दिल्ली में पर्यटन स्थल हिंदी में | 6 Best Tourist Places In Delhi In Hindi

नमस्कार दोस्तों! आज के लेख में हम दिल्ली में पर्यटन स्थल के बारे में जानकारी देंगे, दिल्ली में घूमने के लिए कौन-कौन सी जगह है, के बारे में बताएंगे जो आप सभी की यात्रा के लिए उपयोगी होगा।

अगर आप सभी भी घूमने की सोच रहे हैं तो दिल्ली में घूमने के लिए बहुत सारी खूबसूरत जगहें है, दिल्ली घूमने के लिए आप सभी के लिए बेहतर ऑप्शन हो सकता है, यहां जाकर आप सभी अपनी छुट्टियों को बिता सकते हैं तथा नवविवाहित जोड़े हनीमून के ट्रिप पर भी दिल्ली में जा सकते हैं।

दिल्ली में पर्यटन स्थल

दिल्ली बहुत ही खूबसूरत शहर है तथा यह हमारे देश की राजधानी भी है जो राजनीति के लिए भी प्रसिद्ध है। यह शहर बहुत प्रसिद्ध और खूबसूरत दर्शनीय स्थल भी है जहां आप अपने दोस्तों और परिवार के साथ गर्मी की छुट्टियों को इंजॉय करने जा सकते हैं, यह घूमने के लिए बहुत बेहतरीन स्थान है। हमारे भारत देश की राजधानी दिल्ली में घूमने के लिए विभिन्न प्रकार की कई ऐसी जगहें है जहां आप मनोरंजन कर सकते हैं।

दिल्ली में घूमने के लिए पूरे दुनिया भर के लोग आते हैं, यहां बहुत खूबसूरत और आकर्षक जगह हैं जिन्हें देखने के लिए हर साल लोगों की भीड़ तैनात रहती है। हम आपको आज दिल्ली में घूमने के लिए खूबसूरत और प्रसिद्ध जगहों के बारे में बताएंगे जहां आप सभी जाकर घूम सकते हैं।

लाल किला ( Red fort)

लाल किला हमारे देश की राजधानी का बहुत प्रसिद्ध तीर्थ स्थल है, लाल किला को देखने के लिए विदेशों के लोग भी भारी मात्रा में आते हैं। लाल किले का निर्माण 1638 ईस्वी से 1648 ईस्वी के बीच में शाहजहां के द्वारा कराया गया था।

लाल किला लगभग 250 एकड़ जमीन में फैला हुआ है जो लाल बलुआ और पत्थरों से बनाया गया है, इसे भारत के शान के रूप में भी जाना जाता है क्योंकि यहां प्रत्येक साल हमारे भारत देश के प्रधानमंत्री द्वारा स्वतंत्रता दिवस पर अर्थात 15 अगस्त के अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज, तिरंगा फहराया जाता है।

लाल किले के अंतर्गत बहुत सारी जगह है जो देखने योग्य है यहां एक बहुत सुंदर संग्रहालय भी बना हुआ है जिसमें मुगल काल से जुड़े हुए औजार भी रखे गए हैं। इस किले के अंदर मुमताज महल और रंगमहल है जिसमें मुमताज महल को वर्तमान में संग्रहालय के रूप में परिवर्तित कर दिया गया है।

मुमताज महल में मुगल विरासत से जुड़ी हुई कई महत्वपूर्ण चीजें रखी गई है यदि आप सभी लाल किला में घूमने जाते हैं तो आपको मुगल काल से जुड़ी कई चीजें देखने को प्राप्त होंगी जो बहुत ही सुंदर और मनमोहक होते हैं तथा यहां आपको सुंदर वास्तुकला के दर्शन भी होंगे।

इंडिया गेट (India gate)

इंडिया गेट के बारे में तो आप सभी ने सुना ही होगा तथा अधिकतर लोगों ने देखा भी होगा, यह हमारे देश के राजधानी दिल्ली में विराजमान है जो बहुत ही सुंदर दृश्य प्रस्तुत करती है। इंडिया गेट देश के सबसे चर्चित स्थलों में से एक है जिसे युद्ध स्मारक के रूप में भी जाना जाता है।

इंडिया गेट का निर्माण ब्रिटिश सरकार के द्वारा सन 1917 में कराया गया था, इंडिया गेट का डिजाइन लुटियन द्वारा तैयार किया गया था जो एडमिन युद्ध स्मारक बनाने के लिए दुनिया भर में प्रसिद्ध है।

इस गेट की ऊंचाई लगभग 42 मीटर है तथा इंडिया गेट से दिल्ली का बहुत खूबसूरत नजारा दिखाई देता है परंतु इंडिया गेट के ऊपर जाना सख्त मना है यहां किसी को भी जाने की अनुमति नहीं मिलती है, इंडिया गेट को केवल आप नीचे से देख सकते हैं।

इंडिया गेट के दीवारों पर भारत के वीर शहीद सैनिकों के नाम अंकित किए गए हैं जिन्होंने ब्रिटिश शासन में सेवा करते हुए कई अलग-अलग जगहों पर अपने प्राणों की आहुति दी है।

इंडिया गेट देखने से आपके मन में देशभक्ति की भावना के प्रति सम्मान का अनुभव भी प्राप्त होगा तथा इसके सामने राजपथ है और इनके अलावा इंडिया गेट के आसपास कई देखने योग्य जगह है जैसे अमर जवान ज्योति और राष्ट्रीय युद्ध स्मारक आदि पवित्र स्थान है।

अन्य पर्यटन स्थल:

कुतुब मीनार (kutub minar)

कुतुबमीनार को भारत के अधिकतर लोगों ने देखा होगा और जिन्होंने नहीं देखा होगा उन्हें हम बता दें कि यह बहुत ही खूबसूरत स्थान है जिसे देखने के लिए आप सभी को जाना चाहिए। क़ुतुब मीनार हमारे देश की राजधानी दिल्ली के मरहौली क्षेत्र में स्थित है।

क़ुतुब मीनार बहुत सुंदर दृश्य प्रदर्शित करता है जो विश्व की सबसे ऊंची मीनार है, इसकी ऊंचाई लगभग 72.5 मीटर है। कुतुब मीनार का निर्माण 1192 में कुतुबुद्दीन ऐबक द्वारा शुरू कराया गया था परंतु उन्होंने केवल कुतुबमीनार का आधार ही पूरा किया था, और आगे इसके निर्माण के दौरान अल्तमस ने तीन मंजिला बनाया तथा 1368 में फिरोजशाह तुगलक ने इसका अंतिम मंजिल बना कर पूरा किया था।

इतिहास के अनुसार सन 1505 में भूकंप आया था जिसके कारण कुतुबमीनार की काफी ज्यादा क्षति हुई थी जिसके बाद सिकंदर लोदी ने इसकी मरम्मत कराई थी।

कुतुबमीनार पांच मंजिला वाला इमारत है जो दिल्ली में आए पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र है तथा यह विश्व का एक प्रसिद्ध दर्शनीय स्थल भी है, यदि आप सभी दिल्ली घूमने जाते हैं तो कुतुबमीनार को देखना ना भूलें क्योंकि यह आपको वास्तुकला देखने का अवसर भी प्राप्त कराता हैं।

जंतर मंतर (jantar mantar Delhi)

जंतर मंतर का निर्माण महाराजा जय सिंह ने 1724 में करवाया था, यह एक खगोलीय वेधशाला है जो दिल्ली में स्थित है। इस वेधशाला में सूर्य और अन्य ग्रहों की चाल की गणना की जाती है, ग्रहों के गति और दिशा को मापने के लिए यहां कई खगोलीय यंत्र लगाए गए हैं।

जंतर मंतर में लगाए गए खगोलीय यंत्र ग्रहों की जानकारी प्रदान करने के लिए कार्य करता है जिससे पूरे दिन के अवधी का मापन किया जा सकता है और इनके अलावा प्रकाश यंत्र तथा खगोलीय पिंडों की गति का भी पता लगाया जा सकता है।

यह काफी पुराना तकनीकी यन्त्र है जिसे देखने के लिए काफी अधिक संख्या में पर्यटक जंतर मंतर घूमने आते हैं और इसके इतिहास के बारे में भी ज्ञान प्राप्त करते हैं।

जामा मस्जिद (Jama masjid)

जामा मस्जिद पुरानी दिल्ली में लाल किले के पास स्थित है, इसका निर्माण शाहजहां ने 1656 ईस्वी में कराया था, जो मुस्लिम समाज के लिए बहुत ही खूबसूरत है । जामा मस्जिद को मुस्लिम समाज के लोग बहुत पसंद करते हैं यह मुस्लिम समुदाय के लिए बहुत महत्वपूर्ण मस्जिद है , जहां मुस्लिम‌ समुदाय के लोगों की अत्यधिक भीड़ रहती है।

इस मस्जिद को देश का सबसे बड़ा मस्जिद भी कहा जाता है, जो हमारे देश में बहुत प्रसिद्ध है यहां एक साथ लगभग 25000 श्रद्धालु भी नमाज अदा कर सकते हैं अर्थात यह मस्जिद बहुत बड़ा है। रमजान के दिनों में जामा मस्जिद में बहुत अधिक भीड़ होता है यहां अत्यधिक मात्रा में लोग नमाज पढ़ने आते हैं तथा यह मस्जिद मुस्लिमों के लिए बहुत प्रिय है।

संसद भवन (parliament House)

इस भवन के बारे में बहुत से लोगों को पता होगा, यह संसद की कार्यवाही के लिए जाना जाता है। संसद भवन एक वृत्ताकार विशालकाय भवन है, इस भवन का निर्माण 1921 से 27 के बीच वास्तुकार लटिया और हरबर्ट बेकर के द्वारा बनाया गया डिजाइन के अनुसार किया गया था।

संसद भवन में जब किसी भी प्रकार की कार्यवाही नहीं चलती रहती है तब यहां छात्र और अन्य व्यक्ति भ्रमर करने के लिए जा सकते हैं, यहां के सभी इमारतें देखने योग्य है यहां पूरे विश्व के लोग समूहों में भ्रमर करने जाते हैं। संसद भवन में भ्रमण करने आए लोगों के साथ संसद का इतिहास बताने के लिए उनके एक स्टाफ के सदस्य भी होते हैं।

हम सभी के लिए अपने देश के संसद भवन को देखना बेहद खुशी की बात होता है, इससे हमें बहुत खुशी का अनुभव होता है इनके अलावा संसद भवन की वास्तुकला की सुंदरता बहुत ही आश्चर्यजनक है। संसद भवन में विभिन्न प्रकार के फूल का बगीचा और राष्ट्रीय नेताओं के चित्र आदि इस भवन की शोभा को और अधिक बढ़ाते हैं।

अन्य पर्यटन स्थल:

निष्कर्ष –

आज के लेख में हमने दिल्ली के मुख्य पर्यटन स्थल के बारे में जानकारी दी है जो आप सभी के लिए महत्वपूर्ण है, इस लेख के माध्यम से आप सब को कुछ महत्वपूर्ण पर्यटन स्थलों के बारे में ज्ञान प्राप्त हुआ होगा, उम्मीद है यह लेख आप सभी को पसंद आया होगा।

Leave a Comment