवन का मुख्य आधार होता है, खेलने से स्वास्थ्य भी अच्छा होता है, क्रिकेट भारत के अधिकतर लोगों का पसंदीदा और लोकप्रिय खेल होता है। क्रिकेट दो खिलाड़ियों के समूहों के बीच में खेला जाता है दोनों टीम में 11-11 खिलाड़ी होते हैं, वर्तमान में क्रिकेट सबसे ज्यादा भारत, ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान ,अफ्रीका अफगानिस्तान, इंग्लैंड आदि देशों में खेला जाता है।

खेल हमारे मस्तिष्क और शरीर को स्वस्थ रखने के लिए बहुत आवश्यक होता है, क्रिकेट खेलना सभी को पसंद होता है क्रिकेट खेल का जन्म इंग्लैंड में हुआ था। पहले क्रिकेट केवल राजा महाराजाओं और इंग्लैंड वासियों द्वारा ही भारत में खेला जाता था, लेकिन स्वतंत्रता के बाद इसे सभी लोग खेलने लगे।

क्रिकेट खेल बहुत ही उत्साह वर्धक और मनोरंजक होता है, इसे खेलने के लिए खिलाड़ियों में बहुत ही जोश होता है तथा दर्शकों में भी उत्साह होता है। क्रिकेट खेलने का मैदान सर्कल के आकार का होता है, जिस के बीचो बीच एक पिच होती है और उसके दोनों छोर पर तीन विकेट लगाए जाते हैं।

जिस टीम के व्यक्ति बैटिंग करते हैं वह तब तक बल्लेबाजी करते हैं जब तक की संपूर्ण ओवर खत्म ना हो जाए, या फिर उनके टीम के सदस्य जब तक आउट ना हो जाए, क्रिकेट खेल में जो भी टीम सबसे ज्यादा रन बनाती है वह टीम विजई मानी जाती है।

क्रिकेट कई प्रकार से खेला जाता है जैसे कि वनडे, T20, टेस्ट मैच इत्यादि तरह से खेला जाता है, इस खेल को खेलना और देखना सभी को पसंद होता है, यह खेल भारत में सबसे लोकप्रिय होता है। इस खेल को सभी वर्ग के लोग खेल सकते हैं।

क्रिकेट खेलने से लाभ:-

  1. क्रिकेट खेलने से शारीरिक और मानसिक दोनों प्रकार से विकास होता है।
  2. क्रिकेट खेलने से शरीर हष्ट पुष्ट और तंदुरुस्त हो जाता है।
  3. इस खेल को खेलने से बच्चों में एकाग्रता की क्षमता बढ़ती है।
  4. खेल हमारे शरीर के हड्डियों को मजबूत बनाते हैं।
  5. क्रिकेट खेलने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ जाती है जो कि बच्चों के लिए बहुत आवश्यक होती है।

क्रिकेट के प्रसिद्ध खिलाड़ी:-

सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली, महेंद्र सिंह धोनी, युवराज सिंह, सौरव गांगुली, आशीष नेहरा, वीरेंद्र सहवाग, इरफान पठान, हरभजन सिंह, आदि खिलाड़ी देश के प्रसिद्ध क्रिकेटर है।

क्रिकेट की दुनिया में सचिन तेंदुलकर को क्रिकेट खेल का भगवान माना जाता है, क्रिकेट के गेंद का वजन 156 ग्राम होता है। क्रिकेट खेलने के लिए दिन में लाल व रात में सफेद रंग की गेंद इस्तेमाल किया जाता है। क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली टीम को पुरस्कार दिया जाता है, विश्व में ऑस्ट्रेलिया ने सबसे अधिक पांच बार क्रिकेट विश्व कप जीता है, क्रिकेट को भारत में ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में खेला जाता है।

क्रिकेट के उपकरण;-

क्रिकेट खेल महंगा खेल होता है इसके लिए महंगे सामान लेने पड़ते है, क्रिकेट खेलने के लिए एक बड़े मैदान की आवश्यकता होती है जिसके बीचो बीच एक पिच होता है जिसकाकाफी महत्व होता है। दोनों ओर गड़े स्टंप के बीचो बीच के स्थान को पिच कहा जाता है इनके‌ बीच की दूरी 22 गज होती है।

गेंद से शरीर की रक्षा के लिए पैरों के अग्रभाग पर दस्ताने और पैड बांधे जाते हैं, खेलते समय सिर की रक्षा के लिए हेलमेट पहना जाता है, पैर में मजबूत जूते पहने जाते हैं, जिससे खिलाड़ी को पैर में चोट ना आए और फिसले भी ना, और हाथों में गद्दे वाली दस्ताने पहनी जाती है।

क्रिकेट का महत्व:-

क्रिकेट सबसे प्रसिद्ध खेलों में से एक है, यह खेल भारत में ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में खेला जाता है, यह खेल सभी का लोकप्रिय खेल होता है। क्रिकेट वर्तमान समय में भारत, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया में सबसे लोकप्रिय हैं। खेल हम सभी के लिए महत्वपूर्ण होता है यह हमारे शरीर को स्वस्थ रखता है, सभी विद्यार्थियों के लिए खेल का विशेष महत्व होता है स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मस्तिष्क निवास करता है और स्वस्थ रहने के लिए खेल की आवश्यकता होती है। खेल मनोरंजन के साथ ही शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रखता है।

उपसंहार:-

क्रिकेट सबसे अधिक पसंद किया जाने वाला खेल है, हजारों लोग इस खेल को देखने के लिए उत्सुक होते हैं। क्रिकेट एक उत्साह पूर्वक खेला जाने वाला खेल है क्रिकेट को सभी खेलों में से सबसे अधिक पसंद किया जाता है, यह खेल घर से बाहर मैदान में खेला जाने वाला लोकप्रिय खेल है। आजकल के समय में सभी लोग क्रिकेट खेलना पसंद करते हैं, इस खेल को देखने तथा खेलने के लिए सभी लोग उत्सुक होते हैं।

अन्य निबंध लेख :-

अधिकतर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)

किस देश से क्रिकेट की शुरुआत हुई थी?

इंग्लैंड देश से क्रिकेट की शुरुआत हुई थी

क्रिकेट विश्व कप का पहला संस्करण कब आयोजित किया गया था?

क्रिकेट विश्व कप का पहला संस्करण 1975 आयोजित किया गया था

भारत ने किन वर्षों में वर्ल्ड कप जीता था?

भारत ने 1983 और 2011 वर्षों में वर्ल्ड कप जीता था।

Leave a Comment