स्वागत है दोस्तों आपका अपने वेबसाइट में, आज के आर्टिकल में हम हॉकी पर निबंध लेकर आए हैं, क्या आप भी हॉकी कि निबंध तलाश कर रहे हैं?, अगर हां तो यह लेख आपके लिए ही है, इस लेख में हमने हॉकी के निबंध के बारे में जानकारी दी है। तो चलिए शुरू करते हैं-
हॉकी पर निबंध 1
प्रस्तावना:-
हॉकी भारत की राष्ट्रीय तथा लोकप्रिय खेल है जिसको विश्व भर में सभी देशों द्वारा खेला जाता है, हॉकी खेल की लोकप्रियता क्रिकेट खेल के जैसे ही दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है, इस खेल को 600 ईसा पूर्व के दौरान प्राचीन यूनान में खेला जाता था।
पहली बार वर्ष 1960 में हॉकी को ओलंपिक खेलों में शामिल किया गया था, उस वर्ष के केवल आयरलैंड, स्कॉटलैंड, इंग्लैंड, जर्मनी, वैल्स तथा जर्मनी और फ्रांस द्वारा इस खेल को खेला गया था।
हॉकी का इतिहास और उत्पत्ति:-
हॉकी भारत में वर्षों पहले से खेला जाने वाला प्राचीन खेल है, यह हॉकी की छड़ी/स्टिक और बॉल के साथ खेला जाता है। यह खेल 1272 ईशा पूर्व से पहले आयरलैंड में और 600 ईसा पूर्व के दौरान प्राचीन यूनान में खेला जाता था,
हॉकी के बहुत से रूप है जैसे-मैदानी हॉकी, आइस हॉकी, स्लेज हॉकी, रोलर हॉकी, सड़क होगी आदि, आजकल मैदानी हॉकी को आमतौर पर खेला जाता है, आइस हॉकी मैदानी हॉकी के बिल्कुल विपरीत हैं यह कनाडा और उत्तरी अमेरिका में बर्फीली मैदानों में खेली जाती है।
पुराने जमाने में इस खेल को खेलने के लिए एक साधारण गेंद होती थी, जो कि वर्तमान हॉकी स्टिक की तरह मुड़ी हुई नहीं रहती थी, वर्तमान हॉकी से मिलता-जुलता खेल पहले इंग्लैंड में ही खेला जाता था, इंग्लैंड से ही हॉकी में नियम और कायदों का विकास हुआ था,
लेकिन पुराने जमाने में अगर कोई खिलाड़ी 14 मीटर दूर से गोल करता था तब उसे गोल नहीं माना जाता था, अब नियमों में सुधार करके इस नियम को बदल दिया गया है।
हॉकी खेल की बढ़ती हुई लोकप्रियता को देखते हुए 1886 में हॉकी एसोसिएशन की स्थापना हुई इसके बाद हॉकी खेल में एक नई जान आ गई क्योंकि इसके बाद प्रत्येक देश द्वारा इस खेल को अपनाया जाने लगा था।
भारत का हॉकी खेल में योगदान:-
भारत का हॉकी खेल में बहुत बड़ा योगदान है, भारत में हॉकी की लोकप्रियता क्रिकेट खेल की तरह ही है, भारत में हॉकी के खिलाड़ियों का सम्मान क्रिकेटरों की तरह ही किया जाता है। भारत में हॉकी की बढ़ती हुई लोकप्रियता को देखते हुए स्वर्ण 1885-86 में हॉकी क्लब की स्थापना कोलकाता में की गई थी।
हॉकी खेल के प्रकार:-
सभी अलग-अलग देशों में विभिन्न प्रकार का हॉकी खेल होता है, जैसे आइसलैंड में आइस हॉकी खेली जाती है, उसी प्रकार अन्य देशों में बैंडी, रोलर हॉकी, मैदानी हॉकी, वायु हॉकी, जल हॉकी आदि खेली जाती है।
हॉकी खेल के नियम:-
- हॉकी 15:15 मिनट के 4 क्वार्टर में खेला जाता है।
- अगर मैदान में किसी खिलाड़ी के 5 मीटर के दायरे में कोई अन्य खिलाड़ी हो तो वह खिलाड़ी अपने हॉकी स्टिक को 18 इंच से ऊपर नहीं उठा सकता है और अगर कोई खिलाड़ी ऐसा करता है तो इसे हाय बैकलिफ्ट कहा जाता है, इसके बाद अंपायर सिटी बजाकर फ्री हिट का इशारा करता है।
- अगर हॉकी खेलते वक्त गेंद खिलाड़ी के पांव या जूते से टकरा जाता है तो उसे कैरीड फाउल कहते हैं।
- हॉकी खेलते समय गेंद को जोर से मार कर उछाल नहीं सकते हैं, ऐसा करने पर रेज्ड बॉलफाउलमाना जाता है।
- हॉकी के मैदान में आमतौर पर गेंद को छूने की मना होती हैं, लेकिन अगर हवाई शॉर्ट मारा गया हो तो गेंद को कैच किया जा सकता है, लेकिन इसमें जो भी खिलाड़ी गेंद को कैच लेता है उसको तुरंत गेंद को अपने स्टिक पर रखना होता है।
- हॉकी मैदान में खेल रहे दोनों टीमों में अगर एंपायर को लगा कि आपस में लड़ाई या कोई दुर्घटना हो गई है तो अंपायर सीटी बजाकरडेंजरस प्ले करता है।
हॉकी खेलने के लिए आवश्यक उपकरण:-
हॉकी खेलने के लिए हॉकी स्टिक और गेंद होनी चाहिए, और जो खिलाड़ी प्रोफेशनल रूप से हॉकी खेलते हैं उनके लिए हॉकी कीट होना आवश्यक है। जैसे-मोजे , गर्दन गार्ड, हॉकी दस्ताने, हॉकी की छड़ी आदि उपकरण होना चाहिए।
हॉकी को सुरक्षित रूप से खेलने के लिए उपकरणों की आवश्यकता होती है-हेलमेट, घुटनों के पैड, कोहनी के पैड, हॉकी की छड़ी और एक बॉल आदि सुरक्षात्मक उपकरण होना चाहिए।
हॉकी खेलने का लाभ:-
- हॉकी खेलने से शरीर स्वस्थ और तंदुरुस्त बना रहता है।
- इस खेल को खेलने से शारीरिक विकास के साथ-साथ मानसिक विकास भी होता है।
- हॉकी खेलने से सोचने समझने की शक्ति बढ़ती है।
- इस खेल को खेलने से बच्चों में एकाग्रता बढ़ती है जिससे पढ़ाई करने में उन्हें कोई रुकावट नहीं होता है।
- हॉकी का खेल खेलने से हाथ ,पैरों की मजबूती बढ़ती हैं।
- हॉकी खेलने से शरीर में अत्यधिक पसीना आता है जिसके कारण शरीर की सारी गंदगी पसीना के रूप में बाहर निकल जाती है।
- यह खेल शरीर को हष्ट पुष्ट /तंदुरुस्त बनाता है।
- हॉकी का खेल कार्य करने की क्षमता को बढ़ाता है तथा आलस्य को दूर करता है।
उपसंहार:-यह हमारी लोकप्रिय खेल है, हम सभी के लिए हमारे जीवन में खेलों का बहुत महत्व होता है, खेलने से शरीर स्वस्थ और तंदुरुस्त रहता है। खेल दिमागी बीमारियों से भी बचाता है। हम सभी को अपने जीवन में खेल को शामिल करना चाहिए, क्योंकि खेल हमारे शरीर के लिए व्यायाम के बराबर होता है जिससे हम स्वस्थ रहते हैं।
अन्य निबंध लेख :-
- कोरोना काल में जीवन में चुनौती पर निबंध
- नशा मुक्ति पर निबंध
- कोरोना जागरुकता पर निबंध
- स्वच्छता के महत्व पर निबंध
- कोरोना वैक्सीन जागरूकता पर निबंध
हॉकी पर निबंध 2
प्रस्तावना:-
हॉकी विश्व के लोकप्रिय खेलों में से एक है, यह खेल हरे मैदान में खेला जाता है, इसमें 11 खिलाड़ियों की 2 टीमें होती है, आधुनिक हॉकी खेल का जन्मदाता इंग्लैंड को माना जाता है, यह खेल हॉकी स्टिक और गेंद के साथ खेला जाता है, हॉकी एक ऐसा खेल होता है जिसमें एकाग्रता का होना बहुत ही आवश्यक होता है। हॉकी में दोनों टीमों को एक दूसरे के खिलाफ गोल करने होते हैं जो टीम ज्यादा गोल करती है वह टीम विजेता होती है, यह भारत की राष्ट्रीय खेल है।
हॉकी खेल पूरे 60 मिनट तक खेला जाता है, हॉकी में भारत का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है, भारत में इस खेल को लाने का श्रेय ब्रिटिश सेना को जाता है, मेजर ध्यानचंद को हॉकी का महान खिलाड़ी माना जाता है।
खेल का महत्व:-
खेल शिक्षा का अभिन्न अंग होता है, इससे व्यक्ति शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत विकसित होता है। हॉकी खेलने वाले व्यक्ति में सोचने की शक्ति में सुधार आती है, यह हमारे व्यक्तित्व और चरित्र को आकार देती है। जब व्यक्ति खेल खेलता है तो उसका रक्त का संचार बढ़ता है और उसका पाचन तंत्र अच्छा होता है। खेल हमें अनुशासन भी सिखाता है, खेल एक व्यक्ति की निर्भीकता से जीवन में कठिन परिस्थितियों का सामना करने में मदद करता है, इसलिए खेल हमारे दैनिक जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा होता है।
सभी व्यक्तियों को अपने जीवन में खेलों को अपनाना चाहिए, खेलकूद से हमारा शरीर मजबूत और स्वस्थ रहता है। हमें बच्चों को खेलने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए।
भारतीय राष्ट्रीय खेल हॉकी:-
भारत में हॉकी प्राचीन काल से ही लोकप्रिय रहा है, भारत में हॉकी के स्वर्ण काल की वजह से हॉकी को भारत का राष्ट्रीय खेल चुना गया है, उस समय भारतीय हॉकी खिलाड़ियों ने हॉकी में बहुत ही अच्छा प्रदर्शन किया था। भारत ने 24 ओलंपिक खेलों को खेला और सभी मैचों को 178 गोल बनाकर जीता था।
उपसंहार:-
हॉकी बहुत ही अच्छा खेल होता है, इससे विद्यार्थियों द्वारा बहुत ही ज्यादा पसंद किया जाता है, यह खेल तेज गति और एकाग्रता के साथ खेला जाता है, भारतीय राष्ट्रीय खेल हॉकी को बनाए रखने के लिए सरकार द्वारा हॉकी खेलने वाले विद्यार्थियों को सम्मान दिया जाना चाहिए, हम सभी को खेल के प्रति उत्साहित रहना चाहिए।
अन्य निबंध लेख :-
अधिकतर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)
हॉकी इंडिया की स्थापना कब हुई थी?
20 मई 2009 को हॉकी इंडिया की स्थापना हुई थी
भारत ने ओलंपिक में पहला स्वर्ण पदक कब जीता था?
भारत ने 1928 में ओलंपिक में पहला स्वर्ण पदक जीता था
विश्व का पहला हॉकी क्लब कौन सा था?
दुनिया का पहला हॉकी क्लब ब्लैकहीथ हॉकी क्लब था।

हेल्लो दोस्तों मेरा नाम प्रवीन कुमार है . और में इस ब्लॉग का Owner हूँ. मुझे हिंदी में लेख लिखना पसंद है. और में आपके लिए सरल भाषा में लेख लिखता हूँ.