नमस्कार दोस्तों! आप सभी का स्वागत है इस लेख में, आज हम आपके लिए गरीबी पर निबंध लेखन लेकर आए है जो सभी मनुष्य के लिए बहुत महत्वपूर्ण विषय है। आप सभी ने अक्सर ग्रामीण क्षेत्रों में गरीबों को देखा होगा उनकी स्थिति कितनी गिरी हुई होती है तथा उनके परिवार के सभी सदस्य भी गरीबी के कारण सड़कों पर भटकते हुए नजर आते हैं।
आज हम इस गंभीर समस्या के बारे में जानने वाले हैं अर्थात गरीबी एक बहुत बड़ी समस्या है, यह निबंध लेख सभी विद्यार्थियों के लिए उपयोगी है आप सभी विद्यार्थी इस लेख के माध्यम से स्कूल में दिए जाने वाले निबंध को लिख सकते हैं तथा स्कूल और कॉलेज में प्रोजेक्ट वर्क में भी इन सभी विषयों पर लिखने को दिया जाता है।
गरीबी पर निबंध 1
प्रस्तावना
गरीबी हमारे देश के विकास में बाधा डालती हैं, गरीबी एक ऐसी बीमारी है जिसका कोई भी इलाज नहीं है तथा गरीबी के कारण कई परिवार और देश तबाह हो जाते हैं। गरीबी मानव की एक ऐसी स्थिति होती है जो हमारे जीवन में संघर्ष और समस्याओं को जन्म देती है ।
गरीबी से कई लोगों के जीवन में उत्पन्न हो जाते हैं और जो व्यक्ति गरीब होता है वह ना ही अच्छा शिक्षा ग्रहण कर पाता है और ना ही अपने आवश्यकता के चीजों को खरीद पाता है। गरीब व्यक्ति के पास अच्छा जीवन यापन करने का कोई भी साधन उपलब्ध नहीं होता है।
गरीब व्यक्ति के पास किसी भी चीज की उपलब्धता नहीं होती है जिसके कारण गरीबों को विभिन्न प्रकार की समस्याएं होती हैं जिससे गरीब व्यक्ति के परिवार के सदस्यों को विभिन्न प्रकार के समस्याओं से जूझना पड़ता है और गरीब परिवार के बच्चे शिक्षा से भी वंचित हो जाते हैं तथा बच्चों का पालन पोषण भी अच्छे से नहीं किया जा सकता है।
गरीब परिवार के बच्चे को शिक्षा नहीं मिल पाती हैं जिसके कारण गरीब बच्चा आगे नहीं बढ़ पाता है और उसे जीवन में कई प्रकार की बीमारियों का सामना भी करना पड़ता है तथा गरीब व्यक्ति के जीवन में निरंतर समस्याएं आती रहती है।
गरीबी के कारण बच्चों का पालन पोषण भी अच्छे से नहीं किया जा सकता है, जिससे कई बच्चे विकलांग हो जाते हैं और कई बच्चे मानसिक और शारीरिक रूप से कमजोर रहते हैं जिसके कारण उन्हें जीवन में विभिन्न प्रकार की बीमारियां हो जाती है।
एक गरीब व्यक्ति अपने जीवन को बेहतर बनाने के लिए कई प्रकार का त्याग करता है, गरीब व्यक्ति को रोजी रोटी कमाने में भी बहुत मुश्किल आती है, तथा कभी-कभी गरीब व्यक्ति के परिवार को भूखे भी सोना पड़ता है, गरीब के पास पैसों की कमी होती है तथा इसके साथ साथ जीवन जीने के लिए कई सारी चीजों की उपलब्धता भी नहीं होती है।
गरीब व्यक्ति के पास पैसे की कमी होती है जिसके कारण गरीब व्यक्ति कम कीमत के वस्तुओं को भी नहीं खरीद पाता है तथा गरीब व्यक्ति के पास जरूरी चीजों को खरीदने के लिए भी कोई पैसा नहीं होता है गरीबी बहुत बड़ी समस्या होती है जिसके कारण लोग सड़कों पर आ जाते हैं।
गरीबी का कारण
गरीबी हमारे देश के कई हिस्सों में लगातार बढ़ रही है तथा आज भी ग्रामीण क्षेत्रों में गरीब व्यक्ति विभिन्न कारणों से आगे नहीं बढ़ पा रहे हैं। देश की गरीबी का सबसे प्रमुख कारण देश की बढ़ती जनसंख्या है, जनसंख्या बढ़ने के कारण सुविधाएं घटती जा रही हैं और देश की जनसंख्या बढ़ने के कारण देश में अच्छी शिक्षा और अच्छे स्वास्थ्य की भी कमी होती जा रही है।
देश की जनसंख्या लगातार बढ़ रही है जिसके कारण देश में सरकार के पास इतनी योजनाएं उपलब्ध नहीं है कि देश में सभी लोगों को रोजगार प्राप्त कराया जा सके, और सरकार के द्वारा सभी लोगों को शिक्षा, स्वास्थ्य और मकान लिया जा सके, परंतु सरकार के द्वारा गरीबों के लिए कई प्रकार से प्रयास किया जा रहा है।
उपसंहार
गरीबी हमारे देश की सबसे बड़ी समस्या है और गरीबी के कारण कोई व्यक्ति आत्महत्या कर लेते हैं। गरीब व्यक्ति अपने परिवार का पालन पोषण भी अच्छे से नहीं कर पाते हैं और गरीबी के कारण बच्चों के देखरेख में अच्छे से नहीं कर पाते तथा बच्चों को अच्छी शिक्षा भी नहीं दे पाते जिसके कारण बच्चों को भी गरीबी में ही जीवन यापन करना पड़ता है।
गरीबी मनुष्य को लाचार बना देती है तथा गरीबी के कारण एक व्यक्ति जीवन के आवश्यक चीजों को भी प्राप्त नहीं कर पाता और अपने भोजन की भी उपलब्धि कभी-कभी नहीं कर पाता है, गरीब व्यक्ति को जीवन में विभिन्न प्रकार के कष्ट से गुजरना पड़ता है।
अन्य निबंध लेख :-
गरीबी पर निबंध 2
प्रस्तावना
गरीब को अपना जीवन चलाने के लिए पूरे दिन भर कार्य करना पड़ता है तब जाकर गरीब व्यक्ति अपने परिवार और अपने लिए भोजन की व्यवस्था कर पाता है, कोई गरीब व्यक्ति के पास तो मकान भी नहीं होता है जिसके कारण उन्हें सड़कों पर सोना पड़ता है, तथा कई लोगों के पास छोटी बड़ी मकान होती है परंतु उन्हें भोजन के लिए सड़कों पर भटकना पड़ता है।
गरीबों को पूरे दिन कड़ी धूप में मजदूरी करने के बाद भी केवल दो वक्त की रोटी नसीब हो पाती है, गरीब व्यक्ति चाहे कितना भी तेज धूप हो, बारिश और आंधी हो परंतु अपना कार्य निरंतर करते रहता है, गरीब व्यक्ति के पास बारिश से बचने के लिए भी पक्की छत नहीं होती है, तथा तेज धूप से बचने के लिए भी वस्तुओं की उपलब्धता नहीं हो पाती हैं।
एक गरीब व्यक्ति ना अपने परिवार को अच्छी शिक्षा देना पाता है और ना ही अच्छे स्वास्थ्य की सुविधा, गरीब व्यक्ति के पास सोचने और समझने की शक्ति में नहीं होती है क्योंकि गरीब व्यक्ति हमेशा अपनी रोजी-रोटी के खोज में चिंतित रहता है, गरीब व्यक्ति कोई भी कार्य ढंग से नहीं कर पाता है।
गरीबी एक अभिशाप
हमारे भारत देश में गरीबी सबसे बड़ा अभिशाप है जिसके कारण देश में विभिन्न प्रकार की समस्याएं उत्पन्न होती हैं। हमारे देश में लगातार गरीबी बढ़ती जा रही है और हमारा देश एक कृषि प्रधान देश है, क्योंकि हमारे देश में अधिकतर लोगों के द्वारा कृषि कार्य किया जाता है तथा कृषि कार्य करके परिवार का रोजी-रोटी चलाया जाता है।
वर्तमान युग में विज्ञान ने कृषि के क्षेत्र में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है, हमारे देश भारत में लोग पारंपरिक कृषि से प्रगति कर रहे हैं जिसके कारण किसानों को कई बार प्राकृतिक घटना से फसलों को नहीं बचा पाते हैं, हमारे देश के सरकार को गरीब और किसानों को आर्थिक रुप से सुविधाएं प्रदान करनी चाहिए।
गरीबी के प्रभाव
गरीबी के कारण विभिन्न प्रकार के प्रभाव लोगों पर पड़ते हैं, गरीबी के कारण लोगों के मन में पाप और घृणा करने की इच्छा उत्पन्न हो जाती है, तथा कई बार गरीब व्यक्ति के द्वारा चोरी भी किया जाता है जिसके कारण गरीबों को कभी कभी जेल भी जाना पड़ता है। गरीब लोग अपने परिवार को एक अच्छा भविष्य देने के लिए उन्हें अच्छा शिक्षा नहीं दिला पाते हैं,
जिसके कारण देश में बेरोजगारी की दर बढ़ जाती है और गरीब व्यक्ति अपनी जरूरतों को भी पूरा नहीं कर पाता है, गरीब व्यक्ति अपने परिवार और बच्चों का पालन पोषण भी अच्छे से नहीं कर पाता जिसके कारण कई बच्चे विकलांग हो जाते हैं और वह शिक्षा के क्षेत्र में भी आगे नहीं बढ़ पाते हैं।
गरीबी पर नियंत्रण
हम सभी को गरीबी के नियंत्रण की और विशेष रूप से ध्यान देना चाहिए तथा सरकार को भी गरीबी नियंत्रण पर ध्यान देना चाहिए तभी हमारे देश का विकास भी हो पाएगा, किसी भी देश में गरीबी को नियंत्रण करना देश की जनसंख्या पर नियंत्रण करने का सबसे बड़ा उपाय होता है।
हमारे देश में कई लोग पढ़े लिखे नहीं हैं जिसके कारण लोग परिस्थिति के अनुसार खुद को नहीं बदल पाते हैं और कार्य भी नहीं कर पाते हैं, आप सभी ने अक्सर देखा होगा या सुना होगा चीन देश की जनसंख्या सबसे ज्यादा है इसके बाद भी वहां के लोग सभी क्षेत्र में सबसे आगे हैं।
चीन देश के लोग तकनीकी और मेडिकल के मामले में सबसे आगे हैं, हमें भी अपने देश में लोगों को आत्मनिर्भर बनाने की जरूरत है और लोगों में शिक्षा का प्रचार प्रसार करने की आवश्यकता है, तभी गरीब व्यक्ति अपने व्यवसाय चला सकते हैं।
गरीबी का अर्थ
गरीबी जिसे हम निर्धनता भी कहते हैं, गरीबी का शाब्दिक अर्थ निर्धन होने की अवस्था को परिभाषित करता है तथा गरीबी मनुष्य के जीवन की ऐसी अवस्था होती है जिसमें व्यक्ति अपने जीवन की मूलभूत आवश्यकता जैसे भोजन, घर, कपड़े और शिक्षा आदि को प्राप्त करने में असमर्थ रहता है।
गरीबी एक श्राप है, जिसके कारण आज हर कोई परेशान और चिंतित है, गरीबी के कारण भुखमरी और गलत कार्यों को बढ़ावा मिलते हैं, लोग गरीबी को दूर करने के लिए गलत राह को चुनने लगते हैं।
गरीबी के कारण
गरीबी का एक अहम कारण अशिक्षा होता है क्योंकि जो व्यक्ति शिक्षित नहीं होते हैं वे किसी भी क्षेत्र में कार्य नहीं कर पाते हैं। अशिक्षित व्यक्ति बेरोजगार रहते हैं जिसके कारण बेरोजगारी की समस्या उत्पन्न होती है और लोगों को गरीबी जैसी समस्या का सामना करना पड़ता है।
हमारे देश में निरंतर बेरोजगारी की समस्या बढ़ रही हैं, गरीबी का एक मुख्य कारण बेरोजगारी भी है लोग बेरोजगारी के कारण धन के अभाव में अपने मूलभूत आवश्यकताओं की भी पूर्ति नहीं कर पाते हैं और मनुष्य अनेक प्रकार के समस्याओं के शिकार हो जाते हैं।
उपसंहार
गरीबी के कारण पारिवारिक हिंसा उत्पन्न हो जाता है, और परिवार में मूलभूत आवश्यकता की प्राप्ति ना होने के कारण परिवार के सदस्यों को अशिक्षा, कुपोषण तथा आपसी झगड़ों का सामना करना पड़ता है जिससे गरीब परिवार का जीवन भी बर्बाद हो जाता है तथा इनके अलावा अनेक प्रकार की समस्याएं गरीबों की जीवन में उत्पन्न होती है।
गरीबी एक ऐसी समस्या है जिसका समाधान केवल सरकार के प्रयासों के द्वारा ही किया जा सकता है, इस समस्या को समाप्त करने के लिए देश के प्रत्येक व्यक्ति को शिक्षित होना बहुत आवश्यक है, और लोगों को एकजुट होकर गरीबी को दूर करने के लिए प्रयास करना चाहिए तथा सरकार को लोगों को अधिक से अधिक रोजगार का अवसर देना चाहिए।
अन्य निबंध लेख :-
निष्कर्ष
उम्मीद करती हूं दोस्तों आप सभी को मेरे द्वारा लिखा गया यह निबंध लेख, गरीबी पर निबंध आप सभी को पसंद आएगा, तथा यह निबंध लेख सभी विद्यार्थियों के परीक्षाओं की दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण है।
अधिकतर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)
गरीबी का लोगों पर कैसे दुष्प्रभाव पड़ता है ?
गरीबी मनुष्य को अज्ञानी बना देता है, जिसके कारण मनुष्य सत्य और असत्य में अंतर नहीं कर पाता है तथा गलत रास्ते पर चलने लगता है। गरीब व्यक्ति का केवल अपने प्राण की रक्षा करना ही एकमात्र उद्देश्य होता है।
भारत सरकार के द्वारा ग्रामीण भूमिहीन लोगों को किस प्रकार की योजना दी जाती है?
भारत सरकार के द्वारा ग्रामीण भूमिहीनों के लिए नौकरी की योजना दी जाती है जिसके अंतर्गत भूमिहीन परिवार में से एक व्यक्ति को नौकरी दिया जाता है, तथा इसी योजना के तहत फसलों की सिंचाई के लिए नहर बनाना, सड़क बनवाना, वृक्षारोपण आदि कार्यों को भी कराया जाता है।
गरीबी से नियंत्रण के कोई दो उपाय बताइए?
गरीबी से छुटकारा पाने के लिए जनसंख्या पर नियंत्रण करना बहुत आवश्यक है, तथा इसके अलावा उत्पादन शक्ति को बढ़ाना, पूंजी निर्माण में वृद्धि, आय का सामान वितरण, आर्थिक विकास होना आदि उपाय के द्वारा गरीबी को नियंत्रित किया जा सकता है।
गरीबी के कारण लोगों पर क्या प्रभाव पड़ता है ?
गरीबी के कारण बच्चों की शिक्षा वंचित होती है तथा गरीब व्यक्ति अपने परिवार के पालन पोषण भी नहीं कर पाते जिसके कारण बच्चे विकलांग भी हो जाते हैं, बच्चों को अपनी शिक्षा अधूरी छोड़नी पड़ती है क्योंकि उन्हें कमाई करने के लिए विवश होना पड़ता है।

नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम अमृत यादव है और पेशे से मैं एक ब्लॉगर और लेखक हूं, जो लेख आप अभी पढ़ रहे हैं वह मेरे द्वारा लिखा गया है, मैं अभी बीकॉम फाइनल ईयर की पढ़ाई कर रहा हूं।