नमस्कार दोस्तों! आप सभी का हमारे आज के लेख जनसंख्या पर निबंध में स्वागत है, जनसंख्या की समस्या हमारे देश में वर्तमान में बहुत बढ़ चुकी है और लगातार बढ़ती जा रही है, इस लेख में आपको जनसंख्या से जुड़ी समस्त जानकारियां मिलेंगी।
जनसंख्या पर निबंध लिखने को बच्चों को परीक्षा में दिया जाता है जिससे विद्यार्थी जनसंख्या के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकें, यदि आप सभी हमारे इस लेख को पढ़ते हैं तो आप आसानी से इस विषय पर निबंध लिख सकेंगे, जो आपके निबंध लेखन के लिए सहायक होगा तथा साथ ही ज्ञानवर्धक भी होगा।
जनसंख्या पर निबंध 1
प्रस्तावना
हमारे भारत देश की जनसंख्या लगातार बढ़ती जा रही है जो देश का बहुत बड़ा समस्या बनता जा रहा है, हमारा भारत देश सबसे ज्यादा आबादी वाले देशों में से एक है, जिसके कारण हमारे देश में लगातार विभिन्न प्रकार के चीजों की आवश्यकताएं भी बढ़ती जा रही है, जनसंख्या बढ़ने से देश में विभिन्न प्रकार की समस्याएं आने लगती हैं।
हमारे देश में जनसंख्या वृद्धि से लोग बेरोजगार होते जा रहे हैं और दुनिया के कई हिस्सों में मुख्य रूप से गरीबी देश में मानव आबादी के विकास में चिंता का विषय बना हुआ है। यदि जनसंख्या बढ़ जाए तो देश के विकास में बाधाएं आने लगती है, हमारे देश में बढ़ती आबादी के कई प्रमुख कारण है ।
हमारा भारत देश दूसरे स्थान पर आने वाला सबसे ज्यादा आबादी वाला देश है, हमारे भारत देश में बहुत से लोग अशिक्षित और गरीब होते हैं जिसके कारण जनसंख्या को बढ़ावा मिलता है, भारत देश के लोग कम उम्र में शादी करके कम उम्र में ही बच्चों को जन्म देते हैं जिसके कारण गरीबी बढ़ती जाती है।
जनसंख्या नियंत्रण के उपाय
हमारे देश में सरकार के द्वारा कई कदम उठाए जा रहे हैं जिससे जनसंख्या को नियंत्रित किया जा सके, और जनसंख्या वृद्धि से होने वाले समस्याओं को रोका जा सके।
न्यूनतम विवाह योग्य आयु
सरकार के द्वारा लड़कों के लिए शादी का उम्र 21 वर्ष और लड़कियों के लिए 18 वर्ष तय किया गया है, वर्तमान समय में सरकार के द्वारा बनाए गए इन नियमों का पालन नहीं किया जा रहा है और ग्रामीण क्षेत्र के अधिकतर लोग कम उम्र में ही बच्चों की शादी कर देते हैं।
जनसंख्या को नियंत्रित करने के लिए सरकार को शादी के उम्र को बढ़ाना चाहिए और यदि कोई व्यक्ति अपने बच्चों की शादी कम उम्र में कराता है तो उसे कड़ी से कड़ी सजा दी जानी चाहिए तथा सबसे कार्यवाही करने का प्रावधान किया जाना चाहिए।
निशुल्क शिक्षा
भारत सरकार के द्वारा बच्चों को निशुल्क शिक्षा दिया जा रहा है, सरकार के द्वारा बनाए गए नियम अनुसार 14 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को काम नहीं कराया जा सकता है, यदि कोई व्यक्ति 14 वर्ष से कम उम्र के बच्चे को काम कराते हुए पाया गया तो उसे सजा दिया जाएगा या जुर्माना लिया जाएगा।
सरकार के द्वारा बच्चों को मुफ्त शिक्षा दिया जा रहा है ताकि सभी बच्चे शिक्षा ग्रहण कर सकें और इनके अलावा सरकार के द्वारा बच्चों को निशुल्क पोशाक भी दिया जाता है, सरकार के द्वारा इस नियम को चलाए जाने का उद्देश्य है निरक्षरता को समाप्त करना।
मानव जनसंख्या वृद्धि का वन्यजीव का प्रभाव
हमारे देश में लगातार जनसंख्या बढ़ती जा रही है जिसके कारण वन्यजीवों को भी बहुत परेशानी हो रहा है, वर्तमान समय में वन्यजीव कम होते जा रहे हैं और आजकल कई ऐसे वन्य जीव है जो देखने को भी नहीं मिलते हैं जिसका कारण मानव जनसंख्या है।
मनुष्य का जनसंख्या लगातार बढ़ता जा रहा है जिसके कारण जंगलों को काटा जा रहा है और अपने आवश्यकताओं का पूर्ति किया जा रहा है। जनसंख्या वृद्धि के कारण विभिन्न प्रकार के जीव जंतु और पक्षियों की आबादी काफी कम होती जा रही है, जिसके जिम्मेदार केवल हम सभी मनुष्य है।
उपसंहार
मनुष्य अपने आराम के लिए आसपास के पेड़ पौधे और जीव जंतुओं को नष्ट करते जा रहे हैं जिसके कारण हमारा वातावरण भी प्रदूषित होते जा रहा है, मनुष्य औद्योगिक क्षेत्र स्थापित करने के लिए लगातार पेड़ पौधों की कटाई कर रहे हैं और शहरों का निर्माण किया जा रहा है जिससे पर्यावरण असंतुलित होते जा रहा है।
मनुष्य के द्वारा लगातार पेड़ पौधों का कटाई किया जाएगा तो एक दिन हमारे पृथ्वी पर सभी जगह प्रदूषण होगा और प्रदूषण के प्रभाव से सभी मनुष्य और जीव जंतु बीमार होने लगेंगे, हमें जनसंख्या आबादी को नियंत्रित करने के लिए केवल 2 बच्चों को जन्म देना चाहिए और उनका अच्छे से परवरिश करना चाहिए।
हमारे भारत में जनसंख्या की आबादी बहुत चिंता का विषय बना हुआ है, सरकार के द्वारा जनसंख्या पर नियंत्रण करने के लिए कार्य किया जा रहा है परंतु वर्तमान में भी कई लोगों के द्वारा अनपढ़ होने के कारण बेरोजगारी जैसे समस्या झेलनी पड़ रही हैं। इसलिए हम सभी को जनसंख्या नियंत्रण के लिए विभिन्न प्रकार के उपाय अपनाने चाहिए।
अन्य निबंध लेख :-
जनसंख्या पर निबंध 2
प्रस्तावना
जनसंख्या एक क्षेत्र में रहने वाले लोगों की कुल संख्या को कहा जाता है, और जनसंख्या आबादी में केवल मनुष्य ही नहीं बल्कि सभी जीव जंतुओं को भी आबादी कहा जाता है, हमारे देश में मनुष्य की आबादी बहुत तेजी से बढ़ रही है जिसको नियंत्रित करना बहुत आवश्यक है।
जनसंख्या ना केवल मनुष्य को संदर्भित करता है बल्कि जीवित जीवो के अन्य रूपों को भी संदर्भित करता है जिनमें छोटे बच्चों को पैदा करने की क्षमता होती है। हमारे पृथ्वी के कई हिस्सों में वर्तमान में आबादी बढ़ रही है,
जनसंख्या नियंत्रित करने की आवश्यकता
बढ़ती हुई आबादी को नियंत्रित करने की आवश्यकता बहुत जरूरी है क्योंकि बढ़ती हुई आबादी के कारण कई समस्याएं उत्पन्न होने लगती है, हमारा देश जनसंख्या वृद्धि के कारण विकास नहीं कर पाता देश के विकास में कई बाधाएं उत्पन्न हो जाती हैं। हमारे देश को विकासशील देश के रूप में बनाने के लिए कई प्रकार के कार्य किए जा रहे हैं परंतु लगातार बढ़ती जनसंख्या के कारण कई हिस्सों में विकास नहीं किया जा सकता है।
समाज और देश में आबादी की जनसंख्या बढ़ने के कारण बेरोजगारी की समस्या बहुत तेजी से बढ़ रही है और लोग बेरोजगार होते जा रहे हैं तथा अपने परिवार के लिए रोजी-रोटी भी बहुत कोई नहीं ढूंढ पा रहे हैं, गरीब वर्ग के लिए यह समस्या बहुत गंभीर समस्या बनता जा रहा है।
हमारे देश के विकास के लिए जनसंख्या को नियंत्रित करना बहुत आवश्यक है, तथा देश में बेरोजगारी को कम करने के लिए भी जनसंख्या नियंत्रित करना होगा, लोगों की बढ़ती जनसंख्या के कारण मांग भी बढ़ती जा रही है और वस्तु की कीमत में भी वृद्धि होने लगती है।
मानव जनसंख्या को नियंत्रित करने का उपाय
मानव जनसंख्या को नियंत्रित करने के लिए निम्न उपाय को अपनाना होगा-
परिवार नियोजन
हमें सभी लोगों को परिवार नियोजन के बारे में बताना चाहिए तथा वर्तमान में हमारे देश में विभिन्न प्रकार के तकनीक उपलब्ध है जिसके माध्यम से लोगों में परिवार नियोजन के महत्व को बताकर जागरूकता फैलाना चाहिए, टेलीविजन, वीडियो, इंटरनेट और संचार के विभिन्न रूपों के माध्यम से लगातार लोगों में परिवार नियोजन के प्रति जागरूकता लाने का प्रयास करना चाहिए।
शिक्षा
गरीबी और अशिक्षा लोगों के जनसंख्या वृद्धि दर का प्रमुख कारण होता है, इसलिए सभी वर्ग को शिक्षा दी जानी चाहिए तथा लड़कियों को अधिक से अधिक शिक्षा देने का प्रावधान किया जाना चाहिए, और लोगों के द्वारा लड़कियों को बच्चा पैदा करने का साधन नहीं समझना चाहिए क्योंकि कुछ लोग ऐसे होते हैं जो महिलाओं को बच्चा पैदा करने का साधन समझते हैं, इसलिए लोगों को शिक्षित करना बहुत आवश्यक है और लोगों को शिक्षित करने के लिए सरकार को प्रयास करना चाहिए।
जुर्माना या दंड
जिस परिवार में व्यक्ति के द्वारा दो से अधिक बच्चा पैदा किया जाता है उनके खिलाफ सरकार को जुर्माना या दंड का प्रावधान करना चाहिए ताकि लोग इन सभी समस्याओं को समझे और दो से अधिक बच्चे पैदा ना करें, और लोगों को परिवार नियोजन के प्रति जागरूक करना चाहिए इसी जागरूकता से लोग दो बच्चों को पैदा कर सकते हैं।
उपसंहार
देश के प्रत्येक क्षेत्र में लोगों को आबादी नियंत्रण करने के महत्व को समझना चाहिए और जो लोग आबादी नियंत्रण के महत्व को समझते हैं उन्हें अन्य लोगों को भी समझाना चाहिए। जनसंख्या नियंत्रण ना केवल स्वच्छ वातावरण बनाता है बल्कि हमें बेहतर जीवन भी प्रदान करता है और हम जीवन भर खुश रह पाते हैं।
आप सब ने देखा होगा अक्सर ग्रामीण क्षेत्रों में अधिक बच्चे पैदा किए जाते हैं जिससे उनका पालन पोषण अच्छे से नहीं कर पाते हैं और गरीबी की समस्या और अधिक बढ़ जाती है तथा अपने परिवार को चलाने में भी असमर्थ हो जाते हैं। सरकार को बढ़ती जनसंख्या को गंभीर रूप से लेना चाहिए और इसके नियंत्रण पर कार्य करना चाहिए।
किसी भी देश और समाज में जनसंख्या की समस्या संसाधन के कारण उत्पन्न होती है और ज्यादातर क्षेत्रों में संसाधन की कमी है जिसके कारण लोगों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है, सरकार के द्वारा विभिन्न प्रकार के जनसंख्या नियंत्रण के उपाय बनाए गए हैं जिसके तहत लोगों को जनसंख्या पर नियंत्रण के लिए शिक्षित किया जाता है,
और इनके अलावा विभिन्न प्रकार का कार्य किया जा रहा है हमें जनसंख्या नियंत्रण के प्रति कार्य करना चाहिए और सरकार का सहयोग करना चाहिए तभी जनसंख्या को नियंत्रित किया जा सकता है।
अन्य निबंध लेख :-
निष्कर्ष
उम्मीद करती हूं आप सभी को यह लेख पसंद आया होगा, तथा विद्यार्थियों के निबंध लेखन में भी सहायक होगा और अन्य लोगों के लिए भी ज्ञानवर्धक साबित होगा।
अधिकतर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)
जनसंख्या की समस्या बताइए?
जनसंख्या के तेजी से बढ़ने से हमारे देश में विभिन्न प्रकार की समस्याएं आने लगती है जनसंख्या की समस्या के कारण देश में बेरोजगारी आने लगती है और संसाधनों की अधिक आवश्यकता होने लगते हैं तथा संसाधन उपलब्ध नहीं हो पाते जिसके कारण लोगों को विभिन्न प्रकार के समस्याओं को झेलना पड़ता है।
विश्व का दूसरा नंबर पर आने वाला सबसे अधिक जनसंख्या वाला देश कौन सा है?
विश्व का दूसरा नंबर पर आने वाला सबसे अधिक जनसंख्या वाला अर्थात आबादी वाला देश हमारा भारत देश है जहां लगातार आबादी में वृद्धि हो रही है, जो कई प्रकार के समस्याओं को भी उत्पन्न कर रही है।
जनसंख्या नियंत्रण के उपाय बताइए?
जनसंख्या को नियंत्रित करने के लिए लोगों को शिक्षित करना चाहिए और परिवार नियोजन के प्रति जागरूकता फैलाना चाहिए तथा इनके अलावा सरकार को लड़के और लड़कियों की शादी की उम्र में वृद्धि करना चाहिए।
नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम अमृत यादव है और पेशे से मैं एक ब्लॉगर और लेखक हूं, जो लेख आप अभी पढ़ रहे हैं वह मेरे द्वारा लिखा गया है, मैं अभी बीकॉम फाइनल ईयर की पढ़ाई कर रहा हूं।