हिमालय पर निबंध | Essay on Himalay in Hindi

हेलो फ्रेंड्स! स्वागत है आप सभी का आपके अपने वेबसाइट में, आज हम हिमालय पर निबंध के विषय में निबंध लेकर आए हैं, यह बहुत ही महत्वपूर्ण टॉपिक है क्योंकि हिमालय संसार का सबसे ऊंचा पर्वत है, जिसे गिरिराज के नाम से भी जाना जाता है।

हमारे भारत देश के संस्कृति में हिमालय का अनोखा स्थान है, हम आज हमारे आर्टिकल में हिमालय जैसे महत्वपूर्ण टॉपिक पर चर्चा करेंगे, यह निबंध सभी स्कूल और कॉलेज के विद्यार्थियों के लिए मददगार साबित होगा।

हिमालय पर निबंध
हिमालय पर निबंध

हिमालय पर निबंध 1

प्रस्तावना:-

हिमालय दो अलग-अलग शब्दों से जुड़कर बना है, हिम और आलय जिसका अर्थ बर्फ का घर होता है। यह संसार की सबसे ऊंची चोटी है, हिमालय साल भर बर्फ से ढका रहता है और यहां साल भर बर्फ पड़ती रहती हैं। हिमालय पर्वत की लंबाई 2,500 किलोमीटर तथा चौड़ाई 6,12,021 वर्ग किलोमीटर है।

हिमालय पर्वत पर कई प्रकार के आयुर्वेदिक औषधियां मिलते हैं, यह एक प्रकार का प्राकृतिक सौंदर्य होता है। हिमालय हमारे पृथ्वी पर लगभग 70 वर्ष पुराना है, हिमालय से गंगा, यमुना गंगोत्री जैसी कई पवित्र नदियां निकलती हैं और यह भी मान्यता है कि हिमालय में शिव जी का आवास है।

हिमालय बहुत ही पवित्र स्थान है और इस स्थान को देवों का क्षेत्र भी कहा जाता है, हिमालय पर बद्रीनाथ, केदारनाथ तथा अमरनाथ और ऋषिकेश जैसे कई महत्वपूर्ण तीर्थ स्थल उपस्थित है।

हिमालय का अर्थ:-

हिमालय शब्द दो शब्दों के मेल से बना है, हिम+आलय=हिमालय, जिसका अर्थ बर्फ का घर से है, यह भारत के अलावा अन्य कई देशों में फैला हुआ है। जैसे – भूटान, अफगानिस्तान आदि, हिमालय पर्वत की सौंदर्य बहुत ही लोकप्रिय, आकर्षक और मनमोहक है। हिमालय में हमेशा ठंडी रहती हैं जिसके कारण गर्मियों के दिनों में बहुत से लोग गर्म इलाकों से आकर हिमालय पर्वत में ठंडक लेते हैं , और हिमालय पर्वत पर ही अपने परिवार के साथ रहने लगते हैं।

हिमालय पर्वत का महत्व:-

भारत में हिमालय पर्वत का बहुत महत्व है, मानसून में होने वाली वर्षा हिमालय पर्वत के कारण ही होती है।

जलवायु पर प्रभाव:-

भारत के तापमान पर इसका विशेष महत्व होता है बारिश कराने में हिमालय पर्वत का एक अलग ही विशेष महत्व है, हिमालय अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से आने वाली गर्मियों के मानसून हवाओं को रोकने में बाधा उत्पन्न करता है, तथा शुष्क हवाओं को भी रोकता है।

जल विद्युत उत्पादन:-

हिमालय पर्वत के कुछ ऐसे स्थान भी है जहां पर जल विद्युत उत्पादन होता है, जल विद्युत उत्पादन के लिए संबंधित क्षेत्र में कई बाधाएं उत्पन्न होती हैं, जैसे भाखड़ा नांगल, बगलियार , टिहरी आदि।

खनिज संसाधन:-

हिमालय पर्वत से हमें विभिन्न प्रकार के खनिज संसाधन प्राप्त होते हैं, हिमालय पर्वत पर धातु और अधातु खनिज पदार्थ अधिक मात्रा में पाए जाते हैं, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम के हिमाचल क्षेत्र में सीसा, तांबा, निकल, चांदी तथा मैग्नेटाइट जैसे खनिज पदार्थ शामिल होते हैं।

उपसंहार:-

हिमालय पर्वत प्रकृति के द्वारा दिया गया अनमोल तोहफा है, हिमालय पर जानवरों को रहने के लिए आवास स्थल भी मिलता है, यह पर्वत सबसे ऊंचा पर्वत है इसलिए इसे पर्वतों का राजा भी कहा जाता है, हिमालय पर्वत बहुत ही विशाल है जिसके अंतर्गत कई चोटियां सम्मिलित है जिसमें माउंट एवरेस्ट सबसे ऊंची चोटी है।

अन्य महत्वपूर्ण निबंध:-

हिमालय पर निबंध 2

प्रस्तावना:-

हिमालय पर्वत का दृश्य बहुत ही शानदार और मनमोहक है, तथा सुंदर होने के साथ साथ हमारे लिए बहुत उपयोगी हैं क्योंकि यह साइबेरिया से आने वाली ठंडी हवाओं से हमारी रक्षा करती है, तथा भारत में वर्षा का प्रमुख कारण भी हिमालय पर्वत ही है। हिमालय पर्वत हमारे संसार का सबसे ऊंचा पर्वत श्रृंखला है और यह भारत के कई क्षेत्र में बिखरा हुआ है।

हिमालय पर्वत से नदियों को पूरे साल जल मिलता है जिससे भारत हरा भरा बना हुआ रहता है, हिमालय पर्वत में विभिन्न प्रकार की उपयोगी जड़ी बूटियां पाई जाती हैं जिससे औषधियां तैयार की जाती है। हिमालय पर्वत अपनी सुंदरता के कारण बहुत प्रसिद्ध है।

हिमालय पर्वत का महत्व हमारे जीवन में बहुत पुराने समय से ही रहा है, यह दुनिया भर के महानतम श्रृंखला में से एक है जिसे दुनिया का सबसे बड़ा और सबसे ऊंचा पर्वत माना जाता है।

हिमालय पर्वत बहुत सारी नदियों का उद्गम स्थल है इस पर्वत से निकलकर बहुत सी नदियां भारत के मैदानों पर बहती हुई वहां के जमीन को उपजाऊ बना देती है।

हिमालय का आर्थिक महत्व:-

पर्वत प्राकृतिक संपदा के भंडार होते हैं, हिमालय पर्वत भी खनिज पदार्थों एवं जड़ी बूटियों के संपदा का भंडार है, हिमालय पर्वत पर बहुत से आवश्यक जड़ी बूटियां पाई जाती हैं जिनका उपयोग औषधि के रूप में कई प्रकार की बीमारियों को दूर करने के लिए किया जाता है, इस पर्वत पर कई प्रकार के वन उगते हैं जिनसे इमारती लकड़ियां , गोंद, तथा कागज उद्योगों के लिए लकड़ी आदि प्राप्त किए जाते हैं।

हिमालय पर्वत प्राकृतिक सौंदर्य का केंद्र है तथा स्वास्थ्य वर्धक स्थान भी है जिसके कारण बहुत से पर्वतीय स्थल पर्यटन केंद्रों के रूप में विकसित हो जाते हैं, यहां की जलवायु हमेशा ठंडी होती है।

हिमालय भारत में स्थित एक प्राचीन पर्वत श्रृंखला है, जिसे पर्वत राज भी कहा जाता है जिसका अर्थ होता है पर्वतों का राजा, कवि कालिदास जी हिमालय को पृथ्वी का मानदंड मानते हैं। प्राचीन युग में हिमालय पर्वत पर कई ऋषि-मुनियों का वास रहा है और वे वहां समाधिस्थ होकर तपस्या करते थे।

हिमालय पर्वत श्रृंखला की उत्पत्ति और इतिहास:-

हिमालय का अस्तित्व लगभग 80 मिलियन वर्ष पहले इंडो ऑस्ट्रेलियाई और यूरेशियन प्लेटों के बीच शक्तिशाली पृथ्वी आंदोलन के कारण है,उस समय को जुरासिक युग के रूप में जाना जाता था।

जब भारत दक्षिणी गोलार्ध में गोंडवाना भूमि का हिस्सा था। जब गोंडवाना से अलग हो गया और एशिया से टकरा गया तब महान हिमालय और तिब्बती हिमालय का निर्माण हुआ।

हिमालय से लाभ:-

हिमालय विभिन्न तरीकों से भारत के लिए बहुत उपयोगी है, सदियों से यहां भारत देश के लिए एक मजबूत रक्षा के दीवार के रूप में हमारी सहायता करता है, यह एक महान जलवायु बाधा है।

यह हमारे देश को मध्य एशिया की ठंडी और सुखी हवा से बचाता है, हिमालय पर्वत की ढलान में घने जंगल है, इन जंगलों में कई प्रकार के पेड़ पौधे उगते हैं। हिमालय केवल कई प्रकार के जंगली जानवरों और पक्षियों को आश्रय प्रदान करता है।

हिमालय के कई प्रमुख नदियां भारतीय कृषि की वास्तविक जीवन रेखा है, हिमालय ना केवल खेती के लिए पोषित भूमि प्रदान करता है बल्कि प्राकृतिक सुंदरता, और तट पर पर्यटकों के आकर्षण के माध्यम से पर्यटन को बढ़ावा भी देता है।

उपसंहार:-

हिमालय पर्वत भारत का एक महत्वपूर्ण प्राकृतिक खण्ड है, इस पर्वत का भारत के लिए बहुत महत्व है, यह भारत के तापमान और वर्षा के वितरण में विशेष महत्व रखता है, हिमालय पर्वत एक अवरोधक का कार्य करता है, यह अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से आने वाली ग्रीष्म मानसून हवाओं को रोक देता है, जिससे भारतवर्ष में भारी वर्षा होती है।

हिमालय पर्वत प्रतिरक्षा की दृष्टि से भी बहुत ही महत्वपूर्ण है, वर्तमान में भारत में चीन, तिब्बत और नेपाल तथा भूटान की सीमा तक सुगम और उच्च कोटि के मार्ग भी बनाए गए हैं, हिमालय में कुछ ऐसे स्थान भी हैं।

जहां पर बिजली का उत्पादन किया जाता है। यहां पर जंगलों में भारी विविधता पाई जाती हैं, यहां पर उष्णकटिबंधीय जंगल, शीतोष्ण कटिबंधीय जंगल एवं कोणधारी सदाबहार जंगल आदि होते हैं।

निष्कर्ष:-

आशा है उपरोक्त जानकारी आप सभी को पसंद आएगा तथा आप सभी के लिए यह ज्ञानवर्धक एवं परीक्षा उपयोगी साबित होगा, इस आर्टिकल में हमने हिमालय पर निबंध के बारे में चर्चा किया है, जो आप सभी के लिए परीक्षाओं के दृष्टि से बहुत ही उपयोगी साबित हो सकता है।

अन्य निबंध लेख :-

Leave a Comment