नमस्कार दोस्तों आप सभी का स्वागत है हमारे वेबसाइट में, आज के आर्टिकल में हम आपके लिए भारतीय किसान पर निबंध लेकर आए हैं। यदि आप सभी विद्यार्थी भारतीय किसान पर निबंध की तलाश कर रहे हैं तो यह लेख आपके लिए ही है।
इस लेख के जरिए हम भारतीय किसान पर आपके समक्ष निबंध शेयर कर रहे हैं जो आपके परीक्षाओं के लिए बहुत महत्वपूर्ण है और इसे पढ़कर आप आसानी से निबंध लिख सकते हैं, आपके निबंध लेखन में यह निबंध बहुत सहायक होगा।
इस निबंध के जरिए आपको भारतीय किसान से जुड़ी समस्त जानकारियां मिलेंगी, तो चलिए आज के लेख को शुरू करते हैं-
भारतीय किसान पर निबंध 1
प्रस्तावना
भारत देश कृषि प्रधान देश है जहां अधिकतर लोग कृषि कार्य करते हैं और इन किसानों का जीवन बहुत कठिनाई पूर्ण होता है। किसान कठिन परिश्रम करके हमारे देश के लिए अनाज उगाते हैं जिससे हम सभी को भोजन प्राप्त होता है।
भारत देश के ग्रामीण क्षेत्र में अधिकतर लोग किसान होते हैं और कृषि कार्य पर ही उनका जीवन निर्भर होता है, सभी किसानों के पास बैल तथा ट्रैक्टर होता है जिसकी मदद से खेत में हल चलाते हैं। प्राचीन समय में कृषि कार्य बैल के मदद से किया जाता था परंतु वर्तमान में ट्रैक्टर आ जाने से किसानों को थोड़ी आराम मिली हैं।
किसान प्रातः काल उठकर खेत की तरफ अपने अनाज को देखने के लिए चले जाते हैं, क्योंकि फसलों में विभिन्न प्रकार की बीमारियां लगती है जिसे किसान नहीं देखता है तो फसल नष्ट हो जाता है। किसानों को कई बार फसलों से बहुत नुकसान हो जाता है और किसान कर्ज में डूब जाते हैं।
किसान धरती माता की पूजा करते हैं क्योंकि धरती में ही किसानों के द्वारा अन्न उगाया जाता है और धरती मां उन्हें अन्न प्रदान करते हैं जिससे पूरे देश का पेट भरता है, किसान ही एक ऐसे इंसान हैं जो हमारे लिए फसल गाते हैं और हमें भोजन प्राप्त होता है।
किसान अपने खेतों में विभिन्न प्रकार के फसल उगाते हैं जैसे कि गन्ना, मटर, आलू, प्याज, धनिया, धान, गेहू, टमाटर इत्यादि विभिन्न प्रकार के सब्जी और अनाज उगाते हैं। यदि किसान खेतों में अनाज नहीं उगा पाएगा तो पूरे देश को भूखमरी के संकट का सामना करना पड़ेगा।
किसान का महत्व
किसान हम भारत वासियों के लिए अनाज उगाते हैं, तब भी कई लोग किसान के महत्व को नहीं समझते हैं तथा किसानों को गवार समझते हैं। लोगों के द्वारा किसान को बहुत छोटा और नीच समझा जाता है परंतु लोगों को ऐसा बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए।
हमारे देश में सभी लोगों को एक समान अधिकार दिया गया है, हमारे देश के सभी लोग अपने विचारों को देशों के समक्ष रख सकते हैं इसलिए लोगों को समझना चाहिए कि किसानों का अन्य लोगों के समान अधिकार होता है और उन्हें कभी भी नीचा नहीं दिखाना चाहिए तथा उनका अपमान नहीं करना चाहिए।
किसान हमारे लिए खेतों में दिन रात मेहनत करते हैं तब जाकर फसलों का उत्पादन किया जाता है, जिससे देश का पेट भरता है। किसान हमारे देश में रहकर देश वासियों के लिए अन्न उगाते हैं जिससे सभी लोगों को भोजन की प्राप्ति होती है।
किसान फसल उगाने के लिए बहुत ज्यादा मेहनत करता है तब जाकर किसी अनाज को तैयार कर पाता है और हमारे देश में वर्तमान समय में अनाज की बहुत बर्बादी भी की जा रही है अगर लोगों के द्वारा अनाज का कद्र नहीं किया गया तो इसकी बर्बादी लगातार होती रहेगी।
किसानों की समस्या
भारत के किसान को जीवन में बहुत मुश्किलों का सामना करना पड़ता है, परंतु किसानों के बारे में कोई भी नहीं सोचते हैं और सरकार के द्वारा जब कोई नई सेवा लागू की जाती है तो उसमें भी हेराफेरी कर दिया जाता है और किसान को लाभ नहीं मिल पाता है।
किसान को जीवन में हमेशा कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है, कई बार किसानों के फसल प्राकृतिक आपदाओं के कारण नष्ट हो जाते हैं, जिससे किसानों को बहुत ज्यादा नुकसान हो जाता है और जब किसानों को सरकार के द्वारा उन सभी के लिए मुआवजा दिया जाता है तो उसमें भी लोगों के द्वारा घोटाला कर दिया जाता है।
सरकार के द्वारा किसानों के लिए कई सुविधाओं को लाया जाता है, परंतु सरकार के द्वारा दिया जा रहा सुविधा किसानों को प्राप्त ही नहीं होता है इन सभी बातों पर सरकार को ध्यान देना चाहिए।
आप सभी ने अक्सर देखा होगा न्यूज़पेपर और न्यूज़ में अक्सर बड़े लोगों के बारे में दिखाया जाता है परंतु किसानों के बारे में कुछ भी नहीं दिखाया जाता किसानों को हमेशा नजरअंदाज किया जाता है, न्यूज़पेपर में और टीवी में न्यूज़ दिखाने वाले लोग हमेशा बड़े लोगों के बारे में बताते हैं या फिर फालतू का टॉपिक दिखाते रहते हैं।
किसानों की बेबसी और तकलीफों को कोई भी नहीं समझता है, जो हमारे देश के लिए बहुत बड़ा कार्य करते हैं हमेशा हमारे देश को अनाज उपलब्ध कराने के लिए खेतों में मेहनत करते रहते हैं, हम सभी को किसानों के परिस्थिति को समझना चाहिए किसान हमेशा प्रत्येक परिस्थिति में हमारे लिए अन्न उगाने के लिए खेतों में चले जाते हैं।
उपसंहार
किसी भी देश की उन्नति के लिए किसानों का बहुत बड़ा योगदान होता है, क्योंकि किसान पूरे देश को अनाज उगाकर देते हैं। यदि हमारे देश के किसान अनाज नहीं उगाएंगे तो लोगों को भुखमरी की समस्या को झेलना पड़ेगा और धन की प्राप्ति भी नहीं होगी जिससे लोगों की मृत्यु भी हो जाएगी।
हमें हमारे देश के प्रत्येक किसानों का कद्र करना चाहिए और हमेशा उनका सम्मान तथा सहायता करना चाहिए। किसान देश का पेट भरने के लिए सुबह प्रातःकाल उठकर ही खेतों में काम करने चले जाते हैं, किसान ठंडी, गर्मी तथा बरसात सभी मौसम में फसल उगाने के लिए मेहनत करते हैं।
अन्य निबंध लेख :-
भारतीय किसान पर निबंध 2
प्रस्तावना
भारत देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ कृषि कार्य है, भारत देश में अधिकतर लोग कृषि कार्य से जुड़े हुए हैं और कृषि कार्य ही भारत के लोगों के आमदनी का आधार होता है, कृषि पर ही भारत के अधिकतर लोग निर्भर होते हैं, भारत के ग्रामीण इलाकों में सबसे बड़ा आधार कृषि कार्य है ग्रामीण क्षेत्र के लोग कृषि कार्य करके अपना जीवन चलाते हैं और देश के लिए अन्न उगाते हैं।
भारत देश मेहनती किसानों का देश है अर्थात भारत देश के अधिकतर लोग कृषि कार्य करते हैं जिसके कारण भारत देश को मेहनतकश किसानों का देश भी कहा जाता है। भारत देश के किसान देश के लिए बहुत बड़ा कार्य करते हैं क्योंकि किसानों के द्वारा ही फसल उपजाया जाता है जिससे देश के प्रत्येक व्यक्ति का पेट भरता है।
किसान खेतों में दिन रात मेहनत करता है जिससे हमारे खेत हरे-भरे लहराते हैं, भारतीय किसान शहरों से दूर रहकर अपने गांव में खेतों के बीच में पूरी जिंदगी व्यतीत करते हैं, किसान हमेशा फसल उगाने के लिए कार्य करते हैं और कभी-कभी किसानों की फसल कई आपदाओं के कारण नष्ट हो जाती है जिससे किसानों को बहुत नुकसान हो जाता है।
भारतीय किसानों का योगदान
भारत में किसान ना सिर्फ अपने लिए बल्कि पूरे देशवासियों के लिए फसल उगाने के लिए पूरे दिन मेहनत करते हैं, भारत देश के किसान धूप, सर्दी और बरसात ,आंधी तूफान सभी परिस्थिति में खेतों में जाकर फसल उगाते हैं किसानों को हमेशा फसलों की देखरेख करने की आवश्यकता होती है।
भारत देश में फसलों की कटाई पर कई राज्यों में अलग-अलग तरह के त्यौहार मनाए जाते हैं, और किसानों तथा अन्य लोगों के द्वारा आनंद लिया जाता है। किसान जब अपने फसलों को काटकर मंडी ले जाते हैं तो कई बार किसानों को निराशा होना पड़ता है क्योंकि किसानों के द्वारा दिन रात मेहनत करके फसल उगाया जाता है और उनका अच्छा कीमत नहीं दिया जाता है।
किसानों को मजबूर होकर फसलों को कम दाम पर बेचना पड़ता है, जिससे किसानों को बहुत नुकसान होता है और उनके मेहनत का अच्छा कीमत नहीं मिल पाता परंतु इसके बाद भी किसान हमेशा कृषि कार्य में लगे रहते हैं। किसानों का हमारे देश के लिए महत्वपूर्ण भूमिका है जिनके द्वारा फसलों का उत्पादन किया जाता है क्योंकि फसलों के उत्पादन से ही सभी लोग भोजन प्राप्त करते हैं।
भारत एक कृषि प्रधान देश है यहां की अर्थव्यवस्था कृषि पर आधारित है, कृषि कार्य ही किसानों के जीवन का आधार होता है और भारत देश कृषि प्रधान देश होने के कारण हमारे देश में अर्थव्यवस्था का लगभग पूरा भार किसानों पर रहता है।
उपसंहार
भारत देश के अधिकतर जनता गांव में निवास करती है और भारत के अधिकतर किसान कृषि कार्य पर ही निर्भर होते हैं। भारतीय किसान ग्रामीण वातावरण में ही रहकर कर्म में निस्वार्थ भाव से कृषि कार्य में मेहनत करते हैं, किसानों को फसल उगाने के लिए बहुत मेहनत करना पड़ता है।
भारतीय किसानों का जीवन बहुत चुनौतीपूर्ण और कठिनता में व्यतीत होता है, किसान स्वयं अन्न उपजाते हैं परंतु इसके बाद भी किसानों के परिवार को भरपेट खाने के लिए अन्न नहीं मिलता है। किसान फसलों की सिंचाई के लिए मानसून पर निर्भर रहते हैं क्योंकि किसान अशिक्षित तथा गरीबी के कारण कृषि के परंपरागत साधनों को अपनाने में मजबूर हो जाते हैं।
किसानों की स्थिति को ध्यान में रखते हुए सरकार को अपने बहुत से नीतियों एवं योजनाओं में भारतीय किसानों को प्राथमिकता प्रदान करना चाहिए, और किसानों को वर्षा पर निर्भरता को कम करने के लिए सरकार के द्वारा तालाब, और नहरों का निर्माण करवाना चाहिए जिससे किसानों को फसल की सिंचाई के लिए कठिनाइयों का सामना ना करना पड़े और मानसून पर निर्भर न रहना पड़े।
अन्य निबंध लेख :-
निष्कर्ष
उम्मीद करती हूं दोस्तों आप सभी को मेरे द्वारा लिखा गया निबंध लेख भारतीय किसान पर निबंध पसंद आएगा तथा आप सभी के लिए मददगार भी साबित होगा।
अधिकतर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)
किसान की विशेषता बताइए ?
रूढ़िवादिता और परंपरावादी होना भारतीय किसान के स्वभाव का मूल विशेषता है, प्राचीन समय से ही किसानों के द्वारा कृषि कार्य किया जा रहा है और इन्हें अपनाना उनकी रूढ़िवादिता नहीं है।
वर्तमान में किसानों की स्थिति क्या है?
पहले के अपेक्षा वर्तमान में किसानों के स्थिति में काफी सुधार आया हैं, पहले की तुलना में अब किसान अधिक अन्न उत्पादन करने लगे हैं, शिक्षा के माध्यम से किसानों में काफी जागरूकता आई है जिससे किसान अपने अधिकारों के प्रति भी जागरूक हुए हैं।
भारतीय किसानों का महत्व बताइए?
भारतीय देशवासियों के लिए भारत के किसानों का बहुत महत्व है क्योंकि भारतीय किसान देशवासियों के लिए हमेशा फसल उगाते हैं। किसानों का हम सभी के लिए बहुत महत्वपूर्ण योगदान है क्योंकि उनके द्वारा उगाए जाने वाले फसल के माध्यम से ही हमें पेट भरने के लिए भोजन प्राप्त होता है।

नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम अमृत यादव है और पेशे से मैं एक ब्लॉगर और लेखक हूं, जो लेख आप अभी पढ़ रहे हैं वह मेरे द्वारा लिखा गया है, मैं अभी बीकॉम फाइनल ईयर की पढ़ाई कर रहा हूं।