हिंदी भाषा का महत्व पर निबंध

हेलो दोस्तों! आज हम आपके लिए आज के आर्टिकल के माध्यम से हिंदी भाषा का महत्व पर निबंध के बारे में बताने वाले हैं। हिंदी एक ऐसी भाषा है जिसके बारे में आप सभी को पता होगा।

आप सभी को हिंदी भाषा आना चाहिए क्योंकि हिंदी हमारी मातृभाषा है, तथा भाषा का विशेष महत्व है। हमारे आज के आर्टिकल के माध्यम से आप सभी स्कूल कॉलेज में दिए जाने वाले निबंध के प्रश्नों को आसानी से लिख सकेंगे।

तथा हिंदी भाषा के महत्व पर निबंध के बारे में विस्तार पूर्वक ज्ञान प्राप्त कर सकेंगे, हिंदी का क्या महत्व है आदि सभी जानकारियों के बारे में ज्ञान प्राप्त कर सकते हैं। हमारा यह निबंध केवल विद्यार्थियों के लिए ही उपयोगी नहीं बल्कि अन्य लोगों के लिए भी बहुत ही उपयोगी है। तो चलिए हम हमारे आज के आर्टिकल को शुरू करते हैं और इसके बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी प्राप्त करते हैं।

हिंदी भाषा का महत्व पर निबंध

हिंदी भाषा का महत्व पर निबंध 1

प्रस्तावना :-

हिंदी भाषा विश्व के प्राचीन और सरल भाषा में से एक है, हिंदी भाषा भारत की मूल भाषा है। हिंदी भाषा हमारी संस्कृति और संस्कारों की पहचान है। हिंदी भाषा को सीखना बहुत ही आसान है, यह भाषा हमें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान और गौरव प्रदान कराती है।

हिंदी भाषा विश्व में सबसे अधिक बोले जाने वाली भाषा है, हमारे भारत देश में सबसे अधिक हिंदी भाषा बोली जाती है, इसलिए हिंदी भाषा को 14 सितंबर 1949 के दिन अधिकारिक रूप से राजभाषा का दर्जा दिया गया था।

हमारे भारत देश की राष्ट्रभाषा और राजभाषा एक ही है, हमारे भारत देश में हिंदी भाषा का विशेष महत्व है। हिंदी भाषा का जन्म लगभग 1000 वर्षों पहले हुआ था, हिंदी भाषा का जन्म देवभाषा संस्कृत के कोख से हुआ है ऐसा माना जाता है।

हिंदी भाषा स्वतंत्र देश की अपनी एक भाषा होती है, जो देश की मान सम्मान और गौरव होती है। भाषा और संस्कृति ही देश की पहचान होती है। भाषा एक ऐसा माध्यम है जिसके द्वारा हम अपने विचारों का आदान-प्रदान कर सकते हैं।

हमारे देश में विभिन्न प्रकार की भाषाएं बोली जाती है जिनमें हिंदी भाषा का विशेष महत्व है, क्योंकि हिंदी हमारे भारत देश में सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा है। हिंदी भाषा केवल विचार विमर्श को साझा करने का एक माध्यम ही नहीं बल्कि यह सभी लोगों को एक दूसरे से आपस में जोड़े रखने का कार्य भी करता है।

हिंदी भाषा का विकास :-

विश्व में लगभग 3000 से भी अधिक भाषाएं बोली जाती है, उनमें से हिंदी एक महत्वपूर्ण भाषा है जिसे हमारे भारत देश में सबसे अधिक मात्रा में बोला जाता है।

भारत देश में 4 भाषा बोले जाने वाले भाषा के परिवार पाए जाते हैं जो भारोपीय ,द्रविड़, ऑस्ट्रिक और चीनी तिब्बती है। हमारे भारत देश में सबसे अधिक बोले जाने वाला भाषा “भाषा परिवार भारोपीय परिवार” है।

हिंदी भाषा का महत्व :-

हिंदी एक ऐसी भाषा है जो सभी धर्मों के लोगों को आपस में जोड़े रखने का काम करती है, यह सिर्फ एक भाषा का काम ही नहीं करती बल्कि यह एक देश की संस्कृति, वेशभूषा और रहन-सहन तथा पहचान आदि है।

हिंदी एक ऐसी भाषा है जिसकी मदद से भारत के प्रत्येक नागरिक आसानी से आपस में विचार विमर्श कर सकते हैं। हिंदी को संस्कृत की बड़ी बेटी का दर्जा भी प्राप्त है, हिंदी भाषा बहुत ही सरल भाषा है जिसे सभी लोग आसानी से सीखकर इसका प्रयोग कर सकते हैं।

हिंदी भाषा के क्षेत्र :-

उत्तर भारत में ज्यादा बोली जाने वाली भाषा हिंदी भाषा है ऐसा माना जाता था लेकिन अब हिंदी भारत प्रत्येक क्षेत्र में फैल चुका है और धीरे-धीरे हिंदी भाषा पूरे भारत में लोकप्रिय हो गया है। वर्तमान समय में हिंदी भाषा वैश्विक स्तर पर अपनी अलग ही पहचान बना चुकी है।

हिंदी भाषा वर्तमान में भारत के सभी राज्यों में मुख्य रूप से बोली जाने वाली भाषा है, बिहार, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड और राजस्थान इत्यादि राज्यों में हिंदी मुख्य रूप से बोली जाती है।

हिंदी भाषा भारत के अलावा, नेपाल, दक्षिण अफ्रीका, अमेरिका, युगांडा, जर्मनी और न्यूजीलैंड तथा सिंगापुर में भी अत्यधिक लोगों द्वारा बोले जाने वाली भाषा है।

हिंदी भाषा की विशेषताएं :-

हिंदी भाषा को देव भाषा संस्कृत का सबसे सरल रुप कहा जा सकता है, हिंदी भाषा की लिपि देवनागरी लिपि है। हम हिंदी भाषा को आसानी से लिख और बोल सकते हैं। हिंदी भाषा बहुत ही आसान भाषा है जिसे सभी लोग आसानी से समझ सकते हैं।

हिंदी भाषा का प्रयोग सभी क्षेत्र में तेजी से बढ़ता जा रहा है, हिंदी भाषा का प्रयोग कई वेबसाइटों में भी किया जा रहा है , और हिंदी भाषा को विशेष महत्व दिया जा रहा है।

उपसंहार:-

हिंदी भाषा हमारी मातृभाषा है, हम सभी का कर्तव्य है हमें हिंदी भाषा के विस्तार के लिए संभव प्रयास करना चाहिए, और इसका मान सम्मान करना चाहिए। हिंदी भाषा सभी धर्म के लोगों को आपस में जोड़ने का कार्य करती है।

हिंदी भाषा का प्रयोग हमें गौरव और मान सम्मान प्राप्त कराता है, विश्व में सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषाओं में हिंदी भाषा का दूसरा स्थान है, हमारी मातृभाषा हिंदी भारत की संस्कृति, गौरव और मान सम्मान ही है जिससे भारत की पहचान की जाती है।

सम्बंधित निबंध : –

नीचे दी विडीओ को भी देखे

हिंदी भाषा का महत्व पर निबंध 2

प्रस्तावना :-

हिंदी भाषा हमारे भारत देश में ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में अत्यधिक प्रचलित है, यह विश्व में सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा में दूसरे नंबर पर आती है। हिंदी भाषा का महत्व हम सभी के जीवन में बहुत ही महत्वपूर्ण है, हम अपने दैनिक जीवन में हिंदी भाषा का ही उपयोग करते हैं।

हिंदी भाषा बहुत ही सरल एवं आसान है जिससे हिंदी भाषा हम सभी को आसानी से समझ आ जाती है, तथा हम सभी को एक दूसरे से जोड़ कर रखती है। इस भाषा को समझना बहुत ही आसान है जिससे हम इस भाषा का प्रयोग करके आपस में अपने विचारों को बड़ी आसानी से साझा कर सकते हैं।

हिंदी भाषा का महत्व :-

हिंदी भाषा का विशेष महत्व है, विदेशों में हिंदी भाषा के प्रयोग से ही भारत देश की पहचान की जाती है। हिंदी भाषा से हमारे जीवन शैली संस्कृति, रहन सहन तथा मान सम्मान और वेशभूषा आदि का पता चलता है, हम अपने दैनिक जीवन में कार्य करने के लिए भी हिंदी भाषा का प्रयोग करते हैं।

हिंदी भाषा सरलता और आसानी से बोली जा सकती है तथा इसे आसानी से समझा भी जा सकता है। हिंदी भाषा का प्रयोग सभी क्षेत्र में तेजी से बढ़ रहा है। हमारे भारत देश के अलावा विश्व में भी हिंदी का विशेष महत्व है। सभी क्षेत्र में हिंदी भाषा बहुत ही महत्वपूर्ण है क्योंकि इस भाषा को समझ कर आसानी से हम अपने कार्य को कर सकते हैं।

हिंदी भाषा का उपयोग :-

भारत में हिंदी भाषा का उपयोग लगभग सभी क्षेत्र में किया जाता है और इस भाषा का उपयोग तेजी से बढ़ता जा रहा है। पहले कई ऐसे क्षेत्र थे जहां पर हिंदी भाषा का उपयोग नहीं किया जाता था परंतु वर्तमान में धीरे-धीरे सभी क्षेत्रों में हिंदी भाषा का उपयोग किया जा रहा है।

हिंदी भाषा का उपयोग दैनिक जीवन में बोलचाल के माध्यम में ही नहीं बल्कि धीरे-धीरे सभी क्षेत्रों में आगे बढ़ रहा है जैसे अध्ययन, मेडिकल में ,इंटरनेट पर सभी क्षेत्रों में हिंदी का उपयोग किया जा रहा है। हिंदी भाषा का उपयोग टेलीविजन, रेडियो तथा दूरसंचार आदि में भी किया जा रहा है।

हिंदी भाषा का उपयोग देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी किया जा रहा है। वर्तमान में हमारे मातृभाषा हिंदी का इंटरनेट पर भी तेजी से विकास हुआ है, पहले इंटरनेट पर हिंदी भाषा का उपयोग नहीं किया जाता था परंतु वर्तमान में इंटरनेट पर भी हिंदी का विकास तेजी से हो रहा है अर्थात इंटरनेट पर हिंदी में भी कार्य किया जा रहा है।

उपसंहार:-

हिंदी हमारी मातृभाषा है, भारत देश में हिंदी भाषा देश की गौरव एवं मान सम्मान है। हिंदी भाषा के विकास एवं प्रचार प्रसार के लिए हमें प्रयास करना चाहिए ताकि हिंदी भाषा का पूरे विश्व में महत्वपूर्ण स्थान हो, यह हमारे संस्कृति का पहचान है, विदेशों में हिंदी भाषा के कारण ही हमारे देश की पहचान होती है।

निष्कर्ष –

आशा करते हैं आप सभी को हमारा आज का विषय हिंदी भाषा के महत्व पर निबंध पसंद आया होगा और आपके लिए यह ज्ञानवर्धक तथा उपयोगी साबित हुआ होगा।

सम्बंधित निबंध : –

2 thoughts on “हिंदी भाषा का महत्व पर निबंध”

  1. भैया जी आपने जो निबंध लिखा है उसे पढ़कर आसनी से सबकुछ समझ मे आ गया है।

    Reply

Leave a Comment