स्वागत है दोस्तों आपके अपने वेबसाइट में, आज केआर्टिकल में हम आपके लिए कबड्डी पर निबंध लेकर आए हैं, अगर आप भी कबड्डी पर निबंध लिखना चाहते हैं तो , इस आर्टिकल में हमने आप सभी छात्रों के लिए कबड्डी पर निबंध लिखा है जो सरल और आसान भाषा में लिखा हुआ है, आप सभी छात्र इसे पढ़कर एक अच्छी निबंध लिख सकते हैं।
कबड्डी पर निबंध 1
प्रस्तावना:-
हमारे देश में विभिन्न प्रकार के खेल खेले जाते हैं उन्हीं में से एक खेल कबड्डी है, भारत में यह खेल बहुत ही पुराने समय से लोकप्रिय रहा है, कबड्डी बड़ो और बच्चों सभी लोगों के द्वारा खेला जाता है, कबड्डी खेलने के लिए आपको किसी भी तरह के सामान की आवश्यकता नहीं होती अर्थात इस खेल में कोई भी खर्च नहीं होता है।
यह खेल प्राचीन समय का सबसे लोकप्रिय खेल है, इस खेल में 2 टीम होता है जिसमें प्रत्येक टीम में 7 -7 खिलाड़ी होते हैं, यह आउटडोर गेम अर्थात बाहर मैदान में खेले जाने वाला गेम होता हैं।
कबड्डी खेलने का नियम:-
कबड्डी खेलने के लिए मैदान के बीचो बीच एक रेखा खींच कर दो पाले बनाए जाते हैं, यह खेल दिमाग और ताकत से खेला जाता है, एक टीम का खिलाड़ी दूसरे टीम के खिलाड़ी के पाले में कबड्डी कबड्डी बोलते हुए जाता है और सामने के खिलाड़ी को छूकर वापस आता है, लेकिन अगर दूसरी टीम के खिलाड़ियों ने मिलकर कबड्डी बोलने वाले खिलाड़ी को पकड़ लिया और उसे उसके पाले में वापस नहीं जाने दिया तो पकड़ने वाले टीम को 1 नंबर मिल जाता है, इस तरह से जो टीम सबसे ज्यादा अंक हासिल करता हैं वह खेल का विजेता होता है।
पुराने समय में कबड्डी खेलने के नियम नहीं होते थे, लेकिन जब से कबड्डी को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेला जाने लगा है तब से कबड्डी खेल के लिए कुछ नियम बना दिए गए हैं।
कबड्डी खेल का महत्व:-
कबड्डी खेल का भी हम सभी के जीवन में बहुत महत्वहोता है, कबड्डी खेलने से शरीर मजबूत और स्वस्थ होता है, कबड्डी खेलने से शारीरिक और मानसिक दोनों तरह से स्वस्थ होते हैं।अन्य खेल को खेलने के लिए काफी बड़े मैदान की जरूरत पड़ती है वही कबड्डी खेलने के लिए आपको ज्यादा बड़े मैदान की आवश्यकता नहीं पड़ती हैं।
उपसंहार:-
यह खेल खेलने वाले खिलाड़ियों को आनंद के साथ-साथ शरीर को स्वस्थ बनाए रखता है, शरीर में स्फूर्ति आ जाती है, तथा आलस्य दूर होता है। कबड्डी एक बहुत ही सरल खेल होती है, इसको खेलने के वक्त बस एक लाइन बोलने की आवश्यकता होती है कबड्डी कबड्डी और दिमाग लगाकर दूसरे टीम के व्यक्ति को छू कर वापस आना रहता है।
अन्य निबंध लेख :-
- कोरोना काल में शिक्षा और छात्रों पर निबंध लेखन
- परोपकार पर निबंध
- ऑनलाइन शिक्षा का महत्व पर निबंध
- अमीर इंसान पर निबंध
कबड्डी पर निबंध 2
प्रस्तावना:-
कबड्डी भारत में बहुत पुराने समय से खेला जाता है, और भारत के साथ ही दूसरे देशों में भी खेला जाता है इसे सभी राज्यों में अलग-अलग नाम से जाना जाता है, कबड्डी खेल से भी शरीर का व्यायाम होता है, जिससे शरीर और मन दोनों स्वस्थ रहता है। कबड्डी खेलने के लिए सिर्फ मैदान और दो टीम की आवश्यकताहोती है, इसे खेलने से शरीर में स्फूर्ति आ जाती है तथा शारीरिक और मानसिक विकास में सहायता मिलता है।
कबड्डी खेल का इतिहास:-
कबड्डी भारत का बहुत ही प्राचीन खेल है, इस खेल का उत्पत्ति प्राचीन भारत के तमिलनाडु राज्य से हुआ था, पहले कबड्डी को साधारण तरीके से खेला जाता था और पहले इसमें ज्यादा नियम नहीं होते थे, लेकिन अब इसमें बहुत सारे नियम होते हैं, कबड्डी खेल को 1936 में विश्व स्तरीय पहचान भारत की सहभागिताओलंपिक से मिली, तथा सन् 1938 में इसे कोलकाता में इंडियन नेशनल गेम्स में सम्मिलित किया गया था, सन 1950 में भारत में कबड्डी फेडरेशन का गठन हुआ और कबड्डी के नियम औपचारिक रूप से बनाए गए,
यह खेल महिला तथा पुरुषों दोनों के द्वारा खेला जाता है, सन 2004 में कबड्डी का पहला वर्ल्ड कप खेला गया था।
कबड्डी क्या है:-
कबड्डी एक ऐसा खेल होता है जिसमें कुछ खास नियमों के साथ दो दल एक दूसरे को छूकर अपने सुरक्षित स्थान पर वापस आने के स्पर्धा करते हैं। कबड्डी भारत के पड़ोसी देश बांग्लादेश, नेपाल, पाकिस्तान आदि क्षेत्रों में अधिक पसंद किया जाता है, कबड्डी बांग्लादेश का राष्ट्रीय खेल है।
भूमिका:-
कबड्डी एक रोचक खेल होता है, यह एनर्जी और फूर्ति का खेल माना जाता है इस खेल को खेलने के लिए किसी भी चीज की आवश्यकता नहीं होती है।
कबड्डी खेल भारत में बहुत प्राचीन समय से लोकप्रिय है, यह खेल भारत के हर भाग में काफी समय से प्रचलित है, कबड्डी खेल आजकल इंडोर स्टेडियम में भी खेली जाती है।
कबड्डी खेलने का तरीका:-
कबड्डी खेलने के लिए एक मैदान की आवश्यकता होती है वह मैदान कैसा भी हो सकता है चाहे वह मिट्टी का हो या फिर छोटी घास वाला मैदान, कबड्डी में दो टीम होता है जिनमें 7-7 खिलाड़ी होते हैं।
इस खेल में मैदान को दो बराबर हिस्सों में बांट दिया जाता है, जिस के बीचो बीच में एक लाइन बना दी जाती है दोनों हिस्सों को पाला भी कहा जाता है, अन्य खेलों की तरह ही इसमें भी टॉस किया जाता है जो भी टीम टॉस जीतता है, उस दिन खिलाड़ी दूसरे टीम के पाले में कबड्डी कबड्डी का उच्चारण करते हुए जाता है और अगर वह खिलाड़ी दूसरे टीम से किसी खिलाड़ी को हाथ लगा कर वापस अपने पाले में आ जाता है तो उस टीम को एक पॉइंट मिल जाता है, और अगर वह खिलाड़ी ऐसा नहीं कर पाता है तो दूसरी टीम को एक पॉइंट मिल जाता है।
इस प्रकार से जो भी टीम अधिक पॉइंट हासिल करता है वही टीम विजेता होता है, पुराने जमाने में कबड्डी को खेलने के लिए कुछ अधिक नियम नहीं थे लेकिन जब से इस खेल को एशियाई खेलों का हिस्सा बनाया गया है तब से इसमें कुछ नियम बना दिए गए हैं वह निम्न प्रकार से है-
कबड्डी खेलने के लिए नियम:-
- कबड्डी खेलने के लिए 13 मीटर लंबे और 10 मीटर चौड़े मैदान की आवश्यकता होती है।
- कबड्डी का मैदान मिट्टी और घास का बना हो सकता है।
- कबड्डी खेलने के लिए दो टीम की आवश्यकता होती है, दोनों टीम में 7-7 खिलाड़ी होते हैं।
- कबड्डी खेलने की समय अवधि 20 मिनट की होती है, इन 20 मिनट में जो भी टीम सबसे ज्यादा पॉइंट बनाती है वह विजयी घोषित की जाती है।
- कबड्डी खेलने के लिए अन्य सभी खेलों की तरह सबसे पहले टॉस किया जाता है टॉस में जीतने वाली टीम सबसे पहले खेलती है।
- कबड्डी खेलने वाले खिलाड़ी को दूसरी टीम के पाले में जाते समय कबड्डी शब्द का उच्चारण करते रहना पड़ता है, अगर वह खिलाड़ी कबड्डी बोलना बंद कर देता है या उसकी सांस अटक जाती है तो उसे गेम से आउट कर दिया जाता है।
- कबड्डी मैदान में खिलाड़ी के बाहर जाने पर भी खिलाड़ी को आउट मान लिया जाता है।
- कबड्डी खेल का आयोजन वजन और उम्र के आधार पर किया जाता है।
कबड्डी का महत्व:-
कबड्डी खेल से शारीरिक और मानसिक दोनों विकास होता है, इससे चुस्ती और फुर्ती आती है। कबड्डी खिलाड़ियों को अनुशासन और एकता सिखाती है, भारत को कबड्डी खेल के कारण विश्व भर में पहचान मिली है, शहरों की तुलना में कबड्डी ग्रामीण इलाकों में ज्यादा देखने को मिलता है।
हमारे जीवन में कबड्डी खेल का बहुत महत्व होता है, हमारे स्वास्थ्य के लिए जितना खाना पीना जरूरी है उतना ही खेलना भी जरूरीहै, कबड्डी हमारे शरीरको तंदुरुस्त और स्वस्थ रखता है, तथा यह हड्डियों को मजबूत भी बनाता है।
उपसंहार:-
कबड्डी खेल मैदान में खेले जाने वाला सबसे अच्छा खेल है, हम सभी को कबड्डी का खेल खेलना चाहिए इससे हमारा शरीर हमेशा स्वस्थ और अच्छा रहता है, कबड्डी जितना रोचक खेल होता है उतना ही रोचक कबड्डी का इतिहास भी है।
अन्य निबंध लेख :-
अधिकतर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)
कबड्डी खेल की समय अवधि क्या है?
कबड्डी खेल का आधिकारिक समय 40 मिनट है। कबड्डी खेल को इसे 40 मिनट में पूरा करना है। इस 40 मिनट में सबसे अधिक अंक वाली टीम को विजेता माना जाता है ।
कबड्डी के खेल को किन नामों से जाना जाता है?
कबड्डी खेल को विभिन्न जगहों पर अलग अलग नामों से जाना जाता है। जैसे कि कुछ जगहों पर इसे सौंची कबड्डी, गूंगी कबड्डी और लम्बी कबड्डी भी बोला जाता है।
इंटरनेशनल कबड्डी टूर्नामेंट में खिलाड़ियों की संख्या क्या होती है?
विश्व कप के लिए अंतर्राष्ट्रीय टूर्नामेंट खेले जाते हैं और किसी भी कबड्डी टीम में 7 खिलाड़ी होने चाहिए, यदि वह टीम इंटरनेशनल टूर्नामेंट खेल रहा है।

हेल्लो दोस्तों मेरा नाम प्रवीन कुमार है . और में इस ब्लॉग का Owner हूँ. मुझे हिंदी में लेख लिखना पसंद है. और में आपके लिए सरल भाषा में लेख लिखता हूँ.