नमस्कार दोस्तों आज के स्वस्थ भोजन पर निबंध लेख में हम स्वस्थ भोजन पर चर्चा करेंगे, यह सभी के लिए महत्वपूर्ण विषय है क्योंकि उन सभी को स्वस्थ रहने के लिए स्वच्छ भोजन करने की आवश्यकता होती है।
स्वस्थ भोजन होगा तभी हमारा जीवन भी स्वस्थ होगा, इस निबंध के माध्यम से आप सभी को स्वस्थ भोजन से जुड़ी सभी जानकारियां प्राप्त होंगे तथा यह निबंध में परीक्षाओं की दृष्टि से भी काफी महत्वपूर्ण है जो विद्यार्थियों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है।
हमारा निबंध लेख बहुत आसान भाषा में होता है जिसे सभी विद्यार्थी आसानी से समझ कर परीक्षा में स्वस्थ भोजन पर निबंध का प्रश्न दिए जाने पर आसानी से लिख सकेंगे तथा स्वस्थ भोजन के बारे में जानकारी भी प्राप्त कर सकेंगे।
स्वस्थ भोजन पर निबंध 1
प्रस्तावना
हम सभी के लिए भोजन भी बहुत महत्वपूर्ण होता है भोजन से हमें ऊर्जा मिलती है और हम कार्य कर पाते हैं। मानव शरीर को मुख्य रूप से 5 पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, वसा, विटामिन और खनिज लवण इन सभी के अंतर्गत आने वाला भोजन हम सभी के लिए स्वस्थ भोजन के रूप में माना जाता है।
इन सभी के अंतर्गत आने वाले भोजन के माध्यम से हम सक्रिय और तंदुरुस्त रहते हैं। भोजन के माध्यम से ही स्वस्थ रहते हैं तथा भोजन हमारे मांसपेशियों और हड्डियों के विकास के लिए भी आवश्यक होता है।
मनुष्य को जीवित रहने के लिए भोजन की आवश्यकता होती , हम सभी के जीवन के लिए भोजन, पानी, आराम और गर्मी की आवश्यकता होते हैं जिससे हमारा शरीर आराम महसूस करता है तथा भोजन प्रत्येक जीवधारी की आवश्यकता होती है इसलिए हम सभी को भोजन की बर्बादी नहीं करनी चाहिए और स्वस्थ भोजन का सेवन करना चाहिए।
स्वस्थ शरीर के लिए पौष्टिक भोजन का सेवन करना चाहिए, पौष्टिक भोजन तथा व्यायाम के माध्यम से हमारा शरीर स्वस्थ रहता है, तथा बच्चों में भी व्यायाम करने की आदतों को डालना चाहिए और उन्हें व्यायाम से होने वाले फायदों के बारे में भी बताना चाहिए।
विभिन्न प्रकार के भोजन
भारतीय व्यंजन
भारत में शाकाहारी हो या मांसाहारी व्यंजन करी रूप में बनाए जाते हैं, तथा भारत में विभिन्न प्रकार का व्यंजन बनाया जाता है और भारत में बनने वाले भारतीय भोजन सभी लोगों को पसंद आता है। हमारे भारत देश में विभिन्न प्रकार की शाकाहारी और मांसाहारी भोजन बनाई जाती है जो हमारे शरीर के लिए बहुत आवश्यक होता है।
चीनी व्यंजन
हमारे भारत देश में चीनी व्यंजनों को भी बनाया जाता है तथा चीनी व्यंजन लोगों का लोकप्रिय व्यंजन होता है, हमारे भारत देश में विभिन्न प्रकार के रेस्टोरेंट में चीनी व्यंजनों को बनाया जाता है तथा चीनी व्यंजन को लोगों के द्वारा काफी पसंद किया जाता है।
चीनी व्यंजन के अंतर्गत नूडल्स, तला हुआ चावल और पकौड़ी आदि व्यंजनों को बनाया जाता है चीनी व्यंजन भारत में लोगों की पसंदीदा व्यंजनों में से होती है तथा चीनी व्यंजन को शहरों में अत्यधिक मात्रा में खाया जाता है और चीनी व्यंजन अधिकांश हिस्सों में उपलब्ध होता है।
स्वस्थ भोजन
हम सभी को स्वस्थ रहने के लिए स्वस्थ भोजन खाने की आवश्यकता होती है, हमें लोगों को स्वस्थ खाने की जानकारी देनी चाहिए तथा स्वस्थ खाने से मिलने वाले लाभ के बारे में भी लोगों को बताना चाहिए जिससे हम सभी का स्वास्थ्य अच्छा रहे।
स्वस्थ भोजन का सेवन करके ही हम सभी स्वस्थ जीवन जी सकते हैं और बीमारियों से बच सकते हैं, स्वस्थ भोजन हम सभी के जीवन का मूल आधार होता है स्वस्थ खाने से हमें कई प्रकार के गुण मिलते हैं जिससे हमारा शरीर विकास करता है तथा हमारी रोग प्रतिरक्षा शक्ति भी बढ़ती है। स्वस्थ भोजन का सेवन करके हम बीमारियों तथा संक्रमण से भी बच सकते हैं।
स्वस्थ भोजन से लाभ
स्वस्थ भोजन का सेवन करने से हमारे जीवन में विभिन्न प्रकार के लाभ होते हैं, जैसे – स्वस्थ भोजन का सेवन करके हम शारीरिक, और मानसिक रूप से स्वस्थ रहते हैं तथा हमारे आंतरिक स्वास्थ्य में भी सुधार होता है। हम अपने भोजन में विभिन्न प्रकार के विटामिन तथा पौस्टिक और फल तथा सब्जियों को शामिल करके कई प्रकार के घातक बीमारियों से बच सकते हैं।
हम सभी को अपने आहार में स्वस्थ भोजन के साथ-साथ हरी सब्जियां और ताजे हरे फल को भी लेना चाहिए जिससे हमारी रोग प्रतिरोधक शक्ति बढ़ जाती है और हम रोग मुक्त रहते हैं।
मोटापे की समस्या
वर्तमान समय में लोग अपने काम में व्यस्त होते हैं जिसके कारण जल्दी से बने हुए खाने को खाना पसंद करते हैं, जल्दी बनने वाले खाने को जंग फूड के नाम से जाना जाता है जो टेस्टी तो बहुत होता है परंतु इससे शरीर को कोई भी लाभ नहीं मिलता है।
जंक फूड को बहुत कम समय में बनाया जा सकता है और आज की भागदौड़ जिंदगी में जंक फूड को अधिकतर लोगों के द्वारा बनाया जाता है ताकि समय का बचत हो, इसलिए लोग स्वस्थ भोजन की जगह जंक फूड खाना पसंद करते हैं।
जंक फूड खाने के वजह से लोगों में मोटापे की समस्या आने लगती है, जिसके कारण बहुत सी बीमारियां शरीर में उत्पन्न होने लगती हैं। जंक फूड खाने से शरीर लगातार वृद्धि करने लगता है और मोटापे की समस्या उत्पन्न होने लगती है, जिससे उच्च शर्करा और चर्बी बढ़ने लगती हैं।
शरीर में उच्च शर्करा तथा चर्बी की मात्रा बढ़ने से लोग मोटापे के शिकार होने लगते हैं जिससे विभिन्न प्रकार के घातक बीमारी उत्पन्न होने लगते हैं। हम सभी को जंग फूड को खाने से परहेज करना चाहिए और स्वस्थ भोजन का आहार लेना चाहिए जिससे हमारे शरीर को खाने से लाभ मिल सके।
उपसंहार
हम सभी को बीमारी से बचने के लिए स्वस्थ भोजन का सेवन करना चाहिए जिससे हमारा सेहत अच्छा रहता है और स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क निवास करता है। अस्वस्थ भोजन अर्थात जंक फूड खाने का सेवन करने से हमारे शरीर में विभिन्न प्रकार की घातक बीमारियां उत्पन्न होने लगती है तथा मोटापा भी बढ़ने लगता है जो हमारे शरीर के लिए अच्छा नहीं होता है।
हम सभी को जीवन में स्वस्थ जीवन यापन करने के लिए हरी सब्जियों तथा फलों का आहार लेना चाहिए जिससे हमारे शरीर में विटामिन मिल सके तथा स्वस्थ भोजन के साथ साथ हमें नियमित रूप से व्यायाम भी करना चाहिए जिससे हमारा शरीर हमेशा स्वस्थ और तंदुरुस्त रहता है।
अन्य निबंध लेख :-
स्वस्थ भोजन पर निबंध 2
प्रस्तावना
भोजन हमारे शरीर के लिए विभिन्न कारणों से आवश्यक होता है, भोजन हमें काम करने, खेलने और दिन किए जाने वाले प्रत्येक गतिविधियों के लिए आवश्यक ऊर्जा प्रदान करता है जिससे हम आसानी से कार्य कर पाते हैं, भोजन हमारे शरीर को मजबूत बनाता है और भोजन हमारे हड्डियों तथा मांसपेशियों को भी मजबूत बनाता है।
भोजन हमारे शरीर के विकास के लिए बहुत आवश्यक होता है, तथा छतिग्रस्त शरीर की कोशिकाओं की मरम्मत करता है और बाहरी हानिकारक तत्वों से प्रतिरक्षा भी करता है। भोजन हमें शारीरिक और मानसिक रूप से संतुष्ट है तथा स्वस्थ रखता है।
स्वस्थ भोजन के प्रकार
विभिन्न प्रकार के स्वस्थ भोजन होते हैं जिनसे हमें स्वस्थ पोषक पदार्थ प्राप्त होता है ,
अनाज ,रोटी ,आलू और विभिन्न प्रकार की सब्जियों से हमें कार्बोहाइड्रेट मिलता है जो हमारे शरीर के लिए बहुत आवश्यक होता है कार्बोहाइड्रेट हमें कार्य करने में सक्षम बनाता है।
दूध, दाल, से बना हुआ उत्पाद और पक्षी का मांस तथा सीमित मात्रा में अन्य जीव-जंतुओं का मास हमारे शरीर के लिए आवश्यक होता है क्योंकि इनसे हमें प्रोटीन की मात्रा मिलती है जो हम सभी के शरीर के लिए अच्छे स्रोत हैं। इनके द्वारा हमारे मांसपेशियों का निर्माण होता है।
ताजे फल, हरी सब्जियां और पत्तेदार सब्जियां तथा मछली, अंडे आदि को भी हमें अपने भोजन में शामिल करना चाहिए क्योंकि इनसे हमें विटामिन और खनिज विभिन्न प्रकार के लाभ मिलते हैं जो हमारे शरीर के विकास में सहायक होते हैं।
स्वस्थ भोजन के लाभ
स्वस्थ भोजन हमारे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य दोनों के लिए अच्छा होता है तथा हमें सक्रिय रहने में भी मदद करता है स्वस्थ भोजन के सेवन से हम लंबी आयु तक जीवित रह सकते हैं तथा स्वस्थ भोजन हमारे शरीर को विभिन्न प्रकार के लाभ देता है।
स्वस्थ भोजन से हमारा वजन सही रहता है और हम तंदुरुस्त रहते हैं तथा हमारी उत्पादकता भी बढ़ती है। स्वस्थ भोजन हमें विभिन्न प्रकार की रोगों से बचाता है जैसे मधुमेह, ह्रदय रोग, अस्थि घनत्व, कैंसर आदि बहुत घातक बीमारी होते हैं जो हमारे शरीर को आंतरिक रुप से कमजोर बना देते हैं।
स्वस्थ भोजन हमारे मस्तिष्क के याददाश्त में भी सुधार लाता है, तथा पाचन में सुधार लाता है जिससे हमें समय-समय पर भूख लगती है, तथा नींद भी हमें अच्छे से आती है।
हम सभी को अपने भोजन में फल को शामिल करना चाहिए क्योंकि प्रतिदिन भोजन का सेवन करने से बीमारियां दूर रहती हैं तथा हमारा सेहत भी अच्छा होता है। सब्जी हमारे शरीर के लिए गुणकारी होते है, जिनसे हमें विभिन्न प्रकार के विटामिन और खनिज लवण मिलते हैं।
हमें घृतकुमारी और आंवला जैसे जूस का सेवन करना चाहिए जिससे विभिन्न प्रकार की बीमारियां दूर होती है। संतुलित भोजन खाने से हमारा स्वास्थ्य भी अच्छा रहता है और अच्छे संतुलित आहार में सभी प्रकार के पोषक तत्व सम्मिलित होते हैं।
उपसंहार
हम सभी के लिए स्वास्थ्य का विशेष महत्व होता है विशेषकर विद्यार्थी जीवन में, यदि विद्यार्थी पूर्ण रूप से स्वस्थ नहीं होगा तो वह हमेशा औरों की अपेक्षा अपने को कमजोर महसूस करेगा और अच्छे से पढ़ाई लिखाई नहीं कर पाएगा। सभी माता-पिता को अपने बच्चों को स्वस्थ भोजन का सेवन कराना चाहिए क्योंकि इनसे विभिन्न प्रकार की लाभ प्राप्त होती है जो शरीर के लिए आवश्यक होती है।
व्यक्ति को स्वस्थ रहने के लिए स्वस्थ भोजन के साथ साथ स्वच्छता पर भी ध्यान देना चाहिए और प्रोटीन युक्त तथा खनिज लवण और आवश्यक विटामिन युक्त भोजन का सेवन करना चाहिए।
अन्य निबंध लेख :-
निष्कर्ष
उम्मीद करती हूं दोस्तों, आप सभी को हमारा यह लेख स्वस्थ भोजन पर निबंध पसंद आएगा, यह निबंध सभी विद्यार्थियों के लिए उपयोगी तथा ज्ञानवर्धक है। इस निबंध को आप सभी आसानी से समझ सकते हैं और परीक्षा में दिए जाने वाले निबंध को आसानी से लिख सकते हैं।
अधिकतर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)
स्वस्थ भोजन के लाभ बताइए ?
स्वस्थ भोजन के बहुत सारे फायदे होते हैं, स्वस्थ भोजन हमें शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रखता है तो था स्वस्थ भोजन से हम फिट रहते हैं और विभिन्न प्रकार के बीमारियों से भी दूर रहते हैं।
मनुष्य के लिए कौन से महत्वपूर्ण पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है?
मानव शरीर के लिए 5 पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है-प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, वसा, विटामिन और खनिज इनके अंतर्गत आने वाली भोजन स्वस्थ भोजन कहलाती है।
स्वस्थ भोजन में क्या शामिल होते हैं ?
स्वस्थ और संतुलित भोजन में दाल, अनाज, कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, अंडे, और स्वस्थ वसा शामिल होते हैं।

नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम अमृत यादव है और पेशे से मैं एक ब्लॉगर और लेखक हूं, जो लेख आप अभी पढ़ रहे हैं वह मेरे द्वारा लिखा गया है, मैं अभी बीकॉम फाइनल ईयर की पढ़ाई कर रहा हूं।