पेड़ बचाओ पर निबंध | Essay on Save Tree in Hindi

नमस्कार दोस्तों आप सभी का स्वागत है, आज के लेख में हम आपके लिए पेड़ बचाओ पर निबंध लेकर आए हैं, आप सभी को पता होगा कि पेड़ों से हमें किस प्रकार से लाभ मिलती हैं।

पेड़ों का हम सभी के जीवन में विशेष महत्व होता है क्योंकि इनके द्वारा ही हमें ऑक्सीजन प्राप्त होती है और हम जीवित रह पाते हैं, हमारा यह लेख सभी कक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए उपयोगी है, आप सभी विद्यार्थी इस निबंध लेख के माध्यम से अपने स्कूल में दिए जाने वाले निबंध को लिख सकते हैं।

पेड़ बचाओ पर निबंध 1

प्रस्तावना

पेड़ पौधे हमारे जीवन के लिए बहुत महत्वपूर्ण होते हैं, जिस प्रकार से हमारे लिए भोजन और जल की आवश्यकता होती है उसी प्रकार से पेड़ पौधों की भी आवश्यकता होती है। पेड़ पौधों के बिना हमारा जीवन बहुत कठिनाइयों में पड़ जाएगा क्योंकि पेड़ पौधे हमें प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से जीवन प्रदान करते हैं।

पेड़ पौधे हमारे लिए प्राणवायु होते हैं अर्थात पेड़ पौधे हमें ऑक्सीजन देते हैं और हमारे द्वारा छोड़े गए कार्बन डाइऑक्साइड को ग्रहण करते हैं। पेड़ पौधे एक ऐसे साधन होते हैं जिनके द्वारा पर्यावरण का संतुलन बना रहता है अर्थात पेड़ पौधे पर्यावरण में होने वाली प्रदूषण को कम करते हैं।

यदि हम सभी के वातावरण में पेड़ पौधे नहीं होंगे तो पेड़ों के बिना हमारे जीवन बहुत कष्टकारी जाएगा या मनुष्य का जीवन समाप्त भी हो सकता है। पेड़ पौधे हमें विभिन्न प्रकार की सहायता देती है पेड़ पौधे हमारे स्वास्थ्य को समृद्ध बनाने में भी सहायक होती हैं।

पेड़ पौधे अर्थ प्रकृति के द्वारा दिए गए पेड़ पौधे हम सभी के लिए अनमोल उपहार होते हैं, जिनके माध्यम से हम पृथ्वी पर जीवित रह पाते हैं। हम सभी को पेड़ पौधों को सम्मान और संरक्षण देना चाहिए जिससे मानवता का भला हो तथा इसके साथ-साथ सभी जीव जंतुओं का भी संरक्षण किया जा सके।

हम सभी को एक साथ मिलकर पेड़ काटने से रोकना होगा और हमारे जीवन में पेड़ पौधे किस प्रकार से आवश्यक है हमें सभी बातों को समझना होगा तभी हम अपने जीवन में सुरक्षित रह सकते हैं तथा पेड़ों को काटने से बचा सकते हैं।

पेड़ों का महत्व

हम सभी के जीवन में पेड़ पौधों का बहुत महत्व है, क्योंकि पेड़-पौधे ही हमारे प्राण वायु होते हैं, अर्थात इनके माध्यम से ही हम ऑक्सीजन प्राप्त करते हैं और जीवित रह पाते हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में पेड़ पौधे ऐतिहासिक स्थल और शहरों में पुराने पौधे गौरव का स्रोत होते हैं।

पेड़ पौधों के द्वारा शुद्ध ऑक्सीजन हम सभी जीव जंतुओं के लिए मुक्त किया जाता है, तथा हम सभी प्राणियों के द्वारा जुड़ा जाने वाला गैस जो बहुत खतरनाक होता है, अर्थात हम सभी कार्बन डाई ऑक्साइड गैस छोड़ते हैं जिससे पेड़ पौधे ग्रहण करते हैं। कार्बन डाइऑक्साइड के कारण हमारा वातावरण बहुत जल्दी प्रदूषित हो जाता अगर पेड़ पौधे कार्बन डाइऑक्साइड को ग्रहण ना करते।

पेड़ पौधों के द्वारा कार्बन डाइऑक्साइड गैस का उपभोग करने से हमारे वातावरण में वायु प्रदूषण कम हो जाती है जिससे मानव और अन्य जीव-जंतुओं का जीवन आसान हो जाता है। पेड़ पौधे जंगली जानवरों के लिए भोजन और छाया उपलब्ध कराने के लिए सबसे अच्छे साधन होते है।

पेड़ पौधों से हमें ताजे फल मिलते हैं और ताजी हवा की उपलब्धि होती है तथा इनके अलावा पेड़ पौधों से हमें विभिन्न प्रकार के पोषक पदार्थों की उपलब्धि होती है। पेड़ पौधे मिट्टी के कटाव को रोकने हैं जिससे वन्य जीवन को काफी सहायता मिलती है।

मिट्टी के कटाव ना होने के कारण वन्यजीव बहुत लंबे समय तक जीवित रहते हैं अर्थात उनका अस्तित्व लंबे समय तक बना रहता है। पेड़ पौधे बहुत से लोगों के लिए आर्थिक रूप से बहुत लाभदायक होते हैं अर्थात पेड़ पौधों से फल एवं सब्जियां प्राप्त होती है जिन्हें लोगों के द्वारा बेचा जाता है।

पेड़ पौधों को बचाने की आवश्यकता

एक वृक्ष अपने संपूर्ण जीवन में हमें ऑक्सीजन देते रहता है और हम उस ऑक्सीजन के सहारे जीवित रह पाते हैं अर्थात हमारे जीवन के लिए पेड़ पौधों का होना बहुत आवश्यक है। पेड़ पौधों के कारण हमारे वातावरण में प्रदूषण नहीं होता जिससे लोगों को विभिन्न प्रकार की बीमारियां नहीं होती है।

पेड़ पौधे वायु प्रदूषण को नष्ट कर देती है, यदि हम सभी के घर के चारों ओर पेड़ पौधे लगाए जाए तो हम सभी उनसे विभिन्न प्रकार के लाभप्रद वस्तुओं को प्राप्त कर सकते हैं, पेड़ पौधे मिट्टी के कटाव को कम देते हैं जिसके कारण मिट्टी का संचरण रुक जाता है।

उपसंहार

पेड़ पौधों हम सभी के जीवन में विभिन्न प्रकार से लाभप्रद होते हैं, पेड़ पौधों के कारण हमारा वातावरण प्रदूषण से रहित रहता है तथा पेड़ पौधे अपने जीवन भर हमें प्राणवायु देते हैं तथा हमारे द्वारा छोड़े गए विषैली गैस का उपभोग करते हैं। हम सभी को पेड़ बचाने का प्रयास करना चाहिए क्योंकि इनके कारण ही हमारा जीवन संभव है।

वर्तमान समय में पेड़ पौधों को अत्यधिक मात्रा में काटा जा रहा है जिसके कारण मनुष्य का जीवन खतरे में आ सकता है तथा वन्य जीव भी विभिन्न प्रकार के होते हैं जो पेड़ पौधों की छाया में निवास करते हैं उनकी जीवन भी खतरे में आ सकती हैं।

अन्य निबंध लेख :-

पेड़ बचाओ पर निबंध 2

प्रस्तावना

पेड़ पौधे मानव जीवन के लिए बहुत लाभकारी होते हैं, क्योंकि पेड़ पौधों से हमें अनेक प्रकार की औषधियां भी मिलती हैं, वर्तमान में चिकित्सा विभाग में प्रौद्योगिकी स्तर में ज्यादातर औषधियां पेड़ पौधों की पत्तियों एवं जड़ों से बनाई जा रही है, और हम सभी के जीवन को पृथ्वी पर संभव बनाए रखने के लिए पेड़ पौधों की अति आवश्यकता है।

पेड़ पौधे हमारे जीवन का पालन पोषण करने के लिए प्रकृति की द्वारा हमें दी गई एक बहुत शानदार और अनमोल उपहार है, जिसका संरक्षण करना हम सभी का कर्तव्य है। हमें प्रकृति के द्वारा दी गई इस उपहार का आभारी होना चाहिए और प्रत्येक मानव को पेड़ पौधों को बचाने के लिए प्रयास करना चाहिए।

प्रत्येक मनुष्य को अपने जीवन में पेड़ पौधों के महत्व को समझना चाहिए । मानव जाति का अस्तित्व बनाए रखने के लिए पेड़ पौधे बहुत आवश्यक होते हैं तथा पेड़ पौधे के द्वारा हमारा वातावरण हमेशा स्वस्थ और सुरक्षित बना रहता है जिससे हमारी पृथ्वी पर शांति और खुशहाली बनी रहती है।

पेड़ पौधों के कारण ही हमारा जीवन खुशहाल रहता है और पेड़ पौधे पृथ्वी को भी हरा भरा रखने तथा बचाने में सहायक होते हैं। भारत सरकार के द्वारा पेड़ पौधों की कटाई पर प्रतिबंध लगाई गई हैं, परंतु आज भी कई लोगों के द्वारा पेड़ पौधों की कटाई की जा रही है।

पेड़ पौधों का महत्व

पेड़ पौधे प्रकृति के महत्वपूर्ण अंग होते हैं, जिसका सभी मानव जाति और अन्य प्राणियों के जीवन में महत्वपूर्ण योगदान होता है। पेड़ पौधे सभी जीवो को जीवन प्रदान करते हैं, तथा पेड़ पौधों के द्वारा हमें पोषण की भी उपलब्धि होती हैं हमारे जीवन में पेड़ पौधों का बहुत अधिक महत्व है।

पेड़ पौधे मनुष्य की आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए बहुत आवश्यक होते हैं, पेड़ पौधे इस प्रकृति में संतुलन बनाने का कार्य करते हैं इन पेड़ पौधों के माध्यम से ही सभी जीव जंतु पोषण प्राप्त करते हैं।

पेड़ पौधे वातावरण की कार्बन डाइऑक्साइड गैस को ग्रहण करके हमें ऑक्सीजन प्रदान करते हैं, जिससे इस पर्यावरण में ऑक्सीजन और कार्बन डाइऑक्साइड की संतुलन बनी रहती है।

पेड़ पौधों से होने वाले फायदे

पेड़ पौधे केवल मनुष्य के लिए ही नहीं बल्कि पूरे प्रकृति के लिए आवश्यक होते हैं, हमें पेड़ पौधों से विभिन्न प्रकार का लाभ मिलता है जो हमारे जीवन को आसान और सुरक्षित बनाता है।

पेड़ पौधे हमें जीवित रहने के लिए आवश्यक वस्तुएं उपलब्ध कराती हैं, तथा पेड़ पौधों से हमें शुद्ध हवा और पानी प्राप्त होता है जो हमारे सेहत को स्वच्छ और सुरक्षित रखता है। हमें पेड़ पौधों की आवश्यकता पर्यावरण को शुद्ध बनाए रखने के लिए भी होती है, पेड़ पौधे मिट्टी के कटाव को रोकते हैं और मिट्टी को उपजाऊ बनाए रखने का कार्य करते हैं।

पेड़ पौधे हमें जीवन यापन के लिए भोजन प्रदान करते हैं तथा पेड़ पौधों से हमें विभिन्न प्रकार की सब्जियां और फल प्राप्त होते हैं जिनसे हम अपना भोजन बनाते हैं तथा कई लोगों के द्वारा पेड़ पौधों से मिलने वाले सब्जियों और फलों को बेचा जाता है।

हमारे द्वारा जिन फर्नीचरों का उपयोग किया जाता है वह सभी भी इन पेड़ पौधों से ही प्राप्त होती हैं, पेड़ पौधों के कारण है वर्षा अधिक मात्रा में होती हैं, जिस स्थान पर पेड़ पौधे ज्यादा होते हैं वहां वर्षा अधिक होती है तथा जहां पेड़ पौधे कम होते हैं वहां वर्षा भी कम होती है।

पेड़ पौधे हमारे पर्यावरण में होने वाले प्रदूषण को कम करते हैं और पर्यावरण के संतुलन को बनाए रखते हैं, तथा पेड़ पौधों से कई लोगों को रोजगार के साधन प्राप्त होता है जिससे लोग अपना जीवन यापन करते हैं।

उपसंहार

वर्तमान समय में पेड़ पौधों की कटाई अत्यधिक मात्रा में की जा रही है यदि पेड़ पौधों को काटने से नहीं रोका गया तो हम सभी को खतरनाक परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं, पेड़ पौधों की कटाई से पर्यावरण में जीवन का संतुलन खराब हो जाता है जिससे वायु प्रदूषण, जल प्रदूषण और भूमि प्रदूषण बढ़ने लगती है।

पेड़ पौधों की कटाई से प्रकृति पर विभिन्न प्रकार की आपदाएं आने लगती है जो मनुष्य जाति के लिए बहुत खतरनाक हो सकते हैं, हमें पेड़ पौधों की रक्षा करनी चाहिए तथा इन्हें काटने से रोकना चाहिए। यदि पेड़ पौधों को काटने से नहीं रोका गया तो संसार में हमारा जीवन संभव नहीं हो सकता है।

अन्य निबंध लेख :-

निष्कर्ष –

उम्मीद करती हूं दोस्तों आप सभी को मेरे द्वारा लिखा गया यह लेख पेड़ बचाओ पर निबंध पसंद आएगा और इस निबंध के माध्यम से आपको पेड़ पौधों के महत्व के बारे में भी जानकारी प्राप्त होगा।

अधिकतर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)

पेड़ पौधों से हमें कौन सी गैस प्राप्त होती है ?

पेड़ पौधों से हमें हमारी प्राणवायु अर्थात ऑक्सीजन गैस प्राप्त होती है जो हम सभी के जीवन के लिए बहुत आवश्यक होती है, ऑक्सीजन के कारण ही हम जीवित रह पाते हैं।

पेड़ पौधे मनुष्य के जीवन के लिए क्यों आवश्यक है ?

मनुष्य का अस्तित्व पेड़ और पर्यावरण की वजह से होता है, पेड़ पौधे मनुष्य जीवन के लिए बहुत आवश्यक होते हैं क्योंकि पेड़ पौधों से ही हमें ऑक्सीजन और विभिन्न प्रकार की वस्तुएं मिलती है। पेड़ पौधे हम सभी मनुष्यों के जीवित रहने के लिए बहुत आवश्यक है।

पेड़ पौधों से कौन-कौन सी सामग्री प्राप्त की जा सकती है ?

पेड़ पौधों के द्वारा विभिन्न प्रकार की वस्तुएं प्राप्त की जा सकती है, कागज, फर्नीचर, औषधि, फल, सब्जी, लकड़ियां आदि हमें पेड़ों से प्राप्त होती है।

वृक्षारोपण करना क्यों जरूरी है ?

वृक्षारोपण करने से पर्यावरण हरा भरा रहता है, तथा हमारा वातावरण भी स्वच्छ रहता है और पर्यावरण की संतुलन बनी रहती है, जो सभी जीव-जंतुओं के जीवित रहने के लिए आवश्यक होता है।

Leave a Comment