नमस्कार दोस्तों आप सभी का स्वागत है हमारे वेबसाइट में, आज हम आपके लिए अंग तस्करी पर निबंध लेकर आए हैं। यह निबंध लेख आपको अंग तस्करी के बारे में जानकारी देगा।
अंग तस्करी अवैध व्यापार है जिसमें व्यवसायिक लेनदेन के लिए अंग प्रत्यारोपण किया जाता है तथा इसमें व्यक्ति की शोषण की जाने वाली गतिविधियां भी शामिल होती है।
हमारा आज का लेख सभी लोगों के लिए मददगार हो सकता है क्योंकि आज के वर्तमान समय में अंग तस्करी का समस्या बढ़ता जा रहा है, यदि आप सभी अंग तस्करी के बारे में जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं, या अंग तस्करी पर निबंध की तलाश कर रहे हैं,
तो हमारा आज का निबंध लेख आप सभी के लिए बहुत उपयोगी और मददगार साबित होने वाला है क्योंकि इससे आपको अंग तस्करी से संबंधित सभी जानकारियां प्राप्त होंगी, यह निबंध विद्यार्थियों के निबंध लेखन में भी सहायक हो सकता है।
अंग तस्करी पर निबंध 1
प्रस्तावना
प्रत्यारोपण करने के लिए मनुष्य के शरीर के अंगो को अन्य किसी व्यक्ति के शरीर में लगाने के लिए अंग तस्करी किया जाता है। प्रत्यारोपण के लिए मनुष्य के अंगों या शरीर के अन्य हिस्सों की तस्करी करना एक अवैध व्यापार है। मनुष्य के अंगो को निकालकर अंग तस्करी का व्यापार किया जाता है।
प्रत्यारोपण का संबंध मनुष्य के अंग,ऊतक, कोशिका और शरीर के अन्य हिस्सों का तस्करी करने से है, प्रत्यारोपण करने के लिए स्वस्थ मनुष्य के अंगो की मांग लगातार बढ़ती ही जा रही है और इसके आपूर्ति में कमी आ रही है जिसके कारण अंगों की आपूर्ति पूरी नहीं हो पा रही हैं जिससे लोग अवैध साधनों का सहारा लेने लगे हैं।
अंग तस्करी की आपूर्ति दक्षिण से उत्तर की ओर या विकासशील देश से विकसित देशों की ओर होती है। विकसित देशों में अंगों की मांग तेजी से बढ़ रही है, अंगों को व्यापार बाजार में बहुत ऊंचे दाम पर खरीदा जाता है तथा कई लोग ऐसे होते हैं जो अंग प्रत्यारोपण के लिए अन्य देशों की यात्रा भी करते हैं और कुछ लोगों को अंगों की पूर्ति के लिए विदेश भी जाना पड़ता है।
अंग तस्करी एक वैश्विक मुद्दा है जिसे रोकने के लिए सरकार को कड़े नियमों को बनाना चाहिए तथा हम सभी को इन नियमों का पालन करना चाहिए। अंग के बढ़ते प्रचलन को देखते हुए सरकार ने अंग तस्करी के खिलाफ प्रतिबंध लगाया है और सरकारी कानून में वृद्धि भी किया है।
मनुष्य के शरीर के विभिन्न हिस्सों का तस्करी प्रत्यारोपण के लिए अवैध व्यवसाय के रूप में किया जाता है और यह व्यापार लाभ प्राप्त करने के लिए किया जाता है क्योंकि जिन व्यक्तियों को अंगों की आवश्यकता होती है वे व्यक्ति अंग प्रत्यारोपण के लिए बहुत ज्यादा पैसे देते हैं।
अंग तस्करी को बढ़ावा देने वाले कारण
निर्धनता
निर्धनता विभिन्न प्रकार के अपराधिक गतिविधियों का मुख्य कारण होता है, जब व्यक्ति गरीब होता है तो उसके पास कुछ भी आमदनी कमाने के लिए साधन नहीं होता जिससे व्यक्ति अपराधिक गतिविधियों को अपनाने लगता है। गरीब व्यक्ति मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति और अपने कर्ज की आपूर्ति करने के लिए अपने शरीर के अंगों को भी बेचने लग जाते हैं फिर उनको अंगो के लिए क्यों ना कम कीमत मिले।
शिक्षा की कमी
शिक्षा की कमी होने के कारण लोग अंगों की तस्करी जैसे खतरनाक प्रभाव को नहीं समझ पाते हैं, लोगों में शिक्षा की कमी होने पर लोग स्वास्थ्य के ख़तरों से भी अवगत नहीं होते हैं। गरीब और निर्धन लोग तथा पीड़ित वर्ग के लोग अपने आवश्यकताओं की पूर्ति करने के लिए अवैध तरीकों से अंगों की तस्करी के लिए तैयार हो जाते हैं और शिक्षा की कमी होने के कारण उन्हें कम दाम में अंग तस्करी करना पड़ता है।
चिकित्सकीय संस्थाएं
चिकित्सा के सहायता के बिना प्रत्यारोपण करना संभव नहीं है और ना ही इसके पूर्व ज्ञान के बिना प्रत्यारोपण किया जा सकता है। अंग प्रत्यारोपण अवैध व्यवसायिक तरीका है जिसमें अंगों का तस्करी अवैध रूप से किया जा रहा है। वर्तमान समय में अस्पतालों में कई डॉक्टरों के द्वारा पीड़ितों का अंग तस्करी किया जाता है जिससे पीड़ितों को स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ता है।
कानूनी कार्यवाही में कमी
हमारे देश में कानून वर्तमान समय में भी अवैध गतिविधियों तथा अंगों की तस्करी करने वाले लोगों को रोकने में पूरी तरह से सफल नहीं हो पाया है, तथा अंग प्रत्यारोपण जैसे अपराध में शामिल हुए लोगों के खिलाफ कार्यवाही करने के लिए भी कानून पर्याप्त रूप से नियम लागू नहीं कर पाया है जिससे ज्ञात होता है कि कानूनी कार्यवाही में कमी है।
मानव तस्करी
मानव तस्करी में पीड़ित लोगों का कई तरीके से शोषण किया जाता है लोगों को अधिक लालच देकर अंग प्रत्यारोपण के लिए तैयार किया जाता है, कई मनुष्य ऐसे होते हैं जिन्हें धन की बहुत आवश्यकता होती है और ऐसे लोगों को अवैध तस्करी करने वाले लोग पीड़ित व्यक्ति को धन के लालच देकर तस्करी के लिए तैयार कर लेते हैं।
अंग तस्करी में मानव के अंगों को कभी-कभी पीड़ित व्यक्तियों को दिया जाता है तथा कभी-कभी डॉक्टर और मनुष्य के द्वारा अंगों का तस्करी लाभ कमाने के लिए किया जाता है। आप सब ने कई बार सुना या देखा होगा अस्पतालों में कई लोगों के अंगों पर चोरी किया जाता है और उसे बहुत ज्यादा कीमत पर बेचा जाता है।
अंग तस्करी के प्रभाव
हमारे समाज और देश में तस्करी के विभिन्न नकारात्मक प्रभाव है, अंग तस्करी के लिए समाज में सबसे कमजोर और गरीब वर्ग के लोगों का शोषण किया जाता है जिससे समाज में तस्करी के लिए बच्चों की अपहरण की जाती है और इसके अलावा विभिन्न प्रकार की अपराधिक गतिविधियां सामने आती है।
कमजोर और गरीब वर्ग के लोगों को अपहरण करके उनके अंगों को निकालकर तस्करी किया जाता है जिससे लोगों के स्वास्थ्य पर बहुत बुरा असर होता है और पीड़ित लोगों को स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ता है तथा कई बार ऐसी परिस्थिति आ जाती है जिसके कारण लोगों की हत्या भी कर दी जाती है।
अंगो की तस्करी में प्राप्तकर्ता और अंग दाता दोनों को बहुत खतरा होता है, स्वस्थ अंगों की मांग लगातार बढ़ती जा रही है जिसके कारण गंभीर अपराधों का जन्म होता है तथा ऐसे अपराधों में डॉक्टर और अन्य लोग भी शामिल होते हैं जो मनुष्य के स्वास्थ्य के लिए कभी-कभी खतरनाक भी साबित होता हैं।
उपसंहार
अंग तस्करी करने वाले लोगों पर सख्त कार्यवाही करना चाहिए और सरकार को कठोर से कठोर नियम बनाने चाहिए ताकि अंग तस्करी को रोका जा सके। अंग तस्करी को रोकने के लिए सभी लोगों में जागरूकता फैलाना चाहिए और लोगों को मृत्यु के पश्चात अंगदान करने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए ताकि ऐसे खतरनाक गतिविधियों को रोकने में सहायता मिले।
कई व्यक्ति ऐसे होते हैं जिनका मृत्यु के पश्चात अंगों को निकाल कर दूसरे जरूरतमंद लोगों में लगा दिया जाता है इसी प्रकार से देश के प्रत्येक व्यक्ति को मृत्यु के पश्चात अपने अंगों का दान कर देना चाहिए ऐसा करके हम अपराधिक गतिविधियों को रोक सकते हैं। अंगों का दान करने के लिए व्यक्ति को मृत्यु से पहले ही पंजीकरण करा लेना चाहिए जिससे बाद में मृत व्यक्ति के अंगों को जरूरतमंद व्यक्ति को दान किया जा सके।
अन्य निबंध लेख :-
अंग तस्करी पर निबंध 2
प्रस्तावना
अंग तस्करी का अर्थ मानव के शारीरिक अंगों को गैरकानूनी रूप से बेचना होता है। अंग तस्करी में मनुष्य के शरीर के विभिन्न हिस्सों को अवैध रूप से निकाल कर बेचा जाता है, अंग तस्करी एक गैर कानूनी कार्य होती हैं और वर्तमान समय में यह एक व्यापार बन चुका है जिससे लोगों को काफी अधिक पैसा मिलता है और इसलिए यह गैरकानूनी कार्य तेजी से बढ़ता जा रहा है।
हमारे समाज और देश में कई लोग बहुत गरीब और अनपढ़ होते हैं जो किसी भी कार्य को करने के लिए तैयार हो जाते हैं, गरीब मनुष्य को कई प्रकार की समस्याएं आने लगती हैं जो उन्हें मजबूर कर देती है अपराधिक कार्यों को करने में, जब मनुष्य आर्थिक रूप से कमजोर होता है तो वह अपने शारीरिक अंगों को भी बेचने के लिए तैयार हो जाता है या अपराधिक गतिविधियों को करने के लिए भी तैयार हो जाता है।
वर्तमान समय में अक्सर सड़क दुर्घटनाओं में कई लोगों के अंग खराब हो जाते हैं जिसके कारण लोगों को अंगों की आवश्यकता होती है तथा कई लोगों की बीमारी के कारण अंग खराब हो जाते हैं, जिससे इन्हें जीवन जीने के लिए अंगों की बहुत आवश्यकता होने लगती है, कई लोग बहुत अमीर होते हैं जो धन के बल पर गलत तरीके से अंगों की तस्करी के जरिए अंगों को बहुत अधिक कीमत में खरीद लेते हैं।
तस्करी के प्रभाव
अंग तस्करी से देश में विभिन्न प्रकार के खतरनाक प्रभाव जन्म लेते हैं, अंग तस्करी सभी लोगों के लिए बहुत खतरनाक होता है-
अंग तस्करी के लिए कई बार गरीब लोगों का शोषण किया जाता है, और गरीबों को अंग देने के लिए मजबूर कर दिया जाता है गरीबों पर विभिन्न प्रकार के अत्याचार और अपराध किए जाते हैं जिससे गरीब अंग देने के लिए मजबूर हो जाते हैं।
गरीबों के साथ एक प्रकार का अपराध किया जाता है जिसके खिलाफ गरीब आवाज नहीं उठा पाते हैं और यदि कोई गरीब बोलने का कोशिश करता है तो उसे मार दिया जाता है। अंग तस्करी करना आजकल मनुष्य ने भी शुरू कर दिया है।
वर्तमान समय में मनुष्य किसी व्यक्ति को सुनसान या व्यक्ति जिस जगह पर नहीं जानता वहां ले जाकर व्यक्ति के अंगों को निकाल लिया जाता है और उसके बाद उन्हें मार दिया जाता है।
अंग तस्करी के कारण ही आजकल अपहरण बढ़ता जा रहा है और तस्करी के लिए अक्सर बच्चों का अपहरण कर लिया जाता है और कई लोग बच्चों का अपहरण करके उन्हें बेच देते हैं, तथा कई लोग बच्चों के अंगों को निकालकर बहुत अधिक कीमत में बेचते हैं।
अंक तस्करी रोकने का उपाय
जागरूकता
लोगों में जागरूकता लाना चाहिए क्योंकि जब लोग जागरुक नहीं होते हैं तो उनके साथ कई प्रकार का अपराध किया जाता है जिसका परिणाम बहुत खतरनाक होता है और कई बार इन्हें इसकी कीमत जान देकर भी चुकानी पड़ती है।
कानून में सख्ती
वर्तमान समय में भी कानून सख्त नहीं है जिसके कारण ऐसे अपराध बढ़ते जा रहे हैं और यदि हमारे देश में कानून को सख्त नहीं बनाया गया तो किसी भी व्यक्ति को अपराध करने से नहीं रोका जा सकता है। यदि कानून को सख्त बनाया जाता है तो कोई भी व्यक्ति अपराध करने से पहले अवश्य सोचेगा और इसके परिणाम से डरकर अपराध नहीं करेगा।
समय-समय पर अस्पतालों का निरीक्षण
अंगों का तस्करी ज्यादातर अस्पतालों के द्वारा ही किया जाता है इसलिए सरकार को समय समय पर अस्पताल का जांच करवाना चाहिए, ताकि यह पता लगाया जा सके कि अस्पताल के कार्य पूर्ण रुप से सही चल रहे हैं या नहीं, और किसी प्रकार का गड़बड़ी होने पर तुरंत जांच करना चाहिए तथा कार्यवाही करना चाहिए।
उपसंहार
अंगो का तस्करी ना केवल हमारे भारत देश में हो रहा बल्कि पूरे दुनिया में बढ़ रहा है , अंग तस्करी की समस्या पूरे दुनिया की समस्या है इसलिए हम सभी को जागरुक होने की बहुत आवश्यकता है, अंग तस्करी एक व्यापार के रूप में बढ़ता जा रहा है जिसे रोकना बहुत जरूरी है एक गैर कानूनी व्यापार होने के बाद भी तेजी से समाज और देश में फैल रहा है।
हमारे देश में विभिन्न प्रकार का अवैध कार्य किया जाता है परंतु अंग तस्करी जैसा अवैध कार्य बहुत खतरनाक कार्य है जिसमें व्यक्ति अपने लालच को पूरा करने के लिए गरीब और निर्धन व्यक्ति के अंगों को निकाल कर दूसरे व्यक्ति के शरीर में प्रत्यारोपण किया जाता हैं जिनके बदले बहुत ज्यादा पैसा लिया जाता हैं।
अंग तस्करी को लोगों के द्वारा व्यापार का रूप दे दिया गया है जिसके कारण बहुत तेजी से अंग तस्करी बढ़ता जा रहा है, हम सभी को जागरूक होना चाहिए तभी हम इस प्रकार के खतरनाक व्यापार से बच सकते हैं।
अन्य निबंध लेख :-
निष्कर्ष
उम्मीद है दोस्तों आप सभी को अंग तस्करी पर निबंध पसंद आएगी और आपके लिए मददगार भी साबित होगी तथा इस निबंध के माध्यम से आपको ज्ञान भी प्राप्त होगा।
अधिकतर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)
अंग तस्करी क्या है?
अंग तस्करी एक अवैध व्यापार है जिसमें किसी व्यक्ति के शरीर के अंगों को निकालकर अन्य व्यक्ति के अंगों में लगाया जाता है और उसके बदले लोगों से बहुत ज्यादा पैसा लिया जाता है अर्थात प्रत्यारोपण के लिए मानव अंगों या शरीर के अन्य हिस्सों का व्यापार करना अंग तस्करी कहलाता है।
अंग तस्करी के प्रभाव को बताइए?
हमारे देश में अंगो की तस्करी के उद्देश्य से लगातार बच्चों का अपहरण किया जा रहा है और मानव तस्करी जैसे गंभीर अपराध गतिविधियों को बढ़ावा मिलता जा रहा है।
अंग तस्करी को रोकने के उपाय बताइए?
अंग तस्करी को रोकने के लिए लोगों में जागरूकता फैलाना चाहिए ताकि लोग जागरूक होकर अपराधिक गतिविधियों से दूर रह सके और इसे रोकने के लिए सरकार को कड़े नियम और कानून बनाने की आवश्यकता है।
अंग तस्करी के कारण बताइए ?
अंग तस्करी के विभिन्न कारण है जैसे शिक्षा की कमी, कानूनी कार्यवाही में कमी, विकासशील क्षेत्र, तथा चिकित्सालय के निरीक्षण की कमियां आदि प्रमुख कारण है।

नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम अमृत यादव है और पेशे से मैं एक ब्लॉगर और लेखक हूं, जो लेख आप अभी पढ़ रहे हैं वह मेरे द्वारा लिखा गया है, मैं अभी बीकॉम फाइनल ईयर की पढ़ाई कर रहा हूं।