देश प्रेम पर निबंध | Essay on Patriotism in Hindi

नमस्कार दोस्तों ! स्वागत है आप सभी का हमारे वेबसाइट में आज हम आपके लिए देश प्रेम पर निबंध लेकर आए हैं जो सभी विद्यार्थियों के निबंध लेखन और प्रोजेक्ट वर्क के लिए सहायक हो सकता है।

आप इस निबंध से देश प्रेम के प्रति भावनाओं को जान सकते हैं तथा अपने स्कूल में दिए जाने वाले निबंध को लिख सकते हैं और इसके बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी भी प्राप्त कर सकते हैं।

देश प्रेम पर निबंध 1

प्रस्तावना

देश प्रेम अपने वतन के प्रति सम्मान, तथा अपने राष्ट्र के प्रति सर्वोच्च इज्जत का भावना होना देश प्रेम के अंतर्गत आता है। हम सभी अपने देश से बहुत प्रेम करते हैं दुनिया के चाहे कोई भी व्यक्ति हो सभी को अपने देश से बहुत लगाव होता है और इसे ही देश प्रेम के नाम से जाना जाता है।

अपने वतन, जन्मभूमि से लगाव रखना देश प्रेम होता है कोई भी व्यक्ति जिस भूमि पर जन्म लेता है वही अपना शारीरिक और मानसिक विकास करता है। हमारा भारत देश दुनिया का प्रजातांत्रिक देश है जहां विभिन्न संस्कृति और परंपराओं को मानने वाले लोग रहते हैं।

भारत देश के सभी लोग भारत देश पर गर्व करते हैं और हमेशा अपने देश के प्रति प्रेम भाव रखते हैं तथा सभी लोग आपस में मिलजुल कर प्रेम भाव से रहते हैं। हम सभी को अपने देश के प्रति प्रेम भावना रखना चाहिए और देश के विकास के लिए कार्य करना चाहिए।

जिस भूमि में हम जन्म लेते हैं उससे हम सभी को बहुत लगाव होता है । हम सभी के लिए हमारी जन्मभूमि स्वर्ग के समान होती हैं और हम अपने जन्मभूमि को माता के तुल्य मानते हैं। प्रत्येक व्यक्ति किसी ना किसी रूप में अपनी जन्मभूमि से जुड़े रहते हैं इसी भाव को हम देश प्रेम का नाम देते हैं।

आप सभी को तो पता होगा ही हमारे देश के सैनिक अपनी जन्मभूमि से कितना प्यार करते हैं और जन्मभूमि से प्रेम होने के कारण ही वे अपना जान भी न्यौछावर कर देते हैं। जो व्यक्ति जिस भी देश में जन्म लेते हैं उनका उस देश के प्रति भावनात्मक लगाव रहता है जिसके कारण व्यक्ति अपने देश की सुरक्षा के लिए कुछ भी करने को तैयार रहते हैं।

देश प्रेम

देश प्रेम एक ऐसा भावना होता है जो हमारे अंदर देश के प्रति प्रेम और स्नेह को व्यक्त करता है। देश के प्रत्येक व्यक्ति को देश प्रेम की भावना उस समय आती है जब देश संकट में होता है या देश के लिए किसी व्यक्ति के द्वारा अच्छा बात नहीं किया जाता है,

हम सभी देशवासी अपने देश से बहुत प्रेम करते हैं। जब भी हमारे देश में किसी प्रकार का संकट आता है तो हम सभी देशवासी एकजुट होकर देश के लिए कार्य करने लग जाते हैं। हमें अपने देश का नागरिक होने के नाते अपने देश पर गर्व करना चाहिए और देश के रक्षा के लिए हमेशा तैयार रहना चाहिए।

देश प्रेम का अर्थ

अपने देश के प्रति इज्जत और जन्मभूमि से लगाव रखना देश प्रेम होता है हम सभी इंसान जिस जन्मभूमि पर जन्म लेते हैं उस जन्मभूमि स्थल से बहुत प्रेम करते हैं। जिस धरती पर हम जन्म लेते हैं उसी धरती पर अन्न उगाकर अपना पेट भरते हैं तथा उससे हमारा शारीरिक और मानसिक रूप से विकास होता है।

देश प्रेम में त्याग

देश से प्रेम करने वाले प्रत्येक व्यक्ति या नागरिक अपने देश के प्रति कार्य करने के लिए सदैव तैयार रहते हैं तथा देश के लोगों को देश प्रेम के प्रति त्याग का भावना रखना चाहिए और देश में किसी भी प्रकार का संकट आने पर एक दूसरे के साथ मिलजुल कर इसका समाधान करना चाहिए।

हम सभी को अपने देश के प्रति बहुत लगाव होता है जिसके कारण हम हमेशा देश के लिए कार्य करने के लिए तत्पर रहते हैं और यदि हमारा देश किसी भी संकट में आता है हम बिना डर भय के किसी भी प्रकार के कार्य करने को तैयार हो जाते हैं।

देश प्रेमी का जीवन

हमारे देश में विभिन्न धर्म जाति के लोग एक साथ मिलकर रहते हैं हमारे देश के लोगों में भाईचारे का भावना होता है, देश के प्रत्येक नागरिक देश प्रेमी होते हैं अर्थात अपने देश से बहुत प्रेम करते हैं। हमारे देश का निर्माण देश के लोगों से होता है जहां लोगों के द्वारा समाज, परिवार, समुदाय आदि बनता है और अपने देश से सभी लोगों को बहुत लगाव होता है।

देश की गौरवशाली विरासत एवं परंपरा

भारत देश के प्रत्येक गांव में कई वीर योद्धा, महापुरुष, और चंद्रगुप्त, तथा इनके अलावा विभिन्न रोगों के चित्र देखने को मिलते हैं जो हमारे देश के परंपराओं का गौरव होता है। भारत देश में संस्कृति और परंपरा को मानने वाले लोग रहते हैं और विभिन्न धर्म जाति के लोगों का अपना अलग संस्कृति और परंपरा होता है जिसके अनुसार लोग अपना त्यौहार मनाते हैं।

देश के लोगों के लिए अपने देश के प्रति प्रत्येक व्यक्ति में प्रेम का भाव होता है और देश के प्रत्येक नागरिक के लिए देश माता के समान होता है और भारत भूमि भी हमारी मां के समान है जिसके संस्कृति और परंपरा को हम सभी को बनाए रखना चाहिए तथा आने वाले पीढ़ियों को भी इसके अनुसरण के लिए जागरूक करना चाहिए।

देश प्रेम की आवश्यकता

जब हमारे देश में आतंकवादियों के द्वारा हमला किया जाता है तो हमारे देश के प्रत्येक क्षेत्र में समस्या आ जाता हैं और सभी लोग दुखी होने लगते हैं । यदि हमारे देश के सैनिकों के द्वारा आतंकवादियों को खत्म कर दिया जाता है तो देश के प्रत्येक नागरिक जश्न मनाते हैं। हम सभी देश प्रेम के धागे से जुड़े होते हैं इसलिए अपने देश से बहुत प्रेम करते हैं।

देश के विकास के लिए प्रत्येक व्यक्ति को देश प्रेम की आवश्यकता होती है यदि देश के नागरिकों में देश के प्रति प्रेम नहीं होगा तो देश के लोग देश के विकास के प्रति अपना योगदान नहीं दे सकते हैं। हमारे देश के सैनिकों में देश के प्रति प्रेम होता है इसीलिए देश के सैनिक देश की सुरक्षा के लिए अपना जान भी न्यौछावर कर देते हैं,

इसी प्रकार हम सभी को भी अपने देश के प्रति प्रेम भावना रखना चाहिए और हमेशा देश के विकास के लिए अपना योगदान देना चाहिए क्योंकि देश का विकास होगा तभी हमारा विकास होगा।

उपसंहार

देश प्रेम दो शब्दों के मेल से बनता है जिसका आशय अपने देश से प्रेम करना या इसे स्वदेश प्रेम भी कहा जा सकता है, हम सभी जिस भूमि पर जन्म लेते हैं और जहां हमारा जीवन व्यतीत होता है उस जन्मभूमि से हम बहुत प्रेम करते हैं। एक देश प्रेमी हमेशा अपने वतन के लिए सर्वस्व समर्पण करने का त्याग रखता है।

देश प्रेमी किसी भी कार्य को करने से कभी नहीं डरता है हम सभी को अपने तन मन और धन से देश के विकास में योगदान देना चाहिए और हमेशा अपने देश का सम्मान करना चाहिए।

अन्य निबंध लेख :-

देश प्रेम पर निबंध 2

प्रस्तावना

प्रत्येक मनुष्य यह चाहता है कि वह जिस जन्मभूमि पर जन्म लिया है और जिस जन्मभूमि के जल तथा अन्न का सेवन कर रहा है उस जन्मभूमि के लिए विभिन्न कार्य करें ताकि देश का विकास हो सके और देश के सभी नागरिक आपस में मिलजुल कर प्रेम भाव अर्थात भाईचारे से जीवन व्यतीत कर सकें। देश प्रेम के प्रति सेवा का कोई विशिष्ट क्षेत्र नहीं होता है हम जो कुछ भी करते हैं वह देश प्रेम होता है।

हम सभी के मन में देश के समर्पण तथा देश के प्रति सहयोग करने का भावना होना चाहिए, और हमें देश की तरक्की तथा विकास के लिए हमेशा तत्पर रहना चाहिए और देश के विकास में हमेशा अपना योगदान देना चाहिए। जिस प्रकार हमारे देश के सैनिक देश के सीमा पर हमेशा तैनात रहते हैं और देश की सुरक्षा करते हैं उसी प्रकार हम सभी का कर्तव्य होता है कि हमें अपने देश के प्रति प्रेम भावना का प्रदर्शन करना चाहिए।

कोई व्यक्ति जिस देश में जन्म लेता है उस जन्मभूमि के प्रति प्रत्येक लोगों में लगाव का भावना होता है और प्रत्येक लोग चाहते हैं कि वह हमेशा देश के हित के लिए कार्य करें तथा देश को किसी भी प्रकार के समस्या का सामना ना करना पड़े। देश के प्रत्येक लोगों को स्वाभाविक तौर पर देश की मिट्टी के साथ भावात्मक लगाव लगा रहता है।

देश प्रेम

देश प्रेम एक ऐसा भावना होता है जो हमारे अंदर हमारे देश के प्रति प्यार और स्नेह को व्यक्त करता है। हम सभी देशवासियों में देश के प्रति बहुत सम्मान और इज्जत जिसका संबंध हमारे अंदर चल रहे गतिविधियों से भी होता है।

देश प्रेम की भावना ना होने के नुकसान

यदि किसी व्यक्ति में देश प्रेम की भावना नहीं है तो उस व्यक्ति का सही विकास संभव नहीं हो सकता तथा वह व्यक्ति अपने मंजिल तक भी आसानी से नहीं पहुंच सकता है। देश प्रेम की भावना ना होने के कारण व्यक्ति के अंदर बदलाव महसूस नहीं होगा जिससे व्यक्ति अपने जीवन में किसी भी प्रकार का बदलाव नहीं ला पाएगा।

देश प्रेम के लिए आवश्यक तत्व

यदि आप सभी एक सच्चे देश प्रेमी बनना चाहते हैं तो इसके लिए आप सभी के अंदर कुछ तत्वों का होना बहुत आवश्यक है तभी आप सभी देश प्रेमी बन सकते हैं।

देश के प्रति प्रेम, लगाव, समर्पण, सच्ची श्रद्धा, ईमानदारी आदि का होना बहुत आवश्यक है। देश के प्रत्येक नागरिक को अपने देश के प्रति सच्चा श्रद्धा और लगाव होना बहुत जरूरी है तथा इसके साथ ही देश प्रेम की भावना भी बहुत आवश्यक है ताकि हम जिस देश में रहते हैं उस देश के प्रति ईमानदारी से कार्य कर सकें।

उपसंहार

देश प्रेम का भावना होना प्रत्येक व्यक्ति के लिए आवश्यक है क्योंकि बिना किसी भावना से अपने अंदर परिवर्तन नहीं ला सकते हैं और ना ही अपने अंदर किसी भी प्रकार के परिवर्तन देख सकते हैं। हमें हमेशा अपने देश के प्रगति और सम्मान के लिए कार्य करना चाहिए।

प्रत्येक देशवासी को अपने देश से बहुत प्रेम होता है वह चाहे कोई व्यक्ति हो या जानवर सभी अपने देश से बहुत प्रेम करते हैं। अपना देश चाहे कैसा भी हो सभी लोगों के लिए बहुत प्यारा होता है।

आप सभी ने वर्तमान में देखा होगा आज के युवा वर्ग में देश प्रेम की भावना खत्म होती जा रही है इसलिए हमें देश प्रेम की भावना को अग्रसर करना चाहिए और अपने देश के सम्मान के लिए कार्य करना चाहिए तथा हमारे देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए महत्वपूर्ण कार्य करने में सरकार का सहयोग करना चाहिए।

अन्य निबंध लेख :-

निष्कर्ष

उम्मीद करती हूं दोस्तों आपको यह निबंध पसंद आएगा और आप सभी के लिए उपयोगी भी साबित होगा।

अधिकतर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)

देश प्रेम का महत्व बताइए ?

देश प्रेम एक ऐसा पवित्र और सात्विक भाव होता है जो मनुष्य को हमेशा त्याग का प्रेरणा देता है और देश प्रेम का संबंध आत्मा से होता है और प्रत्येक नागरिक को अपने देश से बहुत प्रेम होता है।

देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए क्या करना चाहिए?

देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए हमें अपने शिक्षा स्तर में सुधार लाना चाहिए तथा राजनेताओं को योग्यता के अनुसार पद मिलना चाहिए। अपने बच्चों और दूसरों के बच्चों में भेदभाव नहीं करना चाहिए उन्हें बराबर शिक्षा देना चाहिए तभी हमारा देश तरक्की कर सकता है।

देश प्रेम का अर्थ क्या है?

देश प्रेम का अर्थ प्रत्येक लोगों के मन में अपने देश के लिए सच्ची श्रद्धा और लगाव होना देश प्रेम होता है। देश प्रेम की भावना से हम अपने जीवन में भविष्य में आगे बढ़ सकते हैं देश प्रेम का भावना हमें ऊंचाइयों तक ले जाता है।

Leave a Comment