नारी सुरक्षा पर निबंध | Women Safety Essay in Hindi

स्वागत है दोस्तों आपका अपने वेबसाइट में, आज के आर्टिकल में हम नारी सुरक्षा पर निबंध लेकर आए हैं, हमारे आज के आर्टिकल के माध्यम से हम नारी की सुरक्षा पर सरल और आसान भाषा में निबंध लेखन लेकर आए हैं, जिसके माध्यम से आप सभी अपने स्कूल या कॉलेज में आने वाले निबंध लेखन के प्रश्न को आसानी से लिख पाएंगे,

नारी के बिना दुनिया की कल्पना नहीं की जा सकती, हमें समाज में नारियों को भी पुरुषों के समान स्वतंत्रता और सम्मान देना चाहिए, नारी की सुरक्षा करना हम सभी का कर्तव्य होता है, इस आर्टिकल के द्वारा आपको नारी की सुरक्षा पर विस्तार पूर्वक जानकारी प्राप्त होगा,

हम सभी को नारी की सुरक्षा के बारे में पता होना चाहिए, क्योंकि नारी की सुरक्षा करना सभी के लिए आवश्यक होता है, अर्थात नारी के द्वारा ही दुनिया की उत्पत्ति निरंतर रहती है।

हम आपको नारी के बारे में सभी जानकारियां देने वाले हैं, आप हमारे इस पोस्ट को पढ़कर, नारी की सुरक्षा के बारे में निबंध लेखन और नारी सुरक्षा के प्रति जागरूक हो सकते हैं, तो चलिए शुरू करते हैं।

Women Safety Essay in Hindi

नारी सुरक्षा पर निबंध 1

प्रस्तावना:-

प्राचीन युग से हमारे समाज में नारी का विशेष स्थान रहा है, भारत एक ऐसा देश है जहां महिलाओं की सुरक्षा और इज्जत का विशेष रूप से ख्याल रखा जाता है, भारतीय संस्कृति में महिलाओं को देवी के समान माना जाता है, आज के युग में नारी हर एक क्षेत्र में पुरुषों के समान कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रही हैं।

महिला सुरक्षा चिंता का एक बड़ा विषय:-

आजकल महिलाओं तथा लड़कियों के साथ बहुत ही अत्याचार और दुर्व्यवहार किया जा रहा है ऐसा आपको हर रोज न्यूज़पेपर, और टीवी पर देखने को मिलता है, सरकार ने नारी सुरक्षा के लिए कई प्रकार के नियम बनाए हैं लेकिन आज भी भारत में लड़कियां सुरक्षित नहीं है।

कहीं बेटियों के साथ बलात्कार हो रहे है तो कहीं ससुराल में बहू पर अत्याचार किया जा रहा है, हमारा देश चाहे जितना भी तरक्की कर ले लेकिन बेटियों की सुरक्षा में कोई सुधार नहीं हो रहा है, जहां बेटियां तथा महिलाएं सुरक्षित नहीं है वह देश आगे नहीं बढ़ सकता है।

भारत में महिलाओं के प्रति अपराध:-

भारत में महिला अपराध का बहुत लंबा लिस्ट है, हर रोज महिलाओं तथा बेटियों के साथ अपराध होते रहता है, कहीं बेटियों पर तेजाब फेंकना, दहेज हत्या, अपहरण, मानसिक उत्पीड़न, भ्रूण हत्या, वेश्यावृति यौन हिंसा आदि बहुत से अपराध बेटियों तथा महिलाओं के साथ आज भी हो रहे हैं।

भारत में महिला सुरक्षा से जुड़े कानून:-

हमारे देश में महिलाओं के प्रति होने वाले अपराधों को देखते हुए विभिन्न प्रकार के महिला सुरक्षा से जुड़े कानून बनाए गए हैं, इसमें हिंदू मैरिज एक्ट 1955, चाइल्ड मैरिज एक्ट 1929, फॉरेन मैरिज एक्ट 1969, मेटरनिटी बेनिफिट एक्ट 1861, मैरिड वूमेन प्रॉपर्टी एक्ट 1874, इंडियन पीनल कोड 1860, स्पेशल मैरिज एक्ट 1954, आदि कानून बनाए गए हैं इनके अलावा लोकसभा ने 7 मई 2015 को और राज्यसभा ने 22 दिसंबर 2015 को जुवेनाइल जस्टिस बिल में भी बदलाव किया है, इसके अंतर्गत यदि कोई 16 से 18 साल का किशोर काम करते हुए या अपराध में पाया जाता है तो उसके लिए भी कठोर सजा प्रावधान है।

महिला सुरक्षा के लिए सुझाव:

  1. देश के प्रत्येक महिला को अर्थात सभी महिलाओं को अपने आत्मरक्षा के लिए प्रशिक्षित होना आवश्यक है।
  2. महिलाओं को अपने प्रति खतरे का अनुभव होने पर उन्हें तुरंत ही ठोस कदम उठा लेना चाहिए।
  3. महिलाओं को इंटरनेट को सावधानीपूर्वक चलाना चाहिए, किसी भी व्यक्ति से होने वाली जान पहचान में सतर्कता बरतनी चाहिए।
  4. घर से बाहर जाने पर महिलाओं को अपने साथ सुरक्षा के लिए कुछ भी उपकरण रखना चाहिए जैसे मिर्च स्प्रे ,चाकू जिससे खतरा पड़ने पर उनका इस्तेमाल करके अपनी आत्मरक्षा कर सके।
  5. आज के युग में कई प्रकार के मोबाइल एप्लीकेशन बनाए गए हैं जिनका प्रयोग करके आप अपने परिवार के सदस्यया निजी व्यक्ति तक लोकेशन पहुंचा सकते हैं।

उपसंहार:-

नारी सुरक्षा एक बहुत ही गंभीर सामाजिक और राष्ट्रीय स्तर का मुद्दा है, सरकार द्वारा महिलाओं की सुरक्षा हेतु जल्द से जल्द स्थाई प्रयास करने की आवश्यकता है, महिलाएं देश में लगभग पुरुषों के समान आबादी में है, जो शारीरिक और मानसिक रूप से अत्यंत पीड़ित और दुखी तथा असहाय है। अतः देश में विकास तब तक नहीं हो सकता जब तक नारियों की सुरक्षा नहीं होती है।

इन्हें भी पढ़े : –

नारी सुरक्षा पर निबंध 2

प्रस्तावना:-

महिलाएं हमारे देश के लिए बहुत ही आवश्यक होती है, महिलाओं के बिना हमारे देश की उन्नति नहीं हो सकती, आजकल महिलाओं की स्थिति गिरती जा रही है, और इसके कारण पुरुष तथा समाज में पुरुष और महिलाओं में किए जाने वाले भेदभाव है, नारी सुरक्षा की ओर हम सभी को अग्रसर होना चाहिए, नारी हमारे देश की उन्नति की प्रमुख शिखर होती है।

महिलाएं स्कूल कॉलेज कहीं भी जाती है तो वे आज भय का अनुभव करती है, क्योंकि आजकल महिलाओं के साथ बहुत ही अपराध हो रहे हैं, आजकल ग्रामीण तथा शहरी इलाकों में लड़कियों के साथ बलात्कार का केस बढ़ता ही जा रहा है, हम सभी को नारी सुरक्षा पर बल देना चाहिए।

शिक्षा और आर्थिक विकास:-

ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाएं एवं पुरुषों में बहुत ज्यादा फर्क किया जाता है, अर्थात महिलाओं को पुरुषों के बराबर समान अधिकार नहीं दिया जाता है, जिसका प्रमुख कारण महिलाओं का अशिक्षा है, देश के प्रत्येक महिलाओं को शिक्षित होना बहुत ही आवश्यक है तभी वह अपना आत्मरक्षा कर सकती हैं औरगलत ,सही की पहचान कर सकती है।

नारी का महत्व:-

नारी समाज का एक महत्वपूर्ण अंग है जिसके बिना समाज की कल्पना भी नहीं की जा सकती है। नारी के अंदर धैर्य, प्रेम, सहनशीलता और मधुर वाणी जैसे अनेक गुण विद्यमान होते हैं । हमारे समाज में नारी का विशेष महत्व होता है, नारियों को देवी का संज्ञा दिया जाता है अर्थात जहां नारी की पूजा की जाती है वहां देवता निवास करते हैं।

हम सभी को नारी की सुरक्षा का विशेष ख्याल रखना चाहिए, क्योंकि नारी के द्वारा ही हमारे समाज और देश का विकास होता है, प्राचीन काल से ही महिलाओं पर अन्याय और अत्याचार होते आ रहे हैं हमें इन अत्याचारों को रोकने का प्रयास करना चाहिए तथा समाज में महिला और पुरुष में हो रहे भेदभाव को रोकना चाहिए और समाज को नारी सुरक्षा पर विशेष ध्यान देना चाहिए।

नारी सुरक्षा:-

हमारे भारत देश में नारियों की सुरक्षा के लिए विभिन्न प्रकार के नियम और कानून बनाए गए हैं जिनका हम सभी को पालन करना चाहिए, और सभी लोगों को भी नारी सुरक्षा के प्रति जागरूक करना चाहिए।

महिलाओं के शिक्षा पर विशेष बल देना चाहिए, क्योंकि महिलाएं शिक्षित होंगी तभी वे अपना रक्षा कर सकेंगी, हम सभी का कर्तव्य है महिलाओं पर हो रहे अत्याचारों के प्रति विरोध और महिलाओं की सुरक्षा करना।

उपसंहार:-

आज महिलाएं घर और दफ्तर दोनों को अच्छे और संतुलित तरीके से चला रही हैं, हम सभी को महिलाओं और पुरुषों को समान अधिकार देना चाहिए, महिलाओं को पुरुषों से कम नहीं समझना चाहिए।

आज हमारे देश में महिलाओं के प्रति अपराध बढ़ते ही जा रहे हैं, जिससे बेटियों और महिलाओं को घर से बाहर निकलने में भय का अनुभव होता है, महिलाओं की सुरक्षा के करना सरकार तथा समाज के सभी व्यक्ति का कर्तव्य है इन अपराधों के प्रति कड़ी नियम बनाई जाए और उसका पालन किया जाए, तभी सभी नारी सुरक्षित हो सकते हैं।

हमारे समाज में बेटियों की भ्रूण हत्या भी की जाती हैं तथा लोगों के द्वारा दहेज के लिए भी प्रताड़ित किया जाता है, सरकार को इन सभी पर कठोर कार्यवाही करना चाहिए और बेटियों की रक्षा पर अग्रसर होना चाहिए।

सरकार के साथ ही हम सभी का दायित्व भी है कि हमें बेटियों की सुरक्षा पर जागरूक होना चाहिए और महिलाओं तथा बेटियों को बेटों के समान अधिकार और सम्मान देना चाहिए।

रानी लक्ष्मी बाई पर निबंध : –

1 thought on “नारी सुरक्षा पर निबंध | Women Safety Essay in Hindi”

Leave a Comment