नमस्कार दोस्तों! आप सभी का स्वागत है हमारे वेबसाइट में, आज के आर्टिकल में हम आपके लिए भारत का विकास पर निबंध लेकर आए हैं।
यदि आप सभी भारत के विकास के बारे में जानना चाहते हैं या भारत के विकास पर निबंध की तलाश कर रहे हैं तो यह निबंध आप सभी के लिए ही है।
इस निबंध के जरिए आप सभी भारत के विकास के बारे में विस्तार पूर्वक ज्ञान प्राप्त कर सकते हैं, यह निबंध आप सभी के निबंध लेखन में उपयोगी साबित होगा और इसके मदद से आप प्रोजेक्ट वर्क भी आसानी से कर सकते हैं।
भारत का विकास पर निबंध
प्रस्तावना
भारत देश विकास के क्षेत्र में अन्य देशों के मुकाबले धीमी गति से चल रहा है अर्थात हमारा भारत देश विकासशील देश है और वर्तमान में हमारे देश के विकास में थोड़ी वृद्धि हुई है जिससे विकास में तेजी आई है। आजादी के पहले हमारे भारत देश का स्थिति बहुत खराब था और आजादी के बाद हमारे देश में संविधान लागू हुआ तत्पश्चात भारत देश के आर्थिक स्थिति में सुधार आई।
वर्तमान में भारत देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए बहुत सारे प्रयत्न किए जा रहे हैं, भारत देश में शिक्षा, उद्योग, कृषि, चिकित्सा, सुरक्षा बल आदि में निरंतर वृद्धि की जा रही है और इसके अलावा भारत देश में विभिन्न प्रकार के तकनीकों का भी अविष्कार किया जा रहा है जिससे हमारा देश आत्मनिर्भर बन सके।
आप सभी को तो पता होगा ही हमारे देश के विकास के लिए देश को आत्मनिर्भर बनाना बहुत आवश्यक है और देश तभी आत्मनिर्भर बन सकता है जब विभिन्न आवश्यकताओं की वस्तुओं को हमारे देश में ही उत्पन्न किया जाए और हमें अपने आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए किसी अन्य देश पर निर्भर न रहना पड़े। भारत देश जब विकास करेगा तभी भारत देश में रहने वाले लोग अपने आर्थिक स्थिति में सुधार ला सकते हैं।
वर्तमान समय में भारत देश में लड़कों के समान प्रत्येक क्षेत्र में लड़कियां कार्य कर रही हैं और देश के विकास के लिए दोनों का महत्वपूर्ण योगदान होता है क्योंकि किसी भी क्षेत्र में मिलजुल कर कार्य करने से आधुनिक संचार में सुख सुविधाओं को आसानी से प्राप्त किया जा सकता है।
आज हमारे देश में लड़के और लड़कियों को एक समान अधिकार दिया गया है जिससे लड़कियां भी लड़कों के समान प्रत्येक क्षेत्र में कार्य कर पा रही है जबकि प्राचीन समय में लड़कियों को लड़कों के समान अधिकार नहीं दिया जाता था जिससे लड़कियां प्रत्येक क्षेत्र में पिछड़ी रहती हैं। भारत देश के विकास में लड़के एवं लड़कियों को समान अधिकार देना बहुत महत्वपूर्ण साबित हुआ है।
वर्तमान में भारत का विकास
वर्तमान समय में भारत देश तेजी से विकास की ओर बढ़ रहा है और भारत देश के विकास के लिए लगातार विभिन्न प्रकार के योजनाओं को बनाया जा रहा है ताकि देश के प्रत्येक क्षेत्र में विकास के स्तर को बढ़ाया जा सके।
पहले के अपेक्षा भारत देश वर्तमान में और तेजी से विकास कर रहा है जिसमें युवाओं ने अपना महत्वपूर्ण भूमिका निभाया है क्योंकि हमारे देश के विकास के लिए देश के युवा बहुत महत्वपूर्ण होते हैं। युवाओं के द्वारा विभिन्न प्रकार के तकनीकी स्तर पर कार्य किया जाता है जिससे देश को विभिन्न प्रकार का लाभ मिलता है और विकास के क्षेत्र में देश आगे बढ़ता है।
भारत देश के विभिन्न क्षेत्र में विकास
भारत देश पहले अंग्रेजों का गुलाम था जिससे भारत देश की स्थिति बहुत दयनीय थी परंतु वर्तमान में भारत देश आजादी के बाद सभी क्षेत्रों में स्वयं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए बहुत से प्रयास किए जा रहे हैं, और आधुनिक तकनीकों और अपने पास उपलब्ध संसाधनों का उचित प्रयोग किया जा रहा है जिससे हमारे देश में ही विभिन्न प्रकार के कार्यों को संभव बनाया जा सके।
भारत देश में विभिन्न क्षेत्र में विकास किया जा रहा है जिससे भारत देश के शिक्षा, चिकित्सा और विभिन्न क्षेत्रों में काफी सुधार आई है। विभिन्न प्रकार के तकनीकों के माध्यम से सभी क्षेत्र में सुधार लाए जा रहे हैं जिससे वर्तमान में हमारे देश का शिक्षा स्थान काफी ऊंचाइयों को प्राप्त कर रहा है। भारत देश में विज्ञान के क्षेत्र में भी बहुत विकास किया है जिससे विभिन्न प्रकार के सरकारी व निजी अस्पतालों का निर्माण किया जा रहा है।
विभिन्न प्रकार के प्रयोगशालाओं का निर्माण किया गया है और कई प्रकार के अनुसंधान भी निर्माण किए गए हैं, भारत देश औद्योगिक क्षेत्र में काफी तेजी से आगे बढ़ रहा है जिससे हर क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर प्रयास किया जा रहा है और देश में विभिन्न प्रकार के तकनीकों तथा अनुसंधान का निर्माण किया गया है जिससे तकनीकी का सदुपयोग करके गांव के प्रत्येक व्यक्तियों को संचार सुविधाओं से जोड़ा जा रहा है।
आज हमारे देश में चिकित्सा के क्षेत्र में विभिन्न प्रकार के तकनीकों का खोज किया गया है जिसके माध्यम से कई घातक रोगों का निवारण निकाला गया है और इससे लोगों को बचाया जा रहा है। आज के समय में होम्योपैथिक आयुर्वेदिक तथा चिकित्सा से संबंधित संपूर्ण उपलब्धियों को प्राप्त किया जा रहा है जिससे चिकित्सा स्तर में काफी सुधार आई है और भारत देश के प्रत्येक गांव तथा शहर में अस्पताल स्थापित किया जा रहा है।
भारत देश के ग्रामीण स्तर में विकास
वर्तमान समय में यदि भारत देश के विकास के बारे में बात किया जाए तो भारत देश के प्रत्येक गांव और शहरों में विकास की लहर दिखती हैं अर्थात ग्रामीण क्षेत्र में विकास के लिए बहुत प्रयास किया जा रहा है और पहले के अपेक्षा वर्तमान में बहुत से कार्य किए जा चुके हैं जिसके माध्यम से भारत देश का ग्रामीण स्तर भी काफी तेजी से विकास कर रहा है।
भारत देश के विकास के लिए कई प्रकार के अभियान चलाए गए हैं जैसे शिक्षा अभियान जिसके माध्यम से सभी लोगों को शिक्षित किया जा रहा है और यह ग्रामीण क्षेत्रों में भी बहुत सहायक साबित हुआ है क्योंकि ग्रामीण स्तर में शिक्षा की व्यवस्था नहीं होती है जिससे ग्रामीण स्तर के लोग अनपढ़ रह जाते हैं जो देश के विकास में बाधा उत्पन्न करता है इसलिए वर्तमान में ग्रामीण स्तर में गरीबों के लिए निशुल्क शिक्षा की व्यवस्था की गई है।
गरीबों के लिए विभिन्न प्रकार का अभियान चलाया जा रहा है और ग्रामीण स्तर में सड़कों का निर्माण करवाया जा रहा है जिससे गांव के लोगों को किसी भी प्रकार का परेशानी ना हो , आप सभी ने वर्तमान समय में देखा होगा कि भारत देश के ग्रामीण क्षेत्रों में कितने विकास किए जा चुके हैं आज सभी गांव में स्कूल, अस्पताल आदि सभी उपलब्ध है अर्थात शहरों के मुकाबले ग्रामीण स्तर भी बहुत निचले स्तर पर नहीं है।
विकास की आवश्यकता
भारत देश स्वतंत्रता के बाद पिछड़े देशों में गिना जाता था परंतु धीरे-धीरे भारत देश विकास के स्तर में बढ़ रहा है और इसे वर्तमान में विकासशील देश के रूप में जाना जाता है। वर्तमान समय में भारत देश विकास के क्षेत्र में अग्रसर है और भारत देश विकास के लिए विभिन्न प्रकार का प्रयास कर रहा है। हमारे देश में बहुत ज्यादा आबादी है जिसमें से अधिकतर लोग गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करते हैं और आज भी कई ऐसे क्षेत्र है जहां लोगों को भुखमरी का सामना करना पड़ रहा है।
हमारा भारत देश अभी तक पूर्ण रूप से विकसित नहीं हो पाया है परंतु यह विकासशील है अर्थात भारत देश के द्वारा विकास के लिए बहुत प्रयास किया जा रहा है और हम सभी को भारत देश के विकास के लिए कार्य करना चाहिए तभी हमारा देश विकास कर सकता है। भारत देश में सभी वर्ग और जाति के लोगों को सुख संपन्न बनाने के लिए विकास की आवश्यकता है क्योंकि भारत देश आज भी एक विकासशील देश है जबकि अन्य देश विकास तेजी से कर रहे हैं।
उपसंहार
भारत देश शिक्षा के क्षेत्र में काफी तेजी से आगे बढ़ रहा है और पहले के अपेक्षा शिक्षा का स्तर बहुत आगे बढ़ा है और इससे भारत देश के प्रत्येक लोग शिक्षित हो रहे हैं। भारत देश में शिक्षा के स्तर को बढ़ाकर देश के विकास के लिए कार्य किया जा सकता है क्योंकि भारत देश के अधिकतर लोग गरीब और अनपढ़ है जो विकास में बहुत बाधा उत्पन्न करता है।
देश के विकास में शिक्षा का बहुत महत्व होता है क्योंकि शिक्षा व्यक्ति को ज्ञान प्राप्त कराता है जिससे व्यक्ति में सोचने समझने की शक्ति उत्पन्न होती है। हमारे देश में वर्तमान में शिक्षा के स्तर में सुधार आया है जिससे देश के अधिकतर लोग नेटवर्क मार्केटिंग बिजनेस आदि में आगे बढ़ रहे हैं। लोग शिक्षित होकर अपने सपनों को साकार कर पा रहे हैं तथा देश के विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे पा रहे हैं।
वर्तमान समय में भारत देश का विकास तेजी से बढ़ रहा है और भारत देश में विभिन्न प्रकार के उपलब्धियों को प्राप्त किया जा रहा है जैसे इंटरनेट, इंटरनेट के माध्यम से आज प्रत्येक व्यक्ति घर बैठे ही अपने सभी कार्यों को पूरा कर रहे हैं और अच्छी आमदनी भी कमा रहे है।
आजादी के बाद भारत देश चिकित्सा, यातायात आदि सभी में तेजी से आगे बढ़ रहा है और विभिन्न प्रकार के अविष्कार किए जा रहे हैं जिससे कार्यों को आसान बनाया जा रहा है तथा समय का बचत भी किया जा रहा है।
अन्य निबंध लेख :-
निष्कर्ष
उम्मीद करती हूं दोस्तों आप सभी को यह निबंध पसंद आएगा, और सभी विद्यार्थियों के निबंध लेखन में सहायक होगा तथा इससे आप सभी को ज्ञान भी प्राप्त होगा।
अधिकतर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)
भारत देश में संविधान लागू कब किया गया है?
जब हमारा देश अंग्रेजों का गुलाम था तो भारत देश की स्थिति बहुत दयनीय थी और आजादी के बाद देश में संविधान लागू 1950 में किया गया तत्पश्चात भारत देश के आर्थिक स्थिति में काफी वृद्धि हुई।
भारत देश में चिकित्सा के क्षेत्र में विकास किस प्रकार से किया जा रहा है?
वर्तमान समय में विभिन्न प्रकार की प्रयोगशालाएं भी बनाई गई हैं तथा कई प्रकार के अनुसंधान क्षेत्रों का भी निर्माण किया गया है जिससे हमारे देश में चिकित्सा से संबंधित होम्योपैथिक आयुर्वेदिक तथा सभी प्रकार के चिकित्सा संबंधी व्यवस्था उपलब्ध है।
भारत देश में विकास की आवश्यकता क्यों है?
देश चाहे कोई भी हो सभी को विकास की आवश्यकता होती है, स्वतंत्रता के बाद भारत देश को पिछड़े देशों में गिना जाता था परंतु वर्तमान में इसे विकासशील देश रुप में गिना जाता है अर्थात देश के प्रत्येक लोगों को शुभ सुविधाएं प्रदान करने के लिए देश के विकास की आवश्यकता होती है।

नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम अमृत यादव है और पेशे से मैं एक ब्लॉगर और लेखक हूं, जो लेख आप अभी पढ़ रहे हैं वह मेरे द्वारा लिखा गया है, मैं अभी बीकॉम फाइनल ईयर की पढ़ाई कर रहा हूं।