नमस्कार दोस्तों स्वागत है आप सबका, हम हमारे लेख में आज स्वास्थ्य ही धन है पर निबंध लेकर आए हैं, स्वास्थ्य के बारे में जानना सभी के लिए आवश्यक है। इस लेख में हम स्वास्थ्य ही धन है पर चर्चा करेंगे।
हमारा यह लेख सभी कक्षाओं के विद्यार्थियों और विद्यार्थियों के अलावा अन्य व्यक्तियों के लिए भी उपयोगी और ज्ञानवर्धक है तो चलिए हम इस महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा शुरू करते हैं –
स्वास्थ्य ही धन है पर निबंध 1
प्रस्तावना
स्वास्थ्य हम सभी के लिए बहुत महत्वपूर्ण होता है क्योंकि हमारा स्वास्थ्य सही नहीं होगा तो हम कोई भी कार्य नहीं कर सकते तथा हमारा कार्य भी सही नहीं होगा, स्वास्थ्य ही धन है अर्थात हमें जितनी परेशानियों का सामना करना पड़ता है हम उतना ही स्वास्थ्य बनते हैं।
किसी भी कार्य को करने के लिए हमारा स्वास्थ्य सही होना चाहिए तभी हम मन से कार्य कर सकेंगे, स्वास्थ्य सही रहता है तो शारीरिक और मानसिक रूप से हमें किसी भी कार्य को करने के लिए ज्यादा ऊर्जा मिलती है और किसी भी कार्य को ज्यादा समय तक कर सकते हैं।
जब हमारा स्वास्थ्य अच्छा रहेगा तो हम विभिन्न प्रकार की बीमारियों का शिकार होने से बच सकते हैं, और बड़ी से बड़ी बीमारी को हरा सकते हैं। जो व्यक्ति स्वस्थ नहीं होता है उन्हें विभिन्न प्रकार की बीमारियां होती है जैसे मधुमेह, डायबिटीज, कैंसर, ह्रदय रोग, पथरी आदि विभिन्न प्रकार के घातक बीमारियां हो जाते हैं जो मनुष्य को अंदर से खोखला बना देती हैं।
हमारा सेहत अस्वस्थ रहने से हमें जीवन भर विभिन्न प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ता है, इसलिए हमें स्वस्थ रहने के लिए हमेशा अपने खाने पीने पर ध्यान देना चाहिए तथा खुश रहना चाहिए।
खुश रहकर हम अपने स्वास्थ्य को अच्छा रख सकते हैं क्योंकि स्वास्थ्य अच्छा रखने के लिए हमें धन की आवश्यकता होती है और धन कमाने के लिए अच्छे स्वास्थ्य होना जरूरी है।
स्वास्थ्य मानसिक
स्वस्थ रहने के लिए हमें खुश रहने की जरूरत होती है, अस्वस्थ का अर्थ केवल बीमार होना ही नहीं होता बल्कि हमारी सोच भी होती है। जब हमारा स्वास्थ्य अच्छा होगा तो हम शारीरिक तथा सामाजिक और मानसिक रूप से भी स्वस्थ रहेंगे जिससे हम सभी रूपों में विकास कल्याण कर सकते हैं।
व्यक्ति को मानसिक रूप से स्वस्थ रहना बहुत जरूरी होता है क्योंकि मानसिक रूप से स्वस्थ नहीं होने पर हम शारीरिक रूप से भी कमजोर हो जाते हैं तथा हमारा दिमाग भी धीरे-धीरे कमजोर होना शुरू हो जाता है और हमें विभिन्न प्रकार के तनाव भी होने लगते हैं।
अच्छा स्वास्थ्य
हमें अपना स्वास्थ अच्छा रखने के लिए अपने जीवन शैली में खुश रहने को अपनाना चाहिए और जो व्यक्ति अच्छे जीवन शैली का पालन करता है वह जीवन में हमेशा स्वस्थ रहता है।
जो व्यक्ति अपने खानपान और रहन-सहन आदि का ख्याल नहीं रखता वह बिमार हो जाता है, हमें अपने जीवन में हमेशा समय पर भोजन करना चाहिए और भोजन स्वच्छ तथा सरल हो ऐसे भोजन को अपने संतुलित आहार में लेना चाहिए।
हमें स्वस्थ रहने के लिए समय-समय पर व्यायाम भी करना चाहिए जिससे हमारा शरीर रोग मुक्त हो और हमें प्रत्येक दिन सुबह जल्दी उठना चाहिए तथा अपने रोजाना कार्य में व्यायाम को अवश्य रूप से शामिल करना चाहिए।
व्यायाम करने से हमारा शरीर हमेशा स्वस्थ रहता है तथा हमें बीमारियों से बचाता है इनके अलावा हमें अपनी स्वच्छता पर भी ध्यान रखना चाहिए क्योंकि हमारा शरीर स्वच्छ होगा तभी हम मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ रहेंगे।
बिगड़ते स्वास्थ्य के कारण
वर्तमान युग विज्ञान के तकनीकी का युग है, विज्ञान के द्वारा आज कई ऐसे उपकरण तैयार कर दिए गए हैं जिसके द्वारा मनुष्य आराम की जिंदगी जी रहा है, और तकनीकी के वजह से मनुष्य आलसी बनते जा रहा है जिसके कारण बीमारियां अत्यधिक मात्रा में उत्पन्न हो रही है।
बिगड़ते स्वास्थ्य के प्रमुख कारण प्रदूषण भी होते हैं हमारे पर्यावरण में लगातार प्रदूषण की मात्रा बढ़ती जा रही है जिसके कारण हमें कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। पुराने समय में लोग पूरा दिन काम करते रहते थे जिसके कारण उनका व्यायाम हो जाता था।
काम करने से पसीने बाहर निकलते हैं और शरीर से जितना अधिक पसीना आता है उतनी ही बीमारियां कम होने की संभावना रहती है, परंतु वर्तमान में तकनीकी उपकरणों के कारण मशीनों से काम लिया जाता है जिसके कारण लोगों का काम बहुत आसान हो जाता है।
उपसंहार
हमें अपने जीवन में अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति करने के लिए पैसों की बहुत अधिक आवश्यकता होती है परंतु हमें अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखना भी बहुत आवश्यक होता है क्योंकि हमारा स्वास्थ्य ही धन होता है। यदि हमारा स्वास्थ्य सही नहीं होगा तो हम धन की प्राप्ति के बारे में सोच भी नहीं सकते क्योंकि हम स्वस्थ नहीं होंगे तो किसी भी कार्य को नहीं कर पाएंगे।
हमें अपने स्वास्थ्य और धन दोनों के संतुलन को बनाए रखना चाहिए जिससे हम पैसे भी कमा सके और हमारा स्वास्थ्य भी सही रहे। हम सभी को अपने स्वास्थ्य की विशेष रूप से ध्यान रखना चाहिए तभी हम मानसिक और शारीरिक रूप से स्वास्थ्य रह सकते हैं।
अन्य निबंध लेख :-
- सच्चा धर्म पर निबंध
- संगीत पर निबंध
- सिनेमा और समाज पर निबंध
- किसानों पर कर्ज का बोझ पर निबंध
- डिजिटल इंडिया पर निबंध
- किसान की आत्मकथा पर निबंध
स्वास्थ्य ही धन है पर निबंध 2
प्रस्तावना
स्वास्थ्य हमारे लिए बहुत जरूरी होता है, यदि हमारा स्वास्थ्य सही नहीं होगा तो हम भोजन का भी आनंद नहीं ले सकते हैं। हमें अपने स्वास्थ्य को स्वस्थ रखने के लिए अपने भोजन को भी संतुलित रूप से लेना होगा, हमें आनंद पूर्वक जीवन व्यतीत करने के लिए अपने स्वास्थ्य पर बहुत अच्छे से ध्यान रखना होगा।
हमें अपने भोजन में सरल और संतुलित आहार को लेना चाहिए और इसके साथ साथ व्यायाम को अपने रोज के काम में शामिल करना चाहिए तथा प्रतिदिन पानी अधिक से अधिक पीना चाहिए।
हमें हमेशा स्वस्थ रहने के लिए हंसना बहुत जरूरी होता है क्योंकि हंसना एक चिकित्सा और अच्छे स्वास्थ्य का रहस्य है। क्योंकि हम स्वस्थ रहेंगे तभी बहुत सारे पैसे कमा सकते हैं और स्वस्थ नहीं रहेंगे तो हमारी एकाग्रता भी कम हो जाएगी।
अस्वस्थ होकर हम किसी भी काम को करने में दिलचस्पी नहीं रख सकते, अर्थात हमारा शरीर सुस्त हो जाता है हमें किसी भी कार्य को करने की इच्छा नहीं होती है।
स्वास्थ्य अच्छा रखने का उपाय
हमें स्वस्थ रहने के लिए दिन में बहुत ज्यादा पानी पीने की आवश्यकता होती है पानी पीने से हमारा शरीर मजबूत बनता है। पानी पीने से हमारे शरीर की कई बीमारियां दूर भी हो जाती हैं और संक्रमण का खतरा भी कम होता है।
जो व्यक्ति रोजाना अधिक पानी पीता है उसका त्वचा भी स्वस्थ रहता है तथा दिल का दौरा भी कम पड़ता है या जिस व्यक्ति को दिल की बीमारी होती है उसे खत्म करने में मददगार भी साबित होता है। पानी हमारे शरीर के तापमान को भी सामान्य रखता है।
हमें स्वस्थ रहने के लिए हंसना बहुत आवश्यक है क्योंकि हंसना व्यायाम के समान कार्य करता है और डॉक्टर भी हमें हमेशा सलाह देते हैं हंसने के लिए ताकि हम स्वस्थ रह सकें। हंसना हम सभी के लिए बहुत लाभकारी साबित होता है।
हमें बुरी आदतों से बचना चाहिए तथा शराब, धूम्रपान, गुटखा, तंबाकू आदि का सेवन करने से बचना चाहिए क्योंकि इससे हमारे शरीर को बहुत बुरा प्रभाव पड़ता है। इनके अलावा हमें पौस्टिक आहार को अपने भोजन में शामिल करना चाहिए।
हमें अपने आहार में हरी सब्जियां, ताजे फल, दूध, दही, अंडे आदि का सेवन करना चाहिए जिससे हमारा शरीर ताकतवर बन सके क्योंकि विटामिन युक्त और पौष्टिक भोजन खाने से हमारी इम्यूनिटी पावर भी स्वस्थ रहती हैं। हमें प्रतिदिन सही समय पर भोजन खाना चाहिए, इससे हमारा पाचन तंत्र सही रहता है।
उपसंहार
वर्तमान में सभी लोग जंक फूड और तेल तथा ज्यादा मसाले वाले सब्जियों को खाना पसंद करते हैं, जो हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत हानिकारक होता है हमें इन सभी व्यंजनों को खाने से परहेज करना चाहिए।
इन व्यंजनों को कभी-कभी अपने भोजन में शामिल कर सकते हैं परंतु हमें प्रत्येक दिन ज्यादा तेल और मसाले वाले सब्जियों का सेवन नहीं करना चाहिए। अच्छे भोजन के साथ साथ हमें आराम करने की भी आवश्यकता होती है।
हमें शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए दिन में कम से कम 2 घंटे और रात में 8 घंटे का नींद लेना चाहिए। नींद लेना भी हमारे शरीर के लिए बहुत आवश्यक होता है और हमें पौष्टिक भोजन और सेवन करना चाहिए।
धन स्वस्थ जीवन जीने का मुख्य स्रोत होता है परंतु अच्छा स्वास्थ्य एक खुशहाल और शांतिपूर्ण जीवन जीने का स्रोत होता है। हम सभी को धन और स्वास्थ्य दोनों का ख्याल रखना चाहिए।
अन्य निबंध लेख :-
- परोपकार पर निबंध
- ऑनलाइन शिक्षा का महत्व पर निबंध
- कोरोना काल में शिक्षा और छात्रों पर निबंध लेखन
- आधुनिक नारी पर निबंध
- करियर पर निबंध
- महीला सशक्तिकरण पर निबंध
निष्कर्ष
आज के हमारे इस लेख स्वास्थ्य ही धन है पर निबंध में हमने आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कुछ जानकारियां दी है, उम्मीद है आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी पसंद आएगी, आप सभी हमारे द्वारा बताए गए नियमों का पालन करते हुए अपने स्वास्थ्य को अच्छा बना सकते हैं।
अधिकतर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)
स्वस्थ रहने के उपाय बताइए ?
स्वस्थ रहने के लिए हमें पर्याप्त नींद लेना चाहिए और ज्यादा से ज्यादा पानी पीना चाहिए तथा पौष्टिक भोजन का सेवन करना चाहिए।
स्वस्थ रहने के लिए कितने घंटे का नींद लेना आवश्यक होता है?
स्वस्थ रहने के लिए 8 घंटे नींद लेने की आवश्यकता होती है।
अच्छे स्वास्थ्य के लिए किस प्रकार के भोजन का सेवन करना चाहिए?
अच्छे स्वास्थ्य के लिए विटामिन और पौस्टिक युक्त भोजन का सेवन करना चाहिए, तथा अपने भोजन में हरी सब्जी और ताजे फलों को विशेष रूप से शामिल करना चाहिए।

नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम अमृत यादव है और पेशे से मैं एक ब्लॉगर और लेखक हूं, जो लेख आप अभी पढ़ रहे हैं वह मेरे द्वारा लिखा गया है, मैं अभी बीकॉम फाइनल ईयर की पढ़ाई कर रहा हूं।