स्वागत है दोस्तों आपका हमारे वेबसाइट में, आज हम कमरतोड़ महंगाई पर निबंध लेकर आए है, महंगाई प्रतिदिन तेजी से बढ़ रहीहै , यह हमारे लिए बहुत ही गंभीर मुद्दा बन चुका है, महंगाई से हम सभी परेशान हो गए हैं, वर्तमान समय में सभी वस्तुओं की कीमत तेजी से बढ़ रही है, हम इस आर्टिकल में तेजी से बढ़ रही महंगाई के विषय पर चर्चा करेंगे।
यह निबंध लेखन बहुत ही गंभीर विषय है जो सभी विद्यार्थियों के लिए उपयोगी विषय है, इस आर्टिकल के माध्यम से सभी विद्यार्थी निबंध लेखन लिख सकते हैं और कमरतोड़ महंगाई पर जानकारी भी प्राप्त कर सकते हैं।

कमरतोड़ महंगाई पर निबंध 1
प्रस्तावना:-
हम सभी के लिए जो आवश्यक वस्तुएं हैं उनकी कीमत में लगातार वृद्धि हो रही है जिसे महंगाई कहा जाता है। वस्तुओं की कीमत में अत्यधिक महंगाई होने से हम अपने मनपसंद के सामग्री को नहीं खरीद पाते हैं, अर्थात महंगाई हमें अपने मनपसंद सामग्री को खरीदने से रोकती है। इसी महंगाई के कारण वर्तमान में पेट्रोल की कीमत में काफी ज्यादा वृद्धि हुई है, महंगाई के कारण गरीब व्यक्ति के परिवार का गुजारा करना मुश्किल हो जाता है।
महंगाई देश की बहुत बड़ी समस्या बन चुकी है जिसने गरीब वर्ग के व्यक्तियों को सबसे ज्यादा प्रभावित किया है, महंगाई के कारण गरीब व्यक्ति किसी भी वस्तु को खरीदने में असमर्थ होता है और वह आवश्यक वस्तुओं को भी नहीं खरीद पाता है। महंगाई के कारण लोग अपने पैसों की बचत नहीं कर पाते, महंगाई लगभग पूरे देश का आंतरिक मुद्दा है, कोरोनावायरस के कारण देश के व्यापार में काफी नुकसान हुआ है जिससे देश की अर्थव्यवस्था का भी नुकसान हुआ और इससे महंगाई और तेजी से बढ़ रही हैं।
महंगाई बढ़ने के कारण:-
देश के बढ़ते कमरतोड़ महंगाई के बहुत सारे कारण है, हमारे देश में भ्रष्टाचार बहुत अधिक मात्रा में फैल चुका है जिसके कारण व्यापारी कम कीमत पर खरीदे वस्तुओं को भी ज्यादा कीमत में बेचता है, कम कीमत पर वस्तुओं को खरीद कर वस्तुओं को अपनी इच्छा अनुसार मूल्य बढ़ाकर बेचता है।
हमारे देश में मौसम के बदलते प्रभाव के कारण, अच्छे से बारिश नहीं होता जिससे किसानों की फसलों में अच्छी पैदावार नहीं होती और किसानों को नुकसान सहना पड़ता है, यह भी महंगाई का प्रमुख कारण है। महंगाई बढ़ने के कारण गरीब किसान अपने परिवार का खर्च नहीं चला पाता और बाहर रोजगार खोजने के लिए चले जाता है।
देश में जनसंख्या वृद्धि बहुत तेजी से हो रही हैं, यह भी महंगाई का कारण है, जनसंख्या बढ़ने के कारण महंगाई और बहुत सारी समस्याएं उत्पन्न हो रहे हैं, जनसंख्या वृद्धि के कारण वस्तुओं की मांग तेजी से बढ़ जाती है जिससे वस्तुओं का मूल्य बढ़ना स्वाभाविक हो जाता है। हमारे देश के किसानों के लिए सिंचाई सुविधा ना होने के कारण फसलों का उत्पादन अच्छे से नहीं हो पाता जिसके कारण बाजारों में वस्तुओं की कमी होने लगती है और महंगाई बढ़ जाती हैं।
महंगाई कम करने के उपाय:-
देश में वस्तुओं की कीमतों में बढ़ती महंगाई को कम करने के लिए सरकार को महत्वपूर्ण कदम उठाना चाहिए, और महंगाई को कम करने के लिए भ्रष्टाचार को जड़ से खत्म करना चाहिए, सरकार को भ्रष्टाचार खत्म करने के लिए कड़े कानून बनाने चाहिए ताकि कोई भी वस्तुओं का भंडारण करके ना रख सके और वस्तुओं को ज्यादा कीमत में बेचने पर व्यापारी पर सख्त कार्यवाही करना चाहिए।
जनसंख्या वृद्धि में नियंत्रण करना चाहिए, लोगों को जनसंख्या नियंत्रण के बारे में जागरूक करना चाहिए और सरकार के द्वारा हम दो हमारे दो कथन पर महत्वपूर्ण कार्य करना चाहिए जिससे देश में जनसंख्या वृद्धि ना हो और महंगाई की समस्या उत्पन्न ना हो, सरकार को किसानों के लिए सिंचाई और खेती के उपयोगी वस्तुओं को उपलब्ध कराना चाहिए।
महंगाई का प्रभाव:-
वस्तुओं के बढ़ते महंगाई के कारण सरकार और सरकारी व्यवसाय की उत्पादकता पर उत्पादित वस्तुओं पर वृद्धि हुई है, हमारे देश में भ्रष्टाचार बढ़ता जा रहा है जिसके कारण महंगाई बढ़ती ही जा रही हैं, और इस महंगाई के कारण आम जनता को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है, यह हमारे देश का बहुत बड़ा समस्या है इस समस्या को हल करने के लिए हम सभी को जागरूक होना आवश्यक है। हम सभी को भ्रष्टाचार और वस्तुओं की महंगाई पर आवाज उठाना चाहिए तथा वस्तुओं को एमआरपी के रेट पर ही खरीदना चाहिए।
उपसंहार:-
महंगाई हम सभी लोगों के लिए एक बड़ा मुद्दा बन चुका है, महंगाई के कारण हम आवश्यक वस्तुओं को भी नहीं खरीद पाते हैं, महंगाई बढ़ने की वजह से कई बार गरीब परिवार की जान भी चली जाती हैं, क्योंकि गरीब व्यक्ति के पास पैसे नहीं होते हैं और वह परिवार को चलाने में असमर्थ हो जाता है जिससे हार मान कर आत्महत्या या किसी बीमारी के कारण मृत्यु का शिकार हो जाता है।
हम सभी को इस गंभीर समस्या का निवारण करने के लिए, भ्रष्टाचारियों और व्यापारियों को रोकने का प्रयास करना चाहिए तथा जनसंख्या वृद्धि पर नियंत्रण करना चाहिए, जिससे वस्तुओं की आवश्यकता कम पड़े, कम वस्तुओं की कीमतों को बढ़ाकर अधिक दामों में बेचने से रोकना हम सभी नागरिक का कर्तव्य है, और इसके लिए हम सभी को जागरूक होना आवश्यक है।
इसे भी पढ़े : –
कमरतोड़ मंहगाई पर निबंध 2
प्रस्तावना:-
मंगाई का तात्पर्य वस्तुओं की कीमत में वृद्धि का होने से है, संसार के सभी मानव अपने जीवन को सुखमय बनाना चाहते हैं, महंगाई देश के नागरिक के विकास में बहुत बड़ा रुकावट है, महंगाई बढ़ने के कारण किसानों को बहुत बुरी तरह से प्रभावित होना पड़ता है। वस्तुओं की कीमतों में वृद्धि होने के कारण हम अपने आवश्यक चीजों को भी खरीदने में असमर्थ हो जाते हैं, कभी-कभी गरीब व्यक्ति महंगाई के कारण दवाइयों को भी नहीं खरीद पाता है जिसके फलस्वरूप व्यक्ति की मृत्यु हो जाती है।
महंगाई के कारण मनुष्य को अपनी मूलभूत आवश्यकता, रोटी, कपड़ा और मकान जैसे वस्तुओं को भी प्राप्त करने के लिए बहुत कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। निरंतर बढ़ती जनसंख्या के कारण भी देश में वस्तुओं की कीमतों में महंगाई बढ़ रही है जिससे हमें विभिन्न प्रकार के समस्याओं से जूझना पड़ता है।
जनसंख्या वृद्धि से महंगाई:-
देश में निरंतर जनसंख्या वृद्धि दर बढ़ती जा रही है, जिसके कारण उत्पादन में कमी आ रही है और वस्तुओं की आवश्यकता अधिक हो रही है, जिससे वस्तुओं की कीमतों में लगातार वृद्धि हो रहा है और देश में महंगाई की समस्या बढ़ती जा रही है। महंगाई के कारण भूख, बीमारी, अशिक्षा, आवास में कमी आदि समस्याएं उत्पन्न होने लगती है जिसका हम सभी को शीघ्र ही नियंत्रण करना होगा।
मंगाई पर नियंत्रण के उपाय:-
बढ़ती हुई जनसंख्या को रोकने के लिए सरकार को दृढ संकल्प लेना चाहिए तथा सरकार के अलावा हम सभी को भी जनसंख्या वृद्धि को रोकने के लिए कठोर कदम उठाए जाने चाहिए, प्रत्येक वर्ग को इस योजना में सरकार की सहायता करके महंगाई पर नियंत्रण करना चाहिए, जीवन में उपयोग लाई जाने वाली वस्तुओं में स्थिरता लानी चाहिए।
महंगाई की समस्या:-
वर्तमान में अनेक समस्याओं में से एक महत्वपूर्ण समस्या महंगाई है, देश आजाद होने के बाद वस्तुओं की कीमतें लगातार बढ़ती ही जा रही हैं, जिसकेकारण हमारे देश की अर्थव्यवस्था में भी प्रभाव पड़ रहा है। महंगाई बढ़ने के कारण गरीबों का जीवन बहुत ही कठिन हो गया है जिससे उन्हें अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
कालाबाजारी:-
कालाबाजारी से बड़े-बड़े व्यापारी और पूंजीपति धन के बल पर आवश्यक वस्तुओं का भंडारण कर लेते हैं इससे बाजार में अचानक वस्तुओं की आपूर्ति कम हो जाती है और इन वस्तुओं को व्यापारी अपनी इच्छा के अनुसार अधिक दामों में बेचते है जिससे महंगाई की समस्या बढ़ती है ।
उपसंहार:-
महंगाई बढ़ने का सबसे बड़ा प्रभाव गरीबों और मध्यम वर्गीय लोगों को होता है, इससे उनका आर्थिक संतुलन बिगड़ जाता है तथा उन्हें पेट भर खाने के लिए भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। महंगाई को रोकने के लिए सरकार को उचित कदम उठाना चाहिए तथा जनता को भी इसका सहयोग करना चाहिए, अत्यधिक विकासशील देशों में यह समस्या बढ़ता ही जा रहा है और इससे गरीबों का जीना दूभर हो गया है, इस समस्या को जड़ से खत्म करने के लिए हम सभी को प्रयास करना चाहिए तथा जनसंख्या पर नियंत्रण करना चाहिए।
अगर आप video के मध्यम से निबंध की तयारी करना चाहते है तो निचे दी video को देखे

हेल्लो दोस्तों मेरा नाम प्रवीन कुमार है . और में इस ब्लॉग का Owner हूँ. मुझे हिंदी में लेख लिखना पसंद है. और में आपके लिए सरल भाषा में लेख लिखता हूँ.