यातायात के साधन पर निबंध | Essay on Means of Transport in Hindi

हेलो फ्रेंड्स! स्वागत है आप सभी का हमारे वेबसाइट में, आज हम आपके लिए यातायात के साधन पर निबंध लेकर आए हैं, यह निबंध सभी विद्यार्थियों के लिए उपयोगी है, इस आर्टिकल के माध्यम से आप सभी विद्यार्थी यातायात के साधन पर निबंध लिख सकेंगे और साथ ही इसके बारे में जानकारियां भी प्राप्त कर सकेंगे।

हम सभी लोग कहीं घूमने जाने के लिए यातायात का उपयोग करते हैं, यातायात हम सभी के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण होता है यातायात के साधन के माध्यम से हम मिनट में लंबी दूरी तय कर सकते हैं। यातायात के साधन हमें एक जगह से दूसरी जगह जाने में सहायता प्रदान करते हैं और हम यातायात के साधनों से कम समय में लंबी दूरी भी तय कर सकते हैं तथा समय का बचत भी कर सकते हैं। यातायात के साधन हम सभी के लिए अनेक प्रकार से सहायक होती हैं, यातायात के साधन पर निबंध का टॉपिक सभी विद्यार्थियों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है, विद्यार्थियों के अलावा भी यह टॉपिक सभी व्यक्तियों के लिए बहुत ही उपयोगी है इसके बारे में विद्यार्थियों के अलावा सभी व्यक्तियों को भी पता होना चाहिए क्योंकि यातायात के साधनों का उपयोग सभी लोग करते हैं, और यातायात के साधन सभी लोगों के लिए उपयोगी होता है।

Essay on Means of Transport Hindi

यातायात के साधन पर निबंध 1

प्रस्तावना :-

यातायात के साधन को परिवहन के नाम से भी जाना जाता है, जब हम एक जगह से दूसरे जगह पर जाने के लिए किसी परिवहन का उपयोग करते हैं तो इसे यातायात का साधन कहा जाता है। यातायात के साधन के कारण हम सभी मनुष्य कहीं भी आ जा सकते हैं और बहुत दूर के स्थान पर भी कम समय में जा सकते हैं। यातायात के साधन का आविष्कार मनुष्य के श्रम और समय की बचत करने के लिए किया गया है, यह साधन हम सभी मनुष्य जाति के लिए बहुत ही उपयोगी है।

पहले के जमाने में मनुष्यों के पास यातायात के साधन नहीं थे जिसके कारण उन्हें पैदल यात्रा करना पड़ता था और कई समस्याओं का भी सामना करना पड़ता था। मनुष्य को एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाने के लिए बहुत अधिक समय लग जाता था।

मध्यम युग में मनुष्य के साधन के रूप में पशुओं का प्रयोग किया जाता था, मनुष्य के द्वारा लकड़ी के माध्यम से दो पहिए तांगा का आविष्कार किया गया जो पशुओं के माध्यम से चलाया जाता था, मध्यम युग में मानव जाति के लिए यह भी बहुत उपयोगी रहा।

आज का युग विज्ञान का युग है, आज विज्ञान ने इतना प्रगति कर लिया है कि विज्ञान के तकनीकी द्वारा अलग-अलग मार्ग के लिए अलग-अलग साधन भी बनाए जा चुके हैं , आधुनिक युग में हम सभी मनुष्य के लिए यातायात के लिए बहुत ही सुलभ और सरल साधन है जिनका प्रयोग करके हम सभी कम समय में अधिक दूरी तय कर सकते हैं और इन यातायात के साधनों का प्रयोग हम कई तरह से कर सकते हैं-

जलीय यातायात साधन:

यह ऐसा साधन है जिसका प्रयोग करके हम सभी जल के मार्ग से यात्रा कर सकते हैं, और जलीय यातायात का आनंद ले सकते हैं तथा कई स्थानों पर जाने के लिए हमें जलमार्ग से ही यातायात करनापड़ता है तभी हम उस स्थान पर जा सकते हैं जहां हमें जाना है, जलीय यातायात के साधन नौका, जहाज, आदि होते हैं जिनके माध्यम से हम जलीय मार्ग में यातायात कर सकते हैं।

भूमिगत यातायात साधन:-

यह उस प्रकार का साधन होता है जिसके माध्यम से हम गली, सड़क आदि रास्तों पर एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाने के लिए उपयोग करते हैं, इस यातायात साधन के अंतर्गत मोटरसाइकिल, स्कूटर, बस, रेलगाड़ी, स्कूटी, ऑटो आदि आते हैं जिनका प्रयोग करके हम आसानी से एक जगह से दूसरी जगह जा सकते हैं।

वायु मार्ग यातायात साधन:-

यह ऐसा साधन होता है जिनके अंतर्गत हम मानव वायु के माध्यम से दूसरे स्थान पर जा सकते हैं, जिनमें मुख्य रुप से हवाई जहाज और हेलीकॉप्टर आदि आते हैं इन यातायात के साधनों से हम बहुत ही जल्दी कहीं भी जा सकते हैं।

उपसंहार:-

यातायात के साधन हम सभी के लिए बहुत उपयोगी होते हैं, इनके द्वारा हम आसानी से कहीं भी जा सकते हैं, यातायात के साधनों ने मानव जीवन को जहां बहुत से सुलभता प्रदान की है वही कुछ हानियां भी दिया है, इन यातायात के साधनों के कारण प्रतिदिन हजारों लोग दुर्घटनाओं से मर रहे हैं, इन साधनों ने मनुष्य के जीवन को आलसी बना दिया है जिसके कारण लोग थोड़ी दूर जाने के लिए भी परिवहन का इस्तेमाल करते हैं, और साधनों के कारण मनुष्य ने पैदल चलना ही छोड़ दिया है। यातायात के साधनों के कारण पर्यावरण भी प्रदूषित होता है और लगातार यातायात के साधनों में वृद्धि हो रही है जिसके कारण हमारा पर्यावरण प्रदूषित होते जा रहा है, हमें पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए यातायात के साधनों का कम से कम प्रयोग करना चाहिए और इन यातायात के साधनों का सुरक्षा पूर्वक उपयोग करना चाहिए।

इन्हें भी पढ़े : –

यातायात के साधन पर निबंध 2

प्रस्तावना:-

यातायात के साधन को हमारे दैनिक जीवन में सरल भाषा में परिवहन कहा जाता है, और परिवहन का अर्थ एक स्थान से दूसरे स्थान तक यात्रा करना अर्थात जिन साधनों का हम एक स्थान से दूसरे स्थान जाने के लिए उपयोग करते है उसे यातायात का साधन कहा जाता है। हम सभी का जीवन आज यातायात के साधनों के कारण बहुत ही सुलभ और सरल हो गया है, इनके माध्यम से हम एक स्थान से दूसरे स्थान पर कम समय में आवागमन कर सकते हैं और हमारे दैनिक जीवन को भी सरल बना सकते हैं।

परिवहन में हो रहे आधुनिक करण के लाभ:-

हमारे जीवन में यातायात के साधन के अनेक लाभ हैं, आधुनिक युग में हमें कहीं भी जाने और आने के लिए हमारे पास विभिन्न प्रकार के यातायात के साधन उपलब्ध है जिनके कारण हम हजारों किलोमीटर की दूरी कुछ घंटों में तय कर सकते हैं। यातायात के साधनों के होने के कारण यातायात करने की सुविधा प्रत्येक व्यक्ति को हमारे फोन या कंप्यूटर पर उपलब्ध हो जाती है, आज के युग में हम ट्रेन हो या बस, पानी जहाज हो या हवाई जहाज सभी साधनों का आधुनिकीकरण तीव्र गति से किया जा रहा है।

पहले ट्रेन का सफर काफी लंबा हुआ करता था परंतु आज के आधुनिकीकरण के कारण लंबा सफर कम हो गया है, आज बुलेट ट्रेन का उपयोग किया जा रहा है जिससे हवाई जहाज जितने स्पीड से सफर किया जा सकता है, तथा इंटरनेशनल एयरपोर्ट उपलब्ध है और इन सभी के कारण हमारा पर्यावरण तेजी से प्रदूषित होते जा रहा है, इसलिए हमें यातायात के साधनों का कम से कम उपयोग करना चाहिए।

यातायात के साधनों के कारण आज मनुष्य को दुर्घटनाग्रस्त होने पर या किसी बीमारी से ग्रसित होने पर उन्हें सही समय पर अस्पताल पहुंचाया जा सकता है जिससे मानव की जान बच सकती है, तथा इन साधनों के माध्यम से हम कोई भी इमरजेंसी आ जाने पर आसानी से आवागमन कर सकते हैं।

यातायात के साधनों ने हमारे जीवन को आसान बना दिया है, इन साधनों के माध्यम से हम पूरी दुनिया की सैर कर सकते हैं और इन साधनों के माध्यम से यात्रा करना सुलभ और सरल हो गया है।

उपसंहार:-

यातायात के साधनों ने हमारे जीवन को आसान बना दिया है, जहां यातायात के इन साधनों ने हमारे जीवन को आसान बनाया है वही पर्यावरण पर यातायात का बहुत बुरा प्रभाव पड़ रहा है जिनके कारण ग्लोबल वार्मिंग, सुनामी और बाढ़ जैसे अनेक प्रकार की प्राकृतिक आपदाएं उत्पन्न हो रही हैं, और इन सभी का कारण यातायात के बढ़ते साधन हैं जिनके उपयोग से हमारा पर्यावरण लगातार प्रदूषित होते जा रहा है। हमें यातायात के साधनों का दुरुपयोग नहीं करना चाहिए क्योंकि इससे हमारा पर्यावरण प्रदूषित होते जा रहा है जिसके कारण मानव जीवन को अनेक प्रकार की बीमारियों का सामना करना पड़ रहा है।

यातायात के साधनों का हमें बहुत ज्यादा आवश्यकता पड़ने पर ही उपयोग करना चाहिए तथा कम दूरी वाले स्थान पर जाने के लिए यातायात के साधनों का उपयोग कम से कम करना चाहिए जिससे पर्यावरण का संतुलन बना रहे, यातायात के साधनों के कारण हम अपने सामान को एक स्थान से दूसरे स्थान ले जाने के लिए भी उपयोग करते हैं, जिससे हमें अपने सामानों को एक जगह से दूसरी जगह ले जाने में आसानी होती है।

सम्बंदित निंबध : –

Leave a Comment