माता पिता पर निबंध | Essay on Mother and Father in Hindi

आप सभी का हमारे वेबसाइट में स्वागत है, आज के लेख में हम आपके लिए माता पिता पर निबंध लेकर आए हैं, इस बारे में निबंध लिखने के लिए आप सभी विद्यार्थियों को स्कूल में दिया जा सकता है तथा निबंध प्रतियोगिता में कराया जा सकता है।

यदि आपके स्कूल में निबंध प्रतियोगिता कराया जाता है और आपको माता पिता पर निबंध लिखने को दिया जाता है तो हमारा यह लेख आप सभी के लिए बहुत मददगार साबित होगा, तथा माता पिता पर प्रोजेक्ट वर्क भी लिखने को दिया जा सकता है।

हम आपको बता दें कि यदि आप माता पिता पर निबंध की तलाश कर रहे हैं तो आप बिल्कुल सही जगह पर हैं यहां आपको सरल और आसान भाषा में माता पिता पर निबंध मिलेगा जिसे आप सभी आसानी से समझकर लिख सकते हैं।

माता पिता पर निबंध 1

प्रस्तावना

आप सभी को पता होगा दोस्तों माता-पिता हम सभी के जीवन के लिए सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण होते हैं, और माता पिता ही एक ऐसे इंसान होते हैं जिसे हम दुनिया में सबसे ज्यादा प्यार करते हैं। माता-पिता हमेशा हमारे जीवन को सफल बनाने के लिए महत्वपूर्ण कार्य करते हैं और हमारा जीवन हमारे माता-पिता के कारण ही सफल हो पाता है।

माता पिता बचपन से ही बहुत प्यार और स्नेह से हमारा ख्याल रखते हैं तथा जीवन के अंत तक हमारा साथ देते हैं, दुनिया में यदि किसी का प्यार बिना किसी स्वार्थ के मिलता है तो वह प्यार माता-पिता का होता है। माता पिता हमारे जीवन के अहम हिस्सा होते हैं जिनको हमें हमेशा आदर सम्मान देना चाहिए तथा आवश्यकता पड़ने पर मां बाप का मदद भी करना चाहिए।

माता पिता एक ऐसे इंसान होते हैं जो जीवन के प्रत्येक क्षण हमारा समर्थन करते हैं और हमें जीवन में आगे बढ़ने के लिए सही मार्गदर्शन देते हैं, माता-पिता के अलावा कोई भी ऐसा व्यक्ति नहीं होता जो बिना किसी स्वार्थ या शर्त के हमारा देखभाल करें तथा सही मार्गदर्शन करें।

माता पिता का प्यार

माता पिता का प्यार हमेशा अपने बच्चों के लिए सबसे बढ़कर होता है, हमें माता-पिता की उपस्थिति में कभी भी किसी चीज की चिंता नहीं होती है और हम हमेशा मौज मस्ती में रहते हैं। हमारे माता पिता हमेशा हम बच्चों से स्नेह और प्यार से व्यवहार करते हैं तथा हम गलती भी करते हैं तो हमारे माता-पिता हमें प्यार से समझाते हैं।

माता पिता हर वक्त अपने बच्चों की रक्षा करते हैं और जीवन के अंत तक बच्चों के लिए महत्वपूर्ण योगदान देते हैं, माता पिता हम बच्चों के लिए हमेशा विभिन्न प्रकार के कष्ट सहते हैं और हमारे सारे शौक को पूरा करने का कोशिश करते हैं।

माता-पिता हमेशा हमें खुश रखने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं, हम सभी को हमारे माता-पिता का सम्मान करना चाहिए क्योंकि माता-पिता ही हमारा जीवन भर साथ रहते हैं और सही मार्गदर्शन देते हैं तथा हमेशा हमारे ख़ुशी और सफलता की कामना करते हैं।

माता पिता का बच्चों के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका

माता पिता अपने बच्चों के विकास के लिए महत्वपूर्ण कार्य करते हैं और हमेशा बच्चे के विकास के लिए कठोर परिश्रम करते हैं, आप सभी ने कई गरीब माता-पिता को देखा होगा जो अपने बच्चे को पढ़ाने के लिए बहुत कठिन परिश्रम करते हैं और ऐसे लोगों के बच्चे भी बहुत मेहनती होते हैं तथा पढ़ लिखकर बड़े पद को हासिल करते हैं।

माता पिता हमारे विकास के साथ-साथ हमारे स्वास्थ्य का भी अच्छे से देखभाल करते हैं तथा ख्याल रखते हैं। हमारे माता पिता हमारे अच्छे स्वास्थ्य के लिए हमेशा सदैव अच्छा भोजन खिलाते हैं और मानसिक तथा शारीरिक रूप से स्वस्थ रखने के लिए विभिन्न प्रकार की क्रियाओं को करते हैं।

माता-पिता हमें बचपन से ही अच्छा ज्ञान प्राप्त कराने का कोशिश करते हैं तथा हमें सफल व्यक्ति बनाने के लिए हमेशा कठिन परिश्रम करते हैं और जीवन के प्रत्येक परिस्थिति में हमारा समर्थन करते हैं। माता-पिता बच्चों की शिक्षा के लिए दिन रात मेहनत करते हैं और अपने सारे जीवन के कमाई को लगा देते हैं।

माता पिता के बच्चों की युवावस्था

माता पिता बच्चों का जन्म से लेकर पूरे युवावस्था तक उनके भविष्य में चिंतित रहते हैं और भविष्य में उनकी शादी तथा नौकरी आज ही सभी के लिए चिंतित होते हैं, माता-पिता अपने बच्चों से विभिन्न प्रकार की आशाएं रखते हैं जैसे बच्चे को नौकरी मिल जाए, सभी से अच्छा व्यवहार करें और माता-पिता का बुढ़ापे में सहारा बने।

जब बच्चे माता-पिता के इन आशाओं को पूरा करते है तो माता-पिता बहुत खुश होते हैं परंतु वर्तमान समय में कई बच्चे अपने माता-पिता को बोझ समझते हैं और उन्हें अकेला छोड़ देते हैं तथा माता-पिता का अपमान करते हैं जिससे माता पिता बहुत दुखी रहते हैं।

माता पिता की वृद्धावस्था

वर्तमान समय में सभी लोग माता पिता के महत्व को नहीं समझ पाते हैं, तथा वर्तमान समय के बच्चों को माता पिता के द्वारा किए गए कार्य को भी नहीं समझा जाता है और माता-पिता को वृद्ध आश्रम में छोड़ दिया जाता है, माता-पिता का आशा होता है कि बच्चे जीवन में सफल हो और बुढ़ापे में हमारे सहारा बने परंतु आज के वर्तमान समय में बच्चे अपने माता-पिता के प्यार को भूल जाते हैं।

हमें अपने माता-पिता का हमेशा ख्याल रखना चाहिए खासकर वृद्धावस्था में क्योंकि माता-पिता हमें बचपन से लेकर युवा होते तक बहुत मेहनत करते हैं, तब जाकर हम सफल हो पाते हैं और उन्हीं बच्चों के द्वारा माता पिता को घर से निकाल दिया जाता है तथा वृद्ध आश्रम में पहुंचा दिया जाता है ऐसे में माता-पिता बहुत दुखी हो जाते हैं।

हमें माता-पिता केवल एक बार मिलते हैं हमें उनके महत्व को समझना चाहिए और जीवन भर उनकी सेवा करनी चाहिए, माता-पिता हमेशा हमारे शौक को पूरा करने के लिए रात दिन एक कर देते हैं। हमें माता पिता की आज्ञा का पालन करना चाहिए और उन्हें खुश रखने का प्रयास करना चाहिए तथा हमेशा उनका आदर और सम्मान करना चाहिए।

उपसंहार

प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में माता-पिता का सबसे बड़ा स्थान होता है और माता-पिता हम सभी के लिए भगवान के द्वारा दिए गए सबसे अच्छे उपहार है जिनका हमें जीवन भर कर्जदार होना चाहिए क्योंकि उनके द्वारा ही हमारा पालन पोषण किया जाता है और जीवन में एक सफल नागरिक बनाया जाता है।

माता पिता हमारे सभी परिस्थिति में हमारा साथ देते हैं और माता पिता के प्रति प्रेम भावना रखना चाहिए तथा हमेशा उनका मदद करना चाहिए। कई लोग ऐसे होते हैं जो अपने माता-पिता को बिल्कुल भी पसंद नहीं करते हैं ऐसे व्यक्तियों को अपने माता-पिता को समझने की बहुत जरूरत है क्योंकि माता-पिता कैसे भी हो अपने बच्चों के लिए कभी भी गलत नहीं सोचते हैं।

अन्य निबंध लेख :-

माता पिता पर निबंध 2

प्रस्तावना

दुनिया में कई व्यक्ति ऐसे हैं जिन्हें माता पिता का प्यार नसीब नहीं होता अर्थात उनके जन्म के समय है साथ छोड़ देते हैं, और जिन व्यक्तियों के पास माता-पिता होते हैं उन्हें माता-पिता के प्यार का कोई एहसास नहीं होता है, हम सभी को माता पिता को हमेशा प्यार से रखना चाहिए तथा जीवन भर उनका ख्याल रखना चाहिए।

माता पिता हमारे बचपन से लेकर जीवन के अंत तक ख्याल रखते हैं और हमेशा हमारे लिए चिंतित होते रहते हैं, माता-पिता कभी भी अपने बच्चों का बुरा नहीं सोचते हैं और हमेशा अपने बच्चों को अच्छा मार्गदर्शन देते हैं ताकि बच्चे जीवन में सफल होकर अच्छे नागरिक बन सकें।

बच्चे कितने भी बड़े हो जाए माता-पिता कभी भी अपने बच्चों को बड़े नहीं समझते और हमेशा छोटे बच्चे के समान उनका ख्याल रखते हैं, माता-पिता सबसे ज्यादा प्यार अपने बच्चों से करते हैं और हमेशा उनकी परवाह करते रहते हैं, यदि बच्चा कहीं गया है और जल्दी नहीं आ रहा है तो माता-पिता चिंता करने लग जाते हैं।

कई युवा वर्तमान समय में अपने पत्नी के बहकावे में आकर अपने माता पिता से भी दूर हो जाते हैं और माता-पिता को बिल्कुल भी महत्व नहीं देते हैं तथा उन्हें ले जाकर आश्रम में छोड़ आते हैं, और बच्चों को एक दिन माता-पिता की कमी का एहसास होता है तथा अपने गलत ही का भी एहसास हो जाता है हम सभी को जीवन में कभी भी ऐसा नहीं करना चाहिए और हमेशा माता-पिता का ख्याल रखना चाहिए।

उपसंहार

हम सभी के जीवन में जितना महत्वपूर्ण स्थान माता-पिता का होता है उतना किसी का नहीं और माता-पिता भी अपने बच्चों को सबसे ज्यादा मानते हैं तथा माता पिता अपने बच्चों तो हमेशा अच्छा सोचते हैं, माता पिता ही एक ऐसे इंसान होते हैं जो खुद से भी ज्यादा अपने बच्चों को बड़ा बनाना चाहते हैं।

माता पिता अपने बच्चों को बड़ा इंसान बनाने के लिए कुछ भी करने को तैयार रहते हैं और बच्चों की हर इच्छा को पूरा करने का प्रयास करते हैं। माता पिता बच्चों के सभी मुसीबतों को अपना मुसीबत समझ कर समस्या का समाधान करते हैं और माता पिता के द्वारा ही हमें नया जीवन प्राप्त होता है।

माता पिता के द्वारा ही हमें अच्छा संस्कार मिलता है जिससे हम दूसरे व्यक्ति से अच्छा व्यवहार करते हैं, माता पिता ही हमें एक अच्छा इंसान बनाते हैं जिससे हम समाज में खुश रह पाते हैं हमारे ऊपर माता-पिता का बहुत बड़ा कर्ज होता है जिसे हम जीवन में कभी भी नहीं चुका सकते हैं।

अन्य निबंध लेख :-

निष्कर्ष

उम्मीद करती हूं दोस्तों मेरे द्वारा लिखा गया यह निबंध लेख माता पिता पर निबंध आप सभी को पसंद आएगा, तथा यह निबंध सभी विद्यार्थियों के लिए भी उपयोगी साबित होगा।

अधिकतर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)

माता पिता का बच्चों के प्रति प्रेम भाव को बताइए?

माता पिता अपने बच्चों को निस्वार्थ भाव से उनका लालन-पालन करते हैं तथा माता पिता अपने बच्चों की खुशी को अपना खुशी और दुखी को अपना दुख समझते हैं, माता-पिता बच्चों की खुशी के लिए अपनी खुशियों को भी त्याग देते हैं।

माता पिता का महत्व बताइए?

माता पिता ही वह इंसान होते हैं जो सबसे ज्यादा बच्चों से प्यार करते हैं और बच्चों की खुशी के लिए कुछ भी करते हैं तो था हमें अच्छा संस्कार देते हैं और जीवन में आगे बढ़ने के लिए सही मार्गदर्शन करते हैं। माता पिता अपने अंतिम सांस तक हम अपने बच्चों का ख्याल रखते हैं।

माता-पिता की आशाएं?

माता पिता के अपने बच्चों से आशा होती है कि बच्चे पढ़ लिखकर अच्छा नौकरी प्राप्त कर सकें और हमारे वृद्धावस्था में हमारा सहारा बने।

बच्चों का माता-पिता से संबंध कैसा होता है?

इस संसार में माता-पिता और बच्चों का सबसे अच्छा रिश्ता होता है माता पिता हर समय अपने बच्चों को बेहतर बनाने के लिए कठिन से कठिन कार्य करते रहते हैं, माता पिता के द्वारा ही बच्चे संसार में आते हैं अर्थात माता-पिता सर्वोपरि होते हैं जिन्हें भगवान का दर्जा भी दिया जाता है।

Leave a Comment