नारी शक्ति पर निबंध | Nari Shakti Essay In Hindi

हेलो दोस्तों, आज के आर्टिकल में हम नारी शक्ति पर निबंध लेकर आए हैं, हमारे वेबसाइट में आप सभी का स्वागत है आज हम नारी शक्ति पर चर्चा करेंगे, नारी हमारे समाज तथा देश के विकास के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण होती हैं। वर्तमान युग में महिलाएं देश के विकास के लिए अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं।

हम सभी को नारी शक्ति के बारे में पता होना चाहिए, नारी शक्ति बहुत ही महत्वपूर्ण टॉपिक है जिसके बारे में वर्तमान में सभी विद्यालयों में निबंध लेखन का प्रश्नदिया जाता है निबंध लिखने को, ताकि सभी विद्यार्थी नारी शक्ति पर जागरूक हो, और दूसरों को भी जागरूक करें। यह निबंध सभी विद्यार्थियों के लिए सहायक साबित होगा, इस आर्टिकल को पढ़कर आप सभी विद्यार्थी निबंध लेखन कर सकते हैं, तथा निबंध लेखन के अलावा भी स्कूलों में दिए जाने वाले प्रोजेक्ट के लिए भी इस्तेमाल कर सकते हैं, तो चलिए नारी शक्ति पर निबंध लेखन को शुरू करते हैं.

Nari Shakti Essay In Hindi

नारी शक्ति पर निबंध 1

प्रस्तावना:-

प्राचीन काल से नारी बहुत ही वीरांगना रही है, आधुनिक युग के नारी में भी सहनशीलता, प्रेम, धैर्य और ममता जैसे गुणों का समावेश होता है। किसी भी समाज तथा देश की कल्पना नारी के बिना नहीं की जा सकती। नारियों में पुरुषों की अपेक्षा अधिक सहनशीलता होती हैं, नारी घर के जिम्मेदारी के साथ साथ समाज तथा देश के विकास के लिए भी महत्वपूर्ण कार्य करती है।

पुराने समय से ही नारी समाज की एक अभिन्न अंग रही हैं, नारी के बिना देश का विकास रुक जाता है, हमारे भारत देश में नारियों का प्राचीन काल से विशेष स्थान रहा है, आधुनिक भारतीय समाज में महिलाएं वास्तव में आगे बढ़ रही हैं, नारी स्वभाव में बहुत अच्छे होते हैं, नारी हमारे समाज के लिए बहुत से महत्वपूर्ण कार्य करती हैं जिससे देश का विकास होता है।

वर्तमान युग में महिलाएं शिक्षित हो रही है और वे अपने विचारों को घर से बाहर निडर होकर रखती हैं, आजकल महिलाएं सभी क्षेत्रों में कार्य कर रही है और पुरुषों के समान योगदान दे रही है।

अत्याचार के खिलाफ आवाज:-

कुछ घर तथा समाज में आज भी महिलाओं के साथ बहुत अत्याचार किया जा रहा है, परंतु वर्तमान युग की नारी बहुत ही जागरूक और समझदार हो गई है जिसके कारण आज की महिलाएं महिलाओं पर हो रहे अत्याचार का विरोध करती हैं, हम सभी को महिलाओं को सम्मान देना चाहिए तथा उन्हें देश के लिए कार्य करने के लिए भी अवसर देना चाहिए।

नारी शक्ति:-

जब घर, समाज और देश में महिलाओं पर अत्याचार बढ़ जाता है तो महिलाएं काली मां का रूप धारण कर लेती है, और अत्याचार करने वाले व्यक्तियों का सर्वनाश कर देती है। आज के वर्तमान युग में भी जो लोग महिलाओं को सम्मान नहीं देते तथा उन्हें कमजोर समझते हैं वह नारी शक्ति के प्रभावशाली सत्य से परिचित नहीं होते, उनको भी नारी ने अपने कार्य के द्वारा मुंहतोड़ जवाब दिया है। हम सभी लोगों को नारी पर अत्याचार नहीं करना चाहिए तथा उन्हें पुरुषों के समान अधिकार प्राप्त करना चाहिए।

नारी और नारी का स्वभाव:-

नारी बहुत ही मीठे स्वभाव की होती हैं जिनमें सहनशीलता, धैर्य, प्रेम जैसे अनेक प्रकार के गुणों का समावेश होता है, नारी हर परिस्थिति में सोच समझकर धैर्य के साथ परिस्थिति का सामना करती हैं, पहले के जमाने में लोग नारी को घर तक ही सीमित रखते थे, परंतु आज की नारी ने देश के विभिन्न कार्यों को संभाला है और परिवार के साथ साथ देश का विकास करने में भी अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है।पुराने समय में नारियों को पढ़ाई लिखाई से वंचित रखा जाता था, लोग सोचते थे लड़कियां पढ़ लिख कर क्या करेंगी, आगे चलकर तो उन्हें शादी करके घर गृहस्ती ही संभालना है, वर्तमान युग में भी कुछ लोगों की सोच इसी प्रकार है आज भी कई परिवार के लोग लड़कियों को पढ़ाना जरूरी नहीं समझते।

नारी में संघर्ष की शक्ति:-

नारियों में संघर्ष करने की अपार शक्ति होती है, नारी परिस्थिति कैसी भी हो ,परिस्थिति के अनुसार अपने आप को ढाल लेती हैं, महिलाएं परिवार या समाज में मुश्किल हालात पैदा होने पर भी संयम के साथ मुश्किल हालात से लड़ती हैं। पहले की नारी अशिक्षितहोने के कारण डरी हुई रहती थीं, किंतु आज की महिलाएं संघर्ष करती हैं, सभी परिस्थितियों का डटकर सामना करती हैं और खुद पर निर्भर होती हैं।

उपसंहार:-

नारी को देवी के समान माना जाता है, हम सभी को नारी और उसके अस्तित्व का सम्मान करना चाहिए, आज नारी हर एक क्षेत्र में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं, तथा पुरुषों से भी बेहतर कार्य करने में साबित हो रही है, नारी हमारे समाज की महत्वपूर्ण अंग होती हैं, हम सभी को नारी का मदद करना चाहिए नारी विकास से ही घर, परिवार और पूरे देश का विकास होता है।

इन्हें भी पढ़े : –

नारी शक्ति पर निबंध 2

प्रस्तावना:-

नारी एक शक्ति की प्रतीक तथा देवी है, नारी का स्वरूप हमारे समाज में नारी शक्ति का महत्वपूर्ण योगदान होता है, लेकिन कुछ लोगों के द्वारा नारी को केवल कमजोर समझा जाता है, उन लोगों की यह सोच बिल्कुल गलत होती है, क्योंकि नारी आधुनिक युग में सबसे शक्तिशाली होती है, और देश के प्रत्येक क्षेत्र में अपना नाम रोशन कर रहे हैं तथा देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

नारी के महत्वपूर्ण गुण:-

नारी स्वभाव से बहुत ही मीठे औरसरल विचार की होती हैं, लेकिन नारी के अंदर बहुत से गुण देखने को मिलते हैं, नारी के अंदर सहनशीलता, धैर्य, और संघर्ष आदि सभी के गुण विद्यमान होते हैं। नारी बचपन से लेकर बुढ़ापे तक कई तरह के परिस्थितियों से उत्पन्न समस्या को सहन करती है, नारी हमेशा चुप रहती हैं किसी को भी जवाब नहीं देती, बचपन में नारी को बहुत बोझ समझा जाता है और वह जैसे – जैसे बड़ी होती है,

उसेबोझ होने एहसास होने लगता है, परिवार के लोग लड़की की शादी करवा देते हैं और शादी करने के बाद उसे ससुराल भेज देते हैं, और नारी सब कुछ सहन कर लेती हैं उनमें सहनशीलता का गुण प्रमुख रूप से होता है। इनके अलावा नारी में संघर्ष करने का का भी गुण विद्यमान होता है, नारी को किसी कार्य को करने के लिए बहुत संघर्ष करना पड़ता है और वह पीछे नहीं हटती है, अपने कार्य में सफलता प्राप्त करने के लिए लगातार संघर्ष करते रहती हैं।

नारी शक्ति के उदाहरण:-

नारी शक्ति के रूप में हम कई महिलाओं को जानते हैं, जो एक शक्ति के रूप होती हैं, जिनके जीवन में संघर्ष और परेशानियों के होने के बाद भी वह उस परिस्थिति का डटकर सामना करती है। जैसे झांसी की रानी लक्ष्मी बाई ने दुश्मनों के छक्के छुड़ा दिए, झांसी की रानी लक्ष्मीबाई का विवाह कम उम्र में कर दिया गया था और कुछ ही दिनों में उनके पति का मृत्यु हो गया था,

जिसके कारण झांसी की रानी लक्ष्मीबाई को अनेक संघर्ष करने पड़े, उन्होंने झांसी के राज्य को संभाला और झांसी की रक्षा की, और झांसी की रानी आजादी के लिए लड़ती रही, उनमें साहस और संघर्ष का गुण विद्यमान था वह किसी भी परिस्थिति से डरती नहीं थी बल्कि उस परिस्थिति का डटकर सामना करती थी, यह नारी के शक्ति का महत्वपूर्ण रूप है।

उपसंहार:-

नारी को देवी के समान माना जाता है, अर्थात नारी की पूजा की जाती है नारी सबसे शक्तिशाली होती हैं, लेकिन आज के वर्तमान युग में भी लोग नारी को कमजोर और निसहाय समझते हैं, हम सभी को नारी को आगे लाने के लिए प्रयास करना चाहिए तथा नारी का सम्मान करना चाहिए,

और नारी पर हो रहे अत्याचार को रोकने चाहिए क्योंकिनारी के द्वारा ही समाज और देश का विकास निरंतर रहता है, नारी झांसी की रानी की अवतार होती हैं हमें नारी का सदैव सम्मान करना चाहिए और हम सभी को नारी के विकास की ओर अग्रसर होना चाहिए जिससे हमारे देश का विकास संभव होता है।

नारी अपने परिवार के साथ साथ समाज और देश की उन्नति में भी अपनी भूमिका निभाती है, नारी हम सभी के लिए बहुत महत्व रखती हैं जिसके महत्व को हम सभी को समझना चाहिए और नारी का सदैव सम्मान करना चाहिएतथा नारी और पुरुष में भेदभाव नहीं करना चाहिए, क्योंकि देश की उन्नति में नारी और पुरुष दोनों का समान महत्व होता है।

अगर आप video के मध्यम से निबंध की तयारी करना चाहते है तो निचे दी video को देखे

Leave a Comment