गणतंत्र दिवस पर संक्षिप्त भाषण | Republic Day speech in Hindi

मित्रो स्वागत है आज के लेख में हम आपके लिए गणतंत्र दिवस पर संक्षिप्त भाषण हिंदी (Republic Day speech in Hindi) लेकर आये है.

अगर आप भी गणतंत्र दिवस पर भाषण की तयारी करना चाहते है तो आप बिलकुल सही लेख पर है चलिए शरु करते है.

Republic Day speech in Hindi

गणतंत्र दिवस पर संक्षिप्त भाषण (Republic Day speech in Hindi)

गणतंत्र दिवस पर भाषण 1:-

आदरणीय मुख्य अतिथि, प्रधानाचार्य, शिक्षक गण और मेरे प्यारे सहपाठियों आप सभी को मेरा नमस्कार! मेरा नाम……, कक्षा…… कि छात्रा आप सब के समक्ष एक भाषण लेकर प्रस्तुत हुई हूं। आप सभी को गणतंत्र दिवस की बहुत-बहुत शुभकामनाएं।

भारत के तीन महत्वपूर्ण राष्ट्रीय पर्व में से एक है 26 जनवरी, 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के रूप में काफी जोश और सम्मान के साथ मनाया जाता है। 26 जनवरी के दिन भारत में गणतंत्र और संविधान लागू हुआ इसलिए इस दिन को हम आत्म गौरव तथा सम्मान से मनाते हैं।

इसी दिन भारत वर्ष में संविधान लागू हुआ था, इसलिए 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के रूप में मनाते हैं। इस दिन भारत देश कोगणराज्य का दर्जा प्राप्त हुआ, भारत देश का संविधान विश्व का सबसे बड़ा लिखित संविधान है।2 वर्ष 11महीने और 18 दिन में बनकर तैयार हुआ।

गणतंत्र का अर्थ है देश में रहने वाले लोगों को अपने प्रतिनिधियों को राजनीतिक नेता के रूप में चुनने का अधिकार, हमारे नेताओं और स्वतंत्रता सेनानियों की काफी संघर्ष के बाद हमें आजादी मिली और हमारा संविधान बना, जिसमें नागरिकों के मूल कर्तव्यों, नियमों और कानूनों का उल्लेख है।

भारत सरकार हर वर्ष राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में एक कार्यक्रम आयोजित करती है, जिसमें इंडिया गेट पर तीनों सेनाओं द्वारा खास परेड का आयोजन होता है। गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारी एक महीने पहले से शुरू हो जाती है। राजपथ पर राज्यों की झांकियां भी प्रदर्शित होती है।

भारत की सैन्य ताकत की भी झलक मिलती है, एक विदेशी मेहमान मुख्य अतिथि के रुप में आमंत्रित किया जाता है, कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रपति द्वारा ध्वजारोहण और राष्ट्रगान के साथ होती है।

परेड विजय चौक से आरंभ होकर इंडिया गेट पर समाप्त होती है, तीनों सेनाओं द्वारा राष्ट्रपति को सलामी दी जाती है, सेना अत्याधुनिक हथियारों और टैंको का प्रदर्शन करती है, जो हमारी राष्ट्रीय शक्ति का प्रतीक है।

सभी राज्य अपनी झांकियों द्वारा अपनी संस्कृति और परंपरा को प्रस्तुत करते हैं। कार्यक्रम के अंत में तीन रंगों (केसरिया, सफेद और हरा) के फूलों की बारिश वायुसेना द्वारा की जाती है, जो आकाश में राष्ट्रीय झंडे का चिन्ह प्रदर्शित करता है।

शांति को प्रदर्शित करने के लिए कुछ रंग-बिरंगे गुब्बारों को आकाश में छोड़ा जाता है, इस दिन स्कूल कॉलेजों में भी विद्यार्थी स्वतंत्रता सेनानियों के किरदार निभाकर इस उत्सव को मनाते हैं।

इस दिन सभी स्कूलों और कॉलेजों में भी परेड, भाषण, गायन और नृत्य आदि प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती है। इस दिन सभी यह प्रतिज्ञा लेते हैं कि अपने देश के संविधान की सुरक्षा करेंगे तथा देश की शांति को बनाए रखेंगे, साथ ही साथ देश के विकास में सहयोग करेंगे।

यह दिन हमारे लिए ऐतिहासिक पर्व है गणतंत्र दिवस हमें देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने की प्रेरणा देता है, हम अपने देश के प्रति उन स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान को कभी नहीं भूल सकते, हमें ऐसे महान अवसर पर उन्हें याद करना चाहिए, यह सिर्फ उन्हीं के कारण संभव हो पाया है कि हम अपने राष्ट्र में स्वतंत्र रूप से रह सकते हैं।

26जनवरी 1950 को देश का संविधान लागू कर भारत को गणतांत्रिक व्यवस्था वाला देश बनाने की तैयारी की गई, इसी की याद में हर वर्ष 26 जनवरी को भारत में गणतंत्र दिवस मनाया जाता है।

जय हिंद जय भारत!

इन भाषण को भी पढ़े : –

गणतंत्र दिवस पर भाषण 2:-

आदरणीय प्रधानाचार्य जी, सभी शिक्षक गण और मेरे प्यारे साथियों! जैसा कि हम जानते हैं आज भारत में 26 जनवरी को हम भारतवासी गणतंत्र दिवस के रूप में मना रहे हैं। गणतंत्र दिवस की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं!

26 जनवरी सन 1950 को भारत देश का संविधान लागू किया गया था, इसी उपलक्ष में 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाता है, भारत देश के प्रत्येक नागरिक के द्वारा गणतंत्र दिवस को बड़े उत्साह और उमंग के साथ मनाया जाता है।

गणतंत्र का अर्थ है जनता के द्वारा जनता के लिए शासन, 26 जनवरी 1950 को हमारे देश भारत को गणतंत्र देश के रूप में घोषित किया गया था, सभी भारतवर्षीय नागरिकों के द्वारा यह दिवस बिना भेदभाव के मनाया जाता है, हम सभी देशवासियों को भारत का नागरिक होने का गर्व है।

समाज में हमारी अलग जाति, धर्म या कई अन्य चीजें हैं जो हमें अलग करती हैं, लेकिन इसकी एक व्यापक तस्वीर यह है कि हम सभी भारतवासी हैं, सभी भारतीयों के द्वारा एकजुट के रूप में गणतंत्र दिवस मनाया जाता है। हमारे देश के महान स्वतंत्रता सेनानियों के द्वारा जो मेहनत और संघर्ष की आहुति दी गई थी उसके कारण ही भारत को पूर्ण स्वराज दिलाया गया, और इसी दिन हम पूर्ण रूप से स्वाधीन हुए थे, उन सभी महान स्वतंत्रता सेनानियों के कारण ही आज सभी भारतवासी, भारतीय नागरिक अपने देश में स्वतंत्रता के साथ रहते हैं।

26 जनवरी 1950 को लॉर्ड माउंट बेटन (गवर्नर जनरल) के स्थान पर डॉ राजेंद्र प्रसाद जी को भारत के प्रथम राष्ट्रपति के रूप में चुना गया था। भारतवर्ष में यह दिवस बड़े उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया जाता है। हर साल भारत की राजधानी दिल्ली में भारत के उपराष्ट्रपति के द्वारा राजकीय सवारी निकाली जाती है और भारतीय सेना जल, थल और वायु सेना के द्वारा राष्ट्रपति को सलामी दी जाती है।

26 जनवरी (गणतंत्र दिवस) पर उन सभी जवानों को भी पुरस्कार और पदक से सम्मानित किया जाता है, जिनके द्वारा सशस्त्र बलों का प्रयोग करके आर्म फोर्स को दर्शाया जाता है।

भारत के प्रधानमंत्री के द्वारा इन सभी बहादुर युवाओं को सम्मानित किया जाता है, इस सम्मानित पुरस्कार में उन सभी बहादुर युवाओं को शामिल किया जाता है , जिन्होंने अन्य लोगों के जीवन को भी एक नया जीवन प्रदान किया है।

धन्यवाद, जय हिंद जय भारत!

गणतंत्र दिवस पर भाषण 3:-

आदरणीय गुरुजनों, यहां उपस्थित सभी शिक्षक गण, एवं मेरे प्रिय मित्रों आप सभी को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!

26 जनवरी 1950 को हमारे देश का संविधान लागू किया गया था, तब से प्रत्येक वर्ष 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाता है। एक राष्ट्रीय पर्व होता है, इसे भारत में हर सरकारी और गैर सरकारी कार्यालयों में बड़े धूमधाम के साथ मनाया जाता है। गणतंत्र दिवस के अवसर पर सभी स्कूल, कॉलेजों में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है। आज हम आपको इस आर्टिकल के द्वारा 26 जनवरी पर भाषण से संबंधित सभी जानकारियां देंगे।

26 जनवरी 1950 को हमारे देश को गणतंत्र देश के रूप में घोषित किया गया था, सभी भारतीय नागरिकों के द्वारा यह दिवस बिना किसी भेदभाव के बनाया जाता है। हम सभी देशवासियों को भारत का नागरिक होने का गर्व है।

भारतवर्ष में यह दिवस बहुत ही खुशी के साथ मनाया जाता है, यह दिवस देश के संप्रभुता की रक्षा के लिए लड़ाई युद्ध व स्वतंत्रता आंदोलन में देश के लिए बलिदान देने वाले शहीदों के बलिदान का स्मारकहै।

गणतंत्र दिवस राष्ट्रीय पर्व होता है इसे विशेष पर्व के रूप में मनाया जाता है, इसे मनाने का मुख्य उद्देश्य भारतीय संविधान का स्थापना दिवस है। गणतंत्र दिवस के दिन सभी संस्थानों मेंविभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है।

गणतंत्र दिवस को प्रत्येक भारतीय नागरिक के द्वारा बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है, स्कूलों में सांस्कृतिक कार्यक्रम के समारोह और विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों एवं गतिविधियों का आयोजन किया जाता है।

भारत एक ऐसा देश है जो अनेकता में एकता का एक महान दृष्टांत है। भारत की राजधानी दिल्ली में गणतंत्र दिवस को एक शानदार उत्साह के रूप में मनाया जाता है। झंडे को राष्ट्रगान के रूप में सम्मानित किया जाता है।

भारत में प्रत्येक वर्ष 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाता है जो कि भारत के लोगों द्वारा बहुत उल्लास और खुशी के साथ मनाया जाता है, इस दिन को भारत सरकार द्वारा पूरे देश में अवकाश के रूप में घोषित किया जाता है।

गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारी लगभग 1 महीने पहले ही शुरू हो जाती है, गणतंत्र दिवस के दिन बहुत सारे कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाता है, कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रपति द्वारा झंडारोहण और राष्ट्रगान के साथ होता है।

इस दिन विद्यार्थियों को किसी क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए पुरस्कार तथा प्रमाण पत्र आदि से सम्मान किया जाता है। 26 जनवरी 1930 को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के द्वारा भारत को पूर्ण स्वराज्य घोषित किया गया था, 26 जनवरी को भारत के संविधान को लागू किया गया, तभी से 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाता है।

हर भारतवासी के लिए राष्ट्रीय पर्व का त्यौहार बहुत खुशी का दिन होता है, इसे सभी भारतवासी नागरिकों के द्वारा बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस दिन सभी सरकारी और गैर सरकारी संस्थानों में सांस्कृतिक कार्यक्रम और विभिन्न प्रकार की गतिविधियों का आयोजन किया जाता है। स्कूल, कॉलेज आदि सभी संस्थानों में बढ़-चढ़कर इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया जाता है और बड़े धूमधाम से मनाया जाता है।

हमारे देश में बहुत सारे धर्म के लोग निवास करते हैं, चीन की भाषा पहचान होने पर भी सभी भारतवासी इस त्यौहार को एकजुट होकर धूमधाम से मनाते हैं।

हम भारत वासियों के लिए 26 जनवरी बहुत खास दिन होता है इस दिन को हम गणतंत्र दिवस के तौर पर जानते हैं इसे भारत का राष्ट्रीय पर्व कहा जाता है। सभी लोग 26 जनवरी का पर्व बड़ी धूमधाम से मनाते हैं। आजादी के उपरांत 26 जनवरी 1950 को देश में संविधान लागू किया गया था।

जय हिंद जय भारत!

सम्बंदित भाषण : –

Leave a Comment