नमस्कार दोस्तों आप सभी का स्वागत है हमारे वेबसाइट में, आज के आर्टिकल में हम आपके लिए भारत की संस्कृति पर निबंध लेकर आए हैं, इस निबंध के जरिए आपको भारत की संस्कृति के बारे में जानकारी प्राप्त होगा।
हम आपके समक्ष भारत की संस्कृति पर निबंध शेयर कर रहे हैं जिसकी सहायता से आप सभी विद्यार्थी आसानी से भारत की संस्कृति के बारे में जान सकते हैं और स्कूल में दिए जाने वाले निबंध के प्रश्न को भी लिख सकते हैं।
भारत की संस्कृति पर निबंध 1
प्रस्तावना
पूरे विश्व में हमारा भारत देश अपनी संस्कृति और परंपराओं के कारण प्रसिद्ध है, भारत देश विश्व की सबसे पुरानी सभ्यता का देश है, भारत के लोग आज भी अपने परंपरा को बखूबी मानते हैं । भारतीय संस्कृति विश्व की सबसे प्राचीन संस्कृति है जो लगभग 5000 वर्ष पुरानी है।
भारत के संस्कृति को विश्व की पहली महान संस्कृति के रूप में माना जाता है, जहां विभिन्न धर्मों के लोग अपनी संस्कृति और परंपरा के साथ शांतिपूर्ण से एक साथ मिलजुल कर जीवन यापन करते हैं, इसलिए भारत देश को विविधताओं का देश कहा जाता है भारत देश में विविधता में एकता पाई जाती है।
भारत देश में विभिन्न संस्कृति और परंपरा के लोग सामाजिक रुप से स्वतंत्र रूप से एक साथ रहते हैं, यहां धर्मों की विविधता में एकता के मजबूत संबंधों का अस्तित्व होता है। भारत देश में विभिन्न जाति, धर्म और समुदाय के लोग एक साथ मिलकर जीवन व्यतीत करते हैं।
भारत में विभिन्न धर्म के लोगों की अपनी संस्कृति और परंपरा होती हैं, और सभी धर्म के लोगों के अपने अलग अलग त्यौहार तथा मेले होते हैं जिसे लोग अपने तरीके से मनाते हैं। विभिन्न संस्कृति के लोगों की अपनी अलग भोजन होती है। कई लोग अपनी संस्कृति के अनुसार विभिन्न प्रकार के पोशाक पहनते हैं तथा त्यौहार भी अलग-अलग प्रकार से मनाते हैं।
संस्कृतियों से समृद्ध देश भारत
हमारा भारत देश संस्कृतियों से समृद्ध है जहां अलग-अलग संस्कृति के लोग रहते हैं और सभी लोगों के लिए अपने संस्कृति का बहुत महत्व होता है। हम अपनी संस्कृति का बहुत सम्मान और आदर करते हैं, संस्कृति के अंतर्गत हम दूसरों के साथ अच्छा व्यवहार करते हैं तथा अपने प्रथा का अनुसरण करते हैं।
भारत देश के लोग अपनी संस्कृति के अनुसार त्यौहार, मेला, संगीत, नृत्य, कला, हस्तशिल्प, आदि सभी संस्कृति के हिस्से हैं। भारत देश के हिंदू धर्म के द्वारा सबसे अधिक संस्कृति को माना जाता है। सभी लोग अपने रीति रिवाज और परंपराओं को मानते हैं तथा त्यौहार भी रस्में रिवाज के अनुसार मनाते हैं।
संस्कृति और परंपरा से लगाव
समृद्ध संस्कृति और विरासत की भूमि हमारी भारत देश है जहां के लोग हमेशा एक दूसरे के साथ एकता, धर्मनिरपेक्षता, और सामाजिक संबंध के साथ एक दूसरे के संपर्क में रहते हैं। भारत देश के लोगों में हमेशा एकता की भावना विद्यमान रहती है और लोग एक दूसरे के साथ मिलजुल कर अच्छे से रहते हैं।
भारत देश में रहने वाले लोगों के साथ यदि किसी अन्य धर्म के द्वारा क्रोध से जुड़े क्रियाओं को किया जा रहा है तब भी भारत के लोग हमेशा दयालु और सौम्य व्यवहार करते हैं। भारत देश के लोग हमेशा अपने सिद्धांत और विचारों में बिना किसी बदलाव के सेवा भाव और शांत स्वभाव से रहते हैं तथा इन गुणों के लिए हमेशा भारतीय लोगों की तारीफ की जाती है।
हमारे भारत देश में कई महापुरुषों ने जन्म लिया है, भारत महात्मा गांधी जी का भूमि है जहां उन्होंने लोगों में अहिंसा के संस्कृति को पल्लवित किया है। गांधी जी ने हमेशा लोगों को विनम्रता से रहने का सीख दिया है।
भारत में महिला और स्त्री जाति को ही नहीं बल्कि सभी धर्म संप्रदाय के लोगों को एक समान माना जाता है तथा भारत देश एकता का देश है जहां सभी जाति संप्रदाय के लोग रहते हैं। भारत के लोग बढ़ती तकनीकी का अनुसरण करते हैं और हमेशा अपनी संस्कृति तथा परंपरा का पालन करते हैं।
भारत की संस्कृति
भारत की संस्कृति में विरासत के विचार, लोगों की जीवन शैली, मान्यताएं, परवरिश, विनम्रता और रीति रिवाज आदि सभी होते हैं। भारत विश्व की सबसे प्राचीन सभ्यता है जहां लोग अपने पुराने मानवता की संस्कृति और परवरिश का हमेशा अनुसरण करते हैं।
भारत का संस्कृति दूसरों से अच्छा व्यवहार करने, सौम्यता से चीजों पर प्रतिक्रिया करने, मूल्यों के प्रति समझ,न्याय, सिद्धांत और विभिन्न प्रकार के मान्यताओं को मानने का तरीका है। हमारे देश में कई प्रकार के प्रथाएं पुराने पीढ़ी से चलती रहती है और उन सभी संस्कृति और मान्यताओं को नई पीढ़ी को सौंपा जाता है।
भारत देश के लोगों में हमेशा अच्छा व्यवहार होता है क्योंकि भारत देश के लोगों की संस्कृति और परंपराएं पहले से ही माता-पिता तथा दादा दादी से बच्चों को मिली होती है, हम सभी भारत में भारत की संस्कृति को देख सकते हैं वर्तमान समय में भी भारत देश के लोगों के द्वारा भारत की संस्कृति का पालन किया जाता है।
हमारे देश में हमारे संस्कृति और परंपराओं के अनुसार ही व्रत रखा जाता हैं और विवाहित स्त्रियों के द्वारा विभिन्न प्रकार का व्रत रखा जाता है जो पुराने समय से हमारे संस्कृति में चलता आ रहा है। भारत देश में विभिन्न प्रकार की नृत्य की जाती है, हमारी राष्ट्रीय संस्कृति हमें हमेशा अच्छा व्यवहार करने को सिखाती है।
हमारे देश में संस्कृति के कारण ही गंगाजल का अर्पण किया जाता है, सूर्य को नमस्कार किया जाता है तथा परिवार के बड़े सदस्यों का पैर छुआ जाता है और भी विभिन्न प्रकार का संस्कृति और परंपरा है जिसका हम सभी लोग वर्तमान समय में भी अनुसरण करते हैं।
उपसंहार
हमारे भारत देश की संस्कृति बहुत महान है हम संस्कृति के कारण खुशी के साथ अपने घर में मेहमानों का आदर सम्मान करते हैं। हमें हमेशा अपने संस्कृति और परंपरा का अनुसरण करना चाहिए तथा भूखे और प्यासे व्यक्ति को जल और अन्न पान कराना चाहिए। हमारे देश में अतिथि को देवता के समान माना जाता है।
हमारा भारत देश अपनी संस्कृति और परंपराओं के कारण पूरे विश्व में प्रसिद्ध है यहां के लोग हमेशा संस्कृति और परंपरा को आगे बढ़ाते हैं। भारत देश के लोग हमेशा अन्य देश के लोगों को भी मान सम्मान देते हैं और उन्हें देवता के समान पूजनीय समझते हैं जिसके कारण हमारा देश संस्कृति और परंपराओं के लिए पूरे विश्व में प्रसिद्ध है।
अन्य निबंध लेख :-
भारत की संस्कृति पर निबंध 2
प्रस्तावना
जिस प्रकार हमारा देश महान है उसी प्रकार हमारे देश की संस्कृति और परंपरा भी महान है और विश्व में हमारी संस्कृति को बहुत पसंद किया जाता है। भारत देश की संस्कृति प्राचीन समय से ही है लगभग हमारे देश की संस्कृति 5000 से भी अधिक पुरानी है, हमारे देश के लोगों में विविधता होने के बाद भी एकता का भावना समृद्ध होता है।
भारत देश में विभिन्न धर्म और जाति के लोग निवास करते हैं इसके बावजूद हमारे देश की संस्कृति और परंपरा एक है। भारत में सभी धर्मों के लोग रहते हैं जो अपने त्यौहार को धूमधाम से मनाते हैं, भारत के सभी निवासी भारत देश की संस्कृति का सम्मान करते हैं।
भारत देश में कई देशों के लोग भारत की संस्कृति और परंपरा को देखने के लिए आते हैं। भारत में विभिन्न पर्यटक स्थल हैं जो हमारे देश को पर्यटक स्थल के रूप में भी प्रसिद्धि प्राप्त कराती है। भारत की संस्कृति पूरे विश्व में मशहूर है।
यहां की वेशभूषा और रहन-सहन बहुत अच्छी होती है जिसे हमारे देश के लोग बहुत पसंद करते हैं तथा इनके अलावा विदेश से आने वाले लोग भी काफी पसंद करते हैं। भारत देश की संस्कृति केवल संस्कृति मात्र ही नहीं है बल्कि यह भारत की एक विशेष पहचान है।
भारत की संस्कृति में भारत देश के लोगों में लोक संगीत बहुत प्रसिद्ध है और यहां की खूबसूरत वादियां तथा रहन-सहन हमारे देश की संस्कृति के पहचान है। हम सभी को एक भारतीय होने पर गर्व होना चाहिए और हमेशा भारतीय संस्कृति का सम्मान करना चाहिए।
भारत की संस्कृति का पहचान
भारत की संस्कृति को हमारे देश के अलावा विदेश के लोग भी बहुत पसंद करते हैं, भारत के रहन-सहन और वेशभूषा आदि को विदेशी लोगों के द्वारा भी बहुत लोकप्रिय माना जाता है। भारत की संस्कृति को विदेश में काफी पसंद किया जाता है और विदेश की महिलाएं भी हमारी संस्कृति को देखकर साड़ी पहनती है।
भारत की संस्कृति प्राचीन समय से ही विश्व में जानी जाती है, भारत की संस्कृति कृषि प्रधान देश है और जब विश्व में प्राचीन संस्कृतियों का खोज किया जा रहा था उस समय उससे पहले भी भारत की संस्कृति विद्यमान थी।
भारत की संस्कृति में मेले और त्यौहार का संगम
भारत के संस्कृति में मेले और त्यौहार का भी संगम होता है, हमारे देश में कई त्यौहार बड़े धूमधाम से एकता के साथ मनाया जाता है, हमारे देश में विभिन्न प्रकार के त्यौहार जैसे दीपावली, क्रिसमस, होली, दशहरा और लोहरी आदि त्यौहारों को सभी धर्म के लोगों के द्वारा हर्ष उल्लास के साथ एकता की भावना से मनाया जाता है।
होली के त्यौहार में आप सभी ने अक्सर देखा होगा सभी धर्म के लोग आपस में एक दूसरे को रंग लगाकर बधाई देते हैं। क्रिसमस का त्यौहार भी हमारे देश में प्रत्येक वर्ष मनाया जाता है और इनके अलावा भारत देश में कई त्यौहार और पर्व एक साथ मनाए जाते हैं तथा यहां के लोग मेले का आनंद भी एक साथ मिलकर लेते है यह सभी हमारी संस्कृति की पहचान है।
उपसंहार
भारत देश में कला और संस्कृति के कलाकारों की कमी भी नहीं होती है, हमारे लोकप्रिय देश में हम मिलजुलकर एक साथ रहते हैं। भारत देश में कलाकारों को बहुत सम्मान दिया जाता है और हमारे देश में कई ऐसे कलाकार हैं जिन्होंने अपने कला के दम पर विदेशों में भी अच्छा पहचान बनाया है।
हिंदुस्तान में विभिन्न प्रकार की कला और संस्कृति देखने को मिलती है जिसे दूर दूर से लोग देखने के लिए आते हैं तथा यहां विदेशों से भी लोग अत्यधिक मात्रा में संस्कृति और कला के नजारे को देखने आते हैं। भारत देश में कई लोग भारत की संस्कृति को जानने के लिए आते हैं और यहां विभिन्न प्रकार के पर्यटक स्थल भी विद्यमान है जहां भारत की संस्कृति देखने को मिलती है।
भारत देश की संस्कृति मुख्य रूप से भारत की रहन-सहन और वेशभूषा आदि है हम सभी को भी भारत की संस्कृति और परंपराओं का अनुसरण करना चाहिए।
अन्य निबंध लेख :-
निष्कर्ष
उम्मीद करती हूं दोस्तों आप सभी को मेरे द्वारा लिखा गया यह निबंध भारत की संस्कृति पर निबंध पसंद आएगा, तथा विद्यार्थियों के परीक्षाओं के लिए भी सहायक साबित होगा।
अधिकतर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)
भारत की संस्कृति की विशेषताएं?
भारतीय संस्कृति में सहिष्णुता की भावना होती है, भारतवासियों को सहिष्णुता की शिक्षा राम, बुद्ध, महावीर और कबीर तथा महात्मा गांधी आदि महान पुरुषों ने दी है। भारतीय संस्कृति में सर्वत्र कर्म करने की प्रेरणा दी गई है तथा भारतीय संस्कृति में संस्कारों को भी विशेष महत्व दिया गया है।
भारत की संस्कृति में क्या मान्यताएं हैं?
भारत की संस्कृति में शिष्टाचार, सभ्य संवाद, धार्मिक संस्कार और तहज़ीब आदि मान्यताएं दी गई हैं।
भारत की राष्ट्रीय भाषा क्या है?
भारत की राष्ट्रीय भाषा हिंदी है तथा इनके अलावा विभिन्न राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों में लगभग 22 अधिकारिक भाषाएं बोली जाती हैं।
भारत देश में सामाजिक कार्यक्रमों के साथ किन त्यौहारों को मनाया जाता है?
भारत देश में हम सामाजिक कार्यक्रमों के साथ राष्ट्रीय उत्सव को भी एक साथ बनाते हैं, जैसे गणतंत्र दिवस, स्वतंत्रता दिवस, गांधी जयंती आदि।
भारत देश में अहिंसा की संस्कृति को किसने पल्लवित किया है?
भारत देश में महात्मा गांधी जी ने लोगों में अहिंसा के संस्कृति को प्रभावित किया है, और भारत देश महात्मा गांधी जी का भूमि है।

नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम अमृत यादव है और पेशे से मैं एक ब्लॉगर और लेखक हूं, जो लेख आप अभी पढ़ रहे हैं वह मेरे द्वारा लिखा गया है, मैं अभी बीकॉम फाइनल ईयर की पढ़ाई कर रहा हूं।