हेलो दोस्तों ! आप सभी का स्वागत है हमारे वेबसाइट में, आज के लेख में हम आपको केरल में घूमने की सबसे लोकप्रिय जगहें के बारे में बताएंगे, हमारे भारत देश में कई ऐसी जगहें है जिसका नाम सुनते ही हमारे मन में बहुत खुशी की अनुभव होने लगती है।
आप सभी अपने जीवन में कभी ना कभी अपने परिवार और दोस्तों के साथ घूमने के लिए जाते हैं, केरल घूमने के लिए बहुत ही अच्छा स्थान है जहां अधिकतर लोग घूमना पसंद करते हैं।
केरल में घूमने की सबसे लोकप्रिय जगहें
केरल के प्रमुख पर्यटन स्थल
हमारे देश में कई ऐसे जगह मौजूद है जिनको प्रकृति का सबसे सुंदर उदाहरण दिया जाता है, और इन सौंदर्य प्रकृति वाले जगहों में केरल भी आता है। केरल हमारे भारत देश का एक राज्य है जो अपने प्राकृतिक सौंदर्यता के लिए पूरे विश्व में बहुत ज्यादा लोकप्रिय और प्रसिद्ध है।
केरल हमारे भारत राज्य का रहने के लिए तो एक छोटा राज्य है लेकिन यह बहुत अनोखा राज्य है, केरल भारत के दक्षिण हिस्से में स्थित है । यह राज्य अपने प्राकृतिक सुंदरता के लिए तो प्रसिद्ध है ही इसके साथ ही अपने समृद्ध इतिहास और संस्कृति के लिए भी बहुत प्रसिद्ध है।
केरल में घूमने की जगह वर्कला
वर्कला केरल राज्य का एक तटीय शहर है जो अपने खूबसूरत समुद्र तटों के लिए जाना जाता है। वर्कला केरल राज्य का बहुत सुंदर और आकर्षक जगह है जो घूमने के लिए बहुत बेहतरीन जगह है, यहां विशाल नील समुद्र, नारियल के पेड़ और शांत जलवायु आदि होते हैं जो सभी पर्यटकों के लिए एक प्रमुख आकर्षण का केंद्र होता है।
वर्कला प्राचीन जनार्दन स्वामी मंदिर के लिए भी बहुत लोकप्रिय है जो लगभग 2000 साल पुराना मंदिर है तथा वर्कला में कई ऐसे धार्मिक स्थल भी स्थापित किए गए हैं जो देखने योग्य है और जिन्हें देखकर लोगों को बहुत खुशी होती है। वर्कला केरल के सभी पर्यटन स्थलों में से महत्वपूर्ण स्थान है यह सभी पर्यटकों को आनंद का अनुभव और मनोरंजन करने का अवसर भी प्राप्त कराता है।
केरल का मशहूर जगह तिरुवंतपुरम
केरल के सबसे मशहूर जगहों में तिरुवंतपुरम बहुत प्रसिद्ध है, तिरुवंतपुरम को त्रिवेंद्रम के नाम से भी जाना जाता है। तिरुवंतपुरम केरल राज्य का राजधानी है और इसके साथ ही यह बहुत खूबसूरत शहर भी है जो अपनी प्राकृतिक सुंदरता और शांत वातावरण के कारण सभी लोगों को बहुत मनोरम और आकर्षक लगता है।
तिरुवंतपुरम सात पहाड़ियों पर स्थित है यह अरब सागर की लहरों और लंबी लंबी नारियल के पेड़ों तथा हरी-भरी सुंदर घाटियों जैसे नजारे प्रस्तुत करता है। तिरुवंतपुरम भारत के दक्षिण पश्चिम में स्थित है और यह पश्चिम में अरब सागर तथा पूर्व में तमिलनाडु राज्य से घिरा हुआ है।
तिरुवंतपुरम भारत के अन्य शहरों की तुलना में बहुत उच्च स्तर पर है, यह अपने प्राकृतिक और ऐतिहासिक परंपरा में महत्वपूर्ण स्थान रखता है तथा यह शहर प्राचीन मंदिरों के लिए भी बहुत प्रसिद्ध है जो अपने वास्तुकला के लिए पूरे विश्व में प्रसिद्ध है, इसे लगभग सभी हिस्से के लोग जानते हैं और यहां घूमने के लिए लोग आते रहते हैं।
केरल का सबसे खूबसूरत जगह इडुक्की
इडुक्की केरल का एक जिला है जो चारों ओर से पहाड़ियों से घिरा हुआ एक शानदार पर्यटन स्थल है। यह केरल राज्य के सबसे अधिक संपन्न क्षेत्रों में से है जो सभी लोगों के लिए छुट्टियों को बिताने और हनीमून आदि के लिए बहुत बेहतरीन स्थान है।
इडुक्की केरल का सबसे अधिक देखा जाने वाला जगह है जो पहाड़ियों से घिरा हुआ है जिसके कारण इसकी खूबसूरती और बढ़ जाती हैं यह खूबसूरत पहाड़ियों और घाटियों तथा मसालों के बागानों से घिरा हुआ है जहां वन्यजीव अभयारण्य और आश्चर्यजनक झरने तथा कई प्रकार की जीव जंतु भी है।
इडुक्की शब्द का अर्थ एक संकरी घाटी होता है जो मलयालम शब्द इडुक्कू से लिया गया है। इडुक्क केरल के सबसे अद्भुत और खूबसूरत जिलों में से एक है जो अपनी सुंदरता से सभी पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है और यहां शांत वातावरण होता है जिससे सभी पर्यटक यहां शांति का अनुभव करते हैं तथा यहां का मौसम बहुत खुशनुमा होता है।
केरल में देखने योग्य जगह थेक्कड़ी
थेक्कड़ी केरल का एक प्रमुख पर्यटन स्थल है, यह जगह ठंडी जलवायु, मनोरम दृश्य तथा हरे-भरे हरियाली और शांत वातावरण से परिपूर्ण है तथा यहां वन्य जीव अभ्यारण से अच्छादित जंगलों में रहने वाले जीव जंतु भी यहां आए हुए पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है।
थेक्कड़ी का सबसे प्रसिद्ध और आकर्षक स्थान पेरियार वन्यजीव अभयारण्य है, जहां वन्यजीवों को करीब से देखा जा सकता है जो सभी पर्यटकों के लिए बहुत रोमांचक होता है तथा यह स्थान मसालों के उत्पाद के लिए भी विश्व में प्रसिद्ध है।
केरल का लोकप्रिय स्थान सबरीमाला
भारत के महत्वपूर्ण और पवित्र तीर्थ स्थलों में से सबरीमाला केरल के सबसे उच्च धार्मिक पर्यटन स्थलों में शामिल है। सबरीमाला मंदिर मुख्य रूप से भगवान अय्यप्पा को समर्पित है जिसे हिंदुओं का सबसे पवित्र मंदिर माना जाता है।
पौराणिक कथाओं के अनुसार अय्यप्पा, भगवान शिव और मोहनी के पुत्र है तथा शबरीमाला मंदिर पहाड़ियों और जंगलों के बीच में स्थित है जो केरल का अनुपम तीर्थ स्थल है। यह पूरे विश्व में लाखों भक्तों को अपनी ओर आकर्षित करता है तथा सबरीमाला के आसपास विभिन्न प्रकार के दर्शनीय स्थल मौजूद है जो घूमने के लिए बेहतरीन स्थान माने जाते हैं।
केरल में घूमने की जगह कोल्लम
कोल्लम केरल राज्य में स्थित एक आकर्षक शहर है जो अरब सागर के पश्चिमी तट पर स्थित है। कोल्लम शहर अपनी संस्कृति और ऐतिहासिक समृद्धि के लिए बहुत विख्यात है। कोल्लम अरब सागर की सबसे प्राचीन बंदरगाहों में से एक है तथा इसके साथ ही यह बहुत लंबे समय से पुर्तगाली, चीनी और ब्रिटिश तथा अरब देश के साथ इसका व्यवसायिक संबंध रहा है।
यह शहर मसालों और काजू उत्पादों के लिए बहुत प्रसिद्ध है इस शहर की सुंदरता बहुत मनोरम और आकर्षक होती है, तथा यहां का वातावरण बहुत शांत होता है जो सभी लोगों को शांति का अनुभव कराता है।
यह शहर पर्यटकों के आकर्षक का केंद्र है इस स्थान को घूमने के लिए बेहतरीन जगहों में से एक माना जाता है और यह शहर घने जंगलों से संपन्न है जो बहुत लोकप्रिय दृश्य प्रस्तुत करती है।
केरल में घूमने का सही समय
केरल हमारे भारत का एक लोकप्रिय और आकर्षक राज्य है जो पूरे साल भर अपने सुंदरता को प्रस्तुत करता है जिसके कारण यह केवल हमारे भारत देश में ही नहीं बल्कि पूरे विश्व के सभी पर्यटकों को आमंत्रित करता है। यह शहर सभी लोगों का स्वागत करता है।
केरल में पूरे साल किसी भी समय लोग घूमने जा सकते हैं, तथा किसी भी समय केरल में यात्रा किया जा सकता है लेकिन केरल में घूमने का सबसे अच्छा समय सितंबर से मार्च तक को माना जाता है। सितंबर से मार्च के महीनों में केरल में मौसम बहुत सुखद और सुहावना रहता है जबकि मार्च से मई तक केरल में बहुत गर्मी पड़ती है तथा जून से अगस्त तक केरल राज्य में बहुत अधिक बारिश होती है जो यात्रा के लिए अनुकूल नहीं होती है।
केरल का लोकप्रिय जगह कोच्चि
कोच्चि को कोचीन के नाम से भी जाना जाता है, यह केरल का एक प्रमुख शहर है जिसे अरब सागर की रानी के रूप में भी जाना जाता है। यह अनोखा तथा अपार सौंदर्यता के कारण बहुत प्रसिद्ध है जो सभी पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है।
कोच्चि अपने अनूठे संस्कृति और समृद्ध इतिहास तथा सुंदरता के लिए प्रसिद्ध है, यह सदियों से विभिन्न देशों के व्यापारियों और पर्यटकों के लिए एक आदर्श स्थान माना जाता है। कोच्चि एक तटीय शहर है जो अरब सागर और पश्चिमी घाट के बीच में स्थित है।
यह केरल का वाणिज्यिक राजधानी है। कोच्चि में घूमने के लिए कई शानदार स्थान है जो पर्यटकों को घूमने के लिए एक अच्छा अवसर प्रदान करता है।
अन्य पर्यटन क्षेत्र :-
- हवा महल की जानकारी
- स्वर्ण मंदिर के बारे में जानकारी
- मनाली में पर्यटन स्थल
- उदयपुर के पर्यटन स्थल
- आगरा पर्यटन स्थल
अधिकतर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)
वर्कला जनार्दन स्वामी मंदिर कितना साल पुराना मंदिर है?
वर्कला जनार्दन स्वामी मंदिर लगभग 2000 साल पुराना मंदिर है। यह मंदिर बहुत लोकप्रिय और प्रसिद्ध मंदिर है यहां कई धार्मिक स्थल स्थापित किए गए हैं।
तिरुवंतपुरम को और किस नाम से जाना जाता है ?
तिरुवंतपुरम को त्रिवेंद्रम के नाम से भी जाना जाता है जो कि केरल राज्य का राजधानी है और खूबसूरत शहर भी है।
कोल्लम कहां स्थित है और विश्व में क्यों विख्यात है ?
कोल्लम केरल राज्य में स्थित है जो बहुत आकर्षक शहर है, अरब सागर के पश्चिमी तट पर स्थित है और कोल्लम शहर अपनी संस्कृति और ऐतिहासिक समृद्धि के लिए बहुत विख्यात है।
कोच्चि को कोच्चि के अलावा किस नाम से जाना जाता है ?
कोच्चि को कोचीग के नाम से भी जाना जाता है यह केरल का प्रमुख शहर है और पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र भी है।
कोच्चि क्यों प्रसिद्ध है?
कोच्चि अपने अनोखे संस्कृति और समृद्धि के इतिहास तथा सुंदरता के लिए प्रसिद्ध है।
निष्कर्ष
इस लेख में हमने केरल में घूमने के लिए प्रमुख पर्यटन स्थलों के बारे में जानकारी दी है, आप सभी अपने परिवार और दोस्तों के साथ केरल घूमने अवश्य जाएं,यह घूमने जाने के लिए बहुत लोकप्रिय स्थान है, आप सभी केरल में घूमने जा सकते हैं और वहां के सभी पर्यटन स्थलों का अनुभव ले सकते हैं।
उम्मीद है यह लेख आप सभी को पसंद आया होगा तथा आप सभी के लिए उपयोगी साबित होगा।

नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम अमृत यादव है और पेशे से मैं एक ब्लॉगर और लेखक हूं, जो लेख आप अभी पढ़ रहे हैं वह मेरे द्वारा लिखा गया है, मैं अभी बीकॉम फाइनल ईयर की पढ़ाई कर रहा हूं।