रमजान पर निबंध | Essay on Ramzan in Hindi

हेलो फ्रेंड्स! आप सभी का स्वागत है हमारे वेबसाइट में, आज हम रमजान पर निबंध लेकर आए हैं, हमारे भारत देश में कई प्रकार के त्यौहारों को मनाया जाता है उन्हीं में से रमजान इस्लाम धर्म का प्रमुख त्यौहार है।

आज हम रमजान जैसे विशेष टॉपिक पर चर्चा करेंगे, रमजान मुस्लिम संस्कृति का बहुत ही महान महीना होता है, इस त्यौहार को बहुत ही पवित्र माना जाता है,

आप इस निबंध लेखन से स्कूल में दिए गए प्रोजेक्ट वर्क को लिख सकते हैं तथा रमजान पर निबंध भी लिख सकते हैं, और इस्लाम धर्म के प्रमुख त्यौहार के बारे में जानकारियां भी प्राप्त कर सकते हैं।

यह त्यौहार प्रत्येक मुसलमान के लिए पावन और महत्वपूर्ण होता है, यह मुसलमानों के लिए बहुत ही खास होता है, आज हम इस विशेष विषय पर जानकारी प्राप्त करेंगे, तो चलिए शुरू करते हैं।

Essay on Ramzan in Hindi

रमजान पर निबंध 1

प्रस्तावना :-

हमारे भारत देश के संस्कृति में विभिन्न प्रकार के त्यौहार मनाए जाते हैं, इन सभी त्यौहारों का अपना अपना अलग महत्व होता है, इन्हीं त्यौहारों की तरह रमजान इस्लाम धर्म का सबसे प्रसिद्ध त्यौहार होता है।

यह त्यौहार इस्लाम धर्म के लोगों द्वारा बड़े धूमधाम और खुशी के साथ मनाया जाता है।

रमजान का त्यौहार:-

रमजान का त्यौहार इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार नौवें महीने में आता है, इस त्यौहार को इस्लाम धर्म में सबसे ज्यादा महत्व दिया जाता है,

इस धर्म के लोगों द्वारा चांद को सबसे ज्यादा महत्व दिया जाता है। रमजान त्यौहार में मुस्लिम वर्ग के लोगों को बहुत कठिन नियमों का पालन करना पड़ता है।

रमजान का इतिहास:-

रमजान एक अरबी भाषा का शब्द है, इसे मनाने के पीछे का इतिहास कई साल पुराना है, रमजान रमद और रमिदा शब्द से मिलकर बना है, जिसका अर्थ चिलचिलाती गर्मी और सूखापन होता है।

मुस्लिम लोगों के अनुसार इस्लामिक कैलेंडर 2 हिजरी ने अल्लाह के हुक्म से मुसलमानों पर रोजे फर्ज किए थे, और तभी से इस महीने में अल्लाह के फरिश्ते ने मोहम्मद साहब को कुरान से रूबरू करवाया था,

अर्थात ऐसा माना जाता है कि अल्लाह ने अपने बन्दों को शरीफ नमाज से नमाजा था इसलिए इस रमजान को पवित्र माना जाता है।

रमजान का महत्व:-

रमजान मनाने का बहुत महत्व है, इस त्यौहार को इस्लाम धर्म के द्वारा बहुत ही पवित्र माना जाता है, रमजान का महीना लोगों को खुद पर नियंत्रण करना सिखाता है,

अर्थात रमजान के महीने में रोजे के दौरान आसपास खाना रखे होने पर भी लोगों को अपने मन पर नियंत्रण रखना सिखाता है, रमजान के महीने में रोजे रखने वाले लोगों को पूरे दिन भूखे और प्यासे रहना होता है,

अर्थात यह गरीब और बेसहारा होने के कारण दो वक्त के भोजन का इंतजाम करने में सक्षम नहीं होते हैं उन लोगों के जीवन को समझाने का एहसास कराता है।

रमजान के महीने में मुस्लिम लोग गरीब और असहाय लोगों को खाना खिलाते हैं, रमजान के दौरान जरूरतमंदों को जगात अर्थात दान करना बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है,

रमजान के समय मुस्लिम समुदाय के लोग ज्यादा से ज्यादा अल्लाह को याद करते हैं, और रमजान की एक विशेष नमाज होती है जिसे तरावी की नमाज कहते हैं।

उपसंहार:-

रमजान का त्यौहार इस्लाम धर्म में सबसे महत्वपूर्ण और पवित्र माना जाता है, रमजान के महीने में इस्लाम समुदाय के लोग ज्यादा से ज्यादा अल्लाह के करीब आने की कोशिश करते है,

और रमजान का महीना खत्म होने के बाद मुस्लिम समुदाय के द्वारा ईद का त्यौहार मनाया जाता है। रमजान के त्यौहार को इस्लाम धर्म के लोग बड़ी ही खुशी और उल्लास के साथ मनाते हैं।

इन्हें भी पढ़े : –

रमजान पर निबंध 2

प्रस्तावना:-

रमजान मुस्लिम समुदाय का महत्वपूर्ण त्यौहार होता है, रमजान के महीने में हर मुसलमान के द्वारा रोजे का उपवास रखा जाता है, जिसमें पूरे दिन भूखे और प्यासे रहना होता है,

रमजान का महीना 30 दिनों का होता है इस महीने को तीन भागों में बांटा जाता है, प्रथम ,द्वितीय और तृतीय भागों को इस्लामिक भाषा में अशरा कहा जाता है।

रमजान के महीने में तीन अशरे होते हैं पहला अशरा रहमत का जिसमें अल्लाह की कृपा होती है, दूसरे अशरे में मगफिरत होती है जिसमें अल्लाह हर मुसलमान के गुनाहों को माफ करता है।

तीसरे अशरे में जहन्नुम की पीड़ा से खुद को बचा सकते हैं, इन रमजान के दिनों में हर मुसलमान गरीबों और जरूरतमंदों की सहायता करता है।

हमारे भारत देश में अनेक प्रकार के लोग मिल जुल कर रहते हैं, हमारे देश में जितना सम्मान हिंदुओं को दिया जाता है उतना ही सम्मान अन्य धर्म के लोगों को भी दिया जाता है,

जिस तरह से मुसलमान हिंदुओं के त्यौहार दीपावली और होली को हिंदुओं के साथ मिलजुल कर मनाते हैं उसी प्रकार हिंदू लोग भी मुस्लिम भाई बहनों के साथ रमजान का त्यौहार मनाते हैं।

मुस्लिम धर्म के लोगों के लिए यह सबसे बड़ा पर्व होता है लेकिन उससे पहले उन्हें एक माह तक उपवास रखना होता है।

रमजान क्या है:-

इस्लाम धर्म के लिए रमजान एक पवित्र महीना होता है, इस पवित्र महीने में इस्लाम धर्म के लोग रोजे का उपवास रखते हैं, रोजे के दौरान इस्लाम धर्म के लोगों को दिन भर भूखा प्यासा रहना पड़ता है,

यह इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार नौवें महीने में मनाया जाता है, इस धर्म में चांद को सबसे ज्यादा महत्व दिया जाता है।

मुसलमान रमजान क्यों मनाते हैं:-

रमजान मनाने का सिलसिला पुराने समय से चलता आ रहा है, रमजान को पूरे विश्व में इस्लाम धर्म के लोगों द्वारा मनाया जाता है, इस्लामिक धर्म की मान्यताओं के अनुसार ऐसा माना जाता है.

कि 610 ईसवी में पैगंबर मोहम्मद साहब के जरिए पवित्र किताब “कुरान शरीफ”जमीन पर आई, और दुनियाभर के मुसलमान पहली बार कुरान उतरने की याद में पूरे महीने रोजे रखते थे।

इस्लाम धर्म में रोजा का त्यौहार अल्लाह का शुक्रिया अदा करने के लिए मनाया जाता है, रमजान के महीने में मुसलमान अपने अल्लाह की इबादत के लिए प्रार्थना करता है,

रोजे के दौरान प्रत्येक मुसलमान दिन में 5 बार नमाज पढ़ते हैं, मुसलमानों के द्वारा रोजे के दौरान पूरे दिन भूखे प्यासे रहना होता है।

रमजान का महत्व:-

रमजान का महीना सभी मुसलमान भाइयों और बहनों के लिए बहुत महत्वपूर्ण महिना होता है, रमजान के महीने में इंसानों को बहुत कुछ सीखने को मिलता है,

रमजान के महीने में लोग गरीबों और जरूरतमंदों को दान करते हैं जिसे जकात कहा जाता है। इस्लाम धर्म का सबसे प्रमुख त्यौहार ईद होता है,

किंतु इससे पहले 1 महीने का रोजा रखा जाता है ,रोजे के दौरान सभी मुसलमानों को पूरे दिन उपवास रखना होता है, इस दौरान सभी मुसलमान अपने अल्लाह को याद करते हैं और अपनी जिंदगी के मकसद को समझने की कोशिश करते हैं।

रमजान का लेख:-

रमजान का त्यौहार अल्लाह की इबादत का महीना होता है, जिसमें रोजे के लिए मुसलमानों को कठोर नियमों का पालन करना पड़ता है, सभी त्यौहारों का उद्देश्य खुशी और एकता होता है,

रमजान का त्यौहार भी एकता और प्रेम भाव को सिखाता है। रमजान का त्यौहार जरूरतमंदों की मदद करने की सीख तथा बुरी आदतों का त्याग करने का सीख देता है।

उपसंहार:-

जिस प्रकार हिंदुओं का प्रमुख त्यौहार दीपावली होता है उसी प्रकार मुस्लिम समुदाय का सबसे प्रमुख त्यौहार ईद होता है तथा ईद त्यौहार से पहले मुसलमानों को रमजान के महीने में 30 दिनों तक रोजे का उपवास रखना होता है,

रमजान का त्यौहार बहुत ही पवित्र और महत्वपूर्ण माना जाता है, यह त्यौहार जरूरतमंदों की सहायता करने का सीख देता है। रमजान त्यौहार के बाद इस्लाम धर्म के लोगों के द्वारा ईद का त्यौहार मनाया जाता है,

रमजान का त्यौहार बहुत ही खुशी और हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है, इस त्यौहार में सभी मुस्लिम भाई बहन एकजुट होकर भाईचारेकी भावना से गले मिलकर एक दूसरे के साथ खुशी से रमजान का त्यौहार मनाते हैं।

सम्बंदित निबंध : –

Leave a Comment