मैक्लोडगंज पर्यटन स्थल | McLeod Ganj Tourist Places In Hindi

नमस्कार दोस्तों! हमारे इस लेख में मैक्लोडगंज पर्यटन स्थल के बारे में जानकारी दी गई हैं, जो कि हिमाचल प्रदेश में स्थित है। यदि आप सभी भी मैक्लोडगंज पर्यटन स्थल के बारे में जानकारियों की तलाश कर रहे हैं तो आप बिल्कुल सही जगह पर आए हैं।

यहां आपको मैकलोड़ गंज पर्यटन स्थल के बारे में सारी जानकारियां पता चलेगी और आप इस जानकारी के माध्यम से मैक्लोडगंज पर्यटन स्थल के सभी प्रमुख और प्रसिद्ध तीर्थ स्थलों के बारे में जान सकेंगे , तो चलिए हम मैक्लोडगंज पर्यटन स्थल में घूमने की सबसे अच्छी जगह के बारे में विस्तार पूर्वक जानते हैं।

मैक्लोडगंज पर्यटन स्थल (mcleodganj tourist place)

मैक्लोडगंज पर्यटन स्थल हिमाचल प्रदेश में स्थित है । मैक्लोडगंज शहर भारत के प्रमुख हिल स्टेशनों में से एक माना जाता है, यहां तिब्बत से आए लोग रहते हैं जिसे दलाई लामा के निवास स्थान के रूप में जाना जाता है।

मैक्लोडगंज पर्यटन स्थल सभी की छुट्टियों का आनंद लेने और परिवार के साथ घूमने तथा पिकनिक स्थल के रूप में बहुत सुंदर और आदर्श पर्यटन स्थल है। यहां के वातावरण शांत और बेहद खूबसूरत है जो सभी लोगों की पसंदीदा जगह होती है।

हम इस लेख में आपको मैक्लोडगंज में स्थित सभी पर्यटन स्थलों के बारे में बताएंगे तथा यदि आपको ट्रैकिंग करना पसंद है और आप ट्रैकिंग का मजा लेना चाहते हैं तो मैक्लोडगंज में ट्रैकिंग की सुविधा है जो आप सभी के लिए बहुत खूबसूरत और आनंद लेने का सबसे अच्छा समय होने वाला है।

मैक्लोडगंज घूमने जाने के अवसर पर ट्रैकिंग का आनंद उठा सकते हैं तथा यहां के विभिन्न जगहों में घूम कर इतिहास से जुड़ी जानकारियों को भी प्राप्त कर सकते हैं और अपने छुट्टी को भी मनोरंजन के साथ व्यतीत कर सकते हैं।

मैक्लोडगंज में देखने लायक जगह

तो चलिए हम जानते हैं कि मैक्लोडगंज में देखने लायक कौन कौन सी जगह है, जहां आप पर्यटक घूमने के लिए जा सकते हैं।

भागसुनाग झरना (bhagsunang waterfall)

भागसुनाग वॉटरफॉल मैक्लोडगंज के सबसे खूबसूरत जगहों में से एक है, अक्सर आप सभी ने सुना होगा सभी लोगों को झरना देखना बहुत पसंद होता है और झरने को देखने के लिए ही अत्यधिक लोग पर्यटन स्थल जाते हैं।

यह झरना भी आप सभी को बहुत पसंद आने वाला है आप सभी अपने छुट्टियों को बिताने और परिवार के साथ घूमने के लिए मैक्लोडगंज में भागसुनाग झरना देखने जा सकते हैं।

यह झरना अपनी प्राकृतिक सुंदरता और स्वच्छ जल के मधुर आवाजों के कारण बहुत प्रसिद्ध है जो लोगों को अपने ओर आकर्षित करता है, झरने तक पहुंचने के लिए आपको एक से 2 किलो मीटर ट्रैक करना पड़ता है।

भागसुनाग झरना मैक्लोडगंज और धर्मशाला की ओर जाने वाली सड़क पर स्थित है जो सभी पर्यटकों की पसंदीदा जगह है जहां हर साल हजारों की संख्या में लोग घूमने आते हैं।

झरने के आस पास खाने-पीने के लिए रेस्टोरेंट की व्यवस्था भी है जहां आप अपने परिवार के साथ बैठकर कॉफी पीने का आनंद भी ले सकते हैं।

कांगड़ा किला (Kangra fort)

कांगड़ा किला हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला से लगभग 20 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यह किला भारत के प्राचीन किलों में से एक है जो भारतीय प्राचीन किलों के नाम से प्रसिद्ध है।

इस किले का निर्माण राजपूत परिवार के द्वारा कराया गया था। इसके किलें को देखने के लिए लोग आते हैं तथा सभी लोग बहुत पसंद भी करते हैं। एक बार इस किले को देखने के बाद मन में बहुत खुशी की अनुभव होती है। मैक्लोडगंज में घूमने आने वाले पर्यटक इस किले का भ्रमण करके ही वापस जाते हैं।

दलाई लामा मंदिर (Dalai Lama Temple)

दलाई लामा मंदिर मैक्लोडगंज दर्शनीय स्थल का प्रमुख पर्यटन स्थल है इस मंदिर की वातावरण शांति से परिपूर्ण होती है जिससे आपको इस मंदिर के अंदर प्रवेश करने पर शांति का अनुभव होता है। इस मंदिर में बौद्ध धर्म को मानने वाले अत्यधिक लोग इस मंदिर के दर्शन करने आते हैं तथा अपने सुखी जीवन के लिए भी प्रार्थना करने आते हैं।

दलाई लामा मंदिर के अंदर भगवान बुद्ध की प्रतिमा बैठे हुए आकार में स्थापित की गई है जिसके चारों तरफ श्रद्धालु परिक्रमा करते हैं और विधि विधान से पूजा अर्चना करते हैं।

दलाई लामा मंदिर सुबह 8:00 बजे से लेकर रात को 8:00 बजे तक खुला रहता है, आप सभी मैक्लोडगंज शहर घूमने जाते हैं तो इस मंदिर में घूमने के लिए अवश्य जाएं तथा सुबह 8:00 बजे से रात के 8:00 बजे तक इस मंदिर के दर्शन करने जा सकते हैं, तथा रोज के तनाव भरी जिंदगी से यहां आपको शांति का अनुभव भी होता है।

तिब्बत संग्रहालय मैक्लोडगंज (Tibet museum mcleodganj)

तिब्बत संग्रहालय मैक्लोडगंज के मुख्य शहर से लगभग 2.4 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यह संग्रहालय तिब्बत संग्रहालय केंद्रीय तिब्बती प्रशासन के सूचना और अंतरराष्ट्रीय संबंधों के विभाग का अधिकाधिक संग्रहालय है।

यह संग्रहालय मैक्लोडगंज जैसी खूबसूरत शहर में स्थित है, जहां साल के पूरे 12 महीने पर्यटकों की भीड़ रहती है। यह शहर तीर्थ स्थल का प्रमुख केंद्र है यहां के मंदिरों और झरनों का प्राकृतिक सुंदरता सभी पर्यटकों को बहुत पसंद आता है।

तिब्बत संग्रहालय त्सुगलाक्खांग के मुख्य मंदिर के पास में ही स्थित है तथा इस तिब्बत संग्रहालय में चीन द्वारा तिब्बत पर कब्जे और चीन द्वारा किए जा रहे मानव अधिकारों के हनन के प्रति लोगों में जागरूकता लाने है।

इस संग्रहालय में तिब्बत की संस्कृति और इतिहासों के बारे में भी जानकारी दिया जाता है इस संग्रहालय में आधुनिक युग तक लगभग 30,000 चित्रों का संग्रह किया जा चुका है।

तिब्बत संग्रहालय का स्थापना लोगों के तिब्बत इतिहास और संस्कृति की ज्ञान के लिए मुख्य रूप से कराया गया है। इस संग्रहालय का उद्घाटन 30 अप्रैल 2000 को 14वें दलाई लामा के एक सार्वजनिक कार्यक्रम में किया गया है।

तिब्बत संग्रहालय को देखने का समय गर्मी के दिनों में सुबह 9:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक रहता है और सर्दी के मौसम में सुबह 9:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक रहता है।

यह संग्रहालय सोमवार और शनिवार के दिन बंद रहता है क्योंकि सोमवार और शनिवार को इस संग्रहालय का अवकाश रहता है तथा सप्ताह के बाकी के दिन संग्रहालय खुला हुआ रहता है आप सभी इस संग्रहालय में सोमवार और शनिवार को छोड़कर बाकी दिनों में घूम सकते हैं। इस संग्रहालय में जाने के लिए आपको किसी भी प्रकार के प्रवेश शुल्क देनी नहीं पड़ती है अर्थात यहां आप बिना शुल्क दिए जा सकते हैं।

मैक्लोडगंज का स्थानीय खानपान

मैक्लोडगंज अपने खूबसूरत पर्यटन स्थलों के अलावा यहां के स्वादिष्ट खानपान अर्थात स्थानीय व्यंजनों के लिए भी काफी प्रसिद्ध है। मैक्लोडगंज का सबसे प्रसिद्ध व्यंजन मोमोज है जिसे यहां के लोगों के द्वारा बहुत पसंद किया जाता है मोमोज काफी प्रसिद्ध व्यंजन है।

आप मैक्लोडगंज घूमने जाने पर स्वादिष्ट मोमोज का भी आनंद ले सकते हैं आप सभी यहां घूमने जाने के दौरान मोमोज को खाना ना भूलें क्योंकि इस व्यंजन को बहुत प्रसिद्ध माना जाता है जो सभी पर्यटकों के बीच में खास व्यंजन होता है।

मैक्लोडगंज जाने का सबसे अच्छा समय

वैसे तो मैक्लोडगंज में आप घूमने के लिए कभी भी जा सकते हैं परन्तु यहां जाने का सबसे अच्छा समय सितंबर से मार्च के महीना होता है क्योंकि इस समय यहां का मौसम बहुत खूबसूरत होता है।

गर्मी के दिनों में मैक्लोडगंज में गर्मी पड़ती है, जिससे आप यहां अच्छे से नहीं घूम पाएंगे। यदि आप सभी गर्मी के दिनों में घूमने के लिए जाना चाहते हैं तो भी आप जा सकते हैं क्योंकि इससे आपको ज्यादा परेशानी नहीं होगी।

मैक्लोडगंज में आप घूमने जाने को सोच रहे हैं तो यहां बरसात के दिनों में बिल्कुल भी ना जाए क्योंकि बरसात के दिनों में यहां काफी खतरा होता है।

मैक्लोडगंज एक सुंदर शहर है जहां आपको सुंदर पहाड़, झरने संग्रहालय और मंदिर देखने को मिलते हैं जो अपनी प्राकृतिक सुंदरता से लोगों को आकर्षित करते हैं, तथा यहां विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम भी होते हैं जो मनोरंजन के प्रमुख साधन होते हैं।

निष्कर्ष –

यदि आप सभी मैक्लोडगंज घूमने जाने का प्लान बना चुके हैं तो यह लेख आप सभी के लिए उपयोगी है इसे एक बार अवश्य पढ़ें और मैक्लोडगंज के सबसे खूबसूरत स्थानों के बारे में जाने , किसी भी जगह घूमने जाने से पहले उसके बारे में जानकारियां प्राप्त करना बहुत आवश्यक होता है।

उम्मीद है दोस्तों आपको यह लेख हीं पसंद आएगी अगर आपको यह लेख पसंद आए और आपके लिए उपयोगी हो तो आप इसे अपने दोस्तों के साथ भी शेयर करें।

अन्य पर्यटन क्षेत्र :-

अधिकतर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)

दलाई लामा मंदिर में किसे स्थापित किया गया हैं?

दलाई लामा मंदिर के अंदर भगवान बुद्ध की प्रतिमा बैठे हुए आकार में स्थापित की गई हैं जिसके चारों तरफ श्रद्धालुओं के द्वारा परिक्रमा की जाती है।

दलाई लामा मंदिर कितने बजे तक खुला रहता है ?

दलाई लामा मंदिर सुबह 8:00 बजे से लेकर रात को 8:00 बजे तक खुला रहता है। यह मंदिर मैक्लोडगंज का दर्शनीय स्थल और प्रमुख पर्यटन स्थल है।

तिब्बत संग्रहालय में कितने चित्रों का संग्रह किया जा चुका है?

तिब्बत संग्रहालय में लगभग 30,000 चित्रों का संग्रह किया जा चुका है, इस संग्रहालय में तिब्बत की संस्कृति और इतिहास के बारे में भी जानकारी दिया जाता है।

मैक्लोडगंज का मुख्य व्यंजन क्या है ?

मैक्लोडगंज का मुख्य भोजन मोमोज है जिसे सभी पर्यटकों और वहां के लोगों का पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

Leave a Comment