हिमाचल प्रदेश का प्रमुख राष्ट्रीय उद्यान | Major National Parks Of Himachal Pradesh In Hindi

नमस्कार दोस्तों ! इस लेख में (major national park of Himachal Pradesh ) हिमाचल प्रदेश का प्रमुख राष्ट्रीय उद्यान के बारे में जानकारी दी गई हैं। इससे आपको हिमाचल प्रदेश के प्रमुख राष्ट्रीय उद्यानों के बारे में विस्तार से जानकारियां मिलेंगी जो आपके लिए उपयोगी हो सकती है।

तो चलिए हिमाचल प्रदेश के प्रमुख राष्ट्रीय उद्यानों के बारे में विस्तारपूर्वक चर्चा करते हैं और हिमाचल प्रदेश के प्रमुख राष्ट्रीय उद्यान से जुड़े सभी जानकारियों को प्राप्त करते हैं।

हिमाचल प्रदेश का प्रमुख राष्ट्रीय उद्यान (National park in Himachal)

हिमाचल प्रदेश पूरे विश्व में मशहूर है इसे देवताओं की भूमि के नाम से भी जाना जाता है, हिमाचल प्रदेश भारत के उत्तर दिशा में स्थित है जो बहुत खूबसूरत और ढेरों पर्यटक स्थलों से भरा हुआ राज्य है। हिमाचल प्रदेश बर्फ की सफेद चादर से ढका हुआ रहता है जो स्वर्ग के समान प्रतीत होता है।

हिमाचल प्रदेश भारत देश का एक ऐसा राज्य है जहां भ्रष्टाचार की मात्रा बहुत कम होती है तथा इसके अलावा पूरे एशिया में यह प्रदेश एक ऐसा जगह है जहां आप सभी प्रकृति की सुंदरता का आनंद ले सकते हैं। आज के वर्तमान समय में हिमाचल प्रदेश पूरे भारत में पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है,

तथा यहां का राष्ट्रीय उद्यान भी प्रमुख आकर्षण केंद्रों में आता है यहां प्रत्येक साल लाखों लोग घूमने आते हैं और इन राष्ट्रीय उद्यानों में रहने वाले जीव जंतुओं तथा पशु पक्षियों को देखते हैं।

राष्ट्रीय उद्यान (National park)

राष्ट्रीय उद्यान एक ऐसा क्षेत्र होता है जो वन्यजीवों और और इधर उधर भटक रहे जीवों के जीवन की विविधता का आरक्षण होता है। राष्ट्रीय उद्यान में विकास वानिकी, खेती, अवैध शिकार तथा पालतू पशुओं को चराने जैसी गतिविधियों की अनुमति नहीं होती है।

राष्ट्रीय उद्यानों में निजी स्वामित्व के अधिकारों की भी अनुमति नहीं होती हैं तथा राष्ट्रीय उद्यान आमतौर पर लगभग 100 वर्ग किलोमीटर और 500 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में फैला हुआ है।

हिमाचल प्रदेश में राष्ट्रीय उद्यान (National park in Himachal Pradesh)

हिमाचल प्रदेश में वनस्पति और जीवों की समृद्धि है तथा यहां कई राष्ट्रीय उद्यान और वन्य जीव अभ्यारण भी है। वन्य जीव अभ्यारण और संरक्षण अभ्यारण तथा राष्ट्रीय उद्यान यहां आने वाले पर्यटकों के आनंद लेने का प्रमुख केंद्र है।

राष्ट्रीय उद्यान में जाने से जंगल के आनंद लेने का अनुभव प्राप्त होता है तथा विभिन्न प्रकार के वन्यजीवों का देखने का अवसर भी प्राप्त होता है, इनके अलावा वन्यजीवों के इतिहास के बारे में भी ज्ञात होता है।

हिमाचल प्रदेश का प्रमुख राष्ट्रीय उद्यान

हिमाचल प्रदेश में मुख्य रूप से पांच उद्यान है जो निम्न है –

  1. ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क(great Himalayan National park)
  2. पिन वैली नेशनल पार्क(pin valley National park)
  3. इंदेरकिला नेशनल पार्क(Inderkila National park)
  4. खीरगंगा राष्ट्रीय उद्यान(kheer Ganga National park)
  5. सिंबलबारा नेशनल पार्क (simbalbara National park)

Great Himalayan National park (ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क)

ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क भारत के राष्ट्रीय उद्यानों में से एक है, जो हिमाचल प्रदेश के कुल्लू क्षेत्र में स्थित है। यह राष्ट्रीय उद्यान सन 1984 में स्थापित किया गया था और यह राष्ट्रीय पार्क 1506 से 6000 मीटर की ऊंचाई पर 1171 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में फैला हुआ है।

ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क को वास्तविक रूप से 1999 में राष्ट्रीय उद्यान के रूप में घोषित किया गया था तथा इसे 23 जून 2014 को वर्ल्ड हेरिटेज साइड का टैग प्राप्त हुआ था।

इस नेशनल पार्क में विभिन्न प्रकार की वनस्पतियां तथा जीव जंतुओं का निवास स्थान है जिसमें लगभग 181 प्रजाति की पक्षी, 13 सरीसृप और 9 उभयचर तथा 11 एनीलिड, तथा इनके अलावा एक स्तनधारी और विभिन्न प्रकार की प्रजातियां रहती हैं।

यह राष्ट्रीय उद्यान प्रमुख दर्शनीय स्थल है यहां जाकर विभिन्न प्रकार के पशु पक्षियों को देख सकते हैं और उनसे जुड़े सवालों का उत्तर जान सकते हैं।

Pin valley National park (पिन वैली नेशनल पार्क)

पिन वैली नेशनल पार्क हिमाचल प्रदेश के लाहौर और स्पीति जिले में स्थित है, इस पार्क का स्थापना 9 जनवरी 1957 को किया गया था। पिन वैली नेशनल पार्क का कुल क्षेत्रफल लगभग 1825 वर्ग किलोमीटर तक फैला हुआ है।

पिन वैली नेशनल पार्क को तेंदुओं के घर के रूप में भी जाना जाता है, अर्थात यह तेंदुओं के घर के नाम से प्रसिद्ध है। यहां के नेशनल पार्क में कई ऐसे प्रजातियां देखने को मिलती है जो बाकी जगहों पर हमें देखने को नहीं मिलते हैं। जैसे साइबेरियन इबैक्स, भारल, विसेल, फॉक्स आदि का यह प्राकृतिक आवास स्थल भी है।

इनके अलावा यहां कई दुर्लभ पक्षी जैसे पिका हिमालयन, स्नोकॉक, चकोर , गोल्डन ईगल, स्नूफिंच जैसे कई प्रजातियां रहते हैं जो पर्यटकों के लिए प्रमुख दर्शनीय स्थल है तथा यहां पर्यटक घूमकर जीव जंतुओं को देखकर मनोरंजन भी कर सकते हैं।

Inder kila National park (इंदेर किला नेशनल पार्क)

इस नेशनल पार्क का स्थापना 2010 में किया गया था, तथा यह पार्क 104 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में फैला हुआ है। यह राष्ट्रीय पार्क, राष्ट्रीय उद्यान कुल्लू जिले में स्थित है और कुल्लू मनाली हवाई अड्डे से लगभग 46 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यदि आप सभी कुल्लू मनाली घूमने के लिए आते हैं तो इस नेशनल पार्क में घूम सकते हैं।

इस नेशनल पार्क में विभिन्न प्रकार की वनस्पतियां और वन्य जीव उपस्थित होते हैं यह नेशनल पार्क जीवों का संरक्षण करता है इस उद्यान में मुख्य रूप से बाघों को रखा जाता है अर्थात यह मुख्य रूप से बाघों के संरक्षण के लिए बनाया गया है।

Kheer Ganga National park (खीरगंगा राष्ट्रीय उद्यान)

खीरगंगा राष्ट्रीय उद्यान पार्वती घाटी में 350 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है यह एक छोटा सा गांव है और इस गांव के नाम पर कुल्लू जिले में इसे 2010 में स्थापित किया गया है। यह राष्ट्रीय उद्यान लगभग 710 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में फैला हुआ है।

इस उद्यान में भी कई जिलों का संरक्षण किया जाता है तथा राष्ट्रीय उद्यानों में विभिन्न प्रकार की वनस्पतियां मिलते हैं जो कई बीमारियों के संरक्षण में सहायक होते हैं। आप सभी को इन उद्यानों में अवश्य घूमने जाना चाहिए क्योंकि उद्यानों में विभिन्न प्रकार की प्रजातियां देखने का अवसर प्राप्त होता है।

यह राष्ट्रीय उद्यान ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क के साथ उत्तर दिशा में अपनी सीमा साझा करता है। इस उद्यान को ग्रेट नेशनल हिमालयन पार्क से अलग रखा गया था।

यह राष्ट्रीय उद्यान वर्तमान समय में प्राकृतिक सौंदर्य से समृद्ध है जो हिमाचल प्रदेश के प्रमुख राष्ट्रीय उद्यानों में से एक है इस राष्ट्रीय उद्यान को मुख्य रूप से जंगली भालू के लिए बनाया गया है। यहां आपको भालू आसानी से देखने को मिल जाएगा, कई ऐसे लोग होते हैं जिन्होंने भालू नहीं देखा होगा ।

यह राष्ट्रीय उद्यान पूरे साल भर सर्दी के मौसम से ढका हुआ रहता है तथा गर्मी के मौसम में इस राष्ट्रीय उद्यान का सौंदर्य अस्थाई होता है।

Simbalbara National park (सिंबलबारा नेशनल पार्क)

इस उद्यान को 1958 में स्थापित किया गया था, सिंबलबारा नेशनल पार्क सिरमौर जिले के पावंटा घाटी में स्थित है। यह राष्ट्रीय पार्क हिमाचल प्रदेश के सबसे आकर्षण पर्यटन स्थलों में से एक है यहां लोग प्रत्येक वर्ष घूमने आते रहते हैं और यह प्रमुख आकर्षण केंद्र है जिसके कारण यहां अत्यधिक मात्रा में लोग भ्रमण करने आते हैं।

यह राष्ट्रीय उद्यान विविध प्रकार के वन्यजीवों और पक्षी प्रजातियों के लिए आरक्षण का प्रमुख केंद्र है यह पक्षी और वन्यजीवों के प्रजातियों के लिए प्रसिद्ध है। इस पार्क में एक बेहतर जैव विविधता है क्योंकि इस क्षेत्र की संपूर्ण परिस्थिति प्रणाली एक खाद्य श्रृंखला के साथ जुड़ी हुई है।

यहां के खाद्य श्रृंखला जुड़ी हुई है जो परजीवी पर्यावरण जैव विविधता के संतुलन को बनाए रखता है, यह नेशनल पार्क घूमने के लिए बहुत अच्छा जगह है तथा यहां प्राकृतिक सुंदरता उपलब्ध होती है जिसके कारण हमें पार्क में घूमने जाना चाहिए यहां हमें प्राकृतिक सुंदरता का अनुभव मिलता है।

सिंबलबारा राष्ट्रीय उद्यान अपने समृद्धि और जैवविविधता के लिए पूरे विश्व में प्रसिद्ध है यह राष्ट्रीय उद्यान विभिन्न दुर्लभ और लोकप्रिय प्रजातियों के वन्य जीवन और पक्षियों के लिए प्रमुख निवास स्थान है जो वन्यजीवों और पक्षियों के लिए प्रसिद्ध है।

हिमाचल प्रदेश के राष्ट्रीय उद्यानों में घूमने जाने का सबसे अच्छा समय

हिमाचल प्रदेश की राष्ट्रीय उद्यान में घूमने के लिए वैसे तो आप कभी भी जा सकते हैं, परंतु यहां जाने का सबसे अच्छा समय गर्मी और सर्दी का मौसम होता है।

निष्कर्ष –

उम्मीद है दोस्तों हमारे द्वारा दी गई जानकारी हिमाचल प्रदेश के राष्ट्रीय पार्क, जैसे दर्शनीय स्थलों के बारे में दी गई जानकारी पसंद आएगी।

अन्य पर्यटन क्षेत्र :-

अधिकतर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)

इंदेर किला नेशनल पार्क की स्थापना कब किया गया था?

इंदेर नेशनल पार्क का स्थापना 2010 में किया गया था और यह पार्क 104 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैला हुआ है।

खीरगंगा राष्ट्रीय उद्यान कहां स्थित है ?

खीरगंगा राष्ट्रीय उद्यान पार्वती घाटी में 350 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है और यह एक छोटा सा गांव है और इस गांव को कुल्लू जिले में 2010 में स्थापित किया गया है।

हिमाचल प्रदेश के मुख्य राष्ट्रीय उद्यानों के नाम बताइए ?

हिमाचल प्रदेश के मुख्य राष्ट्रीय उद्यान – ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क, पिन वैली नेशनल पार्क, इंदेर किला नेशनल पार्क, खीरगंगा राष्ट्रीय पार्क, सिंबलबारा नेशनल पार्क आदि है।

पिन वैली नेशनल पार्क कहां स्थित है और इसकी स्थापना कब की गई थी?

पिन वैली नेशनल पार्क हिमाचल प्रदेश के लाहौर और स्पीति जिले में स्थित है। पिन वैली नेशनल पार्क की स्थापना 9 जनवरी 1957 को की गई थी।

Leave a Comment