वृक्षारोपण पर निबंध | Essay on Tree Plantation in Hindi

स्वागत है दोस्तों आपका अपने वेबसाइट में, आज के आर्टिकल में हम वृक्षारोपण पर निबंध लेकर आए हैं, आज के समय में वृक्षारोपण का बहुत ही महत्व है,

वृक्षों की अंधाधुंध कटाई से वर्तमान युग में वृक्षों के संख्या में कमी आती जा रही है, वृक्षारोपण एक बहुत ही महत्वपूर्ण शीर्षक है जिसके बारे में आपने अक्सर देखा होगापरीक्षाओं में वृक्षारोपण पर निबंध लेखन का प्रश्न लिया जाता है,

आपको इस निबंध लेखन के माध्यम से वृक्षारोपण के बारे में जानकारियां प्राप्त होंगी, तथा इस आर्टिकल के माध्यम से आप परीक्षा में आए वृक्षारोपण पर निबंध के प्रश्नों को आसानी से लिख सकेंगे इनके अलावा निबंध प्रतियोगिता में भी भाग लेकर वृक्षारोपण पर एक अच्छा निबंध प्रस्तुत कर सकते हैं।

Essay on Tree Plantation in Hindi

वृक्षारोपण पर निबंध 1

प्रस्तावना:-

वृक्ष हम सभी के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण होता है, वनों या वृक्षों का भारतीय संस्कृति में बड़ा महत्व रहा है, हमारे संस्कृति में प्राचीन काल से लेकर आज तक वृक्षों का पूजा किया जाता है,

वृक्षारोपण का शाब्दिक अर्थ वृक्ष लगाना होता है, वृक्षारोपण से प्रकृति का संतुलन बना रहता है तथा इससे मानव जीवन को भी अनेक प्रकार की आवश्यकताओं की पूर्ति होती है।

हमारे जीवन में पेड़ों का उतना ही महत्व होता है जितना कि जीवित रहने के लिए सांस का, पेड़ ना केवल मनुष्य के जीवन में बल्कि जीव-जंतुओं के जीवन में भी विशेष स्थान रखते हैं।

पेड़ पौधे सभी जीवित प्राणियों और पशु पक्षियों को ऑक्सीजन प्रदान करते हैं और वातावरण को हरा-भरा बनाते हैं, वृक्षारोपण वर्षा कराने में भी सहायक होता है।

वृक्षारोपण का महत्व:-

वृक्षारोपण पर्यावरण को बेहतर बनाने में मदद करता है, वृक्ष हवा को शुद्ध करते हैं और पानी को संरक्षित रखते हैं जिससे हमारा पर्यावरण भी संतुलित बना रहता है। वृक्षारोपण का तात्पर्य वृक्षों के विकास के लिए पौधों को लगाना और हरियाली को फैलाना होता है।

पेड़ पौधे पक्षियों के साथ-साथ कई जानवरों के लिए भी एक आवास के रूप में सहायता करते हैं, तथा वृक्षारोपण से पृथ्वी परपारिस्थितिक संतुलन बना रहता है, हम सभी को वृक्षारोपण अधिक से अधिक करना चाहिए तथा वृक्षारोपण के लिए अपने आसपास के लोगों को भी प्रोत्साहित करना चाहिए।

वृक्षारोपण से लाभ:-

पेड़ पौधे हमारे हमारे पर्यावरण के संतुलन को बनाए रखते हैं जिससे हम सभी स्वस्थ रहते हैं।

प्रदूषण का प्रभाव कम करते हैं:-

पेड़ पौधे ना केवल हमारे द्वारा छोड़े जाने वाले गैस कार्बन डाइऑक्साइड से सांस लेते हैं बल्कि वाहनों और उद्योगों द्वारा उत्सर्जित विभिन्न हानिकारक गैसों का भी अवशोषण करते हैं।

वृक्षारोपण प्रदूषण को कम करने का एक प्राकृतिक तरीका होता है, अधिक वृक्षारोपण करने से पर्यावरण प्रदूषण कम होता है, इसके अलावा वायु प्रदूषण, और जल प्रदूषण को भी कम करने में पेड़ पौधे सहायक होते हैं।

औषधियों की प्राप्ति:-

एलोवेरा, तुलसी,नीम, सफेद पाइल,सेव, सहित कई पेड़ पौधे है औषधीय गुणों के लिए जाने जाते हैं, तथा इनमें से कुछ पेड़ों के छालों से भी औषधि प्राप्त किया जाता है, विभिन्न प्रकार की बीमारियों के उपचार के लिए पेड़ पौधों से दवाई प्राप्त की जाती है।

अन्य वस्तुएं:-

वृक्ष से मीठे फल, शुद्ध वायु, लकड़िया, जड़ी बूटी इत्यादि की प्राप्ति होती हैं जिससे हम अपने विभिन्न प्रकार के कार्य कर सकते हैं। पेड़ों से हमें कागज की भी प्राप्ति होती है, पेड़ पौधों की सूखी पत्तियों से खाद भी बनाई जाती है, पेड़ पौधे हमारे पर्यावरण को सुरक्षित रखते हैं, इनके लकड़ियों से फर्नीचर भी बनाए जाते हैं।

तनाव मुक्त:-

पेड़ पौधे के नीचे शांति होती है, हरी घास पर पेड़ पौधों के नीचे समय बिताने से तनाव काफी हद तक कम हो सकता है, पेड़ पौधों पर चहकती पक्षियों की आवाज, हवा के गुजरने पर पत्तियों की सरसराहट, फूलों की महक, हमें शांति और तनाव मुक्त करते हैं।

वृक्षारोपण कार्यक्रम:-

वृक्षारोपण का तात्पर्यपौधा रोपण से है, इस कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को वृक्षारोपण के लिए प्रोत्साहित करना होता है, जिससे पर्यावरण का संतुलन भी बना रहे और लोग स्वस्थ रह सकें, तथा वृक्षों की कटाई पर नियंत्रण करें।

वृक्षों की कटाई के कारण:-

बढ़ती आबादी और कृषि की कमी को दूर करने के लिए मानव वनों का विनाश कर रहा है, जनसंख्या तेजी से बढ़ रही है, जिससे वृक्षों की अंधाधुंध कटाई की जा रही हैं, जनसंख्या बढ़ने के कारण उनकी आजीविका और आवास तथा कृषि की आवश्यकता भी बढ़ रही है।

वृक्षारोपण की आवश्यकता:-

किसी भी स्थान की जलवायु उस स्थान के वर्षा और वायुमंडलीय तापमान पर निर्भर करती है, घटती वर्षा और असामान्य रूप से बढ़ते तापमान जो मानव जगत की आजीविका के लिए हानिकारक होता है,

वायुमंडल के तापमान को नियंत्रित और वर्षा की मात्रा को बढ़ाने के लिए अत्यधिक वृक्षों की आवश्यकता होती है, अधिक वनों के कारण अधिक वर्षा होती है और और सामान्य तापमान नियंत्रित रहता है इसलिए वृक्षारोपण की महत्वपूर्ण आवश्यकता होती है।

उपसंहार:-

वृक्षारोपण हम सभी के लिए महत्वपूर्ण होता है, इससे पर्यावरण का संतुलन बना रहता है तथा हमें जीने के लिए प्राण वायु ऑक्सीजन प्राप्त होता है, पेड़ पौधे हम सभी के जीवन के लिए बहुत ही आवश्यक होते हैं, ये मानव जाति के लिए अनेक प्रकार से लाभप्रद होते हैं तथा साथ ही अन्य जीव जंतुओं के लिए भी लाभप्रद होते हैं।

सम्बंदित निबंध : –

वृक्षारोपण पर निबंध 2

प्रस्तावना:-

पेड़ पौधे हमारे जीवन के अभिन्न अंग होते हैं हमारे स्वस्थ जीवन के लिए इनकी महत्वपूर्ण आवश्यकता होती है, वृक्षारोपण से पर्यावरण का संतुलन बना रहता है जिसके कारण हमें स्वच्छ वातावरण और ऑक्सीजन की प्राप्ति होती है.

जिससे हम जीवित रहते हैं। पेड़ पौधे वर्षा के लिए भी आवश्यक होते हैं इनकी मात्रा जितनी अधिक होगी वर्षा उतनी ही बेहतर होगी।

पेड़ पौधे मानव जाति के लिए विभिन्न प्रकार से उपयोगी होते है, इनसे मानव जाति को विभिन्न प्रकार की आवश्यकताओं की चीजें प्राप्त होते हैं तथा मानव के अलावा भी पेड़ पौधे कई अन्य जीव-जंतुओं के लिए आवास होता है।

मानव और वृक्षों का संबंध:-

मानव जन्म से लेकर मृत्यु तक पेड़ पौधों पर निर्भर होता है, पहले के समय में लोग जंगल तथा गुफाओं में ही निवास किया करते थे, और पेड़ों की डालियों को काटकर उनसे हथियार बनाकर जानवरों का शिकार करके अपना पेट भरते थे,

तथा किसी को चोट लगने पर वृक्षों के छाल और पत्तियों से औषधि बनाकर उनका उपयोग करते थे, इस प्रकार से मानव और पेड़ पौधों का प्राचीन युग से लेकर आज तक घनिष्ठ संबंध रहा है।

वृक्षारोपण का महत्व:-

वृक्ष हमारे वातावरण को शुद्ध, स्वच्छ व सुंदर बनाते हैं, तथा ये वर्षा कराने में भी सहायक होते हैं, जिस क्षेत्र में पेड़ पौधे अधिक लगे होते हैं वहां ज्यादा वर्षा होती है, पेड़ पौधे भूमि की उर्वरा शक्ति को बनाए रखते हैं, पेड़ों के छाया हमें शांति का अनुभव कराती है तथा पेड़ों के नीचे बैठने से तनाव से भी मुक्ति मिलती है।

वृक्षारोपण की आवश्यकता:-

पेड़ पौधों के बिना पर्यावरण प्रदूषित होने लगता है, वनों की कटाई कोपर्यावरण प्रदूषण का एक प्रमुख कारण माना जाता है, पर्यावरण को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए पेड़ पौधों को लगाने की आवश्यकता होती है इनसे हमें शुद्ध ऑक्सीजन की प्राप्ति होती है,

जिससे हम स्वस्थ और जीवित रहते हैं, हम सभी को व्यक्तिगत रूप से वृक्षारोपण करना चाहिए, वृक्षारोपण हम सभी के लिए महत्वपूर्ण होता है। इससे पर्यावरण संतुलन के साथ-साथ मानव जाति भी स्वस्थ अर्थात बीमारियों से दूर रहता हैं।

उपसंहार:-

वृक्षारोपण का मानव जाति पर बहुत अच्छा प्रभाव रहा है, क्योंकि वृक्षों से ही ऑक्सीजन की प्राप्ति होती है जिससे मनुष्य सांस लेता है, इसके अलावा पेड़ पौधे हम मानव जाति को अनेक प्रकार से लाभ प्राप्त होता है, लकड़ी, औषधि आदि का भी प्राप्ति होता है। प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य होता है.

पेड़ पौधों की कटाई पर नियंत्रण करना तथा अत्यधिक मात्रा में वृक्षारोपण करना। पेड़ पौधे जीवन के अभिन्न अंग है यह हमारे पर्यावरण को प्रदूषित होने से रोकने के लिए महत्वपूर्ण साधन होता है, तथा हम मानव जाति को भी स्वस्थ रखता हैं।

इन्हें भी जरुर पढ़े :-

Leave a Comment