संगीत पर‌ निबंध | Music Essay in Hindi

हेलो दोस्तों आज हम आपके लिए संगीत पर निबंध लेकर आए हैं, आप सभी को पता होगा कि संगीत हमारे लिए कितना महत्वपूर्ण होता है, जब भी हम तनाव में रहते हैं संगीत सुनते हैं तो हमारा मन शांत हो जाता है तथा हम संगीत को मनोरंजन के लिए भी सुनते हैं इससे हमें आनंद की प्राप्ति होती है, तथा संगीत हमारे स्वास्थ्य के लिए भी लाभदायक होता है।

संगीत हमारे खाली समय को दूर करके आनंद देता है , आप सभी विद्यार्थी अक्सर पढ़ाई में मन ना लगने पर मनोरंजन के लिए संगीत सुनते होंगे, इससे मन को शांति प्राप्ति होती है और हमारा तनाव खत्म हो जाता है, यह निबंध सभी विद्यार्थियों के लिए उपयोगी है इसके जरिए आप सभी एक अच्छा निबंध लिख सकेंगे, यह सभी के जीवन में महत्वपूर्ण होता है।संगीत को बच्चे तथा सभी वर्ग के लोग सुनते हैं, संगीत सभी के लिए लाभदायक होता है।

Music Essay in Hindi

संगीत पर निबंध 1

प्रस्तावना:-

जीवन में हमें खुश रखने और हमारे खाली समय को व्यतीत करने के लिए संगीत सबसे अच्छा माध्यम है, वर्तमान में भीड़ भाड़ के दुनिया में हमेशा व्यक्ति कई कारणों से दुखी तथा व्यक्ति के मन में बहुत तनाव होता है.

जिसे दूर करने के लिए संगीत का सहारा लिया जाता है, संगीत हमें मानसिक और शारीरिक दोनों तरह से लाभ देता है, हम संगीत कभी भी सुन सकते हैं संगीत सुनने के लिए कोई सीमा निर्धारित नहीं होती.

संगीत हमारे अध्ययन के समय एकाग्रता को बढ़ाने में सहायक होती है, संगीत सभी विद्यार्थी सुनना पसंद करते हैं क्योंकि इससे परीक्षा के समय तनाव कम होता है और पढ़ने में भी मन लगता है।

संगीत एक योगा के समान होता है:-

जिस प्रकार हम योगा करके शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहते हैं उसी प्रकार संगीत भी हमारे लिए एक योगा के समान होता है जिससे हम हमेशा स्वस्थ रहते हैं तथा संगीत हार्मोन के संतुलन को भी बनाए रखता है,

साथ ही मन को भी शांति देता है। संगीत से हमारे मस्तिष्क को आराम मिलता है तथा संगीत हमें खुश रहने में बेहद मदद करता है।

संगीत का शौक:-

हम सभी बचपन से ही संगीत सुनने के शौकीन होते हैं, तथा संगीत प्रतियोगिता सभी स्कूल और कॉलेजों में होता है, जिससे बचपन से ही विद्यार्थियों के मन में संगीत का अलग ही शौक होता है,

विद्यार्थियों के अलावा संगीत सभी व्यक्तियों के द्वारा सुना जाता है सभी का शौक होता है, सभी कार्यक्रमों में संगीत सुना जाता है और उसका आनंद लिया जाता है, संगीत के बिना हम सभी का जीवन अधूरा सा लगता है, कई विद्यार्थियों को संगीत में विशेष रूचि होता है जिसके कारण वे संगीत के क्षेत्र में जाना पसंद करते हैं,

संगीत बहुत ही आसान होता है जिसे कोई भी सीख सकता है इसे सीखने के लिए रुचि होनी चाहिए और इसका नियमित अभ्यास करके सभी लोग आसानी से सीख सकते हैं।

जो व्यक्ति संगीत का शौकीन होता है उसके मित्र उससे बहुत प्रसन्न रहते हैं, संगीत सभी के मन को शांति देता है और हमेशा खुश रखता है, संगीत सुनकर हमारे मन में सकारात्मक का भावना उत्पन्न होता है,

और यह सभी व्यक्ति के तनाव को दूर करने में सहायता करता है, यह व्यक्ति को शारीरिक और मानसिक शक्ति देने के साथ-साथ हम मनुष्यों में आत्मविश्वास को विकसित करता है।

भारतीय संगीत:-

भारतीय संगीत प्राचीन काल से ही बहुत लोकप्रिय रहा है, इसे प्राचीन काल से सुना जा रहा है और संगीत सुनना सभी लोग पसंद करते हैं, संगीत का प्रारंभ वैदिक काल से भी पहले से माना जाता है,

मां सरस्वती भी संगीत की बहुत शौकीन थी, ब्रह्मा जी ने नारद मुनि को संगीत का वरदान दिया था यह मान्यता है, भारतीय संगीत पूरे दुनिया भर में प्रसिद्ध रहा है, संगीत लोगों को शांति और आनंद प्रदान करता है।

उपसंहार:-

संगीत सभी के मस्तिष्क में सकारात्मक भावना को पैदा करता है, इससे लोगों को तनाव से मुक्त होने में काफी सहायता मिलता है, संगीत हमारे जीवन में हमेशा खुशियां प्रदान करता है,

संगीत हमारे नकारात्मक विचारों को हटाकर हमारे अंदर सकारात्मक विचारों को उत्पन्न करता है और एकाग्रता की शक्ति को बढ़ाने में भी सहायक होता है।

इन्हें भी पढ़े : –

संगीत पर निबंध 2

प्रस्तावना :-

संगीत एक ऐसा माध्यम है जो हमें हमेशा सकारात्मकता की सीख देता है और मनोरंजन का भी बहुत आनंद आता है संगीत से, जिसे सुनते सुनते हम सभी संगीत में लीन हो जाते हैं, जो हमारे शरीर को भी स्वस्थ रखता है, यह बीमार व्यक्ति के लिए बहुत महत्वपूर्ण कार्य करता हैबीमार व्यक्ति को शांति का अनुभव कराता है.

और बीमार व्यक्ति के लिए औषधि के समान होता है संगीत, संगीत सुनना से व्यक्ति के मन में तुरंत शांति मिलती है। संगीत का उपयोग लोगों के द्वारा उत्सव और कार्यक्रमों में किया जाता है, त्यौहारों के अवसर पर भी संगीत गायन किया जाता है तथा सुना जाता है, लोग शादी विवाह में भी संगीत गायन करते हैं और नाच गान भी करते हैं,

यह हमारे मन के सभी समस्याओं को दूर करने में सहायक होता है, लोग आजकल की भागदौड़ जिंदगी में हमेशा तनाव में रहते हैं यह लोगों के तनाव को दूर करने में बहुत ही सहायक होता है, संगीत हमें एकाग्र बनाता है और हमारे मस्तिष्क को शांति प्रदान करता है, तथा हमारे अंदर सकारात्मकता के विचारों को उत्पन्न करता है।

संगीत से सभी को प्रेम होता है, सभी लोग संगीत को सुनना बेहद पसंद करते हैं, संगीत घरों में बच्चे तथा बुढ़े सभी लोग सुनते हैं, संगीत सुनने के लिए बुढ़े लोग भी काफी शौकीन रहते हैं, हम विद्यार्थी पढ़ाई करते समय अक्सर संगीत सुनना पसंद करते हैं जो हमारे अध्ययन में मन लगाने के लिए सहायक होता है, संगीत हमारे अकेलेपन को भी दूर करता है।

जीवन में संगीत का महत्व :-

संगीत में बहुत शक्ति होता है यह हमारे मन में उत्पन्न कई तरह के नकारात्मक विचारों को दूर करता है, संगीत का सभी के जीवन में गहरा प्रभाव होता है, संगीत नेत्र रोगी और ह्रदय रोगी मरीजों के लिए बहुत ही लाभदायक होता है,

संगीत सुनकर हमारा पाचन भी सुचारू रूप से होता है संगीत हमारे लिए योग जैसा होता है इससे हमारे शरीर को तथा मन को भी स्वस्थ रहने में सहायता मिलता है।

संगीत सीखकर लोग अपना करियर भी बना सकते हैं क्योंकि स्कूल में संगीत के लिए शिक्षक की आवश्यकता होती है और हम संगीत सीख कर शिक्षक की नौकरी प्राप्त कर सकते हैं। जब हमारा मन उदास होता है.

तो हम संगीत सुनकर अपने उदासी को दूर कर सकते हैं, तथा संगीत सुनकर हमें नींद भी अच्छी आती है, संगीत सुनकर हम अपने थकान और तनाव को भी दूर कर सकते हैं।

संगीत के लाभ:-

संगीत सुनने से बच्चों के शरीर में श्वेत रक्त कणिकाओं की संख्या में वृद्धि होता है, यह लोगों को तनाव मुक्त करने में सहायता करता है, संगीत सुनने से एकाग्रता बढ़ता है तथा मन में शांति का अनुभव होता है,

संगीत सुनकर शरीर में सकारात्मक के ऊर्जा का संचार होता है जिससे हम शारीरिक और मानसिक बीमारियों से ठीक हो सकते हैं, संगीत सुनने से हमारे शरीर में हार्मोन का संतुलन भी बना रहता है जिससे दिमाग शांत रहता है।

उपसंहार:-

हम सभी को अपना समय निकालकर संगीत अवश्य सुनना चाहिए क्योंकि इससे हमें बहुत सारे लाभ मिलते हैं जिससे हम स्वस्थ रहते हैं और यह हमारे चिड़चिड़ापन को भी दूर करता है, संगीत से चिंता, अनिद्रा तथा टेंशन भी दूर होता है,

संगीत सुनकर हम अच्छी नींद ले सकते हैं, संगीत सुनने से छोटे बच्चों के दिमाग में भी एकाग्रता की वृद्धि होती है और उनका दिमाग भी बढ़ता है, संगीत हमारे अकेलेपन को दूर करता है तथा मन और मस्तिष्क को शांति प्रदान करता है, संगीत हमारे ह्रदय के लिए भी बहुत महत्वपूर्ण होता है,

संगीत रोजगार प्राप्त करने का भी एक महत्वपूर्ण माध्यम है इसेसीखकर व्यक्ति रोजगार भी प्राप्त कर सकता है, तथा संगीत के क्षेत्र में अच्छा करियर भी बनाया जा सकता है।

सम्बंदित निबंध : –

Leave a Comment