यदि हिमालय नहीं होता तो क्या होता पर निबंध

नमस्कार दोस्तों आप सभी का स्वागत है हमारे वेबसाइट में आज के आर्टिकल में हम आपके लिए यदि हिमालय नहीं होता तो क्या होता पर निबंध लेकर आए हैं, यह निबंध सभी विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण है तथा इस निबंध के जरिए हिमालय से जुड़ी जानकारियों को भी प्राप्त किया जा सकता है।

आप सभी को पता होगा हिमालय किस प्रकार से हमारे लिए महत्वपूर्ण है हिमालय का हम सभी के जीवन में बहुत महत्वपूर्ण योगदान है हम इस निबंध में यदि हिमालय नहीं होता तो क्या होता के बारे में चर्चा करेंगे। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं में भी हिमालय से जुड़े प्रश्न दिए जाते हैं इसलिए यह निबंध आप सभी के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए भी सहायक साबित हो सकती हैं।

यदि हिमालय नहीं होता तो क्या होता पर निबंध 1

प्रस्तावना

हिमालय विश्व का सबसे ऊंचा पर्वत है जो विभिन्न प्रकार से हमारे लिए लाभप्रद है और पूरे विश्व की जलवायु हिमालय पर निर्भर होती है। हम सभी जो आज जलवायु का आनंद ले रहे हैं वह हिमालय पर्वत श्रृंखला की ही देन है अर्थात हिमालय पर्वत एक ऐसा सबसे बड़ा कारण है जिसके मदद से हम जलवायु का आनंद ले रहे हैं।

हिमालय पर्वत बहुत सुंदर पर्वत श्रृंखला है जो हमारे भारत देश का एक सुंदर प्राकृतिक पर्यटन स्थल है जहां भारत देश और साथ ही अन्य देश तथा विदेश के लोग लाखों की तैनात में प्रतिवर्ष तीर्थ यात्रा करने आते हैं हिमालय की सुंदरता पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है जिसे देखने के लिए हमेशा लोगों की भीड़ रहती है और यह हमारे भारत देश के लिए बहुत सम्मानजनक बात है।

यदि विश्व में हिमालय नहीं होता तो हमारे भारत देश में कभी भी इतनी सुंदरता वाले पर्यटन स्थल देखने को नहीं मिलती और हिमालय पर्वत से मिलने वाले लाभ भी हमें नहीं मिल पाते परंतु हम सभी ने कभी भी यह कामना नहीं किया है कि हिमालय पर्वत नहीं होता तो क्या होता क्योंकि हम सभी बचपन से ही हिमालय पर्वत के सुंदरता के बारे में सुनते और देखते आ रहे हैं।

हिमालय पर्वत हमारे भारत देश के महत्वपूर्ण जगहों में से एक है हमारे भारत देश में विभिन्न प्रकार के तीर्थ स्थल मौजूद है और हिमालय पर्वत भी तीर्थ स्थलों में प्रमुख है जहां सभी लोग जाना पसंद करते हैं यहां की प्राकृतिक सुंदरता सभी लोगों को अपनी ओर आकर्षित करती हैं।

हिमालय पर्वत को पूरे विश्व में मौजूद पर्वतों का राजा भी माना जाता है जिसके कारण हिमालय भारत देश की एक प्राकृतिक संपत्ति है यहां की जलवायु बहुत मनमोहक और मनोरम होती है जो सभी लोगों को पसंद आती है हिमालय पर्वत पर बर्फबारी भी होती है जो बेहद खूबसूरत होती है जिसका तीर्थयात्री बहुत आनंद लेते हैं।

हिमालय नहीं होने का प्रभाव

यदि हिमालय पर्वत नहीं होता तो गंगा, यमुना और विभिन्न प्रकार की नदियां भी नहीं होती जिससे फसलों की सिंचाई में भी काफी दिक्कतें आती, हिमालय पर्वत होने के कारण गंगा, यमुना और विभिन्न प्रकार की नदियां हैं जिससे फसल उत्पादन में सिंचाई के लिए प्रयोग में लाया जाता है ।

मानसूनी हवाओं को रोकने के लिए भी हिमालय पर्वत अपना महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है यदि हिमालय पर्वत नहीं होता तो बारिश होने की संभावना भी कम हो जाती क्योंकि हिमालय पर्वत एक विशाल पर्वत है जो मानसूनी हवाओं को रोकता है जिससे बारिश होती है।

हिमालय पर्वत नहीं होने के कारण बारिश बहुत कम मात्रा में होती जिससे देश के फसलों की पैदावार में काफी नुकसान होता अर्थात अनाज अधिक मात्रा में नहीं उगाया जा सकता और ठंडी बहुत अधिक पड़ने लगती जिससे कृषि कार्य करना और मुश्किल हो जाता और हमारे देश की अधिकतर भूमि धीरे-धीरे मरुस्थल बनती जाती और मरुस्थल में जीवन यापन करना बहुत मुश्किल हो जाता।

हिमालय पर्वत होने से लाभ

हिमालय पर्वत के आस पास बहुत सारे खनिज पदार्थ होते हैं जो हम सभी मनुष्यों के लिए बहुत लाभप्रद होते हैं और यदि हिमालय पर्वत नहीं होता तो हमें इससे मिलने वाले खनिज पदार्थ नहीं मिल पाती तथा हमारे तरफ ठंडी हवाएं आने लगती हिमालय पर्वत ठंडी हवाओं को रोकने का कार्य भी करता है जिससे हम सुरक्षित रह पाते हैं।

हिमालय पर्वत चारों ओर से घने वनों से आच्छादित है अर्थात हिमालय पर्वत के चारों तरफ जंगल है और इन जंगलों से हमें विभिन्न प्रकार से आर्थिक लाभ मिलता है। हिमालय पर्वत के चारों ओर पेड़ पौधे होते हैं जिसके मदद से लकड़ी पर आधारित उद्योगों का निर्माण किया जाता है और यदि हिमालय पर्वत नहीं होता तो हम यहां से मिलने वाले लाभ को प्राप्त नहीं कर पाते और इन पेड़ पौधों के बिना उद्योगों का अस्तित्व भी लुप्त हो जाता।

पर्यटन स्थल

हिमालय एक बहुत अच्छा पर्यटन स्थल है यहां की खूबसूरती बहुत आकर्षक होती है यदि हिमालय नहीं होता तो पर्यटन स्थल भी नहीं होता और हिमालय की सौंदर्य देखने को नहीं मिलती, हिमालय पर्वत के होने से विभिन्न पर्यटन स्थल देखने को मिलते हैं और यदि यह नहीं होता तो विभिन्न प्रकार के पर्यटन स्थल देखने को नहीं मिलते, हिमालय पर्वत पर बहुत खूबसूरत बर्फबारी होती है जो सभी लोगों को अपनी ओर आकर्षित करती हैं यदि हिमालय नहीं होता तो हमें इसके सुंदर बर्फबारी देखने को भी नहीं मिलते ।

उपसंहार

हिमालय पर्वत होने के कई लाभ हैं जो मनुष्यों को मिल रहा है हिमालय पर्वत ठंडी हवाओं को रोकता है तथा मानसूनी हवाओं को भी रोकने का कार्य करता है जिससे भारत देश में वर्षा होती है। हिमालय पर्वत पर विभिन्न प्रकार की औषधियां और खनिज पदार्थ मिलते हैं जो हम सभी मनुष्य के लिए बहुत लाभप्रद होते हैं। यदि हिमालय पर्वत नहीं होता तो हमें इससे मिलने वाले खनिज पदार्थ भी उपलब्ध नहीं हो पाते।

हिमालय पर्वत नहीं होने से कश्मीर भी नहीं होता, कश्मीर प्रमुख तीर्थ स्थलों में से एक है जहां लोग साल के 12 महीने घूमने के लिए जाते रहते हैं यहां की वादियां बहुत खूबसूरत प्रतीत होती हैं तथा शांति का अनुभव भी प्राप्त होता है।

अन्य निबंध लेख :-

यदि हिमालय नहीं होता तो क्या होता पर निबंध 2

प्रस्तावना

हिमालय पर्वत वन संपदा का महत्वपूर्ण क्षेत्र है जहां वनों की बहुत अधिक विविधता पाई जाती है अर्थात हिमालय पर्वत विभिन्न प्रकार के वनों से चारों ओर से गिरा हुआ रहता है और यहां पर उष्णकटिबंधीय जंगल, शीतोष्ण कटिबंधीय जंगल तथा कोणधारी सदाबहार जंगल उपलब्ध होते हैं। यहां के जंगलों में विभिन्न प्रकार के लकड़ी, गोंद, जड़ी-बूटी अर्थात वनस्पति और औद्योगिक कच्चे माल आदि की प्राप्ति होती है तथा इनके अलावा ऊंचे स्थानों पर घास का मैदान भी उपलब्ध होता है।

हिमालय पर्वत में विभिन्न प्रकार के खनिज उपलब्ध है और यहां पर धात्विक तथा गैर धात्विक खनिज पदार्थ भी प्राप्त होते हैं। हिमालय पर्वत से निकलने वाली नदियां तथा सहायक नदियां भारी मात्रा में जल लाती है जिससे उपजाऊ मृदा का निर्माण होता है और भारत देश का उपजाऊ मिट्टी नदियों के द्वारा लाए गए मिट्टी से ही होता है।

हिमालय पर्वत का भारतीय जलवायु पर प्रभाव

भारत देश के वर्षा और तापमान में हिमालय पर्वत का महत्वपूर्ण योगदान होता है क्योंकि हिमालय पर्वत अवरोधक का कार्य करता है और यह अरब सागर तथा बंगाल की खाड़ी से आने वाली ग्रीष्म मानसून हवाओं को रोकने का कार्य भी करता है जिससे हमारे भारत देश में भारी मात्रा में वर्षा होती है।

साइबेरिया से बहुत अधिक ठंडी हवाएं और शुष्क हवा आती हैं जिन्हें हिमालय पर्वत रोकने का कार्य करता है अर्थात रोक देता है इस प्रकार से हिमालय पर्वत हम सभी का सुरक्षा करता है। हिमालय पर्वत भारत देश में बारिश करवाने में भी सहायक होता है यह मानसूनी हवाओं को रोककर भारत में अत्यधिक मात्रा में वर्षा कराता है।

यदि हिमालय नहीं होता तो क्या होता पर देश का इतिहास

यदि हिमालय पर्वत नहीं होता तो सृष्टि का इतिहास कुछ और ही होता अर्थात जो सुंदरता हिमालय पर्वत पर देखने को मिलता है वह नहीं मिलता और हमारा भारत देश उत्तर दिशा में सुरक्षित नहीं रहता उत्तर दिशा में भारत देश का सुरक्षा हिमालय पर्वत के द्वारा ही किया जाता है। हमारे भारतीय संस्कृति का आध्यात्मिक स्वरूप ही अलग रूप में प्रतीत होता।

यदि हिमालय नहीं होता तो गंगा और यमुना तथा उनकी सहायक नदियां भी नहीं होती जिससे पूरे देश को जल के लिए तड़पना पड़ता और लोगों को प्राकृतिक सुंदरता भी देखने को नहीं मिलता। हिमालय पर्वत से निकलने वाली नदियां पूरे विश्व को जल प्रवाहित करती है जिससे फसल का सिंचाई आदि किया जाता है।

हिमालय को भगवान शिव जी का निवास स्थान माना जाता है अर्थात ऐसी मान्यता है कि शिव जी हिमालय पर्वत पर रहते थे और भगवान शिव जी की पत्नी माता पार्वती तथा शिवजी का अस्तित्व भी नहीं होता, तथा इनके अलावा हिमालय नहीं होने पर भारत देश की जलवायु असंतुलित हो जाती।

हिमालय पर्वत नहीं होने का प्रभाव

हिमालय के बिना तूफानी हवा भारत देश में आ जाती और तिब्बती क्षेत्र तक पहुंच जाती जिससे कम वर्षा होता और सूखे की स्थिति आ जाती अर्थात बारिश नहीं होती। भारत देश में शुष्क वातावरण जैसी स्थितियां बन जाती जिससे हमारे पूरे जीवन पर बहुत बुरा प्रभाव पड़ता और हिमालय पर्वत से उपलब्ध होने वाली खनिज पदार्थ भी नहीं मिलती तथा हिमालय पर्वत से मिलने वाले विभिन्न प्रकार की वानस्पतिक औषधियां भी उपलब्ध नहीं हो पाती।

उपसंहार

यदि हिमालय पर्वत नहीं होता तो हमें इससे मिलने वाले लाभ नहीं मिल पाते तथा विभिन्न प्रकार के हानिकारक प्रभाव भी हमारे जीवन पर पड़ते हिमालय पर्वत के नहीं होने से भारत देश में बहुत अधिक ठंडी पड़ती जिससे फसलों को भी नुकसान होता और साथ ही हमारे जीवन के लिए भी यह नुकसानदायक होता। हिमालय पर्वत हमेशा से ही भारत देश को सुरक्षा प्रदान करता आ रहा है।

विभिन्न प्रकार की विशाल नदियां हिमालय की गोद से ही निकलते हैं आप सभी को पता होगा जिस प्रकार से माता-पिता के बिना हम बच्चे जन्म नहीं ले सकते उसी प्रकार हिमालय के बिना भारत में नदियां प्रवाहित नहीं हो सकते हैं जिससे भारत देश में सूखे की स्थिति भी आ सकती है और पीने के लिए भी जल की अभाव हो सकती है।

अन्य निबंध लेख :-

निष्कर्ष

आशा करती हूं दोस्तों आप सभी को यदि हिमालय नहीं होता तो क्या होता पर निबंध पसंद आएगा तथा आपके निबंध लेखन में भी सहायक होगा और इससे आपको ज्ञान की बातें भी सीखने को मिलेंगी।

अधिकतर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)

हिमालय पर्वत के लाभ बताइए?

हिमालय से विभिन्न प्रकार के खनिज पदार्थ मिलते हैं जो मनुष्य के लिए बहुत महत्वपूर्ण होते हैं तथा इस पर्वत से विभिन्न प्रकार की वनस्पति औषधियां भी मिलती हैं जो बीमारियों को ठीक करने में भी सहायक होती है।

हिमालय पर्वत नहीं होने के प्रभाव बताइए?

हिमालय के बिना गंगा, यमुना और विभिन्न नदियां नहीं होंगी जिससे सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी उपलब्ध नहीं हो पाएगा तथा मानसूनी हवाओं को रोकने के लिए विशाल पर्वत भी उपलब्ध नहीं होंगे जिससे बारिश होने की संभावना भी कम हो जाएगी।

हिमालय पर्वत के रूप में लोकप्रिय पर्यटन स्थल कौन से हैं?

हिमालय पर्वत के रूप में हमारे भारत देश को एक सुंदर प्राकृतिक पर्यटन स्थल मिला है जो बहुत खूबसूरत और आकर्षक पर्यटन स्थल है जो पूरे विश्व में प्रसिद्ध है और यह हमारे भारत देश के लिए बहुत सम्मानजनक बात है।

Leave a Comment