नमस्कार दोस्तों ! इस लेख में हम भारत के प्रसिद्ध मंदिर के सबसे अच्छे पर्यटन स्थलों के बारे में जानकारी देंगे, यदि आप सभी भी भारत के प्रसिद्ध मंदिर में घूमने के लिए मंदिरों की तलाश कर रहे हैं तो आप बिल्कुल सही जगह पर आए हैं हम आपको इस लेख के माध्यम से भारत के प्रसिद्ध मंदिरों के बारे में बताएंगे।
भारत के मंदिरों से जुड़ी सभी जानकारियां देने की कोशिश करेंगे, जिससे आप सभी भारत के मंदिरों में आसानी से जाकर दर्शन कर सकेंगे।
भारत के प्रसिद्ध मंदिर (famous temple of India)
हमारी भारतीय संस्कृति दुनिया की सबसे पुरानी सभ्यता में से एक मानी जाती है, हमारे भारत देश में हिंदू, बौद्ध, जैन, तथा सिख सभी के लिए विभिन्न प्रकार की मंदिर है ,जो अपनी विरासत, संस्कृति और परंपराओं के कारण पूरे विश्व भर में प्रसिद्ध है।
यहां के कुछ मंदिर ऐसे भी हैं जो लगभग हजार साल से भी अधिक पुराने हैं, और उनका अस्तित्व आज भी दुनिया में है। हमारे भारत देश में कई प्रसिद्ध जैन मंदिर है जो अपने विस्तृत वास्तुकला और समृद्ध इतिहास के लिए जानी जाती हैं।
वैष्णो देवी , जम्मू (Vaishno Devi Mandir)
वैष्णो देवी मंदिर त्रिकुटा पहाड़ियों में समुद्र तल से 15 किलोमीटर की ऊंचाई पर स्थित है, यह माता वैष्णो देवी की पवित्र ,गुफा मंदिर है जो हिंदू धर्म के लोगों के लिए बहुत ही पवित्र और प्रसिद्ध है। यहां हिंदू धर्म के लोग अत्यधिक मात्रा में माता वैष्णो देवी के दर्शन करने के लिए तथा गुफा की यात्रा करने के लिए आते हैं।
वैष्णो देवी का मंदिर बहुत प्रसिद्ध है यह देखने योग्य अद्भुत गुफा है जहां माता वैष्णो देवी विराजमान है, प्रतिवर्ष माता वैष्णो देवी की दर्शन करने के लिए हजारों लोग अपने परिवार और दोस्तों के साथ अत्यधिक पर्यटक तीर्थयात्री के रूप में यहां आते हैं। वैष्णो देवी धार्मिक ट्रैकिंग डेस्टिनेशन जगह है यहां तीर्थयात्री 13 किलोमीटर तक पैदल चलकर छोटी गुफाओं तक पहुंचते हैं।
वैष्णो देवी को माता रानी के नाम से भी जाना जाता है जो हिंदू पौराणिक कथाओं के अनुसार देवी दुर्गा के रूप मानी जाती हैं। भारत देश के यह बहुत प्रसिद्ध तीर्थ स्थल है जहां हिंदू धर्म के साथ-साथ अन्य धर्म के लोग भी घूमने के लिए आते हैं।
वैष्णो देवी ,यात्रा करने के लिए सबसे अच्छा मंदिर है, वैष्णो देवी जाकर आप सभी माता वैष्णो देवी के दर्शन के साथ साथ गुफाओं के भी आनंद ले सकते हैं।
अन्य पर्यटन क्षेत्र:-
- दुबई घूमने की जानकारी और प्रमुख पर्यटन स्थल
- दिल्ली में पर्यटन स्थल हिंदी
- भारत में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहें
- जैसलमेर में घूमने की 10 सबसे अच्छी जगहें
- गोवा घूमने की 10 सबसे लोकप्रिय जगहें
- माउंट आबू घूमने की 12 बेस्ट जगह
केदारनाथ मंदिर उत्तराखंड (Kedarnath temple Uttarakhand)
केदारनाथ मंदिर भारत के उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में हिमालय पर्वत माला पर स्थित है। केदारनाथ मंदिर को सबसे ज्यादा प्रतिष्ठित और पवित्र मंदिरों में से एक माना जाता है, यह मंदिर हिंदू धर्म के लोगों में बहुत पवित्र मानी जाती हैं।
भारत देश के प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों में से केदारनाथ मंदिर एक है जहां भगवान शिव को समर्पित किया गया है। यह मंदिर 12 ज्योतिर्लिंगों में सबसे ऊंचा है। यहां केदारनाथ मंदिर के अलावा गंगोत्री, यमुनोत्री और अन्य छोटे चार धाम भी शामिल हैं जो भारत में प्रसिद्ध तीर्थ स्थल के रूप में पूरे विश्व में प्रसिद्ध है।
वर्तमान में केदारनाथ मंदिर का निर्माण शंकराचार्य द्वारा किया गया है जो पांडवों के द्वारा लगभग हजार साल पहले बनाया गया था, यहां इतिहास और आध्यात्मिक मूल्य तथा आकर्षक वास्तुकला देखने को मिलते हैं जो सभी पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं।
मीनाक्षी मंदिर मदुरई (Meenakshi temple Madurai Tamilnadu)
यह मंदिर भारत देश में ऐतिहासिक दृष्टि से बहुत ही सुंदर और पवित्र है, यह मंदिर तमिलनाडु के मदुरई नदी के दक्षिणी तट पर स्थित है। मदुरई के अद्भुत वास्तुकला विश्वभर में प्रसिद्ध है, मीनाक्षी मंदिर में मुख्य रूप से पार्वती जी को समर्पित किया गया है।
इस मंदिर को माता पार्वती अर्थात मीनाक्षी और उनके पति शिव के रूप में जाना जाता है तथा यहां भगवान और देवी दोनों को एक साथ पूजा जाता है, पौराणिक मान्यताओं के अनुसार भगवान शिव जी माता पार्वती से विवाह करने के लिए मदुरई गए थे और यह मंदिर देवी पार्वती के जन्म से ही पवित्र स्थान रहा है।
इस मंदिर का निर्माण पार्वती जी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए की गई है तथा इस मंदिर को शिल्प शास्त्र के अनुसार बनाया गया है जो पर्यटकों का आकर्षण केंद्र है और यहां हजारों भक्तों साल के प्रत्येक दिन आते हैं।
श्री जगन्नाथ पुरी मंदिर, पूरी (Shri Jagannath Puri mandir, Puri)
जगन्नाथ पुरी मंदिर पूरी के पवित्र शहर में स्थित है, इस मंदिर की स्थापना 11वीं शताब्दी में राजा इंद्रधनुष के द्वारा किया गया था।यह सुंदर और शानदार मंदिर जगन्नाथ का निवास स्थान है जो भगवान विष्णु के ही एक रूप है।
जगन्नाथ पुरी मंदिर हिंदुओं के तीर्थ स्थलों में सबसे प्रसिद्ध तीर्थ स्थल है तथा यहां बद्रीनाथ, द्वारिका और रामेश्वरम आदि चारों धामों के रूप में शामिल हैं। यहां रथ यात्रा बहुत धूमधाम से मनाई जाती हैं आप सभी भी रथ यात्रा के दौरान आकर इस मंदिर के दर्शन कर सकते हैं और दर्शन के साथ-साथ रथयात्रा का मनोरंजन भी कर सकते हैं।
साईं बाबा मंदिर शिर्डी (भारत के प्रसिद्ध मंदिर)
साईं बाबा जी का यह मंदिर शिर्डी में धार्मिक स्थल के रूप में प्रसिद्ध है, यह तीर्थ स्थल भारत में बहुत प्रसिद्ध है जहां आप सब यात्रा करने जा सकते हैं। साईं बाबा मंदिर शिर्डी में साईं बाबा को अभूतपूर्व शक्तियां प्राप्त थी ऐसी मान्यता थी ,जिसके कारण उन्हें मंदिर में भगवान के रूप में पूजा जाता था।
साईं बाबा मंदिर लगभग 200 वर्ग मीटर के क्षेत्र में फैला हुआ है, जो दुनिया भर के सभी श्रद्धालुओं के लिए महत्वपूर्ण तीर्थ स्थल है तथा इस परिसर का निर्माण सन 1998 में पुनः किया गया है।
यहां साईं बाबा जीवन भर लोगों के मदद करते थे और अपने जीवन को बदलने के लिए उन्होंने शिर्डी में अपना निवास स्थान बनाया था, साईं बाबा ने अपने जीवन के अंत तक शिर्डी के लोगों का ध्यान रखा, साईं बाबा को देवता के समान पूजनीय माना जाता था।यह मंदिर भी भारत देश में तीर्थ यात्रा के लिए मुख्य रूप से पर्यटक स्थलों में से एक माना जाता है।
प्रेम मंदिर वृंदावन (भारत के प्रसिद्ध मंदिर)
प्रेम मंदिर एक बहुत बड़ा मंदिर है जिसका निर्माण सतगुरु श्री कृपाल जी महाराज ने करवाया था, यह मंदिर धार्मिक स्थल है जो राधा कृष्ण और सीता राम को समर्पित है, इस मंदिर को भगवान के प्रेम के मंदिर के रूप में भी जाना जाता है।
यह मंदिर उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के वृंदावन जैसे पवित्र शहर में स्थित है, इस मंदिर में भगवान कृष्ण जी के दृश्यों को चित्रित किया गया है जिसमें गोवर्धन पर्वत को श्री कृष्ण जी के द्वारा गोवर्धन पर्वत को उठाने के प्रति प्रेम को मंदिर के परिधि पर चित्रित किया गया है।
बिरला मंदिर जयपुर(Birla Mandir Jaipur)
बिरला मंदिर जयपुर में है और यह मंदिर हिंदू धर्म के लोगों का मुख्य मंदिर है जो पूरे विश्व भर में स्थित कई बिरला मंदिरों में से एक है। बिरला मंदिर मोती डूंगरी पहाड़ी पर स्थित है जिसे लक्ष्मी नारायण मंदिर के रूप में जाना जाता है।
बिरला मंदिर का निर्माण 1988 में बिरला के द्वारा किया गया था, यह मंदिर प्राचीन हिंदू वास्तुकला शैली और आधुनिक डिजाइन का मिश्रण है। यह मंदिर लक्ष्मी नारायण, भगवान विष्णु और उनकी पत्नी लक्ष्मी जो कि धन की देवी है,को समर्पित है।
बिरला मंदिर की दीवारों में हिंदू पवित्र ग्रंथों में महत्वपूर्ण घटना और राशियों का चित्रण किया गया है। यह मंदिर भी भारत में देखने योग्य है तथा इन मंदिरों में ऐतिहासिक जानकारियां भी होती हैं।
बद्रीनाथ मंदिर (भारत के प्रसिद्ध मंदिर)
बद्रीनाथ मंदिर भारत के उत्तराखंड राज्य में चमोली नामक स्थान पर स्थित है जो हिमालय की बर्फ से ढके पर्वत श्रृंखलाओं से घिरा हुआ है। बद्रीनाथ मंदिर हिंदू धर्म का एक पवित्र तीर्थ स्थल है जिसके तीर्थ यात्रा के बिना सभी यात्राओं को अधूरा माना जाता है।
बद्रीनाथ मंदिर भगवान विष्णु को समर्पित है इस मंदिर में बद्री नारायण की पूजा की जाती है जहां प्रतिवर्ष लाखों की भीड़ रहती है, यहां बहुत दूर-दूर से श्रद्धालु तीर्थ यात्रा करने आते हैं।
लोटस टेंपल दिल्ली(Lotus Temple Delhi)
यह मंदिर दिल्ली में स्थित है जो प्रेरकों के प्रमुख आकर्षण का केंद्र है, यह मंदिर कमल के फूल के समान दिखाई देता है। जिस प्रकार कमल का फूल दिखाई देता है उसी प्रकार इस मंदिर की बनावट भी कमल के पंखुड़ियों के समान दिखाई देती है। यह मंदिर दिल्ली के नेहरू प्लेस में स्थित है।
यह मंदिर बहुत खूबसूरत है जिसे देखकर सभी पर्यटक मंत्रमुग्ध हो जाते हैं और इसे देखने के लिए विदेशों से भी भारी मात्रा में लोग आते हैं, इस खूबसूरत मंदिर का निर्माण 1986 में हुआ था । इस मंदिर में ना ही किसी भी प्रकार की मूर्ति विराजमान की गई है और ना ही इस मंदिर में पूजा किया जाता है यह केवल उपासना की मंदिर है।
अन्य पर्यटन क्षेत्र:-
- दुबई घूमने की जानकारी और प्रमुख पर्यटन स्थल
- जैसलमेर में घूमने की 10 सबसे अच्छी जगहें
- गोवा घूमने की 10 सबसे लोकप्रिय जगहें
- माउंट आबू घूमने की 12 बेस्ट जगह
- भारत में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहें
- दिल्ली में पर्यटन स्थल हिंदी
निष्कर्ष
उम्मीद है दोस्तों आपको यह लेख भारत के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल के बारे में हमारी जानकारियां पसंद आएंगी और आपके जीवन में उपयोगी भी साबित होंगी। ऐसे और भी बहुत सारे पर्यटन स्थल हमारे वेबसाइट में उपलब्ध हैं उन्हें जरूर पढ़े।

नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम अमृत यादव है और पेशे से मैं एक ब्लॉगर और लेखक हूं, जो लेख आप अभी पढ़ रहे हैं वह मेरे द्वारा लिखा गया है, मैं अभी बीकॉम फाइनल ईयर की पढ़ाई कर रहा हूं।