हेलो दोस्तों ! आप सभी का स्वागत है हमारे वेबसाइट में, आज हम भारतीय सैनिक पर निबंध लेकर प्रस्तुत हुए हैं, यह निबंध सभी कक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए उपयोगी है क्योंकि निबंध लेखन का सभी कक्षाओं के विद्यार्थियों से पूछा जाता है।
इस निबंध लेखन को पढ़कर आप सभी निबंध लिख सकते हैं, तथा भारतीय सैनिकों के बारे में भी जान सकते हैं जो हमारे देश के रक्षा के लिए अपनी जान भी निछावर कर देते हैं। तो चलिए हम हमारे आज के आर्टिकल को शुरू करते हैं-

भारतीय सैनिकों पर निबंध 1
प्रस्तावना :-
सैनिक देश के ऐसे नागरिक होते हैं जो अपने देश को ही अपना परिवार और सब कुछ मानते हैं तथा देश के रक्षा के लिए सीमा पर डटे रहते हैं। सभी सेनाओं के सैनिकों को अपने देश से बहुत प्रेम होता है और वे देश प्रेम के कारण अपने देश की रक्षा करते हुए अपना जान भी गंवा देते हैं।
सैनिक एक कुशल योद्धा होते हैं जो सर्दी- गर्मी, आंधी- तूफान, भूख- प्यास, जैसे कई प्राकृतिक आपदा को सहन करते हुए अपने देश तथा राष्ट्र के प्रति सच्ची प्रेम भावना के साथ अपने देश को दुश्मनों के बुरे इरादों से बचाते हैं।
सभी सैनिक त्याग और प्रेम के प्रतीक होते हैं, जो अपने घर परिवार तथा बच्चों और माता -पिता को छोड़कर सीमा पर देश की रक्षा के लिए चले जाते हैं, सैनिक को अपने देश के प्रति सच्ची प्रेम भावना होने के कारण अपने घर परिवार का त्याग कर देते हैं।
भारतीय सैनिकों का महत्व :-
हमारा भारत देश हो या कोई अन्य देश सभी देश के देशवासियों की सुरक्षा के लिए कई भारतीय सैनिक शहीद हो जाते हैं, सैनिकों को देशवासियों की सुरक्षा के लिए ही रखा जाता है। सैनिक कई वेशभूषा में देशवासियों के धन एवं देश के समस्त लोगों की रक्षा करते हैं सैनिक बहुत ही महान व्यक्ति होते हैं जो देश की सुरक्षा में अपना महत्वपूर्ण भूमिका निभातें हैं।
सेनाओं का होना बहुत ही आवश्यक है, हमारे देश में सैनिकों का कई संगठन है जिसमें आर्मी, एयर फोर्स, नेवी आदि प्रमुख हैं। सभी सैनिकों में देश के प्रति प्रेम तथा त्याग की भावना भरी होती है। भारतीय सैनिक पूरे तन मन से देश की सीमा पर जटकर सभी देशवासियों की सुरक्षा करते हैं।
भारतीय सैनिक हमारे देश के नेताओं और सरकारी कर्मचारियों तथा सरकारी स्थानों की भी रक्षा करते हैं, बिना सैनिकों के सुरक्षा के हमारे देश में शांति की कल्पना नहीं की जा सकती है।
भारतीय सैनिकों में बहुत ही जोश होता है, सैनिक बहुत बहादुर होते हैं वे अकेले ही कई सैनिकों का एक साथ मुकाबला कर सकते हैं और उन्हें मार भी सकते हैं तथा परिस्थिति आने पर आतंकवादियों और देश के दुश्मनों को भी अकेले ही मार सकते हैं।
भारतीय सैनिकों का जीवन:-
सभी व्यक्ति अपने परिवार का पालन पोषण करने के लिए कुछ ना कुछ कार्य करते हैं कोई व्यक्ति डॉक्टर बनना पसंद करता है, तो कोई व्यक्ति शिक्षक बनना चाहता है उसी प्रकार कुछ ऐसे व्यक्ति होते हैं जो देश की रक्षा करने के लिए सैनिक बनते हैं,और सैनिक एक ऐसा व्यक्ति होता है जो देश के सभी देशवासियों का सुरक्षा करता है।
सैनिक अपने जीवन में अनुशासन का पालन भी करता है जिसके कारण उन्हें लोग रोबोट का दर्जा भी देते हैं। सैनिक देश की सुरक्षा के लिए कई प्रकार के कष्टों को सहन करते हैं, सैनिक बनकर देश की सुरक्षा के लिए उन्हें कठिन से कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है और कभी कभी सैनिकों के लिए जोखिम भी बहुत अधिक बढ़ जाती हैं।
भारत देश के सैनिक बहुत ही अनुशासित होते हैं क्योंकि भारत के सैनिक पूरी इमानदारी ,निष्ठा, और शक्ति के साथ किसी भी कार्य को करते हैं। सैनिक वह सच्चा व्यक्ति होता है जो कठिन से कठिन परिस्थितियों में भी पूरे निष्ठा पूर्वक हमारे जीवन और संपत्ति की सुरक्षा करता है।
सैनिक का कर्तव्य :-
सभी सैनिकों का कर्तव्य उनके देश एवं देशवासियों के सुरक्षा का ध्यान रखना होता है, सैनिक का प्रमुख कर्तव्य देश की निस्वार्थ भाव से सुरक्षा तथा शांति स्थापित करना होता हैं, तथा किसी भी देश का नागरिक अपने आपको अपने संपत्ति को सुरक्षित तभी रख सकता है जब उस देश के पास सुगठित आधुनिक हथियारों जैसे शक्तिशाली सेना हो, सैनिक अपने देश की रक्षा के लिए शहीद हो जाता है।
देश के प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य किसी भी परिस्थिति में देश की रक्षा करना होता है चाहे उसके लिए सैनिक को खुद की जान ही क्यों ना गंवानी पड़ी, सैनिकों को कई प्रकार के परीक्षा से गुजरना पड़ता है।
उपसंहार:-
सैनिक देश के ऐसे नागरिक होते हैं जो हमारे देश की सुरक्षा करते हैं । हमें सभी सैनिकों का सम्मान करना चाहिए, देश के व्यक्ति को सैनिक बनने के लिए कठिन परीक्षा तथा परिस्थितियों से गुजरना पड़ता है, और सैनिकों का मूल मंत्र अनुशासन में रहकर अनुशासित जीवन जीना होता है।
सभी भारतीय सैनिकों में मर मिटने तथा बलिदान और त्याग की भावना भरी होती है जिसके कारण वे सीमा पर डटकर आतंकवादियों का सामना करते हैं और हमारे देश के देशवासियों और उनके संपत्तियों का सुरक्षा करते हैं।
अन्य सम्बंधित लेख:-
- भारत में शरणार्थी पर निबंध
- भारत के बेस्ट सिटी रैंकिंग विषय पर निबंध
- हम दो हमारे दो पर निबंध
- समान नागरिक संहिता पर निबंध
भारतीय सैनिकों पर निबंध 2
प्रस्तावना :-
सैनिक हमारे देश का एक अच्छा और सच्चा नागरिक होता है जो देश के लोगों को अपना परिवार मानता है और देश के लोगों की सुरक्षा के लिए सीमा पर डटकर हर परिस्थिति का सामना करता है। सभी सैनिकों को देश प्रेम, देशभक्ति और त्याग के बारे में सिखाया जाता है।
भारतीय सैनिक एक वीर योद्धा होता है जो पूरे साल के, दिन रात सीमा पर डटे रहता है और दुश्मनों को हमारे देश की सीमा के अंदर आने नहीं देता है चाहे उसके लिए सैनिक को अपना प्राण ही क्यों ना त्यागना पड़े।
भारत हो या कोई अन्य देश सभी देशों में अपने देशवासियों की सुरक्षा के लिए सैनिकों की नियुक्ति की जाती है, और सैनिक ही देशवासियों के प्राणों की रक्षा करते हैं तथा इसके साथ-साथ देशवासियों के संपत्ति की भी रक्षा करते हैं।
भारतीय सैनिक :-
भारतीय सैनिक वह महान व्यक्ति होता है जो देश की सुरक्षा और शांति में अपना महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है और देश में शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा देश के लोगों के प्राणों की रक्षा करने के लिए सदैव तत्पर रहता है। भारतीय सैनिक अपने कर्तव्यों की सदैव पालन करते हैं और वे किसी भी खतरे से नहीं डरते डटकर सभी खतरों का सामना करते हैं।
सैनिकों की विशेषता:-
भारतीय सैनिक बहुत ही अनुशासित होते हैं हमेशा अनुशासन का पालन करते हुए देश की सीमा पर डटकर देशवासियों की सुरक्षा करते हैं।
भारतीय सैनिक हमेशा सतर्क रहते हैं और घुसपैठियों की सभी हरकतों पर नजर रखते हुए देश सेवा और देशभक्ति का परिचय देते हैं।
सैनिक बनने के लिए उन्हें कठिन से कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है और उन्हें पूरे अनुशासन में रहकर कमांडो की बातों का पालन करना पड़ता है।
सैनिक बनना इतना आसान नहीं होता है सैनिक बनने के लिए लोगों को धैर्य और अनुशासन तथा कठिन से कठिन प्रयास करना पड़ता है।
सैनिकों का पूरा जीवन देशहित और राष्ट्रप्रेम में ही व्यतीत होता है, भारतीय सैनिकों में देश के लिए मर मिटने तथा बलिदान और त्याग की भावना होती है।
उपसंहार:-
भारतीय सैनिक हमारे देश के संस्थान और संस्कारी स्थानों का भी रक्षा करते हैं, देश के सभी सैनिकों का विशेष महत्व है हमें उन सभी सैनिकों को सम्मान देना चाहिए जो हमारी सुरक्षा के लिए देश की सीमा पर डटे रहकर कठिन से कठिन परिस्थितियों का सामना करते हैं।
सैनिक सभी देशों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण होते हैं क्योंकि सैनिक ही देश के रक्षक होते हैं जिसके वजह से देश के सभी लोग खुशहाल भरी जिंदगी जीवन यापन करते हैं, सैनिक निस्वार्थ भाव से देश के रक्षा में अपने प्राण त्याग देता है।
भारतीय सैनिकों को कई प्रकार के संघर्षों तथा कठिनाइयों जैसे परिस्थितियों में भी उन सभी का सामना करके आगे बढ़ने की क्षमता होती है, तथा वे अपने देश को ही परिवार समझते हैं और अपने परिवार के लिए सभी मुसीबतों का सामना करते हैं।
निष्कर्ष –
आशा करते हैं दोस्तों ,आप सभी को भारतीय सैनिकों पर निबंध पसंद आएगा क्योंकि एक सैनिक जो अपने देश के रक्षा के लिए सारी मुश्किलों का सामना करता है उसके बारे में आप सभी को जानना बेहद पसंद होगा और हमारा यह निबंध लेखन सैनिकों के बारे में ज्ञानवर्धक बातें भी बताता है जिसे पढ़कर आप सभी सैनिकों के जीवन के बारे में जान सकते हैं।
इन्हें जरुर पढ़े : –
- सच्चा धर्म पर निबंध
- लड़का लड़की एक समान पर निबंध
- मेट्रो रेल पर निबंध
- करियर पर निबंध
- संगीत पर निबंध
- गांव बदलेगा तो देश भी बदलेगा पर निबंध

नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम अमृत यादव है और पेशे से मैं एक ब्लॉगर और लेखक हूं, जो लेख आप अभी पढ़ रहे हैं वह मेरे द्वारा लिखा गया है, मैं अभी बीकॉम फाइनल ईयर की पढ़ाई कर रहा हूं।