पेड़ हमारे सच्चे मित्र पर निबंध | Essay on Tree Our True Friend in Hindi

हेलो दोस्तों, नमस्कार! आप सभी का स्वागत है इस लेख में, हमारे आज के लेख में हम पेड़ हमारे सच्चे मित्र पर निबंध लेखन लेकर आए हैं, यह निबंध प्रत्येक व्यक्ति के लिए उपयोगी है क्योंकि इस निबंध के जरिए सभी व्यक्तियों को फिर से जुड़ी सारी जानकारियां मिलेंगी।

आप सभी को तो पता ही होगा की पेड़ हमारे लिए किस प्रकार से सहायक होते हैं तथा हमारे जीवन के लिए पेड़ पौधों का कितना महत्व है, पेड़ पौधों से ही हमें स्वच्छ वायु मिलता है और पेड़ों से ही हमें स्वच्छ वायु अर्थात ऑक्सीजन की प्राप्ति होती हैं।

हमारा यह लेख सभी विद्यार्थियों के परीक्षाओं की दृष्टि से महत्वपूर्ण है, तथा इस लेख के माध्यम से सभी बच्चे पेड़ पौधों के महत्व को समझ सकते हैं और अपने जीवन में पेड़ पौधों को अधिक मात्रा में लगा सकते हैं तथा इससे मिलने वाले लाभ को भी जान सकते हैं।

पेड़ हमारे सच्चे मित्र पर निबंध 1

प्रस्तावना

हमारे पर्यावरण में विभिन्न प्रकार के पौधे होते हैं, पेड़ पौधे हमारे जीवन के लिए बहुत आवश्यक होते हैं, जिस प्रकार हमारे दोस्त हमेशा हमारा साथ देते हैं उसी प्रकार पेड़ पौधे भी किसी न किसी रूप में हमारा साथ देते हैं, एक सच्चा मित्र हम सभी के जीवन को आसान बनाने में मदद करता है उसी तरह पेड़ पौधे भी हमारे जीवन को आसान बनाते हैं।

पेड़ किसी भी प्रकार का हो वह हम सभी के लिए किसी न किसी रूप में लाभदायक तथा उपयोगी होता है, पेड़ हमारे कई कामों में उपयोग में लाए जाते हैं, पेड़ पौधों से हमें शुद्ध ऑक्सीजन मिलता है जो हम सभी के जीवन के लिए बहुत आवश्यक होता है अर्थात हम ऑक्सीजन के कारण ही पृथ्वी पर जीवित रह पाते हैं।

पेड़ पौधे हमारी पृथ्वी पर वर्षा करवाने में भी सहायक होते हैं, जिससे किसान फसलों का उत्पादन कर पाते हैं, यदि वर्षा नहीं होता है तो किसान फसलों का उत्पादन भी नहीं कर पाते हैं और हमारे भारत देश में अधिकतर आबादी किसानों की है जो वर्षा के जल पर निर्भर होते हैं।

आप सभी ने देखा होगा कि जिन इलाकों में पेड़ पौधे नहीं होते हैं वहां अधिक वर्षा नहीं होती है, तथा पेड़ पौधे हमारे लिए विभिन्न प्रकार से लाभप्रद होते हैं जो बिना किसी स्वार्थ के जीवन भर हमारा साथ देते रहते हैं।

कुछ पौधे ऐसे भी होते हैं जो छायादार नहीं होते परंतु उन में फल लगता है जिसे हम खा कर अपना पेट भर सकते हैं, और कुछ पौधे ऐसे होते हैं जिनमें फल नहीं लगते हैं परंतु छायादार होते हैं जिसके नीचे कई जीव जंतु गर्मियों में विश्राम करते हैं इसी प्रकार पेड़ पौधे हमारे जीवन में अपना महत्वपूर्ण योगदान देते रहते हैं।

प्रकृति में मौजूद सभी पेड़ पौधे हमारे लिए किसी ना किसी प्रकार से लाभप्रद होती है तथा हमारे जीवन की अहम हिस्सा भी होती है। पेड़ पौधे हमारे जीवन में हमेशा विभिन्न प्रकार से सहायता करते हैं,कई पेड़ पौधों का प्राचीन समय में पूजा अर्चना किया जाता था, उनमें से प्रमुख पेड़ पीपल, बरगद और नीम आदि है जो अत्यधिक मात्रा में ऑक्सीजन उत्सर्जित करते हैं ।

उपसंहार

पेड़ पौधे जीवन से लेकर मृत्यु तक हमारा साथ देते हैं, ठीक उसी तरह जिस तरह हमारे दोस्त हमारा साथ देते हैं इस कारण पेड़ पौधों को सच्चा मित्र कहा जाता है , एक सच्चा मित्र वही होता है जो हमारा साथ हमेशा देता है और पेड़ पौधे भी हमारे सच्चे मित्र के समान होते हैं जो जीवन से लेकर मृत्यु तक हमारा साथ देते रहते हैं।

पेड़ पौधों का हम सभी के जीवन में बहुत अधिक महत्व होता है, क्योंकि पेड़ पौधे हमारे लिए बिना किसी स्वार्थ के बहुत सारी चीजें उपलब्ध कराते हैं, इसलिए प्रत्येक मनुष्य को अपने जीवन में अधिक से अधिक पेड़ पौधों को लगाना चाहिए, तथा पेड़ पौधों का होना प्रत्येक मनुष्य के लिए बहुत महत्व रखता है।

अन्य निबंध लेख :-

पेड़ हमारे सच्चे मित्र पर निबंध 2

प्रस्तावना

पेड़ पौधे हम सभी मनुष्य के जीवन में विभिन्न प्रकार से सहायता करते हैं, और सहायता करने के बदले पर पेड़ पौधे हमसे कुछ भी नहीं मांगते हैं इसलिए हम सभी का कर्तव्य है कि हमें पेड़ पौधों का देखभाल करना चाहिए तथा उनको काटने से रोकना चाहिए और पानी देना चाहिए जिससे पेड़ पौधे ना सूखे।

हम सभी के आसपास विभिन्न प्रकार के पेड़ पौधे होते हैं, और उन सभी पेड़ पौधों से हमें विभिन्न प्रकार की वस्तुएं प्राप्त होती हैं, जैसे फल, लकड़ियां, औषधि, शुद्ध हवा आदि, जो हम सभी के जीवन के लिए बहुत सहायक होते हैं।

पेड़ पौधे हमारे सच्चे मित्र की तरह होते हैं, जिसके कारण हमें बहुत सी चीजें प्रदान करते हैं, पेड़ पौधों के द्वारा ही है हमें प्राणवायु ऑक्सीजन मिलता है जो हमारे जीवन के लिए बहुत आवश्यक है तथा पेड़ पौधे हमारे द्वारा छोड़ी गई विषैली गैस कार्बन डाइऑक्साइड को ग्रहण करते हैं जिससे हमारे पर्यावरण का संतुलन बना रहता है।

हम सभी मनुष्य और पेड़-पौधों का गहरा संबंध होता है, जिसके कारण हम सभी ऑक्सीजन गैस लेते हैं जो हमें पेड़ों से मिलता है और पेड़ पौधे कार्बन डाइऑक्साइड गैस ग्रहण करते हैं जो मनुष्य के द्वारा छोड़ा जाता है। पेड़ पौधों का होना केवल मनुष्य के लिए ही आवश्यक नहीं है बल्कि सभी जीव जंतुओं के लिए बहुत आवश्यक है।

पेड़ों का महत्व

हम सभी मनुष्य के जीवन में पेड़ पौधों का बहुत महत्व होता है तथा पेड़ पौधों के साथ मनुष्य का गहरा संबंध होता है। हमारी भारतीय संस्कृति के अनुसार आज भी कई पेड़ पौधों की पूजा की जाती है, तथा कई लोगों के द्वारा माना जाता है कि पेड़ पौधों में भगवान का निवास होता है। पेड़ पौधे हमारे जीवन में विभिन्न प्रकार की वस्तुओं को प्राप्त कराते हैं।

पेड़ पौधे हमें स्वच्छ वातावरण प्रदान करते हैं तथा ऑक्सीजन गैस उपलब्ध कराते हैं जो प्रत्येक मनुष्य के लिए आवश्यक है। पेड़ पौधे हमारे सच्चे मित्र होते हैं और पेड़ पौधे मनुष्य के सुख दुख के साथी होते हैं तथा पेड़ पौधे और मानव दोनों ही प्रकृति के अनूठे उपहार है।

पेड़ पौधे हमारे सुख-दुख के साथी होते हैं हम पेड़ पौधों के नीचे जाकर बैठकर आराम करते हैं और अपनी आवश्यकता के वस्तुओं को भी प्राप्त करते हैं, पेड़ पौधे हमें कई चीजें उपलब्ध कराते हैं परंतु उनके बदले हम मनुष्यों से कुछ भी मांग नहीं करते हैं।

पेड़ पौधों से लाभ

पेड़ पौधे हमारे दैनिक जीवन में बहुत उपयोगी होते हैं, पेड़ पौधों से हमें अनेक प्रकार का लाभ मिलता है जिसमें से प्रमुख होता है ऑक्सीजन और स्वच्छ वातावरण, तथा इनके अलावा पेड़ पौधों से हमें फल, फूल, लकड़ी और औषधि आदि की प्राप्ति होती है।

कई पेड़ पौधे वृद्ध होकर सूख जाते हैं जिनके लकड़ियों से हम विभिन्न प्रकार के फर्नीचर और खिड़की दरवाजे बनाते हैं तथा इनके अलावा और भी विभिन्न प्रकार की वस्तुओं को बनाते हैं जो हमारे घर के लिए उपयोगी तथा जरूरी होता है।

पेड़ पौधों का उपयोग औषधि बनाने में भी किया जाता है, विभिन्न प्रकार के पेड़ पौधे हमारे आसपास होते हैं जैसे नीम, तुलसी, आंवला आदि के उपयोग से दवाई बनाया जाता है जो विभिन्न प्रकार की बीमारियों को दूर करने में सहायक होता है।

पेड़ पौधों से बनाए गए औषधि से कई लोग ठीक हो जाते हैं, जिससे बीमार व्यक्ति और जानवरों की सेहत में काफी सुधार लाया जा सकता है। पेड़ पौधों का लगभग सभी के साथ मनुष्य के लिए उपयोगी होता है अर्थात मनुष्य के द्वारा पेड़ पौधे के विभिन्न हिस्सों का प्रयोग किया जाता है।

पेड़ पौधों के काटने से होने वाली हानियां

पेड़ पौधे प्रकृति की सुंदरता को भी बढ़ाते हैं तथा इसके साथ-साथ मनुष्य और अन्य जीव-जंतुओं के जीवन के लिए बहुत आवश्यक होते है। हम सभी को पेड़ पौधों की कटाई पर नियंत्रण करना चाहिए तथा पेड़ पौधों की कटाई करने वाले लोगों को भी पेड़ काटने से मना करना चाहिए क्योंकि पेड़ पौधे काटने से विभिन्न प्रकार की हानियां होती हैं-

जिन इलाकों में पेड़ पौधों को काट दिया जाता है वहां बारिश अधिक नहीं होती है और जिन इलाकों में पेड़ पौधे अधिक मात्रा में होते हैं वहां बारिश ज्यादा मात्रा में होती है। मनुष्य के द्वारा उद्योगों को स्थापित करने के लिए कई पेड़ पौधों को कार्य किया जा रहा है जिससे हमारी पृथ्वी को बहुत नुकसान हो रहा है।

मनुष्य के द्वारा धीरे-धीरे पेड़ पौधों को खत्म किया जा रहा है, जिसके कारण हमारे प्रकृति के वातावरण का संतुलन बिगड़ता जा रहा है और विभिन्न प्रकार का प्रदूषण भी फैलता जा रहा है जो मनुष्य के साथ साथ अन्य पशु पक्षी और जीव-जंतुओं के लिए भी बहुत हानिकारक है।

पेड़ पौधों की कटाई के कारण धरती का तापमान बढ़ जाता है, समय पर बारिश नहीं होती तथा समय पर सर्दी का मौसम भी नहीं आता और विभिन्न प्रकार की आपदाएं भी आने लगती है जो मनुष्य के जीवन के लिए बहुत खतरनाक होता है।

उपसंहार

पेड़ पौधे हम सभी मनुष्य और जीव जंतुओं के लिए बहुत आवश्यक होते हैं, हम सभी को पेड़ पौधों के महत्व को समझना चाहिए और अधिक से अधिक मात्रा में वृक्षारोपण करना चाहिए। सभी लोगों को वृक्षारोपण के लिए जागरूक करना चाहिए।

यदि मनुष्य एक पेड़ काटता है तो उसके बदले मनुष्य को 4 पौधे लगाने चाहिए जिससे हम पृथ्वी पर वातावरण के संतुलन को संतुलित बनाए रख सकते हैं और इससे हमारा जीवन भी खतरे में नहीं आएगा, हम सभी का कर्तव्य होता है पेड़ पौधों के प्रति जो हमारे लिए हमेशा एक सच्चे मित्र की तरह कार्य करते हैं।

अन्य निबंध लेख :-

निष्कर्ष

आशा करते हैं दोस्तों आप सभी को यह निबंध लेख पसंद आएगा, तथा आप सभी को भी पेड़ पौधों के सच्चे मित्र होने का महत्व पता चलेगा, और उम्मीद करते हैं आप सभी भी पेड़ों का अपने दोस्त के समान ख्याल रखेंगे।

अधिकतर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)

पेड़ पौधों से हमें क्या क्या प्राप्त होता है?

पेड़ पौधों से हमें विभिन्न प्रकार की वस्तुएं प्राप्त होती हैं जैसे गोंद,घास, लकड़ियां, फल, फूल, बीज, औषधि, आदि की प्राप्ति होती है तथा इनके अलावा वृक्ष से हमें शुद्ध हवा, और ऑक्सीजन मिलता है।

वृक्ष हमारे सबसे अच्छे मित्र कैसे होते हैं ?

वृक्ष हमारे पर्यावरण को शुद्ध बनाए रखने के साथ-साथ हमारे लिए विभिन्न प्रकार के वस्तुओं को उपलब्ध कराते हैं, क्योंकि एक सच्चा मित्र है ऐसा हो सकता है जो बिना किसी स्वार्थ के हमारा साथ दें उसी प्रकार पेड़ पौधे बिना किसी स्वार्थ के हमें जीवन भर विभिन्न वस्तुओं को उपलब्ध कराते रहते हैं।

पेड़ों का हम सभी के जीवन में महत्व बताइए ?

पेड़ पौधों का हम सभी मनुष्य के जीवन में बहुत महत्व है, पेड़ पौधे हमें ना सिर्फ प्राणवायु अर्थात ऑक्सीजन देते हैं बल्कि इनके अलावा विभिन्न प्रकार के फल, लकड़ी, और अन्य कई उपलब्धियों को प्राप्त कराते हैं।

पेड़ पौधों को जीवन रक्षक क्यों कहा जाता है ?

पेड़ पौधे हमारे पर्यावरण के संतुलन को भी बनाए रखते हैं तथा हम सभी के जीवन के लिए सबसे आवश्यक चीजें हमें उपलब्ध कराते हैं जिसके कारण पेड़ पौधों को जीवन रक्षक कहा जाता है।

Leave a Comment