कश्मीर में शीर्ष पर्यटन स्थल | Top Tourist Places In Kashmir In Hindi

नमस्कार दोस्तों! हमारे आज के लेख में कश्मीर में शीर्ष पर्यटन स्थल के बारे में जानकारी दी गई हैं, कश्मीर हिमालय की गोद में बसा हुआ है, इसकी प्राकृतिक सौंदर्य पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है।

यदि आप सभी अपने दोस्त या परिवार के साथ कश्मीर जाने की सोच रहे हैं तो हमारा यह लेख आप सभी के लिए उपयोगी है, इस लेख के माध्यम से आप सभी कश्मीर में घूमने के लिए सबसे अच्छे जगहों के बारे में जान सकते हैं।

तथा इसके अलावा कश्मीर से जुड़ी सभी जानकारियों को प्राप्त कर सकते हैं, किसी भी जगह घूमने जाने से पहले उसके बारे में जानना बहुत ही आवश्यक होता है, और यह लेख कश्मीर जाने वाले पर्यटकों के लिए बहुत ही मददगार साबित होगा।

कश्मीर में शीर्ष पर्यटन स्थल

कश्मीर बहुत ही सुंदर है इसे धरती का स्वर्ग भी कहा जाता है, जिसके कारण यह पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है। कश्मीर में बहुत दूर-दूर से हमारे भारत देश के अलावा विदेशों से भी हजारों लोग घूमने आते हैं। कश्मीर में बर्फ के चादर बिछी हुई होती हैं, तथा यहां ऊंचे ऊंचे पेड़ होते हैं।

कश्मीर यहां आने वाले पर्यटकों को एक नई दुनिया का अनुभव कराता है, तथा यहां एक प्रसिद्ध बुलर झील भी है जो एशिया के सबसे बड़े स्वच्छ पानी की झील है।

कश्मीर में शीर्ष पर्यटन स्थल – Top Tourist Places In Kashmir In Hindi

आज आपको जम्मू कश्मीर के खूबसूरत जगहों के बारे में बताएंगे तथा आप सभी इसके माध्यम से कश्मीर में अपनी गर्मी की छुट्टियों को बिताने तथा परिवार और बच्चों के साथ घूमने के लिए सरलता से जा सकते हैं।

श्रीनगर (Srinagar Kashmir)

श्रीनगर झेलम नदी के तट पर स्थित है, तथा यह जम्मू और कश्मीर राज्य की राजधानी है और इसे धरती का स्वर्ग कहा जाता है। श्रीनगर में हमारे भारत देश के लोग तथा विदेश के लोग भी लाखों की संख्या में छुट्टियां मनाने आते हैं। श्रीनगर में बहुत ही खूबसूरत पर्यटन स्थल है जो लोगों को बेहद पसंद आता है।

श्रीनगर में पर्यटक शिकारा की सवारी का आनंद भी ले सकते हैं, तथा शंकराचार्य मंदिर और डाजिकम राष्ट्रीय उद्यान, मुगल गार्डन इत्यादि को देखकर मनोरंजन कर सकते हैं।

पहलगाम (Pahalgam)

पहलगाम भी पर्यटन स्थल के लिए बहुत प्रसिद्ध है, यहां केसर की खेती होती है जिसके कारण यह काफी लोकप्रिय और प्रसिद्ध है। पहलगाम में डांस के हरे-भरे मैदान और इसके चारों ओर ऊंचे ऊंचे पहाड़ के बहुत सुंदर दृश्य प्रदर्शित होते हैं। पहलगाम में सबसे ज्यादा केसर की खेती की जाती है, यहां की वादियां बेहद खूबसूरत होती हैं।

यहां बेताब घाटी, अरु घाटी और शेषनाग जैसे कई देखने योग्य स्थल है, इनके अलावा अमरनाथ की प्रसिद्ध तीर्थ यात्रा की शुरुआत भी पहलगाम से ही होती है। पहलगाम में आप सभी परिवार तथा दोस्तों के साथ छुट्टियों का आनंद लेने के लिए जा सकते हैं।

दाचिगाम (Dachigam)

दाचिगाम एक राष्ट्रीय उद्यान है जो जम्मू कश्मीर की राजधानी श्रीनगर के उत्तर पूर्वी भाग में लगभग 22 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। डचीगाम हिमालय की सुंदर वादियों में बसा हुआ है , तथा यह 141 वर्ग किलोमीटर की क्षेत्र में फैला हुआ सबसे ऊंचा राष्ट्रीय उद्यान है।

इस राष्ट्रीय उद्यान को देखने के लिए हजारों पर्यटकों की भीड़ रहती है, आप सभी भी कश्मीर घूमने जाते हैं तो इस राष्ट्रीय उद्यान में घूमने अवश्य जाएं तथा इसके सुंदर वादियों का आनंद लें, ऐतिहासिक परंपराओं के अनुसार इतिहास में यह देखने को मिलता है कि पहले यह स्थान राजा महाराजाओं के शिकार करने का स्थान हुआ करता था।

राजा महाराजा इससे उद्यान में शिकार करने के लिए आते थे, यह स्थान राजा महाराजाओं के शिकार कार्य के लिए बहुत ही प्रसिद्ध है।

सोनमर्ग (SonMarg)

सोनमर्ग एक हिल स्टेशन है, और यह हिल स्टेशन बहुत ही अच्छा घूमने लायक जगह है, जो जम्मू कश्मीर राज्य के कंधवाल जिले में स्थित है। सोनमर्ग हिमालय की वादियों में बसा हुआ है जहां प्रतिवर्ष लाखों की संख्या में पर्यटक अपने परिवार और दोस्तों के साथ घूमने के लिए आते हैं।

यहां ट्रैकिंग के लोग बहुत आनंद ले सकते हैं क्योंकि उनके लिए सोनमर्ग किसी स्वर्ग से कम नहीं है, तथा यहां बॉलीवुड की फिल्मों की शूटिंग भी की जाती है, यह स्थान बॉलीवुड शूटिंग के लिए बहुत प्रसिद्ध है जहां अत्यधिक मात्रा में बॉलीवुड फिल्म शूटिंग की जाती है।

अमरनाथ (Amarnath )

अमरनाथ की यात्रा करना सभी लोग चाहते हैं, यह बहुत जाना माना पर्यटक स्थल है, अमरनाथ धार्मिक और ऐतिहासिक दृष्टि से बहुत ही महत्वपूर्ण है। अमरनाथ मंदिर हिंदुओं का प्रमुख तीर्थ स्थल है जहां भगवान शिव को समर्पित किया गया है।

अमरनाथ मंदिर श्रीनगर से लगभग 145 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है, यह हिमालय पर्वत की गोद में बसा हुआ है जो प्राकृतिक मंदिर है जिसकी उत्पत्ति प्रकृति के द्वारा हुई है।

अमरनाथ मंदिर में स्थित शिव जी के शिवलिंग को बाबा बर्फानी और अमरेश्वर भी कहा जाता है। अमरनाथ गुफा की लंबाई 160 फुट तथा चौड़ाई लगभग 100 फुट है।

अमरनाथ गुफा में भगवान शिव जी ने माता पार्वती को अमर होने का रहस्य बताया था, यहां लोग शिव जी के दर्शन के लिए गुफा में हजारों की तैनात में श्रद्धालु पहुंचते हैं।

पुलवामा (pulwama)

पुलवामा को राइस वॉल ऑफ कश्मीर भी कहा जाता है, यह शहर श्रीनगर से लगभग 40 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है जो बहुत ही सुंदर शहर है। पुलवामा में गर्मी के दिनों में पहाड़ के सुंदर वादियों का आनंद लिया जा सकता है, तथा सर्दी के दिनों में भी यह पहाड़ बहुत ही सुंदर दृश्य प्रदर्शित करता है।

पुलवामा अपने ऐतिहासिक हिंदू मंदिरों के लिए भी बहुत प्रसिद्ध है आप सभी यहां इन मंदिरों में आकर दर्शन कर सकते हैं।

वैष्णो माता मंदिर (Vaishno Mata Mandir)

वैष्णो माता मंदिर त्रिकुटा पहाड़ियों में कटरा से 15 किलोमीटर की दूरी पर समुद्र तल से 1560 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है, यह मंदिर बहुत ही पवित्र मंदिर माने जाते हैं, देव मंदिर गुफा में है जहां अध्यात्मिक और वातावरण में शांति होती है।

माता वैष्णो देवी मंदिर कश्मीर में तो प्रसिद्ध है ही इसके साथ ही इसे पूरे भारत का प्रसिद्ध तीर्थ स्थल माना जाता है इस मंदिर को, माता वैष्णो देवी मंदिर में हर वर्ष हजारों श्रद्धालु मां वैष्णो देवी की आशीर्वाद लेने के लिए आते हैं।

वैष्णो देवी एक धार्मिक ट्रैकिंग स्टेशन भी है यहां तीर्थयात्री लगभग 13 किलोमीटर तक पैदल चलकर छोटी गुफाओं तक भी जा सकते हैं, इस मंदिर को माता रानी के नाम से भी जाना जाता है जो हिंदू पौराणिक कथाओं के अनुसार दुर्गा देवी की अभिव्यक्ति है।

पटनीटॉप (Patnitop)

पटनीटॉप को बहुत आदर्श स्थान माना जाता है, यह हिमालय की बर्फ से ढकी चोटियों के मनोरम दृश्यों के साथ प्रकृति का अनुभव कराता है। यह कश्मीर का प्रमुख आकर्षण का केंद्र है जहां हजारों पर्यटक और प्रकृति प्रेमी घूमने के लिए जाते हैं।

यह पर्यटकों के यात्रा के लिए बहुत सुंदर दर्शनीय स्थल है, जो सभी पर्यटकों को बहुत लोकप्रिय लगता है तथा इसके प्राकृतिक सुंदरता बेहद सुंदर है जो सभी लोगों को अपनी ओर आकर्षित करती हैं।

कश्मीर घूमने जाने का सबसे अच्छा समय

कश्मीर हमारी पृथ्वी के सबसे खूबसूरत जगहों में से एक है, यह गर्मी की छुट्टियों को बिताने तथा पिकनिक के लिए बहुत ही अच्छा स्थान है। यहां घूमने के लिए कभी भी जा सकते हैं, यहां का मौसम पूरे साल बहुत अच्छा रहता है।

कश्मीर आप सभी को बहुत पसंद आएगा, यह बहुत अच्छा पर्यटन स्थल है जहां सभी बच्चे, बूढ़े जाना पसंद करते हैं यह सभी वर्ग के लोगों के लिए पसंदीदा जगह है।

कश्मीर का प्रसिद्ध भोजन

कश्मीर में घूमने के अलावा भोजन करने के लिए भी सुविधाएं होती हैं। यहां शाकाहारी और मांसाहारी दोनों प्रकार के भोजन उपलब्ध है, कश्मीर में चिकन, मटर और मछली बहुत प्रसिद्ध भोजन है तथा कश्मीर के लोग मिठाइयों को खाना भी काफी पसंद करते हैं।

निष्कर्ष

आशा करते हैं दोस्तों आपको कश्मीर से जुड़ी जानकारियां पसंद आएगी, तथा आप सभी के यात्रा के लिए भी उपयोगी साबित होगी।

अन्य पर्यटन क्षेत्र :-

अधिकतर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)

वैष्णो माता मंदिर कहां स्थित है ?

वैष्णो माता मंदिर त्रिकुटा पहाड़ियों में कटरा से 15 किलोमीटर की दूरी पर समुद्र तल से 1560 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है।

पुलवामा को और क्या कहा जाता है तथा यह कहां स्थित है?

पुलवामा को राइस वॉल ऑफ कश्मीर भी कहा जाता है और यह शहर श्रीनगर से लगभग 40 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

अमरनाथ मंदिर श्रीनगर से कितनी दूरी पर स्थित है?

अमरनाथ मंदिर श्रीनगर से लगभग 145 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है, और यह हिमालय पर्वत की गोद में बसा हुआ है इसकी उत्पत्ति प्रकृति के द्वारा हुई है।

अमरनाथ मंदिर में शिव जी के शिवलिंग को और किस नाम से जाना जाता है?

अमरनाथ मंदिर में स्थित शिव जी के शिवलिंग को बाबा बर्फानी और अमरेश्वर भी कहा जाता है।

अमरनाथ गुफा की लंबाई और चौड़ाई बताइए ?

अमरनाथ गुफा की लंबाई 160 फुट और चौड़ाई लगभग 100 फुट की हैं। अमरनाथ गुफा में भगवान शिव ने माता पार्वती को अमर होने का रहस्य बताया था।

सोनमर्ग कहां स्थित है ?

सोनमर्ग एक हिल स्टेशन है और यह हिल स्टेशन बहुत अच्छा स्थान है जो जम्मू कश्मीर राज्य के कंधवाल जिले में स्थित है।

दाचीगाम कहां स्थित है ?

दाचीगाम राष्ट्रीय उद्यान है और यह कश्मीर की राजधानी श्रीनगर के उत्तरी पूर्वी भाग में लगभग 22 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है और हिमालय की सुंदर वादियों में बसा हुआ है।

Leave a Comment