नमस्कार दोस्तों आप सभी का स्वागत है हमारे वेबसाइट में, आज हम डॉक्टर पर निबंध का सरल निबंध लेखन लेकर आए हैं, हम सभी के जीवन में चिकित्सक का महत्वपूर्ण स्थान होता है। डॉ समाज सेवक के रूप में हमारे मुश्किल समय में स्वास्थ्य का इलाज करता है।
हमारा यह लेख डॉक्टर पर भाषण, निबंध, शादी के लिए बहुत महत्वपूर्ण है तथा इस निबंध के माध्यम से आप सभी चिकित्सकों के बारे में जानकारी भी प्राप्त कर सकते हैं, यह लेख सभी कक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए उपयोगी है तथा इसे आप सभी विद्यार्थी आसानी से समझ कर याद कर सकते हैं।
डॉक्टर पर निबंध 1
प्रस्तावना
डॉक्टर हमारे भगवान के समान होते हैं जो मुश्किल परिस्थितियों में हमारे लिए सबसे महत्वपूर्ण होते है, डॉक्टर बीमारी से पीड़ित व्यक्ति और दुर्घटनाग्रस्त मरीजों का इलाज करके उन्हें ठीक करते हैं इसलिए उन्हें भगवान के समान दर्जा दिया जाता है।
डॉक्टर एक चिकित्सक का व्यवसाय होता है, जो मरीजों का जांच करके इलाज करता है और डॉक्टर हमारे समाज के एक अभिन्न अंग होते हैं अर्थात हम उन्हें भगवान मानते हैं। सभी क्षेत्र में अलग-अलग डॉक्टर होते हैं जो अलग-अलग बीमारियों का इलाज करते हैं।
डॉक्टर विज्ञान की दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण होते हैं हमें डॉक्टर बनने के लिए विज्ञान में बहुत मेहनत करना पड़ता है, डॉक्टर बनने के लिए लोगों को बहुत कठिन परिश्रम करना होता है तभी लोग डॉक्टर बनकर मरीजों की सेवा कर सकते हैं।
डॉक्टर अलग-अलग पेशे के होते हैं, कई डॉक्टर प्राइवेट होते हैं तथा कुछ डॉक्टर सरकारी डॉक्टर होते हैं, प्राइवेट डॉक्टर अपना मेडिकल अस्पताल खोल देते हैं और मरीजों की सेवा करते हैं, तथा सरकारी डॉक्टरों के द्वारा अस्पतालों में मरीजों का सेवा किया जाता है।
डॉक्टर मरीजों की सेवा करने के साथ-साथ अच्छा खासा पैसा भी कमाते हैं क्योंकि चिकित्सा के क्षेत्र में बहुत खर्च आता है। डॉक्टर मरीजों को जीवन दे सकते हैं जिससे उन्हें भगवान कहा जाता है।
डॉक्टरों की आवश्यकता
पूरे दुनिया में सभी व्यक्तियों को डॉक्टरों की जरूरत पड़ती है, वर्तमान में विभिन्न प्रकार के रोग फैल रहे हैं जिनके इलाज के लिए डॉक्टरों का होना बहुत आवश्यक है। हम विभिन्न प्रकार की बीमारियों से डॉक्टरों के बिना छुटकारा नहीं पा सकते हैं क्योंकि बीमारियों के बारे में हमें ज्ञान नहीं होता है।
हम सभी जब बीमार हो जाते हैं तो अपना इलाज कराने के लिए डॉक्टर के पास जाते हैं, यदि हम डॉक्टर के पास समय रहते हुए जाते हैं तो हमारा इलाज आसानी से हो जाता है परंतु यदि कोई व्यक्ति बीमारी हो जाने के बाद बहुत दिनों में डॉक्टर के पास जाता है तो व्यक्ति की मृत्यु भी हो सकती है।
हम डॉक्टर के पास इलाज करा कर दवाइयों को लेकर आते हैं और अपने बीमारियों को ठीक करते हैं, जिसके कारण डॉक्टरों को हमारे दूसरे भगवान के रूप में जाना जाता है। हमारी समाज और देश में पुराने समय में डॉक्टर नहीं होते थे जिसके कारण मरीजों को दवाइयां नहीं मिल पाती थी और अधिकतर बीमारी से ग्रसित लोग मर जाते थे।
वर्तमान में हमारे देश में कई डॉक्टर हो चुके हैं जिन्हें विभिन्न बीमारियों के बारे में ज्ञान होता है, तथा डॉक्टरों के इलाज के कारण वर्तमान में बीमारी से कई लोग आसानी से बच रहे हैं और तथा बीमारी के कारण लोगों की जान नहीं जा रही है।
आधुनिक युग में हमारे देश में हर जगह डॉक्टरों की व्यवस्था की गई है तथा प्रत्येक गांव और शहर में अस्पताल खोला गया है जहां मरीजों का इलाज किया जाता है। डॉक्टरों के कारण ही विभिन्न प्रकार के बीमारियों से हम सुरक्षित रहते हैं तथा हमारे बीमारियों का इलाज संभव हो पाता है।
योग्य डॉक्टर
वर्तमान में जो विद्यार्थी विज्ञान के क्षेत्र में जाना चाहता है उन्हें डॉक्टर बनना बहुत पसंद होता है, तथा आज के विद्यार्थी अधिकतर डॉक्टर बनना चाहते हैं। डॉक्टर बनने के लिए कठोर मेहनत करना पड़ता है तथा इसके लिए पैसे भी बहुत अधिक खर्च होते हैं।
जिस विद्यार्थी का सपना बचपन से ही डॉक्टर बनना होता है वह विद्यार्थी अपने जीवन में डॉक्टर बनने के लिए बहुत अधिक मेहनत करता है और मेहनत करके विद्यार्थी डॉक्टर बन जाता है। डॉक्टर बनने के लिए 11वीं और 12वीं कक्षा में रसायन विज्ञान, भौतिक विज्ञान तथा जीव विज्ञान आदि विषयों के बारे में अध्ययन करना पड़ता है।
डॉक्टर बनने के लिए इन विषयों में पढ़ाई करने के साथ-साथ प्रत्येक साल न्यूनतम प्रतिशत भी निर्धारित किए जाते हैं और 12वीं कक्षा में लाए हुए नंबर के आधार पर कॉलेज में प्रवेश दिया जाता है।
जीवन में डॉक्टरों का महत्व
हम सभी के इस अनमोल जीवन में हमें एक व्यक्ति की आवश्यकता होती है और वह व्यक्ति डॉक्टर होता है क्योंकि जब हम बीमार हो जाते हैं तो हमारे स्वास्थ्य पर बहुत बुरा प्रभाव पड़ता है और बीमारी से छुटकारा पाने के लिए हमें डॉक्टरों की आवश्यकता पड़ती है डॉक्टरों के द्वारा ही हमारा इलाज किया जाता है और हमारा सेहत स्वस्थ होता है।
बीमार हो जाने पर हम सुस्त हो जाते हैं तथा हमें किसी भी कार्य को करने की कोई इच्छा नहीं होती, इन परिस्थितियों में हमारे स्वास्थ्य को ठीक करने वाले डॉक्टर ही होते हैं। सरकारी अस्पतालों के डॉक्टरों के द्वारा हमें निशुल्क दवाइयां दी जाती है और इंजेक्शन भी लगाए जाते हैं जिससे हम आसानी से ठीक हो पाते हैं।
पहले की चिकित्सा पद्धतियां
हमारे देश में चिकित्सा के पद्धति और कला बहुत प्राचीन समय से चली आ रही है, पुराने समय में डॉक्टरों को शल्य शिक्षक शास्त्री कर्मा के रूप में जाना जाता था। शल्य शिक्षक शास्त्री कर्मा आयुर्वेद के मुख्य आठ शाखाओं में से एक हैं, भारत देश के पहले प्राचीन डॉक्टर सुश्रुत, चरक और अटराय थे।
हमारे देश में सबसे बड़ी नौकरी डॉक्टरों की होती हैं, पुराने समय में सुविधाओं के कम होने के कारण आयुर्वेदिक दवाइयों को बनाकर मरीजों का इलाज किया जाता था, तथा वर्तमान में भी आयुर्वेदिक दवाइयों का प्रयोग किया जाता है। आयुर्वेदिक दवाइयों को पेड़ पौधों से प्राप्त किया जाता है जिससे कई मरीज आसानी से ठीक हो जाते हैं और इससे मरीजों को किसी भी प्रकार से हानि नहीं होता है।
उपसंहार
हमारे देश में तकनीकी चिकित्सा के क्षेत्र में बहुत विकास हुआ है, तथा चिकित्सा ने बहुत अधिक उन्नति किया है जिसके कारण हमारे देश में सबसे बड़ा व्यवसाय चिकित्सा की है तथा सबसे ज्यादा भ्रष्टाचार भी चिकित्सा के क्षेत्र में होता है, कई डॉक्टरों के द्वारा मजबूरी का फायदा उठाया जाता है और लोगों से अधिक पैसे लिए जाते हैं।
मरीजों के छोटी सी बीमारी को भी बड़ा बीमारी बताकर ज्यादा पैसा वसूल किया जाता है और यह सभी कार्य डॉक्टरों के द्वारा किया जाता है परंतु सभी डॉक्टर भ्रष्टाचारी डॉक्टर नहीं होते हैं कुछ डॉक्टरों के द्वारा ही मरीजों से अधिक पैसा लिया जाता है।
अन्य निबंध लेख :-
डॉक्टर पर निबंध 2
प्रस्तावना
हमारे देश में विभिन्न प्रकार की सरकारी नौकरियां हैं जिसमें लोगों को सेवा करने का अवसर प्राप्त होता है जैसे कई लोग किसान बनकर खेती और समाज का सेवा करते हैं और कई लोग सैनिक बनकर देश की रक्षा करते हैं तथा कई लोगों के द्वारा वकील बनकर लोगों को न्याय दिलाया जाता है और इसी प्रकार से डॉक्टर भी होते हैं जो हमारे समाज में लोगों की सेहत का ख्याल रखते हैं।
समाज सेवा का सबसे श्रेष्ठ माध्यम डॉक्टरों को कहा जाता है, जिसके कारण डॉक्टरों का सम्मान भी सबसे ज्यादा किया जाता है क्योंकि डॉक्टरों के द्वारा ही लोगों का जान बचाया जाता है, हम सभी को स्वस्थ रखने के लिए डॉक्टरों का महत्वपूर्ण योगदान होता है जो हमें बीमारियों से सुरक्षा प्रदान करते हैं।
यदि आप सभी डॉक्टर बनना चाहते हैं तो आपका उद्देश्य डॉक्टर बनने का केवल पैसे कमाने के लिए नहीं होना चाहिए बल्कि लोगों की सेवा करने का उद्देश्य होना चाहिए। जो डॉक्टर लोगों की सेवा करता है वह अपने जीवन में बहुत अधिक सम्मान प्राप्त करता है। जो डॉक्टर इमानदारी से मरीजों का इलाज करते हैं उनको समाज के द्वारा सबसे अधिक इज्जत दिया जाता है।
उपसंहार
भारत देश या अन्य देश सभी जगह डॉक्टरों का महत्वपूर्ण स्थान है और इन्हें पूरे दुनिया में भगवान का स्वरूप माना जाता है क्योंकि इनके द्वारा बड़ा से बड़ा बीमारी का हल बताया जाता है तथा लोगों का सेवा किया जाता है। चिकित्सा का क्षेत्र भारत का सबसे श्रेष्ठ माना जाता है अर्थात यह व्यवसाय आय कमाने के लिए बहुत श्रेष्ठ है।
डॉक्टर अपने संपूर्ण जीवन में लोगों का इलाज करते हैं और मरीजों की स्वच्छता को भी ध्यान में रखते हैं, डॉक्टर के माध्यम से हमारी बड़ी से बड़ी बीमारियां दूर हो जाती है।
भारत के अधिकतर डॉक्टर अपनी प्रतिभा और इमानदारी के लिए पूरे विश्व में प्रसिद्ध है, भारत के डॉक्टर पूरे विश्व में प्रत्येक देश में कार्यरत है और इनके द्वारा समाज तथा देश के संपूर्ण मरीजों का इलाज किया जाता है।
हम सभी को हमेशा डॉक्टरों का सम्मान और आदर करना चाहिए क्योंकि इनके द्वारा ही हम बीमारियों से ठीक हो पाते हैं डॉक्टरों का हम सभी के जीवन में महत्वपूर्ण स्थान होता है। डॉक्टरों के द्वारा ही कैंसर, शुगर, सर्जरी आदि विभिन्न प्रकार के बीमारियों से सुरक्षा प्राप्त होता है और हम सभी समाज में स्वस्थ रह पाते हैं।
डॉक्टर हमेशा मरीजों के साथ अच्छा व्यवहार करते हैं तथा उनकी स्थिति के अनुसार दवाइयां देते हैं और डॉक्टर मरीजों के बीमारियों को हमेशा ठीक करने का प्रयास करता रहता है। यदि आप सभी अपने जीवन में कुछ ऐसा करना चाहते हैं जिससे समाज की सेवा हो और आपका सम्मान बढ़े तो इसके लिए आप डॉक्टर बन सकते हैं।
अन्य निबंध लेख :-
निष्कर्ष
उम्मीद करती हूं दोस्तों डॉक्टर पर निबंध का लेख आप सभी को पसंद आएगा, और यदि आपको इस लेख के माध्यम से दी गई जानकारी अच्छी लगे तो आप इसे अपने दोस्तों के साथ भी शेयर कर सकते हैं।
अधिकतर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)
हमारे जीवन में डॉक्टरों का क्या महत्व है ?
हम सभी के जीवन में डॉक्टरों का विशेष महत्व है, डॉक्टरों के इलाज के द्वारा ही हमारा बीमारी ठीक हो पाता है और हम स्वस्थ जीवन जी पाते हैं, अर्थात हम सभी के जीवन में डॉक्टरों का होना बहुत महत्वपूर्ण है।
डॉक्टर क्या है ?
चिकित्सा एक महत्वपूर्ण व्यवसाय होता है , डॉक्टर मरीजों के इलाज के लिए बहुत महत्वपूर्ण होता है, डॉक्टर हमारे समाज के अभिन्न अंग होते हैं और डॉक्टर हम सभी के लिए भगवान के समान होते हैं।
डॉक्टर बनने के लिए क्या करना होगा ?
डॉक्टर बनने के लिए हम सभी को कठिन मेहनत करना होगा तथा हमें भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान आदि विषय में अध्ययन करना होगा तभी हम डॉक्टर बन सकते हैं।

नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम अमृत यादव है और पेशे से मैं एक ब्लॉगर और लेखक हूं, जो लेख आप अभी पढ़ रहे हैं वह मेरे द्वारा लिखा गया है, मैं अभी बीकॉम फाइनल ईयर की पढ़ाई कर रहा हूं।