हेलो दोस्तों स्वागत है आप सभी का आपके अपने वेबसाइट में, आज के आर्टिकल में हम आपके लिए हम दो हमारे दो पर निबंध लेख लेकर आए हैं, इसके माध्यम से हम आपको “हम दो हमारे दो” जैसे महत्वपूर्ण विषय से जुड़ी सारी जानकारियों के बारे में बताएंगे, तो चलिए हम हमारे आज के निबंध लेखन को शुरू करते हैं।

हम दो हमारे दो पर निबंध 1
प्रस्तावना:-
हमारा भारत देश जनसंख्या की दृष्टि से दूसरे स्थान पर आता है, जनसंख्या निरंतर बढ़ती ही जा रही है, जनसंख्या को कम करने के लिए देश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा हम दो हमारे दो की नीति को बहुत ही महत्वपूर्ण बताया गया, और विश्व जनसंख्या दिवस पर जनसंख्या नीति की घोषणा की गई।
हम दो हमारे दो नीति को लागू करने का प्रमुख उद्देश्य है जनसंख्या वृद्धि को नियंत्रित करना, हमारे देश में तेजी से जनसंख्या बढ़ रही है जिसके कारण हमारा देश भी गरीब होते जा रहा है और इससे राष्ट्र का विकास भी नहीं हो पा रहा है।
जनसंख्या वृद्धि एक बहुत बड़ी मुद्दा है जो देश के प्रगति में रुकावट डालती हैं, हम दो हमारे दो नीति के तहत दो पति पत्नी और उनके दो बच्चे से आशय है जिससे लघु परिवार हो तथा इससे बच्चों का पालन पोषण भी अच्छे से होगा।
जनसंख्या वृद्धि को नियंत्रित करने के लिए सरकार द्वारा यह नियम बनाया गया है,जिससे सभी लोग इस नियम का पालन करें और छोटे परिवार के प्रति जागरूक हो।
हम दो हमारे दो का उद्देश्य:-
हम दो हमारे दो का उद्देश्य उत्तर प्रदेश राज्य की बढ़ती जनसंख्या को नियंत्रित करना था, इस नीति पर सरकार द्वारा 2018 से कार्य किया जा रहा है।
जनसंख्या बढ़ने से देश की वृद्धि में भी रुकावट आती है, तथा जनसंख्या वृद्धि गरीबी का भी मुख्य कारण होता है इस कारण मुख्यमंत्री द्वारा राज्य में दो बच्चों के बीच अंतर होने तथा इस नीति का पालन करने का निर्देश जारी किया गया।
हम दो हमारे दो का नारा:-
हम दो हमारे दो के नारे का उद्देश्य है परिवार नियोजन, अर्थात पति पत्नी और दो बच्चे, हम दो हमारे दो के नारे के साथ इंदिरा गांधी ने परिवार नियोजन अभियान शुरू किया था। भारत की बढ़ती जनसंख्या को नियंत्रित करने के लिए इंदिरा गांधी सरकार ने हम दो हमारे दो का नारा दिया था।
जनसंख्या वृद्धि राष्ट्रीय तथा वैश्विक स्तर पर बहुत बड़ी मुद्दा बन चुकी है, ऐसे में इस मुद्दे को सरकार तक पहुंचाने के लिए देशभर में विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक संस्थानों ने मिलकर रैलियों का प्रदर्शन किया, और इसी प्रदर्शन के दौरान हम दो हमारे दो का नारा देश भर में गूंजता रहा है।
हम दो हमारे दो नीति से लाभ:-
हम दो हमारे दो नीति से बहुत से लाभ हो रहे हैं, इससे देश में जनसंख्या वृद्धि में कमी आई है, जिसका लाभ सीधे प्रदेश की जनता को मिलेगा, जनसंख्या वृद्धि में कमी आने के कारण गरीबी में भी सुधार होगा, तथा इस नीति से माता-पिता को भी खर्च कम करने होंगे।
हम दो हमारे दो नीति से माता पिता 2 बच्चों को जन्म देंगे जिससे उनका पालन पोषण तथा शिक्षा का भी अच्छे से प्रावधान कर सकेंगे।
उपसंहार:-
हम दो हमारे दो नीति का मुख्य उद्देश्य जनसंख्या वृद्धि दर को कम करना रहा है। हम दो हमारे दो के नीति ने जनसंख्या वृद्धि को काफी हद तक नियंत्रित कर दिया है जिससे भुखमरी की समस्या भी कम हो गई है।
यह हमारे राष्ट्र के विकास में भी सहायक है, देश में जनसंख्या दर जितनी अधिक होती है उतना ही हमारा देश गरीब होते जाता है, इस कारण हमें इस नियम का पालन करना चाहिए और हम दो हमारे दो नीति के प्रति सभी को जागरूक करना चाहिए, जिससे जनसंख्या को नियंत्रित कर सके और इससे हमारे राष्ट्र का विकास भी हो सके।
सम्बंधित निबंध:-
- क्रिप्टोकरेंसी पर निबंध
- NFT क्या है पर निबंध
- ग्लोबल वार्मिंग पर निबंध
- हिमालय पर निबंध
- नारी शिक्षा पर निबंध
हम दो हमारे दो पर निबंध 2
प्रस्तावना :-
हम दो हमारे दो नीति हमारे देश के विकास के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है, यह भारत देश में बढ़ती जनसंख्या को नियंत्रित करने में काफी मददगार साबित हुआ है, तथा इसका आशय भी जनसंख्या को नियंत्रण करना रहा है।
हमारे भारत देश की जनसंख्या पिछले कई वर्षों से लगातार बढ़ती ही जा रही है जिसके कारण देश में अनेक प्रकार की समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं, जनसंख्या वृद्धि से अधिक आय की आवश्यकता होती है, तथा देश में सभी वस्तुओं की महंगाई भी बढ़ने लगती हैं।
हम दो हमारे दो नीति का उद्देश्य परिवार नियोजन अथवा हम दो अर्थात पति पत्नी और हमारे दो का अर्थ दो बच्चे, जिसका आशय परिवार में दो बच्चों का पालन पोषण, जिससे बच्चों के अच्छे पालन पोषण होगी तथा उनका शिक्षा स्तर भी अच्छा होगा और इससे राष्ट्र का भी विकास प्रगतिशील रहेगा।
हम दो हमारे दो नीति का महत्व :-
हम दो हमारे दो नीति को भारत में उत्तर प्रदेश राज्य की जनसंख्या की बढ़ती दर को देखते हुए देश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा बहुत ही महत्वपूर्ण बताया गया था, और इस नीति की घोषणा विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर की गई थी।
हम दो हमारे दो नीति के तहत जनसंख्या नीति में सन 2026 तक जन्म दर को 2.1 प्रति हजार संख्या से 1.9 लाने का लक्ष्य तय किया गया है। हम दो हमारे दो नीति को लागू करने के लिए अन्य राज्यों द्वारा भी विचार किया जा रहा है।
जिससे सभी राज्य में जनसंख्या वृद्धि को नियंत्रित किया जा सके, इस नीति से राज्य में जन्म दर काफी हद तक नियंत्रण हो चुका है ।
हम दो हमारे दो नीति का लाभ:-
हम दो हमारे दो नीति से जनसंख्या वृद्धि का नियंत्रण होगा जिससे प्रदेश की गरीबी में भी सुधार होगा, इसके साथ ही इस नीति के तहत उत्तर प्रदेश सरकारी कर्मचारी व्यक्ति अपने परिवार को 2 बच्चों तक सीमित रखता है, उन्हें अपने इच्छा के अनुसार नसबंदी कराने पर प्रमोशन का लाभ दिया जाएगा।
देश में जनसंख्या नियंत्रण के लिए केवल 2 बच्चों की नीति पर वर्तमान में विचार होने लगा है, अब सरकारी योजनाओं का लाभ उन्हीं लोगों को दिया जाएगा जो दो बच्चों की नीति का पालन करेंगे।
हम दो हमारे दो नीति का नारा:-
हम दो हमारे दो का नारा, इंदिरा गांधी ने भारत की बढ़ती जनसंख्या को नियंत्रित कर छोटा परिवार सुखी परिवार बनाने के साथ शुरू किया था, अर्थात हम दो हमारे दो का नारा इंदिरा गांधी ने दिया था।
हम दो हमारे दो एक नारा है जिसका अर्थ-एक परिवार, दो बच्चे और इसका उद्देश्य परिवार नियोजन के संदेश को सुदृढ़ करना है, इससे जनसंख्या नियंत्रण में सहायता मिलती है।
उपसंहार:-
दो बच्चों की नीति परिवार नियंत्रण की योजना है, जो माता पिता को परिवार में 2 बच्चों तक सीमित रखने के लिए प्रोत्साहित करती हैं। देश में राष्ट्रीय स्तर पर परिवार नियोजन को बढ़ावा देने के लिए यह नीति कई राज्यों में लागू हो चुके हैं।
बढ़ती आबादी को ध्यान में रखते हुए इस नीति को लागू किया गया था, फल स्वरूप इस नीति को लागू करने से कुछ हद तक जनसंख्या वृद्धि में नियंत्रण हुआ है, इस नीति से बहुत से लोग लघु परिवार के लिए प्रोत्साहित हो रहें हैं।
निष्कर्ष –
हमारा आज का टॉपिक हम दो हमारे दो पर निबंध आप सभी को पसंद आया होगा, उम्मीद करते हैं यह निबंध लेखन आप सभी के लिए उपयोगी साबित हुआ होगा तथा इस निबंध लेखन से आपको हम दो हमारे दो नीति के बारे में ज्ञान प्राप्त हुआ होगा।
सम्बंधित निबंध:-
- ग्लोबल वार्मिंग पर निबंध
- क्रिप्टोकरेंसी पर निबंध
- NFT क्या है पर निबंध
- हिमालय पर निबंध
- नारी शिक्षा पर निबंध

नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम अमृत यादव है और पेशे से मैं एक ब्लॉगर और लेखक हूं, जो लेख आप अभी पढ़ रहे हैं वह मेरे द्वारा लिखा गया है, मैं अभी बीकॉम फाइनल ईयर की पढ़ाई कर रहा हूं।