हेलो दोस्तों! आप सभी का स्वागत है हमारे वेबसाइट में, आज के आर्टिकल में हम निबंध क्या है के बारे में चर्चा करेंगे, आप सभी विद्यार्थियों ने अक्सर देखा होगा आप सभी को परीक्षाओं में निबंध लेखन का प्रश्न दिया जाता है, निबंध लेखन सभी स्तर के विद्यार्थियों को लिखने के लिए दिया जाता है,
निबंध प्रतियोगिता भी विद्यालय तथा महाविद्यालय में कराई जाती है ताकि बच्चों को निबंध लेखन में रुचि हो और विद्यार्थी निबंध लेखन के माध्यम से किसी भी टॉपिक के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी प्राप्त कर सकें।
हमारा आज का पोस्ट आप सभी के लिए बहुत ही उपयोगी है, क्योंकि जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में किसी टॉपिक के बारे में विचार विमर्श के लिए हमें निबंध की आवश्यकता होती है, निबंध लेखन किसी भी टॉपिक पर लिखा जा सकता है।
निबंध परीक्षाओं की दृष्टि से तो उपयोगी होता ही है साथ ही निबंध किसी भी विषय पर लिखा जा सकता है और निबंध के माध्यम से किसी भी टॉपिक के बारे में विस्तार पूर्वक ज्ञान प्राप्त किया जा सकता है।
- निबंध क्या है?
- 100 विषयों पर हिंदी निबंध लेखन (Hindi Essay Index)
- शिक्षा पर निबंध
- खेल पर निबंध
- विज्ञान और तकनीकी पर निबंध
- भारत पर निबंध
- सामाजिक मुद्दे और सामाजिक जागरूकता पर निबंध
- विभिन्न उत्सवों पर निबंध
- महान व्यक्तियों पर निबंध
- रिश्तों पर निबंध
- नैतिक मूल्य पर निबंध
- पर्यावरण के मुद्दें और जागरूकता पर निबंध
- स्वास्थ्य और तंदुरुस्ती पर निबंध
- प्रकृति पर निबंध
- लोकोक्ति पर निबंध
- स्मारकों पर निबंध
निबंध क्या है?
निबंध गद्य रचना को कहा जाता है जिसमें किसी भी विषय का वर्णन सीमित आकार में किया जाता है, निबंध सरल वाक्य रचना होता है तथा इसमें विचारों की क्रमबद्धता होती है। निबंध में किसी विषय की रचना सरलता और सजीवता से की जाती है।
निबंध ऐसा लेख होता है जिसमें किसी विषय पर विस्तार पूर्वक विचार किया गया हो, तथा निबंध में भाषा की पुर्ण शक्ति का विकास सबसे अधिक संभव हो पाता है, अर्थात निबंध किसी विषय पर विचार प्रकट करने की कला है।
अर्थात निबंध उस गद्य विधा को कहते हैं ,जिसमें किसी विषय पर सभी दृष्टियों से प्रस्तुत किया गया हो, विचारों के मौलिक को स्वतंत्र रूप से विवेचन, विवरणात्मक और विस्तृत रूप में किया गया हो, इसमें लेखक स्वतंत्रता पूर्वक अपने विचारों को प्रकट करता है, किसी अन्य के विचारों को प्रकट नहीं करता है।
निबंध गद्य रचना को कहते हैं जिसमें किसी विषय का वर्णन किया गया हो, निबंध के माध्यम से लेखक उस विषय के बारे में अपने विचारों और भावों को बड़े प्रभावशाली ढंग से व्यक्त करने की कोशिश करता है। एक श्रेष्ठ संगठित एवं सुव्यवस्थित निबंध लेखक को विषय का अच्छा ज्ञान होना चाहिए, लेखक की भाषा पर अच्छी पकड़ होनी चाहिए, प्रत्येक व्यक्ति की अपनी अभिव्यक्ति होती है इसलिए एक ही विषय पर हमें अलग-अलग तरीकों से लिखे गए निबंध मिलते हैं।
निबंध के माध्यम से हम किसी भी विषय पर निबंध लिख सकते हैं, जिसे हम सुनते हैं तथा देखते हैं और पढ़ते हैं, जैसे स्वास्थ्य, विज्ञान की तकनीकी आदि विषय पर अपने विचार और भाव को प्रभावशाली ढंग से निबंध के माध्यम से व्यक्त कर सकते हैं। निबंध शब्द अंग्रेजी के Essay शब्द का अनुवाद है । यह शब्द फ्रेंच Essay से बना है जिसका अर्थ ” To attempt” अर्थात प्रयास करना होता है।
निबंध की परिभाषा:-
किसी एक विषय पर विचारों को क्रमबद्ध कर सुंदर, सुगठित और सुबोध भाषा में लिखी रचना को निबंध कहते हैं।
- निबंध वह लेख है जिसमें किसी विषय पर विस्तार पूर्वक विचार विमर्श किया जाता है।
- निबंध अनियमित, असम्बद्ध और असीमित रचना है।
- सीमित समय और सीमित शब्दों में क्रमबद्ध विचारों की अभिव्यक्ति निबंध कहलाती है। मन की उन्मुक्त उड़ान तथा मानसिक विश्व का बुद्धि विलास निबंध है।
अच्छे निबंध की विशेषताएं:-
- निबंध की भाषा जिस विषय पर निबंध लेखन किया जा रहा हो उस विषय के अनुरूप होनी चाहिए।
- निबंध लेखन के विषय से संबंधित सभी पहलुओं पर निबंध में चर्चा की जानी चाहिए।
- निबंध की भाषा शुद्ध होनी चाहिए तथा उसमें चिन्हों का उचित प्रयोग किया जाना चाहिए।
- एक अच्छे निबंध लेखन के लिए निबंध लेखन के प्रारंभ में प्रस्तावना के अंतर्गत निबंध के बारे में लिखना चाहिए जो सरल और आकर्षक होना चाहिए।
- निबंध लेखन के बाद निबंध लेखन के विषय के सारांश लिखे जाने चाहिए।
निबंध के भेद:-
निबंध के चार प्रकार माने जाते हैं-
1. वर्णनात्मक निबंध:-
वर्णनात्मक निबंध में स्थान, वस्तुओं, ऋतुओं तथा त्यौहार आदि का वर्णन किया जाता है। जैसे दीपावली, कृष्ण जन्माष्टमी, दशहरा, तीज आदि। वर्णनात्मक निबंध में व्याख्या की प्रधानता होती है, विभिन्न प्रकार के घटनाओं तथा स्थलों का आकर्षक वर्णन करना है इन निबंधों का विषय ,वस्तु होता है।
वर्णनात्मक निबंध में प्रत्येक निबंधकार अपने निबंध में एक सजीव चित्रण उपस्थित करते हैं, इसमें दृश्य वर्णन, पर्व त्यौहार, दर्शनीय स्थल आदि का मनोरम वर्णन करना निबंधकार का प्रमुख उद्देश्य होता है।
2. विवरणात्मक निबंध:-
विवरणात्मक निबंधों में यात्राओं तथा उत्सवों और व्यक्तियों के परिचायात्मक निबंध लिखे जाते हैं, इसमें कल्पना एवं अनुभव की प्रधानता होती है। विवरणात्मक निबंध में निबंधों में वर्णन के साथ साथ विवरण की प्रवृत्ति भी विद्यमान रहती हैं, विवरणात्मक निबंध को कथात्मक और आख्यानात्मक निबंध भी कहा जाता है।
विवरणात्मक निबंधों की विषय वस्तु इतिहास, अन्वेषण, युद्ध, जीवनी, घटनाएं आदि विषयों पर होती है। विवरणात्मक निबंध व्यास शैली में लिखे जाते हैं।
3. भावात्मक निबंध:-
भावात्मक निबंध में भाव की प्रधानता होती हैं, भावात्मक निबंध में परोपकार, देश प्रेम, राष्ट्रभाषा और सदाचार आदि विषयों के निबंध आते हैं। भावात्मक निबंधों में राग वृत्ति की प्रधानता रहती हैं, जिनका संबंध ह्रदय से होता है। भावात्मक निबंध में निबंधकार प्रेम, करुणा और दया आदि भावनाओं से युक्त व्यवहार को प्रकट करता है।
4. विचारात्मक निबंध:-
विचारात्मक निबंध में किसी विचार, मनोभाव, समस्या आदि के विषय में व्याख्यात्मक अथवा विश्लेषणात्मक लेखन विचारात्मक निबंध कहलाता है। जैसे मित्रता, विज्ञान के लाभ और हानि, दूरदर्शन और शिक्षा आदि विचारात्मक निबंध के उदाहरण है।
विचारात्मक निबंध में लेखक गंभीर विषय पर अपने चिंतन और मनन से निबंध लिखता है, इस प्रकार के निबंध में बुद्धि की प्रधानता और विचारों की प्रमुखता होती हैं। विचारात्मक निबंध में भाषा गंभीर प्रौढ़ होती है, इस प्रकार के निबंधों की शैली व्यास या समाज शैली होती है।
निबंध लेखन के महत्वपूर्ण तथ्य:-
- निबंध की भूमिका आकर्षक और सरल होनी चाहिए।
- निबंध लेखन में प्रयोग किए गए वाक्य एक दूसरे से संबंधित होने चाहिए।
- निबंध लेखन करते समय विषय से संबंधित कोई बात लिखने से छूट ना जाए आदि बातों का ध्यान रखना चाहिए, तथा कोई अनावश्यक बात ना कहीं जाए इन बातों का भी ध्यान रखना चाहिए।
- निबंध लिखते समय सरल भाषा का प्रयोग करना चाहिए जिससे निबंध पढ़ने वाले को सरलता से समझ आ जाए तथा साथ ही इसमें निजी विचारों का समावेश होना चाहिए।
- निबंध की भाषा रोचक, स्पष्ट और सरल होना चाहिए।
- निबंध का भूमिका और उपसंहार दोनों ही आकर्षक होना चाहिए।
- निबंध लेखन के लिए सीमा का उल्लेख किया गया हो तो उन्हीं के अंतर्गत निबंध लेखन करना चाहिए।
निबंध के भाग:-
1 प्रस्तावना या भूमिका:-
प्रस्तावना या भूमिका निबंध के प्रारंभ में लिखी जाती है, किसी भी विषय पर निबंध लिखते समय निबंध का आरंभ आकर्षक और स्वाभाविक रूप से करना चाहिए। निबंध के भूमिका या प्रस्तावना में विषय का परिचय दिया जाता है।
2. मध्य भाग:-
निबंध का मध्य भाग बहुत ही महत्वपूर्ण होता है, इस भाग में निबंध के विषय के विभिन्न पहलुओं पर अपने विचार प्रकट किए जाते हैं तथा इसमें विषय संबंधी महत्वपूर्ण बातों को प्रत्यय पहलुओं में प्रस्तुत करना चाहिए।
3. उपसंहार या निष्कर्ष:-
उपसंहार या निष्कर्ष निबंध के अंत में लिखा जाता है, एक अच्छा निबंध लिखने के लिए जिस प्रकार निबंध का प्रारंभ या प्रस्तावना आकर्षक होता है उसी प्रकार निबंध का उपसंहार भी आकर्षक होना चाहिए, उप संहार में निबंध में लिखे गए बातों को सारांश के रूप में लिखा जाता है।
100 विषयों पर हिंदी निबंध लेखन (Hindi Essay Index)
शिक्षा पर निबंध
- नारी शिक्षा पर निबंध
- मेरा प्रिय पुस्तक पर निबंध
- पुस्तकालय पर निबंध
- नारी शक्ति पर निबंध
- करियर पर निबंध
- महीला सशक्तिकरण पर निबंध
- परोपकार पर निबंध
- ऑनलाइन शिक्षा का महत्व पर निबंध
- कोरोना काल में शिक्षा और छात्रों पर निबंध लेखन
- आधुनिक नारी पर निबंध
- नारी शिक्षा के महत्व पर निबंध
- यदि मैं नेता होता पर निबंध
- सब्जी मंडी पर निबंध
- अमीर इंसान पर निबंध
- ऑनलाइन पढ़ाई के फायदे और नुकसान पर निबंध
- लड़का लड़की एक समान पर निबंध
- गांव बदलेगा तो देश भी बदलेगा पर निबंध
- भ्रष्टाचार पर निबंध
खेल पर निबंध
- जल्द ही निबंध लिखे जाये गें
विज्ञान और तकनीकी पर निबंध
भारत पर निबंध
- हिमालय पर निबंध
- भारत का राष्ट्रीय फूल “कमल” पर निबंध
- डिजिटल इंडिया पर निबंध
- किसान की आत्मकथा पर निबंध
- किसानों पर कर्ज का बोझ पर निबंध
- सच्चा धर्म पर निबंध
- संगीत पर निबंध
- सिनेमा और समाज पर निबंध
सामाजिक मुद्दे और सामाजिक जागरूकता पर निबंध
विभिन्न उत्सवों पर निबंध
महान व्यक्तियों पर निबंध
रिश्तों पर निबंध
- जल्द ही निबंध लिखे जाये गें
नैतिक मूल्य पर निबंध
पर्यावरण के मुद्दें और जागरूकता पर निबंध
स्वास्थ्य और तंदुरुस्ती पर निबंध
- कोरोना काल में जीवन में चुनौती पर निबंध
- स्वच्छता के महत्व पर निबंध
- कोरोना वैक्सीन जागरूकता पर निबंध
- नशा मुक्ति पर निबंध
- कोरोना जागरुकता पर निबंध
- मास्क पर निबंध लेखन
प्रकृति पर निबंध
- जल्द ही निबंध लिखे जाये गें
लोकोक्ति पर निबंध
- जल्द ही निबंध लिखे जाये गें
स्मारकों पर निबंध
- जल्द ही निबंध लिखे जाये गें