हेलो दोस्तों आप सभी का हमारे वेबसाइट में स्वागत है, आज हम भारत का राष्ट्रीय फूल कमल पर निबंध लेख लेकर आए हैं, कमल हमारे देश का राष्ट्रीय फूल है, यह बहुत ही सुंदर और सुगंधित फूल होता है, हमारे राष्ट्रीय पुष्प कमल के बारे में आप सभी विद्यार्थियों को जानकारियां प्राप्त होना चाहिए।
इस लेख में हमने भारत के राष्ट्रीय फूल कमल पर निबंध लिखा है जो सभी कक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए बहुत ही उपयोगी है, हमारे राष्ट्रीय फूल कमल को बहुत ही पवित्र माना जाता है, यह विशेष टॉपिक है जिसके बारे में आप सभी को पता होना चाहिए, इस आर्टिकल को पढ़कर आप निबंध लेखन कर सकते हैं।

भारत का राष्ट्रीय फूल कमल पर निबंध 1
प्रस्तावना:-
कमल फूल हमारे देश का राष्ट्रीय फूल है, यह फूल बहुत ही सुंदर होता है। कमल का फूल कीचड़ या दलदल वाले भाग में खिलता है, इस फूल का वैज्ञानिक नाम नेलंबो न्यूशिफेरा है, यह फूल मुख्य रूप से 2 रंगों में पाया जाता है, गुलाबी और सफेद तथा यह फूल सुंदरता, शुद्धता, ज्ञान तथा अनुग्रह का प्रतीक होता है।
यह फूल तालाब, सरोवर और नदी नालों में देखने को मिलता है, इसकी पत्तियां गोल और बड़े-बड़े आकार के होते हैं, कमल फूल के पत्ते चिकने और चमकीले होते हैं। यह आधा पानी के अंदर होता है और आधा पानी की ऊपरी सतह पर दिखाई देता है।
यह फूल सूर्योदय के साथ खिलता है और पूरे दिन खिला रहता है तथा सूर्य के अस्त होने पर फूल मुरझा जाता है, यह फूल तीन दिनों तक खिला रहता है 3 दिनों के बाद इसकी पंखुड़ियां गिरने लगती है। यह फूल बहुत ही मनमोहक होता है, इसके बीज भूरे रंग के होते हैं।
कमल के फूल पर मां लक्ष्मी विराजमान रहती है जिसके कारण इसे धन का प्रतीक भी माना जाता है, इसलिए लोग लक्ष्मी मां को कमल का फूल भी चढ़ाते हैं, यह फूल हिंदू संस्कृति में बहुत ही पवित्र माना जाता है, इस फूल का पूजा अर्चना में विशेष महत्व है कमल हमारे राष्ट्र और गौरव का प्रतीक है।
भारत के राष्ट्रीय फूलके रूप में कमल:-
कमल फूल को ऐतिहासिक और धार्मिक रूप से बहुत महत्व दिया जाता है, तथा इसके महत्व को देखते हुए इसे राष्ट्रीय फूल के रूप में अपनाया गया है। 26 जनवरी सन 1950 को कमल को भारत का राष्ट्रीय फूल घोषित किया गया, कमल का फूल हमारे देश के लिए शांति और सुंदरता का प्रतीक है।
कमल के फूल को हमारे राष्ट्रीय प्रतीकात्मक चिन्ह के रूप में जाना जाता है, कमल फूल के जड़ को औषधि के रूप में प्रयोग किया जाता है, यह शरीर के बहुत से बीमारियों को खत्म कर देता है, यह अनेक प्रकार के बीमारियों के उपचार में बहुत उपयोगी होता है।
कमल फूल का महत्व:-
कमल फूल का सभी स्तर पर बहुत ही महत्व होता है, यह कीचड़ में उगता है फिर भी हिंदू धर्म में बहुत पवित्र माना जाता है और पूजा पाठ में इसका उपयोग किया जाता है, तथा इस फूल के बीज को पीसकर शहद के साथ मिलाकर औषधि के रूप में खाया जाता है, यह शरीर के विभिन्न रोगों को ठीक करने में उपयोगी होता है। कमल फूल के अंदर आयरन और कैल्शियम प्रचुर मात्रा में होता है इससेशरीर के कई बीमारियों का इलाज किया जाता है। कमल फूल के जड़ों में राइजोबियम पाया जाता है जिसमें विटामिन b1, विटामिन b2, विटामिन B6 और विटामिन सी तथा फाइबर जैसे तत्व प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं जो हमारे शरीर के लिए बहुत ही लाभदायक होता है।
कमल फूल का बीज 20 हजार सालों तक बिना पानी के रह सकता है, कमल फूलके पत्तियों से जुड़े डंठल में रेशे मौजूद होते हैं इनका उपयोग दीपक जलाने के बाती बनाने में किया जाता है।
उपसंहार:-
कमल का फूल लाल और गुलाबी रंग का होता है, कमल के फूल को राष्ट्रीय फूल का दर्जा प्राप्त है, इसे अन्य नामों से भी जाना जाता है जैसे इंडियन लोटस, सीक्रेट लोटस, जैसे नामों से जाना जाता है। यह फूल हिंदू धर्म के लिए विशेष महत्व रखता है, कमल फूल को मंदिरों में पूजा करने के लिए तथा सजावट करने के लिए प्रयोग में लाया जाता है। कमल फूल हमारे संस्कृति और कला का एक महत्वपूर्ण अंग है, यह छोटे-छोटे जलाशयों में भी पाया जाता है। यह फूल सभी लोगों को प्रिय लगता है कमल का फूल प्राचीन काल से लोगों द्वारा पूजा पाठ के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है।
इन्हें भी पढ़े : –
भारत का राष्ट्रीय फूल कमल पर निबंध 2
प्रस्तावना:-
हमारे देश में कमल फूल को राष्ट्रीय फूल कहा जाता है, यह फूल लोगों को सबसे ज्यादा आकर्षित करने वाला एकलौता पौधा होता है, इस फूल की लोकप्रियता के कारण भारत में इसको राष्ट्रीय फूल के रूप में घोषित किया गया है।
कमल फूल की रचना:-
भारत में कमल फूल अक्सर तालाब, दलदल, कीचड़, जैसे स्थानों में खिलता है। यह पौधा बहुत ही सुंदर होता है तथा इसका फूल सभी लोगों को अपनी ओर आकर्षित करता है, और इस फूलके कीचड़ में खिलने के बाद भी इसे हिंदू धर्म में बहुत ही पवित्र माना जाता है, इसके पत्ते गोल आकारके और चमकीले होते हैं, भारत में लाल, सफेद, गुलाबी और नीला चार प्रकार का फूल खिलता है।
कमल के पौधे और फूल का उपयोग:-
कमल फूल के पत्तियों को पीसकर रस निकाला जाता है तथा यह रस डायरिया जैसे रोगों के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है, कमल का फूल सबसे अधिक ऑस्ट्रेलिया में पाया जाता है, इसके पत्ते डंठल से जुड़े रहते हैं जिनमें रेशा होता है जिसका उपयोग बत्तियां बनाने में किया जाता है, इस रेशे के द्वारा कपड़े भी बनाए जाते हैं, जिसका उपयोग करके हमारे शरीर को बहुत से रोगों से बचाया जा सकता है, कमल फूल के पौधे के जड़ को सब्जी खाने के रूप में भी उपयोग किया जाता है।
कमल फूल का उत्पत्ति स्थान:-
कमल एक जलीय पौधा है, जो तालाबों और झीलों जैसे जल निकायों में पैदा होता है। कमल के पौधे के लिए गर्म जलवायु और जल आवश्यक होता है, कमल फूल के डंठल और जड़े पानी में डूबी हुई रहते हैं तथा इसकी पत्तियां और फूल पानी के ऊपरी सतह पर तैरते रहते हैं।
कमल का तना जड़ कि निचली सतह पर कीचड़ की मिट्टी में भूमिगत होता है, कमल फूल का रचना सभी फूलों से अलग होता है और इस फूल की जड़े छोटी होती है। पौधे का मुख्य भाग फूल होता है जो बहुत ही आकर्षक होता है, और यह फूल गुलाबी तथा सफेद रंग का होता है। कमल का फूल नाजुक पंखुड़ियों द्वारा बना होता है, और इस फूल की कली नुकीली होती है, यह फूल सूर्योदय के समय खिलता है और सूर्यास्त के बाद मुरझाने लगता है।
कमल फूल का उपयोग:-
कमल फूल का उपयोग सौंदर्य के साथ साथ औषधी बनाने में भी किया जाता है, इस फूल का सभी हिस्सा उपयोगी होता है, कमल फूल के पंखुड़ियों का उपयोग सजावट में इस्तेमाल किया जाता है, तथा इसके पत्ते का उपयोग भोजनकरने केलिए उपयोग में लाया जाता है। हमारे भारत देश में कमल के पत्ते पर भोजन करना स्वास्थ्य के लिए लाभप्रद माना जाता है।
कमल फूल का उपयोग विभिन्न प्रकार के रोगों के निवारण के लिए किया जाता है, इसमें कई गुण है यह हमारे शरीर के लिए विभिन्न प्रकार से उपयोगी और महत्वपूर्ण होता है।
उपसंहार:-
कमल के फूल को राष्ट्रीय प्रतीक के रूप में जाना जाता है, जिसे 26 जनवरी 1950 को अपनाया गया था। कमल का फूल सुंदरता और शांति का प्रतीक है, यह फूल भारत का राष्ट्रीय फूल और सरोज सत्यता का प्रतीक है। कमल के फूल को हिंदू धर्म और पौराणिक कथाओं में देवी सरस्वती को कमल के फूल पर विद्या की देवी के रूप में जाना जाता है। इस फूल को प्राचीन काल से भारतीय संस्कृति के सौभाग्य का प्रतीक प्राप्त रहा है, इस फूल को पूजा अर्चना के लिए विशेष रूप से महत्व दिया जाता है और बौद्ध धर्म में भी इसे पवित्र फूल माना जाता है।
अगर आप video के मध्यम से निबंध की तयारी करना चाहते है तो निचे दी video को देखे
सम्बंदित निबंध : –

हेल्लो दोस्तों मेरा नाम प्रवीन कुमार है . और में इस ब्लॉग का Owner हूँ. मुझे हिंदी में लेख लिखना पसंद है. और में आपके लिए सरल भाषा में लेख लिखता हूँ.