स्वागत है आपका आपके अपने वेबसाइट में, आज के लेख में हम(फुटबॉल पर निबंध हिंदी में) football essay in Hindi लेकर आए हैं, तो चलिए शुरू करते हैं फुटबॉल पर निबंध हिंदी में-
फुटबॉल पर निबंध 1
प्रस्तावना:-
फुटबॉल एक बहुत ही लोकप्रिय खेल होता है, यह सभी बच्चों का पसंदीदा खेल होता है, इस खेल को खेलने से ना सिर्फ हमारा मनोरंजन होता है बल्कि हमारा स्वास्थ्य भी अच्छा रहता है। फुटबॉल खेलने से हमारे शरीर के सभी अंग का भरपूर व्यायाम हो जाता है।
फुटबॉल विश्व के सबसे मनोरंजक खेलों में से एक है ,जिसे सभी कोई खेलना पसंद करते हैं इस खेल में 2 टीम होते हैं प्रत्येक टीम में 11 खिलाड़ी होते हैं। यह बड़े मैदान में खेला जाने वाला खेल है। फुटबॉल में दोनों टीम को मिलाकर 22 खिलाड़ी होते हैं जिनका मुख्य लक्ष्य होता है विरोधी टीम से ज्यादा गोल लगाना।
खेल का महत्व:-
जीवन में खेलों का बहुत महत्व होता है, हर किसी का कोई ना कोई एक खेल प्रिय होता है। मैदान में खेला जाने वाला खेल फुटबॉल दुनिया में बहुत लोकप्रिय खेल है। इस खेल को खेलने में जितना मजा आता है उतना ही देखने वाले को भी आनंद आता है। फुटबॉल खेलने से हमारा शरीर मानसिक ,शारीरिक सभी तरह से स्वस्थ रहता है।
फुटबॉल का इतिहास:-
यह लोकप्रिय खेल है, जो लगभग सभी देशों में खेला जाता है। इस खेल का शुरुआत इंग्लैंड से हुआ, लेकिन इस खेल का प्रारंभ मिस्र को माना जाता है, सबसे पहले फुटबॉल मिस्र में खेला गया था। पहले फुटबॉल आजकल खेला जाता है उस तरीके से नहीं खेला जाता था, उस समय लोग एक गेंद जैसे आकार की किसी चीज को पैर से मारकर खेलते थे।
मिस्र में इस खेल को पहले हरपासटीन के नाम से जाना जाता था, इसके बाद इस खेल का विस्तार बाकी जगहों पर भी हुआ और इसे कई नामों से जाना जाने लगा।
इंग्लैंड में इस खेल का प्रसार 12 वीं सदी में हुआ, इंग्लैंड में मंगलवार के दिन को फुटबॉल दिवस के रूप में मनाया जाता था, इंग्लैंड में मंगलवार को संपूर्ण कार्य बंद रहता था।
पहला फुटबॉल क्लब schefield football club था और यह 24 अक्टूबर 1857 को बनाया गया था, फुटबॉल का पहला अंतरराष्ट्रीय मैच 30 नवंबर 1872 को इंग्लैंड और स्कॉटलैंड के मध्य खेला गया जो गोल रहित रहा।
सन 1857 में इस खेल को खेलने के लिए, 11 खिलाड़ियों की अनिवार्यता को स्वीकार किया गया, फुटबॉल को 1900(पेरिस) फ्रांस में ओलंपिक खेलों में शामिल किया गया।
खेल का स्वरूप:-
फुटबॉल एक बड़े मैदान में खेला जाता है, जिसमें खिलाड़ियों को दो टीम में बांट दिया जाता है प्रत्येक टीम में 11 खिलाड़ीहोते हैं, कुल मिलाकर इस खेल में 22 खिलाड़ी होते हैं। मैदान के बीचो बीच में एक रेखा खींच कर दो भागों में विभाजित कर दिया जाता है, दोनों टीम में एक गोलकीपर होता है जिसका कार्य केवल गोल की रक्षा करना होता है।
उपसंहार:-
सभी के लिए खेल का विशेष महत्व होता है, खेल हमारे शरीर को शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ और सुंदर बनाता हैं, फुटबॉल मनोरंजन के लिएबहुत अच्छा खेल होता है साथ ही उत्तम स्वास्थ्य के लिए भी लाभदायक होता है।
अन्य निबंध लेख :-
- ऑनलाइन पढ़ाई के फायदे और नुकसान पर निबंध
- लड़का लड़की एक समान पर निबंध
- गांव बदलेगा तो देश भी बदलेगा पर निबंध
फुटबॉल पर भाषण 2
प्रस्तावना:-
हमारे देश में कई प्रकार के खेल खेले जाते हैं उनमें से यह भी एक लोकप्रिय खेल है जो पूरे दुनिया में खेला जाता है। यह खेल दो टीम के बीच में खेला जाता है जिनमें प्रत्येक टीम में 11 -11 खिलाड़ी होते हैं। खेल हमारे जीवन का अहम हिस्सा होता है, यह खेल सभी बच्चों का पसंदीदा खेल होता है जो भारत में भी बहुत लोकप्रिय है।
खेल का महत्व:-
इस खेल को जितना खेलने में मजा आता है उतना ही देखने वाले को भी आनंद आता है। फुटबॉल खेलने से शारीरिक और मानसिक दोनों तरह का विकास होता है तथा साथ ही शरीर भी स्वस्थ रहता है।
फुटबॉल खेलने से संपूर्ण शरीर में रक्त का प्रवाह सुचारू रूप से होता है, जिससे पाचन शक्ति भी अच्छा होता हैं यह खेल बहुत ही रोचक खेल होता है इसे खेलने के लिए दिमाग को एकाग्र रखना होता है, इसलिए इस खेल को खेलने वाले खिलाड़ी का दिमाग शांत और कुशल होता है।
फुटबॉल खेलने से लाभ:-
खेल हमारे जीवन में महत्वपूर्ण होता है, खेलों के कारण ही हमारा शरीर का मानसिक विकास हो पाता है, खेल खेलने से हमारे शरीर में एक अच्छी व्यायाम हो जाती है जिससे हमारा शरीर स्वस्थ और स्वच्छ रहता है।
- फुटबॉल खेलने के लिए दिमाग को केंद्रित करने की आवश्यकता होती है, जिसके कारण दिमाग की एकाग्रता की वृद्धि बढ़ जाती है।
- खेल खेलने से हाथ और पैर की मांसपेशियां मजबूत और फुर्तीलेहो जाते हैं।
- इस खेल को खेलने वाले खिलाड़ी उत्सुक और जिज्ञासु बनते हैं जो कि उनका करियर बनाने में बहुत मददगार साबित होता है।
- फुटबॉल खेलने से शरीर में एक अच्छी मात्रा में व्यायाम हो जाती हैं, जिससे मोटापा और आलस्य सेछुटकारा मिलता है।
उपसंहार:-
सभी को अपने जीवन में खेल को शामिल करना चाहिए, चाहे बच्चें हो या बड़े सभी के लिए खेल महत्वपूर्ण और लाभप्रद होता है। फुटबॉल को बच्चे तथा बड़े सभी साथ मिलकर खेल सकते हैं, यह खेल हमारे शरीर को स्वस्थ और सुंदर बनाता है, तथा इससे हमें जीवन में कम बीमारियों का सामना करना पड़ता है।
अन्य निबंध लेख :-
फुटबॉल पर निबंध 3
प्रस्तावना:-
फुटबॉल एक आउटडोर अर्थात बाहर खेला जाने वाला खेल है। यह एक ऐसा खेल होता है जिसे दो टीमों द्वारा मैदान में खेला जाता है, इस खेल का उद्देश्य प्रत्येक टीम द्वारा अधिकतम गोल करना होता है। इस खेल में जो टीम सबसे ज्यादा गोल करता है वही टीम विजेता बनता है।
फुटबॉल गेंद को पैर से मारकर खेला जाता है, यह सबसे लोकप्रिय खेलों में से एक खेल है, जिसे लगभग सभी देशों में उत्साह से खेला जाता है। फुटबॉल अच्छे मनोरंजन के साथ ही शरीर को स्वस्थ और सुंदर बनाए रखने में भी सहायक होता है।
इस खेल से खिलाड़ियों को शारीरिक और मानसिक सभी तरह से लाभ मिलता है, फुटबॉल खेलने से सर्वोत्तम व्यायाम हो जाता है जिससे हमारे शरीर में रक्त का प्रवाह सुचारू रूप से होते रहता है तथा हमें बीमारियों का सामना भी नहीं करना पड़ता है।
फुटबॉल का महत्व:-
फुटबॉल दुनिया में सबसे लोकप्रिय खेल है, यह आमतौर पर युवाओं के द्वारा मनोरंजन और आनंद के लिए दो टीमों के द्वारा खेला जाने वाला रोमांचक और चुनौतीपूर्ण खेल होता है। यह खेल अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में 90 मिनट की अवधि में खेला जाता है, खेल जीवन में सभी के लिए आवश्यक होते हैं। यह व्यक्ति को शारीरिक, मानसिक और आर्थिक रूप से मजबूत बनाता है।
यह बहुत ही प्रसिद्ध खेल होता है जो दुनिया भर में लोगों को आकर्षित करता है, इसे प्राचीन यूनानी खेल माना जाता है, फुटबॉल एक लोकप्रिय और रोमांचक खेल होता है जो खिलाड़ियों को स्वस्थ और अनुशासित रखता है।
फुटबॉल खेलने से लाभ:-
फुटबॉल खेलने से हड्डियां मजबूत होती हैं, यह बाकी के खेलों से ज्यादा फायदेमंद होता है, बच्चों में फुटबॉल खेलने से हड्डी का विकास बेहतर होता है।
फुटबॉल खेलने वाले किशोरियों की हड्डियां तैराकी या साइकिलिंग करने की तुलना में बेहतर होती है।
फुटबॉल खेलने में शरीर को काफी मेहनत करना होता है, इससे सहनशीलता, एकाग्रता, आदि में वृद्धि होती है।
फुटबॉल खेलने में दिमाग को एकाग्रचित्त करना होता है, जिससे दिमाग के तनाव, हाइपरटेंशन, आदि दिमागी बीमारियों से बच सकते हैं।
फुटबॉल खेलने से दिमाग की एकाग्रता बढ़ती है, जिससे शरीर स्वस्थ रहता है तथा यादाश्त भी अच्छी होती हैं।
फुटबॉल एक ऐसा खेल है जिसमें बॉल को पैर से मारकर खेला जाता है इसलिए इसे फुटबॉल कहा जाता है।
फुटबॉल मैदान:-
मैदान की लंबाई 90 से लेकर 120 मीटर होती है जिसे हम साइड लाइन भी कहते हैं, मैदान की चौड़ाई 45 से लेकर 90 मीटर तक होती है इसे खोल लाइन के नाम से भी जाना जाता है,फुटबॉल का मैदान आयताकार होता है।
Football:-
यह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी खेला जाता है और विश्व के विभिन्न देशों में हर साल विश्व कप टूर्नामेंट के रूप में खेला जाता है। इसमें प्रत्येक टीम में 11-11खिलाड़ी होते हैं, अर्थात फुटबॉल में कुल 22 खिलाड़ी होते हैं इसे खेलने के लिए एक फुटबॉल की आवश्यकता होती है।
फुटबॉल मैच 90 मिनट की अवधि तक खेला जाता है, जो 45 मिनट के दो भागों में खेला जाता है। इस खेल में फुटबॉल को पैर से मारते हुए दूसरी टीम के गोलपोस्ट में गोल करना होता है, खेल के नियमों को सुनिश्चित करने के लिए इसमें एक रेफरी और 2 सहायक रेफरी होते हैं,
इस खेल में अधिकतम गोल बनाने वाले टीम विजेता होते हैं, इस खेल के प्रत्येक टीम का लक्ष्य होता है दूसरे टीम की तुलना में अधिक गोल करना।
उपसंहार:-
फुटबॉल एक लोकप्रिय तथा रोमांचक खेल है, जो शारीरिक, सामाजिक, मानसिक और आर्थिक रूप से विभिन्न तरीके से खिलाड़ियों को लाभ प्रदान करता है। यह खिलाड़ी को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर समाज में एक अद्वितीय प्रतिष्ठा बनाने में मदद करता है, तथा यह विभिन्न प्रकार के दिमागी बीमारियों से बचाताहै।
अन्य निबंध लेख :-
अधिकतर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)
कौन सी फुटबॉल टीम फीफा विश्व कप में सबसे अधिक बार टॉप 3 में रही है?
जर्मनी फुटबॉल टीम
1978 में फीफा विश्व कप का खिताब किस टीम ने जीता था?
अर्जेंटीना फुटबॉल टीम
वर्ष 1966 में फीफा विश्व कप का खिताब किस टीम ने जीता था?
इंग्लैंड फुटबॉल टीम

हेल्लो दोस्तों मेरा नाम प्रवीन कुमार है . और में इस ब्लॉग का Owner हूँ. मुझे हिंदी में लेख लिखना पसंद है. और में आपके लिए सरल भाषा में लेख लिखता हूँ.